Sunday, July 5, 2026
Home Blog Page 748

UP : मुस्लिम परिवार के 8 सदस्यों ने अपनाया हिंदू धर्म, कहा- ‘3 सालों से अपनी जड़ों की…’

0

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना पार क्षेत्र में एक मुस्लिम परिवार के आठ लोगों ने अपनी इच्छा से हिंदू धर्म अपनाया. वृंदावन के आश्रम में वैदिक रीति-रिवाजों से सभी ने हिंदू धर्म को अपनाया.

मथुरा के यमुना पार क्षेत्र में एक मुस्लिम परिवार के आठ सदस्यों ने बृहस्पतिवार को वृंदावन के एक आश्रम में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित धार्मिक समारोह में हिंदू धर्म अपना लिया. परिवार के सदस्यों ने अपना नाम भी बदल लिया और कहा कि यह निर्णय स्वैच्छिक है और उनके पैतृक धर्म पर आधारित है.परिवार के मुखिया 50 वर्षीय जाकिर ने अपना नाम बदलकर अब जगदीश कर लिया है. वह मूल रूप से जिले के शेरगढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं, लेकिन सालों से अपनी ससुराल के गांव में रहकर दुकान चलाते हैं. परिवार के मुखिया जाकिर समेत परिवार के 8 लोग जिसमें पत्नी, बहु-बेटे और पोते पोतियां शामिल है.

मीडिया से बात करते हुए जगदीश ने कहा, “मुगल काल तक हमारे पूर्वज हिंदू थे. उन्होंने दबाव में आकर इस्लाम धर्म अपना लिया. लेकिन मन, वचन व कर्म से मैं देवी काली की पूजा करता रहा हूं. गांव वाले आज भी मुझे ‘भगत जी’ कहते हैं.” उन्होंने कहा कि मूल रूप से गुर्जर समुदाय से ताल्लुक रखने वाला परिवार पिछले तीन सालों से अपनी जड़ों की ओर लौटने पर विचार कर रहा था.

उन्होंने कहा, “हमने हिंदू धर्म में पूरी आस्था रखते हुए, बिना किसी दबाव या प्रलोभन के यह कदम उठाया.” वृंदावन के श्री जी वाटिका कॉलोनी में भागवत धाम आश्रम में हिंदू युवा वाहिनी ने धर्म परिवर्तन कराया. जगदीश की पत्नी, बेटों, बहुओं और पोते-पोतियों समेत परिवार ने एक घंटे तक चले हवन-यज्ञ अनुष्ठान में भाग लिया.

धर्म परिवर्तन के बाद जाकिर का नाम जगदीश, उनकी पत्नी गुड्डी का नाम गुड़िया, बड़े बेटे अनवर का नाम सुमित, छोटे बेटे रनवर का नाम रामेश्वर, बहू सबीरा का नाम सावित्री और पोते-पोतियों सबीर, जोया व नेहा का नाम क्रमशः शत्रुघ्न, सरस्वती और स्नेहा रखा गया.हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता शरद सैनी ने कहा कि, ‘परिवार ने गंगा जल से शुद्धिकरण किया और समारोह से पहले भगवा पटका पहनाया गया. उन्होंने यह कदम पूरी तरह से अपनी इच्छा से उठाया. यहां तक कि बच्चे भी अपने पैतृक धर्म में लौटने को लेकर बहुत खुश हैं.’ वृंदावन कोतवाली प्रभारी प्रशांत कपिल ने कहा, “पूरी प्रक्रिया स्वैच्छिक और शांतिपूर्ण थी. इसमें किसी तरह का दबाव या प्रलोभन नहीं था और किसी पुलिस कार्रवाई की जरूरत भी नहीं पड़ी.”

 

NATIONAL : केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, एक ही दिन में 30 हज़ार से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन

0

केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शनों के लिए 2 मई को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. यात्रा कंट्रोल रूम, रुद्रप्रयाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस दिन शाम 7 बजे तक कुल 30,154 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम में दर्शन किए.

केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शनों के लिए 2 मई को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. यात्रा कंट्रोल रूम, रुद्रप्रयाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस दिन शाम 7 बजे तक कुल 30,154 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम में दर्शन किए. इनमें 19196 पुरुष, 10597 महिलाएं और 361 बच्चे शामिल थे. हालांकि इस दिन कोई भी विदेशी श्रद्धालु दर्ज नहीं हुआ. श्रद्धालुओं की यह संख्या तीर्थ यात्रा की बढ़ती आस्था को दर्शाती है. वहीं, यमुनोत्री और गंगोत्री में 2 मई को क्रमशः 7112 श्रद्धालु और 7408 श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे.

हिमालय की गोद में स्थित प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग केदारनाथ मंदिर के कपाट शुक्रवार सुबह विधिवत रूप से खोले गए, जिसमें 12,000 से अधिक श्रद्धालु उपस्थित रहे. बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अधिकारियों के अनुसार समुद्र तल से 11000 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर के द्वार 2 मई को सुबह 7 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए. इस पावन अवसर पर मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से सजाया गया, जिनमें गुलाब और गेंदा समेत 54 प्रकार के फूल शामिल थे. ये फूल नेपाल, थाईलैंड और श्रीलंका जैसे देशों से मंगवाए गए थे. चारधाम यात्रा के चार मंदिरों में से केदारनाथ सबसे अधिक श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है. यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से 11वां है.

BKTC के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ मंदिर के द्वार खोलने की प्रक्रिया सुबह 5 बजे शुरू हो गई थी. इस दौरान रावल (मुख्य पुजारी) भीमाशंकर लिंग, पुजारी बगेश लिंग, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, BKTC के CEO विजय प्रसाद थपलियाल, तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्टी, अन्य धार्मिक आचार्य और वेदपाठी मंदिर के पूर्वी द्वार से गर्भगृह की पूजा में सम्मिलित हुए. इस बार श्रद्धालुओं के लिए एक नई शुरुआत की गई है. मंदिर के पास मंदाकिनी और सरस्वती नदी के संगम पर भव्य ‘आरती’ का आयोजन होगा, जो वाराणसी, हरिद्वार और ऋषिकेश की गंगा आरती की तर्ज पर होगी.

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस अवसर पर मौजूद रहे और कपाट खुलने के बाद सबसे पहले पूजा-अर्चना कर राज्य और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की. हर वर्ष लाखों श्रद्धालु देश और विदेश से केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचते हैं. मंदिर सर्दियों में बंद रहता है.चारधाम सर्किट में यह तीसरा मंदिर है, जिसके कपाट शीतकालीन अवकाश के बाद खोले गए हैं. इससे पहले 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के द्वार खोले गए थे, जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खोले जाएंगे.

UP : गर्लफ्रेंड के साथ खा रहा था चाउमीन, मां ने देखा तो कर दी बेटे की पिटाई, लड़की को भी घसीटा

0

कानपुर में अपनी मां से चोरी छुपे प्रेमिका से मिलने गए युवक को सरेआम पिटाई झेलनी पड़ी. दरअसल, वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक चौराहे के पास चाऊमीन खा रहा था. वहां से गुजर रही युवक की मां ने उसे देखा तो जमकर पिटाई कर दी.

उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपनी मां से चोरी छुपे प्रेमिका से मिलने गए युवक को सरेआम पिटाई झेलनी पड़ी. दरअसल, वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक चौराहे के पास चाऊमीन खा रहा था. वहां से अपने पति शिवकरण के साथ गुजर रही युवक की मां सुशीला ने जैसे ही उसे देखा वह अपना आपा खो बैठी. वह चिल्लाई तो इसी दौरान युवक की गर्लफ्रेंड उसे अपनी स्कूटी पर बैठकर भागने लगी. युवक की मां ने दौड़कर दोनों को पकड़ लिया और फिर जो हुआ सब देखते रह गए. मां ने सबसे पहले बेटे को चप्पलों से पीटा, उसके बाद अपनी प्रेमिका को बाल घसीट घसीटकर मारने लगी. इस दौरान चारों तरफ भीड़ जमा हो गई. लोगों ने किसी तरह दोनों को छुड़ाकर पुलिस के हवाले किया.

गुजैनी के रहने वाली एक लड़की शुक्रवार को अपने प्रेमी से मिलने रामगोपाल चौराहे पहुंची. वहां पनकी का रहने वाला उसका प्रेमी रोहित उससे मिलने आया था. लड़की स्कूटी लेकर चौराहे पर पहुंची तो दोनों ने एक चाऊमीन की दुकान पर जाकर चाऊमीन खाना शुरू कर दिया. लड़का अपनी मां से झूठ बोलकर आया था. इस दौरान मां किसी काम से चौराहे से निकली तो उसने अपनी बेटे को उसके प्रेमिका के साथ चाऊमीन खाते हुए देख लिया. फिर तो मां आग बबूला हो गई और उसने चौराहे पर ही दोनों को उल्टा सीधा कहना शुरू कर दिया.

लड़की स्कूटी पर अपने प्रेमी को बैठकर भागने लगे लेकिन मां सुशीला ने दौड़कर उसको पकड़ लिया, इसके बाद उसने पहले बेटे को चप्पलों से मारा इसके बाद उसकी प्रेमिका उसको बचाने की कोशिश करने लगी तो उसने उसके भी बोल पड़कर घसीट दिया.

पुलिस भी मौके पर पहुंची तो दोनों को पकड़ कर थाने ले आई. यहां दोनों को समझा बुझाकर उनके घर भेज दिया गया. इस मामले में एडीसीपी महेश कुमार का कहना है चौराहे पर मारपीट की सूचना पर पुलिस गई थी. लड़का लड़की को मां बाप के साथ थाने लाया था, जहां किसी पक्ष ने कोई एप्लीकेशन नहीं दिया. लड़की को समझाकर परिजनों के साथ भेज दिया गया है. लड़का भी अपने परिवार के साथ घर चला गया है.

 

NATIONAL : दिल्ली के जापानी पार्क में पेड़ से लटकी मिली किशोरी की लाश, आत्महत्या का संदेह

0

दिल्ली के रोहिणी इलाके में जापानी पार्क में शनिवार सुबह एक किशोरी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला. हालांकि, अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दिल्ली के रोहिणी इलाके में जापानी पार्क में शनिवार सुबह एक किशोरी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेसी को दी. अधिकारी के मुताबिक मृतक की आयु 14 से 16 साल के बीच है. अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है.

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) अमित गोयल ने बताया कि शव सुबह करीब 6.45 बजे मिला, जब एक राहगीर ने प्रशांत विहार थाने को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और लड़की को पेड़ से दुपट्टे से बंधे लटके हुए पाया. पेड़ के नीचे उसकी चप्पलें पड़ी मिलीं, जिससे संकेत मिलता है कि उसने घटना से पहले उन्हें उतार दिया होगा.

डीसीपी ने बताया कि घटनास्थल पर शव पर कोई बाहरी चोट नहीं देखी गई. इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई और घटनास्थल की जांच के लिए अपराध टीम और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया. पुलिस ने बताया कि गुमशुदा व्यक्तियों की रिपोर्ट की जांच करके और आस-पास के इलाकों से पूछताछ करके उसकी पहचान स्थापित करने के प्रयास जारी हैं.

अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटनाओं के सटीक क्रम का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है. जल्द ही मृतक की पहचान उजागर कर ली जाएगी और मामले का खुलासा भी कर दिया जाएगा.

ENTERTAINMENT : निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार, इमोशनल हुए बेटे अनिल कपूर, दादी को अर्जुन, सोनम ने दी श्रद्धांजलि

निर्मल कपूर का 2 मई को 90 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया था. आज उनका अंतिम संस्कार हुआ. मां को अंतिम विदाई देने पहुंचे अनिल कपूर काफी उदास नजर आए. सोनम, जाह्नवी और अर्जुन कपूर ने भी दादी को श्रद्धांजलि दी.

कपूर खानदान में इस समय गम का माहौल है. बीते दिन 2 मई को अनिल कपूर, संजय कपूर और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन हो गया था. निर्मल 90 की साल की थीं. वो उम्र से संबंधित परेशानियों का सामना कर रही थीं. निर्मल कपूर के निधन से पूरा कपूर परिवार सदमे में हैं. बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी सन्नाटा पसर गया है. निर्मल कपूर का आज अंतिम संस्कार हुआ. कपूर परिवार समेत सिनेमा जगत की कई मशहूर हस्तियां निर्मल कपूर को अंतिम विदाई देने पहुंचीं.

दादी निर्मल कपूर को अंतिम विदाई देने पहुंचीं सोनम कपूर भावुक होती दिखाई दीं. हालांकि, उन्होंने खुद को संभाला. वहीं, दूसरी ओर अर्जुन कपूर भी काफी उदास दिखे. अर्जुन की नम आंखें उनके दर्द को बयां कर रही हैं.

मां के निधन से अनिल कपूर टूट गए हैं. मां को अंतिम विदाई देने पहुंचे अनिल कपूर काफी उदास नजर आए. उनके चेहरे पर दर्द साफ देखा जा सकता है.
जाह्नवी कपूर अपनी छोटी बहन खुशी कपूर के साथ दादी को अंतिम विदाई देने पहुंचीं. जाह्नवी के मुश्किल वक्त में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया उन्हें सपोर्ट करते नजर आए. शिखर साए की तरह जाह्नवी के साथ दिखे.

मां निर्मल के अंतिम संस्कार में उनके बेटे बोनी कपूर भी गमगीन हालत में नजर आए. बोनी मां के काफी करीब थे. उनके यूं चले जाने से बोनी कपूर को गहरा सदमा लगा है. दादी के निधन से शनाया कपूर को भी गहरा झटका लगा है. दादी की अंतिम विदाई में शनाया काफी इमोशनल दिखाई दीं. शनाया की आंखें नम और चेहरे पर उदासी दिखी.

खान परिवार और कपूर खानदान का हमेशा से काफी अच्छा कनेक्शन रहा है. कपूर परिवार के मुश्किल वक्त में अरबाज खान भी उन्हें सपोर्ट करने पहुंचे. अनुपम खेर, करण जौहर, रानी मुखर्जी समेत कई अन्य सेलेब्स ने भी निर्मल कपूर को श्रद्धांजलि दी.

NATIONAL : हमीरपुर में पेड़ से टकराई कार, एक साल के मासूम की मौत, परिवार के 5 लोग घायल

0

हमीरपुर में एक वाहन के पेड़ से टकराने से एक 1 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई जबकि उसके परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए. उन्होंने बताया कि वाहन में एक परिवार के छह सदस्य सवार थे और वह दिल्ली से कांगड़ा जिले के कोटलू जा रहे थे.

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक वाहन के पेड़ से टकराने से एक 1 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई जबकि उसके परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए. उन्होंने बताया कि वाहन में एक परिवार के छह सदस्य सवार थे और वह दिल्ली से कांगड़ा जिले के कोटलू जा रहे थे. पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी है.

पुलिस के अनुसार, निशांत वालिया घर लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी डिडविन टिक्कर के पास एक पेड़ से टकरा गई और भीषण हादसा हो गया. इस दुर्घटना में 1 साल के मासूम दक्ष वालिया की मौत हो गई और घर के पांच अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है. उनकी हालत स्थिर है. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

बता दें कि आए दिन ऐसी खबरें सामने आती हैं जब किसी वाहन में पूरा परिवार सफर कर रहा हो और एक हादसे में सभी की एक साथ मौत हो गई हो. कई बार देखा गया कि पूरे परिवार खत्म हो गए और सिर्फ कोई मासूम जीवित बचा.

 

ENTERTAINMENT : फैन की गुजारिश पर भड़के थे सोनू निगम, पहलगाम अटैक से जोड़कर कही ऐसी बात, उठी सजा की मांग

0

सोनू निगम पर इल्जाम लगाया गया है कि उनके बयान ने कन्नड़ समाज की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है, कर्नाटक में विभिन्न भाषाई समुदायों के बीच नफरत भड़काई है. सोनू निगम के बयान का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिससे राज्य के कन्नड़ लोगों में आक्रोश फैल गया है.

बेंगलुरु कॉन्सर्ट में कही अपनी बात के चलते सोनू निगम मुश्किलों में फंस गए हैं. बेंगलुरु के कन्नड़ समर्थक संगठन, कर्नाटक रक्षणा वेदिके ने सिंगर के खिलाफ कानूनी एक्शन की मांग की है. संगठन का कहना है कि सोनू निगम का बयान ‘भड़काऊ और समुदायों के बीच विभाजनकारी है’. ऐसे में संगठन के मुखिया धर्मराज ने अवलहल्ली पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई है.

अपनी शिकायत में धर्मराज ने सिंगर सोनू निगम पर कन्नड़ लोगों का अपमान करने और भाषाई समूहों के बीच नफरत भड़काने का आरोप लगाया है. उन्होंने लिखा कि वो ये शिकायत सोनू निगम के खिलाफ 25 और 26 अप्रैल को बेंगलुरु के ईस्ट पॉइंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेकनोलॉजी में दिए भड़काऊ बयान के चलते दर्ज करवा रहे हैं.

लिखा गया है, ‘सोनू के बयान ने कन्नड़ समाज की भावनाएं को गहरी ठेस पहुंचाई है, कर्नाटक में विभिन्न भाषाई समुदायों के बीच नफरत भड़काई है और इससे हिंसा भड़कने की संभावना है.’ बता दें कि सोनू निगम के बयान का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिससे राज्य के कन्नड़ लोगों में आक्रोश फैल गया है.शिकायत में आगे लिखा गया है कि कॉन्सर्ट के दौरान एक स्टूडेंट ने सोनू निगम से कन्नड़ भाषा में गाना गाने को कहा था. इसके जवाब में सिंगर ने आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि ‘कन्नड़, कन्नड़, कन्नड़, इसीलिए पहलगाम में वो हादसा हुआ है.’ उन्होंने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की तरफ इशारा किया, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी. कन्नड़ गाना गाने की सिंपल दरख्वास्त को आतंकी हमले से जोड़कर सोनू निगम ने कन्नड़ समाज का अपमान किया है और उनके सांस्कृतिक गौरव और भाषाई पहचान को हिंसा और असहिष्णुता के बराबर बताया है.

धर्मराज ने अपनी शिकायत में सोनू निगम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के सेक्शन 352(1), 351(2), और 353 के तहत कार्यवाही की मांग की है. उनका कहना है कि इस मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए ताकि कन्नड़ समाज को न्याय मिल सके और लोग ऐसी बयानबाजी करने से भविष्य में दूर रहें.

सोशल मीडिया पर सोनू निगम के बेंगलुरु कॉन्सर्ट की वीडियो छाई हुई है. परफॉरमेंस के दौरान एक फैन ने सोनू निगम ने कन्नड़ भाषा में गाना गाने का आग्रह किया था. शख्स सोनू पर कन्नड़ गाना गाने का दबाव बना रहा था, जिसके चलते सिंगर नाराज हो गए. उन्होंने परफॉरमेंस को बीच में रोककर कहा था, ‘मैंने सभी भाषाओं में गाने गाए हैं. लेकिन मेरे जीवन के सबसे अच्छे गाने कन्नड़ में हैं. मैं जब भी आपके बीच आता हूं, बहुत प्यार से आता हूं. हम रोज शो करते हैं, लेकिन जब भी कर्नाटक में कहीं भी शो होते हैं, हम बहुत इज्जत से आते हैं क्योंकि आप लोगों ने हमें अपना परिवार माना है.’

सोनू ने आगे गुस्सा जताते हुए कहा था, ‘मुझे अच्छा नहीं लगा कि वहां एक लड़का, जितनी उसकी उम्र नहीं होगी उससे पहले से मैं कन्नड़ गाने गा रहा हूं. वो इतनी बुरी तरह से मुझे धमकी दे रहा था, ‘कन्नड़, कन्नड़’. यही कारण है, पहलगाम में जो हुआ है ना? यही कारण है जो कर रहे हो, जो किया था ना अभी? देखो तो कौन सामने खड़ा है. मुझे कन्नड़िगा बहुत पसंद हैं, मुझे आप लोग बहुत पसंद हैं. मैं पूरी दुनिया में जहां भी जाता हूं, मैं हमेशा बोलता हूं, सबको बोलता हूं. 14,000 की ऑडियंस हो उसमें एक आवाज आती है, ‘कन्नड़’. तो मैं उनके लिए कुछ लाइन कन्नड़ में गाता हूं.’ सोनू ने अंत में कहा था, ‘मैं आपकी इतनी इज्जत करता हूं, इतना प्यार करता हूं. तो थोड़ा-सा आपको भी ध्यान रखना चाहिए, ऐसा नहीं करना चाहिए आपको.’

NATIONAL : अवैध हथियार के साथ घूम रहा युवक गिरफ्तार, फ्लाईओवर से कूदने पर टूटा पैर

0

हरियाणा के गुरुग्राम में एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की और आरोपी को वारदात को अंजाम देने से पहले पकड़ लिया. पुलिस को देखते ही आरोपी फ्लाई ओवर से नीचे कूद गया जिसके बाद उसके पैर में गंभीर चोट आई है. पकड़े गए बदमाश का आपराधिक इतिहास रहा है.

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान मोहम्मद सलीम के रूप में हुई है, जो किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार के साथ इलाके में घूम रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही मोहम्मद सलीम घबरा गया और भागने की कोशिश में KMP फ्लाईओवर से नीचे कूद गया. इस दौरान उसके पैरों में गंभीर चोट आई और वह घायल हो गया. पुलिस ने उसे तुरंत पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया.

गुरुग्राम पुलिस ने बताया, ‘आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसके पास से एक मोटरसाइकिल, एक अवैध पिस्तौल और एक कारतूस बरामद हुआ है. आरोपी पर पहले से ही गुरुग्राम में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हमला, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस शामिल हैं.’पुलिस के अनुसार, मोहम्मद सलीम का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है. इस बार वह किसी नई वारदात की तैयारी में था, जिसे समय रहते पुलिस ने नाकाम कर दिया.

 

NATIONAL : NEET एग्जाम से पहले ‘कोटा फैक्ट्री’ पहुंची RAS ऑफिसर, हिंदी मीडियम स्टूडेंट्स को ऐसे किया मोटिवेट

0

लक्ष्मी नारायण माहेश्वरी परमार्थ न्यास की शिक्षा संबल योजना के तहत 126 मेधावी छात्रों को कोटा में नीट की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग दी जा रही है. ये सभी छात्र हिंदी मीडियम के सरकारी स्कूलों से हैं.

NEET UG 2025: देश की सबस कठिन परीक्षाओं में से एक नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) UG 4 मई 2025 को आयोजित किया जाएगा. परीक्षा से पहले ‘कोटा फैक्ट्री’ में अधिकारी नीट एस्पिरेंट्स को मोटिवेट कर रहे हैं. कोटा जिला प्रशासन की पहल “कोटा कैयर्स” अभियान के तहत नोडल अधिकारी आरएएस दीप्ती रामचन्द्र मीणा ने शिक्षा संबल योजना के तहत मुफ्त कोचिंग ले रहे छात्रों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने 126 हिंदी मीडियम के सरकारी स्कूल के छात्रों को नीट 2025 की परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं और चॉकलेट बांटी.

लक्ष्मी नारायण माहेश्वरी परमार्थ न्यास की शिक्षा संबल योजना के तहत 126 मेधावी छात्रों को कोटा में नीट की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग दी जा रही है. ये सभी छात्र हिंदी मीडियम के सरकारी स्कूलों से हैं. एलन कोचिंग संस्थान के बारां रोड सुपथ कैम्पस में इनकी पढ़ाई हो रही है, जबकि कोरल पार्क के हॉस्टल में मुफ्त रहने और खाने की व्यवस्था है.

दीप्ती रामचन्द्र मीणा ने छात्रों से बात की और उन्हें सलाह दी कि वे बिना तनाव के आत्मविश्वास के साथ नीट की परीक्षा दें. उन्होंने कहा, “आप सभी ने सरकारी स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की, इसके बाद कोटा ने आपको बड़े शहरों के विद्यार्थियों के समान आगे बढ़ने के लिए प्लेटफार्म दिया. अब आपको अपनी मेहनत और लगन से खुद को साबित करते हुए सामाजिक बदलाव का उदाहरण बनना है. आपकी हर समस्या के लिए जिला प्रशासन आपके साथ है.”

नोडल अधिकारी ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन उनकी हर परेशानी में साथ है. उन्होंने कहा कि कोटा में विशेषज्ञ शिक्षकों की मदद से की गई मेहनत से आपका डॉक्टर बनने का सपना पूरा हो सकता है. इस मौके पर एलन के समन्वयक अमित काबरा ने भी धन्यवाद दिया.

दीप्ती ने छात्रों से कहा कि वे न केवल सफलता हासिल करें, बल्कि समाज को नई दिशा दें. उन्होंने कहा, “जब आप डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करेंगे, तो यह योजना और कोटा गर्व महसूस करेगा.”

- Advertisement -

News of the Day