Wednesday, July 1, 2026
Home Blog Page 728

Moong Dal Cheela Recipe: मिनटों में घर पर बनाएं मूंग दाल का चीला, इस रेसिपी से स्वाद के साथ मिलेगा पोषण भी

मूंग दाल का चीला स्वाद में भी अच्छा होता है और सेहतमंद भी. आप इसे नाश्ते, दोपहर के हल्के खाने या शाम के स्नैक के तौर पर खा सकते हैं.

 

मूंग दाल का चीला बनाने की रेसिपी

Moong Dal Cheela Recipe in Hindi: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं तो ये रिसिपी आपके लिए है. आपने कई बार बेसन का बना चीला खाया होगा, लेकिन एक बार अगर आपने मूंग दाल चीला घर पर बना लिया, तो यकीन मानिए बच्चे से लेकर घर के बुजुर्ग तक आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे. मूंग दाल के चीले की रेसिपी की सबसे खास बात ये है कि इससे बनाना जितना आसान है, उतना ही इसका स्वाद लाजवाब है. आप चाहें तो इसमें पनीर की स्टफिंग भी कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे घर पर बनाएं मूंग दाल का चीला, आसान रेसिपी से.

सामग्री

1 कप मूंग दाल (रातभर भिगोई हुई )

1/4 कप प्याज़ (बारीक कटा हुआ)

1/4 कप धनिया पत्ती (कटी हुई)

1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

1 छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)

1/4 छोटा चम्मच हल्दी

1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1/4 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर

स्वादानुसार नमक

1 बड़ा चम्मच पानी (घोल पतला करने के लिए)

घी/तेल – पकाने के लिए

स्टफिंग के लिए इन सब चीजों को पहले तैयार करें

1 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर

1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1/4 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर

थोड़ा सा कसूरी मेथी पाउडर

बारीक कटा हरा धनिया

बारीक कटी हरी मिर्च

स्टफिंग के लिए इन सब चीजों को आपस में मिक्स करके अलग रख लें, ये तब काम आएगा जब चीला तैयार हो जाएगा.

बनाने की विधि स्टेप-बाय-स्टेप

1. मूंग दाल को 3-4 बार धो लें फिर मूंग दाल को रातभर पानी में भिगो दें. फि सुबह भीगी हुई दाल को 1/4 कप पानी के साथ मिक्सी में पीस लें. घोल एकदम स्मूद और थोड़ा गाढ़ा होना चाहिए.

2. अब घोल में हल्दी, लाल मिर्च, जीरा पाउडर और नमक डालें. फिर इसमें बारीक कटा प्याज़, धनिया पत्ता, हरी मिर्च, अदरक डालें और अच्छे से मिलाएं. लास्ट में चुटकीभर हींग मिलाएं और घोल को 15-20 मिनट के लिए रख दें.

3. तवा गरम करें. तवा गरम होना बहुत जरूरी है. एक चम्मच घोल तवे पर डालें और चम्मच की मदद से इसे गोल फैलाएं. थोड़ी देर पकाएं, फिर ऊपर से थोड़ा घी या तेल डालें. थोड़ी देर बाद इसे पलट दें और दूसरी साइड से भी सेक लें. दोनों साइड कुरकुरी हो जाए इस बात का ध्यान रखें.

4. आखिरी में इसमें पनीर भरकर फोल्ड करें, जो आपके पहले तैयार किया था. तैयार चीले को हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ गरम-गरम परोसें. बच्चों के टिफिन में भी आपके इसे पैक करके दे सकते हैं.

मूंग दाल के बेनिफिट्स
मूंग दाल आमतौर पर लोगों की सबसे पसंदीदा दालों में से एक होती है. यह हेल्दी भी होती है और पेट को लंबे समय तक भरा रखती है. अगर आप वजन कंट्रोल करना चाहते हैं या फिट बने रहना चाहते हैं तो ये आपके लिए बेक्रफास्ट में बेस्ट ऑप्शन हो सकता है.

 

NATIONAL : ‘पाकिस्तान पर एक्शन लिया तो…’, पहलगाम अटैक के बाद बरेली के इरशाद ने पोस्ट किया धमकी भरा वीडियो, अब पुलिस कर रही तलाश

0

बरेली में रहने मोहम्मद इरशाद के फ़ेसबुक से एक वीडियो पोस्ट हुआ था, जिसपर अब बवाल मच गया है. सोशल मीडिया पर पुलिस से शिकायत की गई. पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है. वीडियो में पीएम मोदी को धमकी देते हुए पाकिस्तान के समर्थन में बयान दिया गया है.

पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद उत्तर प्रदेश के बरेली में मोहम्मद इरशाद नाम के युवक ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक धमकी भरा वीडियो शेयर कर दिया. अपने वीडियो में उसने पाकिस्तान के प्रति प्रेम दिखाया. वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों का गुस्सा भड़क उठा. उनकी ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुलिस से शिकायत की गई, जिस पर बरेली के थाना भोजीपुरा में मुकदमा दर्ज हुआ और आरोपी की तलाश शुरू हो गई है.

दरअसल, फ़ेसबुक पर इरशाद द्वारा 35 सेकंड का एक वीडियो अपलोड किया गया, जिसमें कहा जा रहा है कि ‘शायद आपने दुनिया की तारीख पढ़ी नहीं. याद रखना, हम तुम्हारा मुकाबला करेंगे, तुम्हें मुकाबला करके दिखाएंगे. यहां कोई भी मौत से नहीं डरता है. तो अगर आपने यह गलतफहमी पाल ली है कि मैं पाकिस्तान के ऊपर कोई एक्शन लेकर अपने हिंदू बेस को ऊपर लेकर जाऊंगा, तो मोदी इस गलतफहमी में ना रहना.’

इस पूरे मामले में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता हिमांशु पटेल ने एक्स पर बरेली पुलिस, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एडीजी बरेली रेंज, डीजीपी उत्तर प्रदेश, आईजी रेंज को टैग करते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत मिलने के बाद बरेली पुलिस ने तुरंत ही मामले में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी.

 

BUSINESS : Ullu App के मालिक को जानते हैं? डर्टी ऐप से करता है करोड़ों कमाई

0

उल्लू ऐप अपने ड़र्टी कंटेंट को लेकर फेमस है. फिलहाल ये शो हाउस अरेस्ट में विवादित कंटेंट दिखाने को लेकर चर्चा में हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं इस डर्टी ऐप का मास्टरमाइंड कौन है?

एडल्ट कंटेंट स्ट्रीमिंग के लिए मशहूर उल्लू ऐप ने अपने एक शो ‘हाउस अरेस्ट’ को लेकर ऑनलाइन विवाद खड़ा कर दिया है. बिग बॉस फेम एजाज खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस रियलिटी शो ने कैमरे पर आपत्तिजनक क्लिप को लेकर ऑनलाइन हलचल मचा दी थी. यह सब तब शुरू हुआ जब होस्ट एजाज खान ने कंटेस्टेंट्स से कैमरे पर अलग-अलग सेक्स पोजीशन करने को कहा था.

कुछ ही समय में क्लिप ऑनलाइन वायरल हो गई, जिसे देख लोग भड़क गए. तमाम नेताओं ने शो को बंद करने की मांग और बैकलैश के बाद, स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म ने अपने ऐप से विवादास्पद रियलिटी शो को ही हटा दिया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि डर्टी कंटेंट दिखाने वाले उल्लू ऐप का मालिक कौन है जो इस डर्टी ऐप से करोड़ों की कमाई कर रहे हैं.

विवादित एडल्ट कंटेंट ऐप उल्लू के पीछे के मास्टरमाइंड या सीईओ विभु अग्रवाल हैं. वह स्ट्रीमिंग ऐप के फाउंडर और सीईओ हैं. 2018 में लॉन्च किया गया यह इंडियन वीडियो स्टीमिंग ओटीटी ऐप बेसिकली एडल्ट कंटेंट पर बेस्ड है. विभु की लिंक्डइन प्रोफ़ाइल के अनुसार, विभु ने 1995 में जेपीको इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर और डायरेक्टर के रूप में शुरुआत की थी. वे पिछले 30 वर्षों से बिजनेस फिल्ड से जुड़े हुए हैं. 2022 में, उन्होंने अतरंगी टीवी लॉन्च किया, जो फैमिली कंटेंट के लिए जाना जाता है.

बता दें कि विभु अग्रवाल की पत्नी भी अपने पति संग मिलकर एडल्ट ऐप उल्लू को संभालती हैं. दोनों मिया बीवी इस ऐप से ना केवल करोड़ों छापते हैं और अब तो इसके शो हाउस अरेस्ट के विवादों में घिरने से मीडिया की सुर्खियों में भी आ गए हैं.

बता दें कि इस ऐप पर सबसे पहला हलाना नाम का शो आया था जिसे खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था लेकिन बाद में जब इस ऐप नेर एडल्ट कंटेंटे पर फोकस किया तो इसकी व्यूअरशिप तुरंत बढ़ गई. कोविड के दौरान इसके शो कविता भाभी ने इसे खूब पॉपुलैरिटी दिलाई इसके बाद रेड लाइट पेंटर बाबू कस्तूरी, बदन और रात बाकी है जैसे एडल्ट शो ने इसे खूब फेम दिलाया

2024 में शेयर की गई एक इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, उल्लू ऐप का रिवेन्यू फाइनेंशियल ईयर 2022 में 46.8 करोड़ रुपये से दोगुना होकर फाइेंशियल ईयर 2023 में 93.1 करोड़ रुपये हो गया. जाहिर है, ऐप 100 करोड़ रुपये का रिवेन्यू कमा रहा था,

Nainital Rape Case: मुस्लिम समुदाय ने लिया कड़ा फैसला, दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद उस्मान को बिरादरी से निकाला गया

0

नैनीताल में मुस्लिम समुदाय ने बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद उस्मान खान को समाज से निकाल दिया है. उसके मस्जिद प्रवेश और धार्मिक आयोजनों में भाग लेने पर रोक लगा दी है. समाज ने सख्त सजा की मांग करते हुए बच्ची के इलाज व पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा की है और अवैध रूप से रह रहे बाहरी लोगों के सत्यापन की मांग की है.

नैनीताल में मुस्लिम समुदाय ने बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी मोहम्मद उस्मान खान के खिलाफ बड़ा और सख्त कदम उठाते हुए उसे समाज से पूरी तरह बहिष्कृत कर दिया है. आरोपी अब न तो मस्जिद में प्रवेश कर सकेगा और न ही किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो पाएगा. यह फैसला समुदाय से जुड़े लोगों की आपात बैठक के बाद लिया गया.

मुस्लिम समाज ने आरोपी उस्मान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए सरकार से निष्पक्ष और कठोर जांच की अपील की है. समाज के वरिष्ठ लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए.इस मामले में मुस्लिम समुदाय ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित बच्ची के इलाज से लेकर उसकी पढ़ाई तक का संपूर्ण खर्च उठाने की घोषणा की है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को किसी भी तरह की मदद की जरूरत होगी, तो पूरा समाज उनके साथ खड़ा रहेगा.

इसके साथ ही मुस्लिम समाज ने एक और अहम मुद्दा उठाते हुए प्रशासन से अवैध रूप से रह रहे बाहरी लोगों के सघन सत्यापन की मांग की है. उन्होंने कहा कि बाहरी और संदिग्ध लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जानी चाहिए. समाज ने इस दिशा में प्रशासन को हर संभव सहयोग देने की बात कही है.

गौरतलब है कि इस घटना के बाद शहर में भारी हंगामा हुआ, जिससे तनाव का माहौल पैदा हो गया. इसका असर न सिर्फ स्थानीय जनजीवन पर पड़ा, बल्कि पर्यटन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है. पर्यटक लौटने लगे हैं, होटलों और होमस्टे की बुकिंग रद्द की जा रही है. लॉकडाउन के बाद पहली बार नैनीताल इतना सन्नाटा और खामोशी झेल रहा है.

नैनीताल में 12 अप्रैल को एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई। छात्रा जब बाजार से घर लौट रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले 73 वर्षीय उस्मान ने उसे दो सौ रुपये का लालच देकर अपनी कार में जबरन बैठा लिया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने कार में चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना से डरी-सहमी बच्ची कुछ दिनों तक चुप रही, लेकिन बाद में उसने सारी बात अपनी बड़ी बहन को बताई। दोनों बहनें नैनीताल के रुकुट कंपाउंड में रहती हैं. जब परिजन को इसकी जानकारी हुई, तो वे मल्लीताल कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

UP : महोबा में ट्रक ने राहगीरों की रौंदा, हादसे में 3 लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

0

महोबा में तेज रफ्तार ट्रक ने काम कर लौट रहे राहगीरों को रौंद दिया. इस घटना में तीन युवकों की मौत हुई है. पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है.

उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जिले के कबरई थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई. सभी युवक एक शादी समारोह में खाना बनाने का काम कर लौट रहे थे. बरबई के पास सड़क किनारे खड़े इन युवकों को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया. हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

मृतकों की पहचान गांधीनगर निवासी 18 वर्षीय जीतू कुशवाहा, राजीव नगर निवासी 18 वर्षीय भरत कुशवाहा और प्रमोद कुशवाहा (25) के रूप में हुई है. तीनों युवक शादी समारोह में हलवाई का काम कर बरबई की ओर लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि रास्ते में कुछ देर रुकने के लिए तीनों बाइक समेत सड़क किनारे खड़े थे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि जीतू और भरत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रमोद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.

एएसपी वंदना सिंह ने बताया कि एक ही गांव के तीन युवकों की एक साथ मौत से गांव में मातम का माहौल है. घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में हर आंख नम है और लोग गमगीन माहौल में मृतकों के घर सांत्वना देने पहुंच रहे हैं. घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक की पहचान करने और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं.

मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने और आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे भारी वाहनों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें.

NATIONAL : हॉस्टल के बाथरूम में नहाती हुई सीनियर छात्राओं का वीडियो रिकॉर्ड कर लेती थी जूनियर, मोबाइल फोन में मिला आपत्तिजनक कंटेंट

0

शिकायत मिलने के बाद हॉस्टल की वार्डन ने तुरंत सभी छात्राओं के मोबाइल फोन की जांच की. जांच के दौरान सेकंड ईयर की छात्रा के मोबाइल फोन में बाथरूम के एक से दो वीडियो मिले.

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं डिजाइन विनिर्माण संस्थान (IITDM) जबलपुर में एक B Tech छात्रा को पुलिस ने हॉस्टल के बाथरूम में अपनी सीनियर रूममेट का वीडियो बनाने के आरोप में हिरासत में लिया है. घटना तब सामने आई जब बी-टेक की छात्रा ने आईआईआईटीडीएम के अधिकारियों से जूनियर छात्रा की संदिग्ध संलिप्तता की शिकायत की.

IITDM के अधिकारियों ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हॉस्टल की वार्डन ने सभी छात्राओं के मोबाइल फोन की जांच की और पाया कि सेकंड ईयर की छात्रा ने कुछ आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए हैं. ASP सूर्यकांत शर्मा ने बताया, “पंडित द्वारका प्रसाद मिश्रा IITDM की बीटेक सेकंड ईयर की एक छात्रा को संस्थान के हॉस्टल के बाथरूम में अपनी रूममेट का वीडियो बनाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. छात्रा से पूछताछ की जा रही है. इसके अनुसार FIR दर्ज की जाएगी.”

शर्मा ने बताया कि संस्थान की कुछ छात्राओं ने डुमना पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी कि सेकंड ईयर की छात्रा बाथरूम में अपनी रूममेट का वीडियो बना रही है.पीडीपीएम आईआईआईटीडीएम की प्रभारी निदेशक अपराजिता ओझा ने बताया कि संस्थान ने सेकंड ईयर की छात्रा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए प्रोफेसरों की तीन सदस्यीय समिति गठित की है.

उन्होंने बताया कि संस्थान के अधिकारियों को रविवार रात बी-टेक फोर्थ ईयर की छात्रा से जूनियर छात्र द्वारा बाथरूम में उसका वीडियो बनाने की संदिग्ध भूमिका के बारे में शिकायत मिली थी.ओझा ने बताया, “शिकायत मिलने के बाद छात्रावास की वार्डन ने तुरंत सभी छात्राओं के मोबाइल फोन की जांच की. जांच के दौरान सेकंड ईयर की छात्रा के मोबाइल फोन में बाथरूम के एक से दो वीडियो मिले.”

डॉ. ओझा ने बताया कि समिति मामले की जांच कर रही है और छात्रा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है.

NATIONAL : पड़ोसी के घर पंखे से लटका मिला 14 साल के राघव का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

0

नोएडा में एक नाबालिग लड़के का शव पड़ोसी के घर पंखे से लटका हुआ मिला जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक राघव के परिजनों ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है. परिवार ने कहा कि दो दिनों पहले राघव का स्थानीय लड़कों से झगड़ा हुआ था जिसके बाद वो काफी टेंशन में था. आशंका जताई जा रही है कि राघव की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है.

दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के विष्णु नगर कॉलोनी में रविवार को एक 14 साल के नाबालिग का शव पड़ोसी के घर में पंखे से लटका हुआ मिला. मृतक का नाम राघव था. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़ंकप मच गया. नाबालिग राघव के परिजनों ने कुछ स्थानीय युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है, जिनसे दो दिनों पहले राघव का झगड़ा हुआ था.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि घटना रविवार को उस समय सामने आई जब राघव घर से लापता हो गया था और उसकी तलाश की जा रही थी. देर शाम उसका शव पास में ही स्थित एक पड़ोसी के घर के कमरे में पंखे से लटका पाया गया.

सेक्टर-113 थाने के प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया .परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले राघव की कॉलोनी के कुछ युवकों से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद से वह टेंशन में था. उन्होंने आशंका जताई कि राघव की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है. हालांकि पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अब तक हत्या के कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं. रिपोर्ट में गला घोंटे जाने या संघर्ष के कोई निशान नहीं हैं. फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है.

हालांकि पुलिस परिजनों के आरोपों की भी जांच कर रही है. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और जिन युवकों पर आरोप लगाए गए हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है. कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट किया जा सके.

NATIONAL : महबूबा मुफ्ती का फारूक अब्दुल्ला पर बड़ा हमला, ‘उनके बयान की वजह से पहलगाम हमले के बाद…’

0

पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर फिर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने आरोप लगाया कि यही वजह है कि पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा बलों द्वारा कश्मीरी युवाओं को उठाया जा रहा है. दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले में लोकल सपोर्ट के सवाल पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा था, “मैं नहीं समझता हूं कि ये चीजें हो सकती हैं जब तक कोई इनका साथ नहीं देगा.”

सोमवार (5 मई) को अनंतनाग पहुंचीं महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर के लोगों को जो करना था वो कर लिया. उन्होंने प्रोटेस्ट भी किया और हड़ताल भी की. अब आपके साथ वो इस हद तक कॉपरेट करने के लिए तैयार हैं कि आप उनको थाने पर बुलाते हैं, वो आ जाते हैं. मगर इन्हीं दिनों दो गिरफ्तार हुए. एक बांदीपोरा में अल्ताफ लाली जिसको थाने पर बुलाया गया. वो बहन के साथ गया. बहन को वापस कर दिया गया और उसके बाद उसकी लाश मिली.

इसके आगे उन्होंने कहा कि इसी तरह कल कुलगाम में एक हादसा हुआ. इम्तियाज मागरे उसको आर्मी ने बुलाया, अपने साथ लेकर गए और उसके बाद दरिया में उसकी लाश मिली. अगर खुद कश्मीरी आपके साथ आता है तो आप उसकी लाश भेज रहे हो? कश्मीरी ने आपकी तरफ एक कदम बढ़ाया है और आप उसको धक्का दे रहे हो. अल्ताफ के दो बच्चे हैं. मागरे का छोटा भाई है. क्या आपस में दूरियों को ऐसे मिटाओगे? आदिल शाह ने जान बचाने में अपनी जान गंवा दीं. ये सब आदिल शाह हैं.

हम चाहते हैं कि आप भी खुदा के लिए कश्मीरी अगर एक कदम बढ़ाते हैं तो आप दो कदम बढ़ाइए. कश्मीरियों को लाशें देना बंद करिए. उपराज्यपाल से अपील है कि इनके परिवारों को मुआवजा मिलना चाहिए. उन्होंने कहा, “होम मिनिस्टर साहब, आज कश्मीरी आपके साथ खड़ा है. उसको जख्म मत दीजिए. अगर आपने उसको जख्म दिए तो ये मेल कभी नहीं होगा. ये सब कश्मीरी हैं, दहशतगर्द नहीं हैं. जो हुआ उसमें इनका तो कोई हाथ नहीं है.”

 

NATIONAL : शराब के नशे में धुत कांस्टेबल ने काटा बवाल, DC ऑफिस के बाहर जमकर किया हंगामा

0

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों के द्वारा समझाने बुझाने की काफी कोशिश की गई लेकिन शराब के नशे में धुत कांस्टेबल ने किसी की एक न सुनी और जमकर बवाल किया.

झारखंड के गिरिडीह जिले के कलेक्ट्रेट के अंदर में शराब के नशे में धुत कांस्टेबल ने जमकर बवाल काटा. कांस्टेबल की पहचान रंजीत यादव के रूप में की गई है. कांस्टेबल रंजीत यादव शराब पीकर डीसी कार्यालय के सामने हंगामा कर रहे थे, लेकिन शराब के नशे में धुत कांस्टेबल ने देखते ही देखते कलेक्ट्रेट के अंदर प्रवेश कर दिया.

इस दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों के द्वारा समझाने बुझाने की काफी कोशिश की गई लेकिन शराब के नशे में धुत कांस्टेबल ने किसी की एक न सुनी और जमकर बवाल किया. वहीं मौजूद लोगों ने बताया कि शराब के नशे में धूत कांस्टेबल ने 30 मिनट तक हंगामा किया, जिसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों के द्वारा भारी मशक्कत करने के बाद समझा बूझाकर कांस्टेबल को कलेक्ट्रेट से बाहर निकाला गया.

वहीं कांस्टेबल के इस तरह हंगामा करने को लेकर वहां मौजूद स्थानीय बीजेपी नेता कामेश्वर पासवान ने कड़ी नाराजगी जाहिर की. उपायुक्त को झारखंड में रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ ज्ञापन देने आए नेता पासवान ने कहा, “पुलिस के जवान द्वारा शराब के नशे में इस तरह से अनर्गल बयानबाजी करना ठीक नहीं है.”

उन्होंने कहा कि दरोगा के कहने पर भी कांस्टेबल ने एक नहीं सुनी और हद तो तब हो गई, जब पुलिस के जवान ने उपायुक्त कार्यालय के सामने हंगामा किया. हम उपायुक्त और एसपी से मांग करते हैं कि संवैधानिक व्यवस्था को बहाल करिए, ताकी उपायुक्त कार्यालय में ऐसे लोग जो हंगामा करते हैं उन पर प्रशासनिक कार्रवाई होनी चाहिए ताकी जनता उग्र न हो.

 

WORLD : PAK रेंजर के बाद अब BSF ने पाकिस्तानी नागरिक को किया गिरफ्तार, घुसपैठ की कर रहा था कोशिश

बीएसएफ ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है वह पाकिस्तान के गुजरांवाला का रहने वाला है. उसके पास से कुछ रुपये और एक आईडी कार्ड मिला है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है.

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच बीएसएफ ने पंजाब के गुरदासपुर में एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पाकिस्तानी युवक गुजरांवाला का रहने वाला है. उसके पास से कुछ रुपए और एक आईडी कार्ड मिला है. फिलहाल बीएसएफ और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. यह घटना 3 मई 2025 देर रात की है.

राजस्थान में इससे पहले भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ ने शनिवार (03 मई, 2025) को एक पाकिस्तानी रेंजर को हिरासत में लिया था. उसी दिन देर रात को बीएसएफ ने पंजाब के गुरदासपुर में पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बॉर्डर वाले इलाकों में सुरक्षा का सख्त पहरा है. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार (4 मई 2025) को तीन अलग-अलग घटनाओं में पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से एक ड्रोन, पिस्तौल का एक ढांचा और हेरोइन से भरा एक पैकेट जब्त किया. पहली घटना में लक्खा सिंह वाला गांव में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तैनात बीएसएफ कर्मियों ने एक खेत से पिस्टल फ्रेम और दो मैगजीन जब्त की.

इसके अलावा बीएसएसफ ने गुप्त सूचना के आधार पर अमृतसर जिले में महावा गांव के निकट तलाशी अभियान चलाया, जिसमें 550 ग्राम हेरोइन से भरा एक पैकेट जब्त किया गया. अधिकारियों के मुताबिक पैकेट को सफेद कपड़े में लपेटा गया था और उसमें चमकने वाली दो पट्टियां लगी हुई थीं. पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त तलाशी अभियान में बीएसएफ ने तरनतारन जिले में मेहदीपुर गांव के पास एक खेत से एक ड्रोन भी जब्त किया.

 

- Advertisement -

News of the Day