Friday, July 3, 2026
Home Blog Page 736

BUSINESS : क्या सच में बंद होने वाले हैं 500 के नोट, RBI के निर्देशों को लेकर वायरल हो रही है खबर

0

वायरल पोस्ट में एक स्क्रीनशॉट शामिल है जिसमें दावा किया गया है कि RBI ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वे अपने एटीएम में 100 और 200 रुपये के नोटों की संख्या बढ़ाएं.पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 500 रुपये के नोट को चलन से हटाने का फैसला किया है. वायरल पोस्ट में यह भी कहा गया है कि आने वाले समय में 90 फीसदी एटीएम से केवल 100 और 200 रुपये के नोट ही निकलेंगे.

क्या है वायरल पोस्ट में?

वायरल पोस्ट में एक स्क्रीनशॉट शामिल है जिसमें दावा किया गया है कि RBI ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वे अपने एटीएम में 100 और 200 रुपये के नोटों की संख्या बढ़ाएं.क्या कहता है RBI का वास्तविक निर्देश?

हमारी टीम ने इस मामले की पड़ताल की और पाया कि RBI ने वास्तव में बैंकों को एक निर्देश जारी किया है. हालांकि, इस निर्देश में 500 रुपये के नोट को बंद करने का कोई जिक्र नहीं है. RBI का वास्तविक निर्देश केवल इतना है कि बैंकों को अपने एटीएम में 100 और 200 रुपये के नोटों की उपलब्धता बढ़ानी चाहिए.

RBI का उद्देश्य क्या है?

RBI का यह कदम आम जनता को छोटे नोटों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए है. अक्सर लोगों को एटीएम से 500 या 2000 रुपये के नोट निकालने के बाद उन्हें तोड़ने में दिक्कत होती है. छोटे दुकानदारों और सामान्य लोगों के पास अक्सर इतने बड़े नोटों के बदले में खुले नहीं होते. RBI चाहता है कि एटीएम से लोगों को सीधे छोटे नोट मिल सकें, जिससे उन्हें परेशानी न हो.

क्या 500 रुपये का नोट बंद हो रहा है?

नहीं, RBI ने किसी भी आधिकारिक दस्तावेज में 500 रुपये के नोट को बंद करने का कोई संकेत नहीं दिया है. यह नोट पहले की तरह चलन में रहेगा. वायरल पोस्ट में की गई बातें पूरी तरह से गलत हैं और इनका RBI के वास्तविक निर्देशों से कोई लेना-देना नहीं है.

यानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह खबर पूरी तरह से गलत है. RBI ने 500 रुपये के नोट को बंद करने का कोई फैसला नहीं किया है. बैंकों को सिर्फ इतना निर्देश दिया गया है कि वे एटीएम में 100 और 200 रुपये के नोटों की संख्या बढ़ाएं, ताकि आम जनता को छोटे नोट आसानी से उपलब्ध हो सकें.

NATIONAL : मिलिंद देवरा का उद्धव ठाकरे पर बड़ा बयान, ‘जब पहलगाम में गोलियां चल रही थीं, तब वे.

0

शिवसेना सांसद मिलिंद देवरा ने  शिवसेना-यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने उद्धव ठाकरे को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब पहलगाम में गोलियां चल रही थीं, तब वे यूरोप में छुट्टियां मना रहे थे. मिलिंद देवरा ने एक्स पर कहा कि ‘उद्धव ठाकरे के यूरोप टूर के उलट शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उसी दौरान पीड़ितों की मदद की.’

मिलिंद देवरा ने आगे लिखा, ‘‘धरतीपुत्रों से लेकर भारत के पर्यटकों तक ठाकरे परिवार कितना गिर गया? जब पहलगाम में गोलियां चल रही थीं, तब वे यूरोप में छुट्टियां मना रहे थे. महाराष्ट्र दिवस पर वे बिना कुछ कहे गायब हो गए. कोई बयान नहीं. कोई एकजुटता नहीं.’’

उन्होंने कहा, “एकनाथ शिंदे ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया, पीड़ितों के साथ खड़े रहे और हमारे नायकों को सम्मानित किया.’’ देवरा ने चुटकी लेते हुए कहा कि महाराष्ट्र को छुट्टियों पर जाने वाले अंशकालिक नेताओं की नहीं, बल्कि ड्यूटी पर तैनात योद्धाओं की जरूरत है.’’

मिलिंद देवरा पर शिवसेना-यूबीटी नेता का पलटवार

शिवसेना-यूबीटी के नेता विनायक राउत ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले के बाद जम्मू-कश्मीर का दौरा नहीं किया. राउत ने कहा, ‘‘मेरा प्रधानमंत्री से सवाल है कि क्या वह जम्मू-कश्मीर गए और सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया? प्रधानमंत्री ने उन परिवारों से मुलाकात क्यों नहीं की, जिनके परिजन हमले में मारे गए? यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री के पास इसके लिए समय नहीं था.’’

शिवसेना-यूबीटी के सूत्रों के अनुसार ठाकरे परिवार के रविवार को छुट्टियों से लौटने की उम्मीद है. बता दें कि 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने पहलगाम के बैसरन घाटी में 26 लोगों की हत्या कर दी थी. इस निर्मम हत्या की चौतरफा निंदा हुई, लेकिन उद्धव ठाकरे का इस बयान नहीं आने के बाद शिवसेना शिंदे गुट के नेता ने उनपर हमला बोला है.

Mango Kulfi Recipe: गर्मी में फटाफट बनाएं ठंडी-ठंडी मैंगो कुल्फी, बच्‍चे शौक से खाएंगे, आसान है रेसिपी

यह मैंगो कुल्फी रेसिपी न सिर्फ बच्चों के लिए परफेक्ट है, बल्कि गर्मी में आने वाले मेहमानों को भी बेहद पसंद आएगी. आम का रस, मलाई की रिचनेस और ठंडक का एहसास इसे गर्मियों क…और पढ़ें

गर्मियों की तपती दोपहर हो या शाम में स्‍नैक्‍स टाइम, आम का स्वाद हर टाइम के लिए परफेक्‍ट है. खासतौर पर जब बात मैंगो कुल्फी की हो तो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. लेकिर अगर आप हर बार बाजार से कुल्‍फी लाते हैं तो बता दें कि पैकेट वाली कुल्फियों में कई बार ऐसी चीजों का इस्‍तेमाल किया जाता है जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं, ऐसे में घर पर बनी मैंगो कुल्फी एक बेहतर और स्वादिष्ट विकल्प हो सकता है. अच्छी बात यह है कि इसे बनाना न सिर्फ आसान है, बल्कि इसके लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री या समय की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. यहां हम एक आसान और झटपट बनने वाली मैंगो कुल्फी रेसिपी शेयर कर रहे हैं जिसे बच्‍चे भी खुद बना सकते हैं.

मैंगो कुल्फी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

पका हुआ आम – 1 (मध्यम आकार का, छिला और टुकड़ों में कटा हुआ)
कंडेंस्ड मिल्क – 1/2 कप
चीनी – 2 टेबलस्पून (स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं)
मलाई या फ्रेश क्रीम – 1/2 कप
दूध – 1/2 से 3/4 कप (जितना गाढ़ापन पसंद हो)

बनाने की विधि:
–सबसे पहले आम के टुकड़ों को मिक्सी या ब्लेंडर में डालें और एक स्मूद प्यूरी बना लें.
-अब इसी में कंडेंस्ड मिल्क, चीनी, मलाई और दूध डालें.

-सारी सामग्री को अच्छी तरह ब्लेंड करें जिससे एक चिकना और गाढ़ा मिश्रण तैयार हो जाए.
-इस मिश्रण को कुल्फी मोल्ड्स या या कागज के कप में डालें.
-ऊपर से चाहें तो कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं.

-अब इन मोल्ड्स को फॉयल पेपर से कवर कर फ्रीजर में 6-8 घंटे के लिए या रातभर जमने रखें.
-जब यह पूरी तरह जम जाए, तो मोल्ड को हल्का गर्म पानी लगाकर निकालें और ठंडी-ठंडी कुल्फी सर्व करें.

यह मैंगो कुल्फी रेसिपी न सिर्फ बच्चों के लिए परफेक्ट है, बल्कि गर्मी में आने वाले मेहमानों को भी बेहद पसंद आएगी. आम का रस, मलाई की रिचनेस और ठंडक का एहसास इसे गर्मियों की बेस्ट डेज़र्ट चॉइस बनाता है. तो बिना देर किए ट्राय करें यह आसान रेसिपी.

MAHARASHTRA : महाराष्ट्र के पालघर में कंक्रीट प्लांट में गड्ढे में गिरे दो मजदूर, दम घुटने से मौत

0

पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर रेडी-मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांट में गड्ढे में गिरने से दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई. दोनों को बचाने की कोशिश में एक मजदूर घायल भी हुआ है.

महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर रेडी-मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांट में गड्ढे में गिरने से दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम को सासुपाड़ा इलाके में प्लांट में हुई इस घटना में एक मजदूर घायल भी हुआ है.

उन्होंने बताया कि मजदूर विश्वजीत हरिश्चंद्र राजभर (20) और राजन सुरेंद्र राजभर (24) फिसलकर 30 फुट गहरे गड्ढे में गिर गए, जिसमें कुछ अवशिष्ट रसायन या कंक्रीट सामग्री थी और उनका दम घुटने लगा.अधिकारी ने बताया कि मदद के लिए उनकी चीखें सुनकर एक अन्य मजदूर सलमान खान दोनों को बचाने के लिए गड्ढे में उतरा, लेकिन उसका दम घुटने लगा. उन्होंने बताया कि आखिरकार तीनों को हाइड्रा क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया.

उन्होंने बताया कि विश्वजीत और राजन बेहोशी की हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाए गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. खान को सांस लेने में गंभीर तकलीफ थी और उनका इलाज मीरा रोड के एक अस्पताल में चल रहा है. अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा उपायों और प्रोटोकॉल के संबंध में प्लांट मालिक या प्रबंधन द्वारा संभावित लापरवाही की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा, “‘हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि प्लांट ने मानक सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन किया था या नहीं और क्या गड्ढे को सुरक्षित रखा गया था या हवादार था?’ उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली गई है.

UP : हमीरपुर में ATM हैकर गिरफ्तार, एटीएम में घुसकर करता था फ्रॉड, भीड़ ने की पिटाई

0

एटीएम से छेड़छाड़ कर ठगी करने वाले शातिर आरोपी को हमीरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से पुलिस ने 40 एटीएम कार्ड बरामद किया है.पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है.

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मौदहा कोतवाली क्षेत्र में एक एटीएम हैकर को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है, जो एटीएम मशीन से धोखाधड़ी कर रहा था. पुलिस लगातार मिल रही शिकायतों की वजह से पहले से ही सतर्क थी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को पकड़ लिया है. आरोपी की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी, इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.

जानकारी के अनुसार, यह शातिर आरोपी एटीएम में घुसकर मशीन को हैक करता था और दिनभर में डेढ़ से दो लाख रुपये तक की अवैध कमाई कर लेता था. हैरानी की बात यह है कि आरोपी लोगों से उनका एटीएम कार्ड लेकर बदले में सिर्फ 1000 रुपये देता था, फिर उसी कार्ड से ठगी करता था. पुलिस ने आरोपी के पास से 40 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं, जिन्हें वह ठगी के लिए इस्तेमाल करता था. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह आरोपी पिछले कई दिनों से मौदहा और आसपास के इलाकों में सक्रिय था.

पुलिस को स्थानीय लोगों से एटीएम से रकम गायब होने और मशीन में तकनीकी गड़बड़ी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं. इसके बाद टीम ने निगरानी बढ़ाई और आखिरकार आरोपी को एक एटीएम बूथ के अंदर से गिरफ्तार कर लिया. देशभर में डिजिटल लेन-देन और एटीएम के इस्तेमाल में तेजी आने के साथ ही साइबर अपराधों के मामले भी बढ़े हैं. एटीएम हैकिंग, कार्ड स्किमिंग और ओटीपी फ्रॉड जैसे मामले आम हो चुके हैं. साइबर ठग आमतौर पर कम जानकारी रखने वाले लोगों को अपना निशाना बनाते हैं और उनसे धोखाधड़ी कर लेते हैं.

हमीरपुर पुलिस की इस कार्रवाई से आम लोगों में राहत है. मौदहा कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है. वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी को भी अपना एटीएम कार्ड, पिन या बैंक से जुड़ी जानकारी न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. यह घटना एक बार फिर से साबित करती है कि जागरूकता और सतर्कता ही साइबर अपराध से बचने का सबसे मजबूत उपाय है.

 

NATIONAL : हिंदू राष्ट्र बनाने का प्रस्ताव, लव जिहाद के खिलाफ सनातनी सेना… लखनऊ की धर्म संसद में पास हुए ये 7 प्रस्ताव

0

हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि धर्म संसद में देश के हिंदू समाज से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मसलों पर प्रस्ताव पारित कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. उन्होंने कहा कि पहलगाम जैसी घटना फिर न हो और आतंकी धर्म पूछकर कायराना हरकत न करें, इसके लिए हिन्दू राष्ट्र का प्रस्ताव है.

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रविवार को विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में धर्म संसद आयोजित हुई. अयोध्या, काशी और मथुरा समेत पूरे देश के साधु-संत धर्म संसद में शामिल हुए. इस धर्म संसद में 7 प्रस्ताव पारित हुए. सनातनी हेल्पलाइन नंबर जारी हुआ, हिन्दू राष्ट्र बनाने का प्रस्ताव पास हुआ. यह तय हुआ कि विश्व हिंदू रक्षा परिषद मुस्लिम इलाकों में मंदिरों और हिंदुओं की सुरक्षा के लिए अपना कार्यालय खोलेगा. धर्म संसद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी शामिल हुए.

लखनऊ में आयोजित धर्म संसद में तय हुआ कि मुर्शिदाबाद में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर जून में सनातन यात्रा निकाली जाएगी. पश्चिम बंगाल से यात्रा शुरू होगी और पूरे देश से गुजरते हुए कश्मीर तक जाएगी. इसमें भी यह भी प्रस्ताव पास हुआ कि सनातन धर्म की रक्षा करने वालों को सनातन गौरव सम्मान दिया जाएगा. मुस्लिम हिंदू लड़कियों से शादी न कर सकें इसको लेकर अभियान चलाया जाएगा. साथ ही यह प्रस्ताव भी पेश हुआ कि लव जिहाद के अलावा लैंड जिहाद की घटनाओं को रोकने के लिए सनातनी सेना बनाई जाएगी.

हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि धर्म संसद में देश के हिंदू समाज से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मसलों पर प्रस्ताव पारित कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. उन्होंने कहा कि पहलगाम जैसी घटना फिर न हो और आतंकी धर्म पूछकर कायराना हरकत न करें, इसके लिए हिन्दू राष्ट्र का प्रस्ताव है. मुस्लिम इलाकों में विश्व हिंदू रक्षा दल अपना सनातन कवच (कार्यलय) बनाएगा, ताकि जो हिन्दू और मंदिर वहां हों उनकी रक्षा की जा सके. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार को लेकर जून में सनातन यात्रा निकलेगी. मुर्शिदाबाद में सनातन हेल्पलाइन खोली जाएगी.

महंत राजू दास ने कहा कि पूरे देश मे हिंदुओं को जोड़ने के लिए ताकि हिंदुओ पर अत्याचार सनातन की रक्षा करने वालो को सनातन गौरव सम्मान भी दिया जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रेकी करने के बाद हिंदुओं के 600 घर जलाए गए. इसी तरह नागपुर में तीन दिन पहले रेकी की गई थी, इसके बाद वहां हिंसा हुई. धर्म संसद सनातनियों को सनातन धर्म के बारे में जागरूक करने के साथ उन्हें धर्म की रक्षा करने के लिए भी जागरूक करने के लिए आयोजित की गई है. महंत राजू दास ने कहा कि यदि सनातनी धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म उनकी रक्षा करेगा.

NATIONAL : चारधाम यात्रा 2025: बदरीनाथ मंदिर के खुले कपाट, PM मोदी के नाम से की गई पहली पूजा

0

मान्यताओं के अनुसार, वर्ष में छह माह (ग्रीष्मकालीन) मनुष्य भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, जबकि बाकी के छह माह (शीतकालीन) यहां देवता स्वयं भगवान विष्णु की आराधना करते हैं.

उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट सर्दियों में छह माह बंद रहने के बाद रविवार पुन: श्रद्धालुओं के लिए खोलने के साथ ही पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह छह बजे चमोली जिले में स्थित मंदिर के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए.

इस मौके पर मंदिर परिसर में देश-विदेश के करीब 15 हजार श्रद्धालाओं के साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय भी मौजूद थे. कपाट खुलने पर मुख्यमंत्री ने पहली महाभिषेक पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की और देश व राज्य की सुख समृद्धि की कामना की.

मुख्यमंत्री ने मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया तथा उनसे यात्रा के लिए की गयी व्यवस्थाओं के बारे में राय जानी. कपाट खुलने के दौरान पूरा वातावरण ढोल-नगाड़ों व सेना के बैंड की मधुर धुन और हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं के ‘जय बदरी विशाल’ के जयकारों से भक्तिरस से सराबोर हो उठा.

इस अवसर पर मंदिर को लगभग 15 टन रंग-बिरंगे और सुगंधित फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था, जिसने मंदिर की सुंदरता में चार चांद लगा दिए. मंदिर प्रांगण में माणा और बामणी गांव की महिलाओं ने झुमैलो नृत्य किया. अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने भी भजन कीर्तन गाए और हेलीकॉप्टर से मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा भी की गयी जो करीब 10 मिनट तक होती रही.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षित और सुगम चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं. उन्होंने श्रद्धालुओं से हरित और स्वच्छ चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार को पूरा सहयोग देने का आग्रह भी किया. इससे पहले, परंपरानुसार सुबह बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल, धर्माधिकारी व वेदपाठियों द्वारा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई और फिर विधि विधान से माता लक्ष्मी को गर्भ गृह से निकालकर मंदिर की परिक्रमा करा लक्ष्मी मंदिर में विराजमान किया गया. इसके बाद भगवान कुबेर जी व उद्धव जी को बदरी विशाल मंदिर के गर्भ गृह में विराजित किया गया.

तत्पश्चात् भगवान बदरी विशाल की चतुर्भुज मूर्ति से घृत कंबल को अलग कर उनका विधिवत अभिषेक (स्नान) करवाया गया और आकर्षक श्रृंगार किया गया. मुख्य मंदिर के साथ ही बदरीनाथ धाम मंदिर परिक्रमा स्थित गणेश, घंटाकर्ण, आदि केदारेश्वर, आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर व माता मूर्ति मंदिर के कपाट भी इस यात्रा हेतु श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं. मान्यताओं के अनुसार, वर्ष में छह माह (ग्रीष्मकालीन) मनुष्य भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, जबकि बाकी के छह माह (शीतकालीन) यहां देवता स्वयं भगवान विष्णु की आराधना करते हैं, जिसमें मुख्य पुजारी देवर्षि नारद होते हैं.

अधिकारियों ने यहां बताया कि स्थानीय प्रशासन ने धाम की यात्रा को सुरक्षित एवं निर्बाध बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं. प्रशासन ने दर्शन के लिए पहुंचे सभी श्रद्धालुओं से व्यवस्थित रूप से कतारबद्ध रहकर शांतिपूर्ण ढंग से श्रीहरि के दर्शन करने की अपील की है. बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही इस साल की चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से शुरू हो गयी है. उत्तराखंड के चार धामों में शामिल तीन अन्य धाम-गंगोत्री, यमुनोत्री तथा केदारनाथ पहले ही खुल चुके हैं.

 

NATIONAL : 40 लाख में हुई थी NEET के पेपर की डील, एग्जाम से पहले राजस्थान SOG ने तीन लोगों को गुरुग्राम से पकड़ा

0

नीट यूजी का पेपर देने के नाम पर छात्र से 40 लाख की डील करने वाले तीन लोगों को राजस्थान SOG ने गिरफ्तार कर लिया है. इन्होंने एक नीट उम्मीदवार और उसके परिवार को झांसा दिया कि उनके पास नीट-यूजी परीक्षा का पेपर है और परिवार को गुरुग्राम ले गए.

नीट यूजी एग्जाम में ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है. राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक नीट उम्मीदवार से 40 लाख रुपये की ठगी करने की कोशिश की. इन लोगों ने छात्र को परीक्षा का पेपर देने के नाम पर लाखों की ठगी का प्लान बनाया था. यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब आज 4 मई 2025 को पूरे देश में नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा आयोजित की जा रही है.

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों की पहचान बलवान (27), मुकेश मीणा (40), और हरदास (38) के रूप में हुई है. इन्होंने एक नीट उम्मीदवार और उसके परिवार को झांसा दिया कि उनके पास नीट-यूजी (नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा का पेपर है. शुक्रवार को ये लोग छात्र और उसके परिवार को गुरुग्राम ले गए और 40 लाख रुपये की मांग की. परिवार ने पेपर दिखाने को कहा, लेकिन जब इन्होंने मना कर दिया, तो परिवार ने SOG को सूचना दी. इसके बाद SOG ने शनिवार को तीनों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे ऐसे फर्जी वादों से सावधान रहें. नीट जैसी परीक्षाओं में धोखाधड़ी के मामले बढ़ रहे हैं. केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें.

इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2025 परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को फर्जी सूचनाओं से बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया था. NTA ने 26 अप्रैल 2025 को एक खास पोर्टल शुरू किया था, जिसमें लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने की अपील की गई थी. इस पोर्टल के जरिए अब तक 1500 से ज्यादा संदिग्ध सूचनाएं मिली हैं, जिनमें से ज्यादातर टेलीग्राम से जुड़ी हैं.

NTA ने 106 टेलीग्राम और 16 इंस्टाग्राम चैनलों को चिह्नित किया है, जो NEET (UG) 2025 के पेपर लीक होने का झूठा दावा कर रहे थे. इन चैनलों पर गलत जानकारी देकर छात्रों को ठगने की कोशिश की जा रही थी. NTA ने इन चैनलों को हटाने के लिए टेलीग्राम और इंस्टाग्राम से संपर्क किया है. इसके अलावा ऐसे फर्जी चैनलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए NTA ने गृह मंत्रालय के साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) को मामले सौंप दिए हैं.
पीटीआई इनपुट के साथ

NATIONAL : हाईप्रोफाइल अभ्युदय जैन मर्डर मिस्ट्री… 14 साल के बेटे की हत्या के आरोप में 58 दिन से जेल में बंद मां, SIT की जांच रिपोर्ट में साबित हुई निर्दोष

0

अभ्युदय जैन मर्डर मिस्ट्री में एक बार दोबारा U-TURN आ गया है. हाईप्रोफाइल मामले की दोबारा जांच की गई जिसमें बड़ा खुलासा हुआ है. बेटे की हत्या के आरोप में पिछले 58 दिनों से जेल में बंद अलका जैन को बड़ी राहत मिली है. SIT की जांच में अलका जैन को निर्दोष पाया गया.

गुना में 15 साल के अभ्युदय जैन की मौत ने कर किसी को स्तब्ध कर दिया था. शुरू में हत्या का मामला माना गया यह केस अब विशेष जांच दल (SIT) की जांच के बाद आत्महत्या के रूप में सामने आया है. SIT की नई जांच और भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की मेडिको-लीगल रिपोर्ट ने इस मामले में नाटकीय यू-टर्न लाया है. पिछले 58 दिनों से बेटे की हत्या के आरोप में जेल में बंद अभ्युदय की मां अलका जैन को एसआईटी ने निर्दोष पाया है. नई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पार्शियल हैंगिंग (आंशिक फांसी) बताया गया, जो आत्महत्या की पुष्टि करता है. लेकिन इस खुलासे ने कई अनुत्तरित सवाल भी खड़े किए हैं, जो पुलिस की प्रारंभिक जांच और मेडिकल प्रक्रिया पर सवाल उठाते हैं.

दरअसल, 14 फरवरी 2025 को गुना की चौधरन कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले अभ्युदय जैन (15) का शव घर के बाथरूम में मिला. गले में दुपट्टा और पैरों पर रस्सी के निशान होने से शुरू में आत्महत्या का संदेह हुआ.

पेशे से बैंक ऑडिटर अभ्युदय के पिता अनुपम जैन उस समय भोपाल में थे. उनकी पत्नी अलका जैन ने पुलिस को बताया कि वह सुबह बैडमिंटन खेलने गई थीं और लौटने पर घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला. बार-बार खटखटाने और फोन करने के बाद भी जवाब न मिलने पर मकान मालिक की मदद से दरवाजा खोला गया, जहां अभ्युदय का शव मिला.

जिला अस्पताल में तीन डॉक्टरों के किए गए पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्ट्रैंगुलेशन (गला घोंटना) बताया गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स, और गवाहों के बयान खंगाले, जिसमें कोई बाहरी व्यक्ति घर में प्रवेश करता नहीं दिखा. पुलिस ने यह भी पाया कि अभ्युदय अपनी मां अलका को उनकी लाइफस्टाइल को लेकर टोकता था, जिससे दोनों के बीच तनाव रहता था. इन सबूतों के आधार पर 22 फरवरी को हत्या का मामला दर्ज किया गया और 8 मार्च को अलका जैन को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस का दावा था कि अलका ने गुस्से में बेटे का गला घोंटा और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की.

अभ्युदय के पिता अनुपम जैन ने पुलिस की जांच को गलत ठहराया और अपनी पत्नी की बेगुनाही का दावा किया. उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय, दिल्ली से लेकर पुलिस मुख्यालय, भोपाल तक गुहार लगाई. अनुपम ने 11 बिंदुओं पर दोबारा जांच की मांग की, जिसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल्स, और घटनास्थल के सबूतों की समीक्षा शामिल थी. उनके दबाव के बाद ग्वालियर रेंज के डीआईजी अमित सांघी के नेतृत्व में SIT का गठन हुआ.

SIT ने भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम की दोबारा जांच कराई. डॉक्टरों की टीम ने नई मेडिको-लीगल रिपोर्ट में मौत का कारण पार्शियल हैंगिंग बताया, जो आत्महत्या की पुष्टि करता है. यह पहली रिपोर्ट से पूरी तरह उलट था, जिसमें स्ट्रैंगुलेशन का दावा किया गया था.

अलका के फोन रिकॉर्ड से पता चला कि वह घटना के समय लगातार फोन पर उपलब्ध थी. केवल 20 मिनट का अंतराल था, जिसमें कोई कॉल नहीं थी. SIT ने माना कि इतने कम समय में हत्या और उसे आत्महत्या का रूप देना संभव नहीं था. वहीं, घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था और चाबी टेबल पर रखी थी. सीसीटीवी में कोई बाहरी व्यक्ति प्रवेश करता नहीं दिखा.

 

ENTERTAINMENT : पति परमीत सेठी के एक्टिंग करियर के खिलाफ थीं Archana Puran Singh, बोले- वो मुझ पर चिल्लाती थी, मेरी धज्जियां उड़ाई

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी 1992 में शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों दो बेटों के पेरेंट्स हैं. वो अपनी शादी में बहुत खुश हैं. दोनों साथ में यूट्यूब पर व्लॉग बनाते हैं. अब परमीत ने बताया कि जब वो एक्टर बनना चाहते थे तो अर्चना पूरन सिंह ने उन्हें बहुत क्रिसिटाइज किया था. अर्चना उन पर चिल्लाती थीं.

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में परमीत ने कहा, ‘मैंने दो बिजनेस आईडिया ट्राई किए, लेकिन दोनों में फेल हो गया. मेरे पास कुछ और करने को नहीं था. फेल होने के बाद मैं कंफ्यूज था कि क्या करूं. अर्चना मेरे एक्टिंग करियर के खिलाफ थीं. अर्चना ने कहा कि मत करो ये स्ट्रगल से भरा है. मैंने कहा कि मैं अगर एक्टर के तौर पर फेल हुआ तो मैं खुद के लिए जिम्मेदार होंगा. लेकिन बिजनेस में कई बाहरी फेक्टर होते हैं जिनकी वजह से मैं फेल हो रहा था. मुझे लग रहा था कि मैं एक्टिंग कर पाऊंगा. मैं अर्चना से कहता था कि यार मैं कर लूंगा.’

आगे परमीत ने कहा, ‘अर्चना बहुत स्ट्रिक्ट टीचर हैं. उसने मेरी धज्जियां उड़ाई थी, जब मैं एक्टर बनना चाहता था. वो मुझ पर अक्सर चिल्लाती थी. तू कभी एक्टर बन नहीं सकता, तुझे तो स्माइल करना ही नहीं आता. जब वो मुझे क्रिटिसाइज करती थी तो मेरी आंखों में आंसू होते थे. लेकिन मैं जिद्दी था. मैंने खुद पर काम किया. पहले मैं अच्छा एक्टर नहीं था, लेकिन मैंने स्किल्स सीख ली.’

इसके अलावा परमीत ने बताया कि अर्चना ने फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के रोल के लिए तैयार किया था. परमीत ने कहा, ‘मैं बॉम्बे से हूं और अर्चना नॉर्थ से हैं. वो वहां की भाषा अच्छे से जानती हैं. उसने कुलजीत के कैरेक्टर में यूनिकनेस डाली थी.’

- Advertisement -