Thursday, July 2, 2026
Home Blog Page 730

ENTERTAINMENT : कार एक्सीडेंट में घायल हुए Indian Idol 12 winner Pawandeep Rajan, अब कैसी है हालत?

‘इंडियन आइडल 12’ के विनर पवनदीप राजन का एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ है. फिलहाल पवनदीप डॉक्टर्स की निगरानी में हैं.

‘इंडियन आइडल 12’ के विनर पवनदीप राजन एक बड़े हादसे का शिकार हो गए हैं. पवनदीप का एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस ने पवनदीप समेत सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. पवनदीप का इलाज चल रहा है. वो डॉक्टर्स की देखरेख में हैं. जानकारी के मुताबिक, अमरोहा जिले के नेशनल हाईवे 9 पर देर रात सड़क हादसा हुआ, जिसमें ‘इंडियन आइडल 12’ के विजेता और मशहूर सिंगर पवनदीप राजन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसा गजरौला थाने इलाके के सीओ ऑफिस के पास देर रात करीब 3 बजे हुआ है.

बताया जा रहा है कि पवनदीप की कार एक खड़े आयशर कैंटर से जा भिड़ी, जिससे गाड़ी बुरी तरह डैमेज हो गई. इस हादसे में पवनदीप समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. शुरुआती इलाज के बाद पवनदीप की हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर, नोएडा रेफर कर दिया गया है.

बताया जा रहा है कि पवनदीप, उत्तराखंड के चंपावत से दिल्ली एक प्रोग्राम के लिए जा रहे थे. करीब 3 बजे नींद की झपकी आने के कारण उनकी कार का संतुलन बिगड़ा और यह हादसा हो गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है. गजरौला थाने के प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया है कि सीओ ऑफिस के सामने आयशर कैंटर में पवनदीप की गाड़ी एम जी हैक्टर पीछे से घुसी थी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई थी. तभी एंबुलेंस से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से पवनदीप के घरवाले सभी घायलों को लेकर नोएडा पहुंचे हैं.

बता दें कि पवनदीप के एक्सीडेंट की खबर सामने आते ही फैंस सिंगर के लिए चिंतित नजर आ रहे हैं. फैंस पवनदीप की सलामती की दुआएं कर रहे हैं. पवनदीप राजन की बात करें तो वो उत्तराखंड के रहने वाले हैं. पवनदीप को इंडियन आइडल-12 में पार्टिसिपेट करके घर-घर में पहचान मिली थी. पवनदीप ने रुहानी आवाज और दमदार गायकी से शो के जजेस से साथ देश की जनता का दिल भी जीता था. वो शो इंडियन आइडल-12 के विनर बने थे.

AGRA : बिना ड्राइवर की कार ने ताजमहल घूमने आए टूरिस्टों को कुचला! VIDEO VIRAL

0

ताजमहल के पश्चिमी गेट की पार्किंग में एक बिना ड्राइवर की कार अचानक पीछे की ओर चल पड़ी और दो पर्यटकों को कुचलते हुए दुकान से जा टकराई. इस हादसे में कुछ लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा.

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल घूमने आए पर्यटकों के लिए सोमवार का दिन खौफनाक बन गया. दरअसल, यहां पश्चिमी गेट की पार्किंग में एक बिना ड्राइवर की कार अचानक पीछे की ओर चल पड़ी और दो पर्यटकों को कुचलते हुए दुकान से जा टकराई. इस हादसे में कुछ लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि ये हादसा दिल्ली नंबर की कार से हुआ, जो बिना हैंड ब्रेक लगाए ढलान पर खड़ी की गई थी. कार अचानक पीछे की ओर तेजी से लुढ़की और गाइड कैनोपी के पास मौजूद एक दुकान में जा घुसी. उस वक्त दुकान के बाहर खड़े कई पर्यटक ताजमहल का दीदार कर रहे थे. इनमें से दो लोग कार की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के वक्त मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और सुरक्षा कर्मियों की मदद से घायलों को तुरंत एंबुलेंस से एस.एन. मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

मामले में थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कार पार्किंग में खड़ी थी और संभवतः तेज हवा के कारण पीछे की ओर खिसक गई. कार की चपेट में आने के कारण दो लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवा दिया गया है. मौके पर शांति-व्यवस्था कायम है. वहीं, ताजमहल जैसी विश्व धरोहर के पास इस तरह की लापरवाही ने पार्किंग प्रबंधन और पर्यटक सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

UP : मोबाइल पर बिजी दो बच्चे रेलवे ट्रैक कर रहे थे पार, रेल इंजन की चपेट में आकर दोनों की मौत

0

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले (Bareilly) में दो नाबालिग लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों लड़के मोबाइल फोन में व्यस्त थे और रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी ट्रेन इंजन ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) में रेलवे ट्रैक पार करते समय दो लड़के मोबाइल फोन में व्यस्त थे, उसी दौरान रेल इंजन (Locomotive) की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

एजेंसी के अनुसार, यह घटना इज्जतनगर स्टेशन के पास हुई. दोनों बच्चे 14 और 11 साल के थे और ट्रैक पार करते समय मोबाइल फोन में खोए हुए थे. इज्जतनगर थाना प्रभारी (SHO) विजयेंद्र सिंह के मुताबिक, दोनों बच्चे 14 वर्षीय आदित्य और 11 वर्षीय पंकज अपने घर से बाहर बाल कटवाने गए थे.

आदित्य ने ईयरफोन लगा रखा था और म्यूजिक सुन रहा था, जबकि पंकज मोबाइल फोन पर व्यस्त था, तभी एक ट्रेन इंजन जो काठगोदाम से इज्जतनगर स्टेशन की ओर आ रहा था, आ गया. रेलवे ट्रैक पर मौजूद कुछ लोगों ने बच्चों को देखा तो आवाज भी लगाई. इंजन ड्राइवर ने भी बार-बार हॉर्न बजाया, लेकिन दोनों बच्चे मोबाइल में इतने खोए हुए थे कि उन्होंने किसी भी चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया. नतीजा यह हुआ कि दोनों ट्रेन इंजन की चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इस हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों में घटना को लेकर शोक की लहर है.

NATIONAL : ‘बच्चों को इतने कट्टर बनाओ…,’ MP में हिंदू लड़कियों से रेप और ब्लैकमेलिंग की घटनाओं पर बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

0

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आरोप लगाया कि कुछ मुसलमान देश को ‘गजवा-ए-हिंद’ बनाने की साजिश रच रहे हैं. उन्होंने कहा कि सारे मुसलमान नहीं, लेकिन कुछ मुसलमानों की यह साजिश है. विदेशों में इनके आका बैठे हैं, जो इन्हें फंडिंग करते हैं. वे चाहते हैं कि हिंदू डर जाए, भाग जाए. लेकिन हिंदू यह नहीं समझ रहा, वह जात-पात में फंसा है .

मध्य प्रदेश में हिंदू लड़कियों से रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण की घटनाओं को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने हिंदू समुदाय से अपने बच्चों को संस्कार देने और उन्हें कट्टर बनाने की अपील की, ताकि वे दूसरे मजहब के प्रभाव में न आएं.पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, “देश और बुंदेलखंड का दुर्भाग्य है कि बच्चों के बिगड़ते संस्कारों के कारण ‘लव जिहाद’ जैसी गंदी परंपरा शुरू हो रही है. ‘लव जिहाद’ की प्रमुख वजह हमारी बेटियों को संस्कार न देना है. हमें अपने बच्चों को ऐसे संस्कार देने होंगे कि वे किसी दूसरे मजहब के चक्कर में न पड़ें. अगर हम उन्हें अच्छे संस्कार देंगे, तो वे दूसरी ओर नहीं जाएंगे.”

शास्त्री ने आरोप लगाया कि कुछ मुसलमान देश को ‘गजवा-ए-हिंद’ बनाने की साजिश रच रहे हैं. उन्होंने कहा, “सारे मुसलमान नहीं, लेकिन कुछ मुसलमानों की यह साजिश है. विदेशों में इनके आका बैठे हैं, जो इन्हें फंडिंग करते हैं. वे चाहते हैं कि हिंदू डर जाए, भाग जाए. लेकिन हिंदू यह नहीं समझ रहा, वह जात-पात में फंसा है.” उन्होंने जोर देकर कहा कि इस समस्या का समाधान केवल एक धीरेंद्र शास्त्री से नहीं हो सकता. “इसके लिए घर-घर धीरेंद्र शास्त्री चाहिए.”

शास्त्री ने हिंदू माता-पिताओं से अपील की कि वे अपने बच्चों को पढ़ाएं-लिखाएं, लेकिन साथ ही इतने कट्टर बनाएं कि वे दूसरे मजहब के प्रभाव से बचे रहें. उन्होंने कहा, “अपने बच्चों को पढ़ाओ-लिखाओ, लेकिन इतने कट्टर बनाओ कि वे दूसरे मजहब के चक्कर में न फंसें.”

बता दें कि मध्य प्रदेश में हाल ही में भोपाल, इंदौर, दमोह, राजगढ़, छतरपुर और सागर जैसे जिलों में ‘लव जिहाद’ से जुड़े मामले सामने आए हैं, जिनमें हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप लगे हैं. इन मामलों की जांच के लिए डीजीपी कैलाश मकवाना ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. शास्त्री का यह बयान इन घटनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है.

UP : शादियों में रात भर उठाई लाइट, दिन बिताया किताबों में, 77 साल में पहली बार यूपी के इस गांव में कोई पास हुआ 10th

0

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक गांव ऐसा भी है जहां पहली बार कोई बच्चा हाईस्कूल पास कर पाया है. आजादी के 77 सालों तक यहां से कोई 10वीं की परीक्षा नहीं पास कर पाया था.

सुनने में यह भले ही अजीब लगे लेकिन हकीकत है कि बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट स्थित एक गांव में आजादी के बाद 77 साल के इतिहास में पहली बार किसी छात्र ने हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की है. जिला प्रशासन ने इस उपलब्धि के लिए छात्र को सम्मानित किया है.

जिला विद्यालय निरीक्षक ओ. पी. त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के बनीकोंडर विकासखंड स्थित निजामपुर गांव में 15 वर्षीय छात्र रामकेवल ने माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल की परीक्षा में 55 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता हासिल की है.

त्रिपाठी ने बताया कि यह कामयाबी इसलिए खास है क्योंकि वर्ष 1947 में आजादी के बाद से इस गांव में कोई भी छात्र हाईस्कूल की परीक्षा पास नहीं कर पाया था.उन्होंने बताया कि रामकेवल ने हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है. त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहद पिछड़े करीब 300 लोगों की आबादी वाले इस गांव में लगभग सभी लोग दलित वर्ग के हैं.

अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने गत तीन मई को रामकेवल और उसके माता-पिता को जिला मुख्यालय पर बुलाकर सम्मानित किया था.रामकेवल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा कि उसे बचपन से ही पढ़ने-लिखने का शौक था लेकिन गरीबी के कारण उसे मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा.

उसने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा है लिहाजा परिवार के खर्च का बोझ भी उसे उठाना पड़ता है. वह शादियों के समय रात में बारात में लाइट उठाने का काम करता है और जब जब शादियों का सीजन नहीं होता तो वह अपने पिता के साथ जाकर मजदूरी करता है.रामकेवल ने कहा कि दिनभर के काम के बाद रात में वह अपने छप्पर के नीचे सोलर लाइट की रोशनी में पढ़ाई करता है और उसकी ख्वाहिश इंजीनियर बनने की है.

छात्र ने बताया कि उसे जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सम्मानित किया और उसकी आगे की पढ़ाई की फीस माफ करने की घोषणा भी की.गांव के लोग रामकेवल की इस सफलता से बेहद खुश हैं और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले वक्त में गांव के और भी बच्चे उसी के नक्शेकदम पर चलते हुए आगे बढ़ेंगे.

 

WORLD : भारत से जंग पर साथ देने को तैयार नहीं इस्लामाबाद के लोग! लाल मस्जिद के वीडियो ने खोली पाकिस्तान की पोल

लाल मस्जिद में छात्रों और अनुयायियों को संबोधित करते हुए मौलाना अब्दुल अजीज गाजी कहता हैं, ‘मेरे पास आपसे एक सवाल है. मुझे बताइए, अगर पाकिस्तान-भारत के खिलाफ लड़ता है तो आप में से कितने लोग पाकिस्तान का समर्थन करेंगे और उसके लिए लड़ेंगे?’ दिलचस्प बात ये है कि संबोधन सुन रहे व्यक्तियों में से कोई अपना हाथ नहीं उठाता. इसके बाद मौलाना कहते हैं कि लोग समझदार पैदा हो गई है.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के एक्शन से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है. इसी बीच इस्लामाबाद की लाल मस्जिद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मौलाना अब्दुल अजीज गाजी को कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर भारत-पाकिस्तान का युद्ध होता है तो आप में से कितने लोग पाकिस्तान का साथ देंगे, लेकिन दिलचस्प बात ये है कि वीडियो में कोई भी व्यक्ति अपना हाथ खड़ा नहीं कर रहा है. हालांकि, इस वीडियो के सामने आने के बाद पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया है.

वहीं, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत के एक्शन से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है. जबकि पाक संभावित कूटनीतिक और भारत के खिलाफ बदले की कार्रवाई के लिए गीदड़भभकी दे रहा है तो दूसरी ओर पाकिस्तान के धार्मिक और सामाजिक ताने-बाने में असंतोष की स्थिति दिखाई दे रही है.

लाल मस्जिद में छात्रों और अनुयायियों को संबोधित करते हुए मौलाना अब्दुल अजीज गाजी कहता हैं, ‘मेरे पास आपसे एक सवाल है. मुझे बताइए, अगर पाकिस्तान-भारत के खिलाफ लड़ता है तो आप में से कितने लोग पाकिस्तान का समर्थन करेंगे और उसके लिए लड़ेंगे?’

दिलचस्प बात ये है कि संबोधन सुन रहे व्यक्तियों में से कोई अपना हाथ नहीं उठाता. इसके बाद मौलाना कहते हैं कि लोग समझदार पैदा हो गई है.उन्होंने पाकिस्तानी सरकार की आलोचना करते हुए कहा, ‘आज पाकिस्तान में जो व्यवस्था है, वो भारत से भी बदतर है. भारत में इतना जुल्म नहीं है, जितना पाकिस्तान में है.

मौलवी ने बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में हो रहे अत्याचारों का भी हवाला दिया तथा पाकिस्तानी सरकार पर अपने ही लोगों पर बमबारी करने का आरोप लगाया.उन्होंने कहा, ‘बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में जो हुआ, ये अत्याचार हैं. जब लोग तैयार थे तो सरकार ने अपने ही नागरिकों पर बमबारी कर दी.’

दरअसल, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में स्थित लाल मस्जिद लंबे वक्त से चरमपंथ और सरकार से टकराव से जुड़ा स्थल रहा है. 2 मई 2025 को जामिया हफ्सा और लाल मस्जिद में रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो से पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया है. और लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं.

आपको बता दें कि लाल मस्जिद के मौलवियों को कभी कट्टरपंथी आह्वानों का पर्याय कहा जाता था, लेकिन अब भारत के खिलाफ युद्ध के लिए समर्थन नहीं मिल रहा है, तो ये पाकिस्तान के अंदर गहरी दरार का संकेत है.

इसके इतर विशेषज्ञों का मानना है कि ये पाकिस्तान के अंदर बढ़ते मोहभंग के कारण हुआ है जो न केवल पाकिस्तान के सिविल मिलिट्री नेतृत्व से बल्कि भारत पर उसके वैचारिक रुख के कारण पैदा हुआ है.पाकिस्तान में ये आंतरिक असंतोष हाल ही में परमाणु मुद्दे पर दी गई धमकी और आतंक से प्रेरित कूटनीति के साथ जुड़ा हुआ है. जो एक ऐसे देश की तस्वीर पेश करता है जो अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी स्थिति को लेकर लगातार अनिश्चित होता जा रहा है.

ENTERTAINMENT : विंदू दारा सिंह के बर्थडे में उड़े 500 के नोट, मुमताज से लेकर रवि किशन तक ने की शिरकत

एक्टर विंदू दारा सिंह 6 मई को बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे. उन्होंने 4 मई को बर्थडे पार्टी होस्ट की. इस पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से स्टार्स पहुंचे. रजा मुराद, पद्मिनी कोल्हापुरे, शेफाली बग्गा, पॉप सिंगर औरा, मुमताज, रवि किशन जैसे स्टार्स इस पार्टी में पहुंचे. पार्टी में सभी ने जमकर मस्ती की. विंदू के दोस्तों ने उन्हें ब्रासलेट गिफ्ट किया और 500 के नोट उड़ाए. उन्होंने ढोल की थाम पर डांस भी किया.

सोशल मीडिया पर विंदू दारा सिंह के बर्थडे सेलिब्रेशन के फोटोज और वीडियोज वायरल हैं. एक्ट्रेस मुमताज ब्लैक पेंट, टॉप और शिमरी जैकेट पहने दिखीं. उन्होंने गोल्ड नेकलेस से लुक कंप्लीट किया. मुमताज इस लुक में बहुत खूबसूरत लग रही थीं. वहीं रवि किशन ब्लैक शर्ट और पैंट में नजर आए थे. वो रवि किशन बहुत हैंडसम लग रहे थे. वहीं विंदू दारा सिंह भी ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए.

विंदू दारा सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया है. विंदू दारा सिंह को करण, गर्व, मुझसे शादी करोगी, मैंने प्यार क्यों किया, पार्टनर, खुशबू, किससे प्यार करूं, मारूती, हाउसफुल, द लायन ऑफ पंजाब, हाउसफुर 2, जोकर, सन ऑफ सरदार, जट्ट जेम्न बॉन्ड, फॉरेंसिक जैसी फिल्में की हैं.

विंदू दारा सिंह ने टीवी की दुनिया में भी काम किया है. वो जय वीर हनुमान, युग, Betaal Pachisi, सावधान इंडिया, ब्लैक,अदालत, कहानी चंद्राकाता की जैसे शोज में दिखे. विंदू दारा सिंह ने 1995 से करियर की शुरुआत की थी. विंदू को बिग बॉस से नेम-फेम मिला था. वो बिग बॉस 3 में नजर आए थे. विंदू दारा सिंह शो के विनर बने थे.

 

ENTERTAINMENT : रणबीर कपूर की बहन Riddhima Kapoor ने शुरू की डेब्यू फिल्म की शूटिंग, मां नीतू और कपिल शर्मा संग शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड की कपूर फैमिली की एक और लाडली बेटी बहुत जल्द फिल्मों में कदम रखने वाली हैं. उन्होंने खुद सेट से अब एक तस्वीर भी शेयर की है.

बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर भी अब स्टार बनने की राह पर है. ओटीटी के बाद अब रिद्धिमा बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं. उनकी डेब्यू फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है. जो पहाड़ों पर चल रही है. इसकी एक झलक अब खुद रिद्धिमा ने फैंस के साथ शेयर की. उनकी तस्वीर तेजी से वायरल भी हो रही है.

दरअसल रिद्धिमा कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म के सेट से ये तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. इस तस्वीर में वो अपनी स्टारकास्ट के अलावा मां नीतू कपूर और कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के साथ नजर आ रही हैं. फोटो में सभी एक बड़ी सी स्माइल के साथ कैमरे के लिए पोज कर रहे हैं.

इस तस्वीर को शेयर करते हुए रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा कि, ‘खुशी ऐसी चीज है जो दूसरे को भी खुश कर देती है. हम सभी को खुशी बिखेरनी चाहिए..’ रिद्धिमा की इस तस्वीर पर अब फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. इसपर लाखों लाइक्स भी आ चुके हैं. साथ ही फैंस उन्हें बड़े स्क्रीन पर देखने को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

वहीं इससे पहले हिन्दुस्तान टाइम्स संग रिद्धिमा ने अपनी फिल्म के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था कि, मैं फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हूं और इस वक्त पहाड़ों पर शूटिंग कर रही हूं. इसके बारे में ज्यादा नहीं बता सकती, लेकिन इतना जरूर कह सकती हूं कि मैं जून तक यहां शूटिंग करूंगी.’ बता दें कि रिद्धिमा एक सक्सेफुल बिजनेसवुमन हैं. उनका एक ज्वेलरी का ब्रांड है. जिसके जरिए वो मोटी कमाई करती हैं.

NATIONAL : दो दिन बाद नदी से बरामद हुआ MBBS छात्र का शव… नहाते समय भंवर में फंसने से हुआ था लापता

0

बरेली में गर्मी से राहत पाने के लिए व मौज-मस्ती करने के लिए एमबीबीएस के दो छात्र नदी में नहाने के लिए गए थे, लेकिन कुछ ही देर में दोनों डूबने लगे. इस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने एक को बचा लिया लेकिन, दूसरे की डूबने से मौत हो गई. घटना के दो दिन बाद दूसरे छात्र का शव बरामद कर लिया गया है.

गर्मी से राहत पाने के लिए व मौज-मस्ती करने के लिए एमबीबीएस के दो छात्र नदी में नहाने के लिए गए और दोनों नदी के भंवर में ही फंस गए. इस दौरान मौजूद गांव वालों ने एक छात्र को बचा लिया जबकि दूसरा लापता हो गया था. हालांकि, काफी सर्च के बाद दूसरे दिन शाम को दूसरे छात्र का शव बरामद कर लिया गया. यह घटना बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी के राजश्री मेडिकल कॉलेज के छात्र की बताई जा रही है.

फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव भिजवा दिया है. वहीं परिवार के लोगों को भी सूचित कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि गोरखपुर निवासी आराध्य मिश्रा और हरियाणा निवासी सनी कॉलेज से रात 9 बजे निकले थे. दोनों भाखड़ा और बहगुल नदियों के संगम पर पहुंचे और गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में उतर गए. पानी में मौज मस्ती करने के दौरान दोनों डूबने लगे. ऐसे में वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने आराध्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. लेकिन दूसरा साथी सनी तेज धार में बह गया. फिलहाल दूसरे दिन काफी सर्च के बाद सनी का शव बरामद कर लिया गया है.

बताया जा रहा है कि जहां पर दोनों नदियों का संगम होता है, वहां पर भंवर भी उठते हैं. अनुमान लगाया जा रहा है दूसरा छात्र इसी भंवर में फंस गया था. घटना स्थल पर पानी की गहराई 18-20 फुट है. पुलिस ने बताया कि राजश्री मेडिकल कॉलेज थाना फतेहगंज पश्चिमी से कुछ मेडिकल छात्र स्थानीय नदी में नहाने के लिए गए थे. लेकिन अचानक से डूबने लगे.

हालांकि ग्रामीणों ने एक छात्र को बचा लिया. जबकि दूसरे छात्र सनी की डूबने से मौत हो गई. फिलहाल सनी का शव बरामद कर लिया गया है. सनी मूलरूप से हरियाणा का रहने वाला था.

NATIONAL : दिल्ली के तैमूर नगर में 100 घरों पर बुलडोजर एक्शन, मौके पर पहुंचे BJP नेता ने क्या कहा?

0

दिल्ली के तैमूर नगर में 100 घरों पर बुल्डोजर एक्शन जारी है. कोर्ट के आदेश के बाद ये कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई को लेकर बीजेपी के नेता मनीष चौधरी ने आपत्ति जताई है.

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तैमूर नगर इलाके में नाले के ऊपर बने अवैध निर्माणों को हटाने के लिए प्रशासन ने सोमवार (5 मई) को सुबह बड़ी कार्रवाई शुरू की. यहां करीब 100 अवैध ढांचों को चिन्हित किया गया है, जिनमें से करीब 85 मकानों को आज तोड़ा गया.

कार्रवाई के दौरान इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल और पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात की गई. 12 बुलडोजर लगातार काम में लगे रहे. सुरक्षा के लिहाज से इलाके को बैरिकेड से घेर दिया गया और स्थानीय लोगों को अंदर जाने से रोका गया.

स्थानीय लोगों का आरोप – बिना समय दिए तोड़ा गया घर
तैमूर नगर के लोगों ने आरोप लगाया कि जिन घरों को तोड़ने के लिए पहले चिन्हित किया गया था, उससे ज्यादा मकानों के हिस्से को तोड़ा गया है. लोगों का कहना है कि उन्हें अपना सामान निकालने का पूरा समय नहीं दिया गया, जिससे उनका सामान मलबे में दब गया और भारी नुकसान हुआ.

बीजेपी नेता मौके पर पहुंचे
घटनास्थल पर दिल्ली बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के महामंत्री मनीष चौधरी भी पहुंचे. उन्होंने कोर्ट के आदेश पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह इस कार्रवाई के खिलाफ है और लोगों के साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट की बनाई गई STF टीम ने जिन मकानों को अवैध बताया, उसी के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है.

ओखाली सीट से बीजेपी के उम्मीदवार रहे मनीष चौधरी ने कहा कि अगर नाले को चौड़ा करना जरूरी है, तो तैमूर नगर के साथ-साथ महारानी बाग में भी ऐसा होना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि महारानी बाग में नाले को सिर्फ 9 मीटर चौड़ा किया जा रहा है, जबकि तैमूर नगर में 27 मीटर किया जा रहा है.

प्रभावित लोग मांग कर रहे हैं कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए और जहां झुग्गी, वहीं मकान योजना के तहत फ्लैट उसी जगह पर दिए जाएं.बीजेपी नेता मनीष चौधरी ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री का बयान है कि यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के तहत हो रही है. सरकार लोगों को बसाने में विश्वास रखती है, उजाड़ने में नहीं.

 

- Advertisement -

News of the Day