Sunday, July 5, 2026
Home Blog Page 750

BOLLYWOOD : रेड 2 ने पहले ही दिन वसूल लिया बजट का 50%! 14 फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़े

अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज हुई. इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से काफी बज बन गया था जिसके चलते इसकी धुआंधार एडवांस बुकिंग भी हुई. वहीं बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद ‘रेड 2’ को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. चलिए यहां जानते हैं ‘रेड 2’ ने रिलीज के पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की है?

‘रेड 2’ ने रिलीज के पहले दिन कितना किया कलेक्शन?
2018 की हिट फिल्म रेड के सीक्वल से अजय देवगन ने एक बार फिर बड़े पर्दे पर कमबैक किया है. इस फिल्म को रिलीज के पहले दिन ही संजय दत्त की द भूतनी, साउथ की रेट्रो और  हिट 3 और हॉलीवुड की थंडरबोल्ट से क्लैश करना पड़ा. वहीं ‘रेड 2’ का मुकाबला केसरी 2 और जाट से भी हुआ. इतनी फिल्मों की भीड़ के बीच भी अजय देवगन बॉक्स ऑफिस पर छापा मारने में कामयाब रहे और ‘रेड 2’ ने रिलीज के पहले दिन ही गर्दा उड़ा दिया. वैसे फिल्म ने प्री टिकट सेल में ही लगभग 10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. ऐसे में फिल्म की ओपनिंग काफी दमदार हुई है. फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रेड 2’ ने रिलीज के पहले दिन 18.25 करोड़ की कमाई की है.
  • हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है.

‘रेड 2’ बनी साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
‘रेड 2’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. इसी के साथ ये फिल्म छावा (33.10 करो) और सिकंदर (27.50 करोड़) के बाद 18.25 करोड़ की कमाई के साथ साल 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है.

‘रेड 2’ ने पहले ही दिन निकाला आधा बजट
बता दें कि ‘रेड 2’ 40 से 50 करोड़ के बजट में बनी फिल्म बताई जा रही है. वहीं रिलीज के पहले दिन शुरूआती अनुमान के मुताबिक फिल्म ने 18.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. ऐसे में फिल्म ने लगभग अपना आधा बजट वसूल कर लिया है. फिल्म को जिस तरह से दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है उसे देखते हुए तो लग रहा है कि ‘रेड 2’ ओपनिंग वीकेंड में हिट होकर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी.

‘रेड 2’ ने तोड़ा साल 2025 की 14 फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड
‘रेड 2’ ने रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. इस फिल्म ने साल 2025 की एक या दो नहीं बल्कि 14 फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात दे दी है. ‘रेड 2’ ने जिन फिल्मों के पहले दिन की कमाई को धूल चटाई है वे बॉलीवुड हंगामा के दिए आंकड़ों के मुताबिक ये हैं.

  • छावा- 33.10 करोड़
  • सिकंदर 27.50 करोड़
  • ‘रेड 2’- 18.25 करोड़
  • स्काई फोर्स-15.30 करोड़
  • जाट- 9.62 करोड़
  • केसरी चैप्टर 2- 7.84 करोड़
  • द डिप्लोमैट- 4.03 करोड़
  • देवा- 5.78 करोड़
  • बैडएस रवि कुमार- 3.52 करोड़
  • फतेह- 2.61
  • इमरजेंसी-2 करोड़
  • आजाद- 1.40 करोड़
  • ग्राउंड जीरो- 1.15 करोड़
  • लवयापा- 75 लाख
  • क्रेजी- 80 लाख
  • सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव- 40 लाख
  • फुले- 10 लाख

NATIONAL : कई लोगों की नींद हराम कर देगा आज का इवेंट, केरल में बोले पीएम मोदी

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल के विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का उद्घाटन किया. उन्होंने इस दौरान विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि आज का ये इवेंट कई लोगों की नींद हराम कर देगा. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ-साथ मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी शामिल हुए. पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान गौतम अडाणी का भी जिक्र किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”यहां सीएम विजयन भी बैठे हैं, ये तो इंडिया गठबंधन के मजबूत स्तंभ हैं. शशि थरूर बैठे हैं. आज का ये इवेंट कई लोगों की नींद हराम कर देगा. जहां मैसेज जाना था चला गया है.” उन्होंने कहा, ”आज भगवान आदि शंकराचार्य जी की जयंती है. तीन वर्ष पूर्व सितंबर में मुझे उनके जन्मभूमि क्षेत्र में जाने का सौभाग्य मिला था. केरल से निकलकर देश के अलग-अलग कोनों में मठों की स्थापना करके आदि शंकराचार्य जी ने राष्ट्र की चेतना को जागृत किया. मैं उन्हें नमन करता हूं.”

पीएम मोदी ने गौतम अडाणी का भी किया जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने बिना नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तंज कसा. उन्होंने गौतम अडाणी का जिक्र करते हुए कहा, ”यहां गौतम अदाणी भी मौजूद थे. अडाणी ने जितना अच्छा पोर्ट यहां बनाया है उतना अच्छा पोर्ट तो गुजरात में भी नहीं बनाया था.”

8800 करोड़ की लागत से बना है विझिंजम पोर्ट

विझिंजम पोर्ट को करीब 8800 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है. इसकी ट्रांसशिपमेंट हब क्षमता आने वाले टाइम में तीन गुना होगी. इसे बड़े कार्गो जहाजों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. पीएम मोदी ने कहा, ”अब तक भारत की 75% ट्रांसशिपमेंट गतिविधियाँ विदेशी बंदरगाहों पर होती थीं, जिसके परिणामस्वरूप देश को काफी राजस्व नुकसान होता था. हालांकि, अब यह स्थिति बदलने वाली है. पहले विदेशों में खर्च होने वाला धन अब घरेलू विकास में लगाया जाएगा, जिससे विझिंजम और केरल के लोगों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा होंगे.”

BUSINESS : Form 16: क्या होता है फॉर्म 16? क्यों ITR फाइल करते वक्त पड़ती है इसकी जरूरत?

0

Form 16: भारत में वेतनभोगी कर्मचारियों को कई बार इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करना मुश्किल लग सकता है, लेकिन फॉर्म 16 इस प्रॉसेस को बहुत आसान बना देता है. आपके एम्प्लॉयर द्वारा जारी किए जाने वाले इस फॉर्म में आपकी सैलरी कितनी है और उस पर कितना टैक्स काटा गया है, इसकी पूरी जानकारी होती है. इससे न केवल रिटर्न फाइल करने में आसानी होती है, बल्कि रिफंड क्लेम करने और टैक्स से जुड़े नियमों का अनुपालन करने में भी मदद मिलती है.

फॉर्म 16 क्या है?

फार्म 16 एम्प्लॉयर की तरफ से जारी किया गया एक सर्टिफिकेट है, जो यह दर्शाता है कि आपने एक फाइनेंशियल ईयर में सैलरी से कितनी कमाई की है और उसमें से कितना टैक्स (TDS) काटा गया है. यह साल में एक बार, आमतौर पर मार्च के बाद दिया जाता है.

फॉर्म 16 क्यों जरूरी है?
फॉर्म 16 में आपके टोटल इनकम और सरकार को चुकाए गए टैक्स की पूरी जानकारी होती है. इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने में यह मददगार साबित होता है क्योंकि यह एक तरह से ऑफिशियल प्रूफ के तौर पर काम करता है.
फॉर्म 16 की मदद से आयकर रिटर्न भरना आसान हो जाता है. फार्म 16 दो पार्ट में होता है. पहले पार्ट A में कर्मचारी और एम्प्लॉयर की पूरी जानकारी के साथ तिमाही के आधार पर टैक्स डिडक्शन और डिपॉजिट से संबंधित डिटेल्स होते हैं. पार्ट B में कर्मचारी के वेतन की पूरी जानकारी होती है. इसके अलावा, सेक्शन 80C और 80CD के तहत कटौती की भी जानकारी होती है. चूंकि सारी जानकारी एक ही जगह उपलब्ध होती हैं इसलिए टैक्स रिटर्न फाइल करते वक्त आपको बहुत सारे डॉक्यूमेंट्स को खंगालने की जरूरत नहीं पड़ती है. इससे वक्त भी बचता है और गलतियां होने की भी संभावना खत्म हो जाती हैं.

  • यह टैक्स रिफंड पाने में भी आपकी मदद करता है. अगर आपकी सैलरी से ज्यादा टैक्स काटा गया है, तो आप ITR दाखिल करते समय रिफंड का दावा कर सकते हैं. फॉर्म 16 यह समझने में आसानी होती है कि आप रिफंड के लिए पात्र हैं या नहीं.
  • लोन या वीजा के लिए अप्लाई करते वक्त इसकी जरूरत पड़ती है. बैंक और विदेशी दूतावास अक्सर इनकम और टैक्स पेमेंट के प्रूफ के तौर पर फॉर्म 16 मांगते हैं. यह आपकी फाइनेंशियल क्रेडिबिलिटी को मजबूत बनाता है.
  • इससे क्रॉस वेरिफिकेशन में भी मदद मिलती है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट फॉर्म 16 में आपके ITR में मौजूद डेटा को एम्प्लॉयर द्वारा फॉर्म 16 में दी गई जानकारी से क्रॉस-चेक करता है. अगर दोनों डेटा मेल खाते हैं, तो बाद में नोटिस आने या दूसरी किसी समस्या की संभावना कम होती है.

फॉर्म 16 महज एक कागज का टुकड़ा नहीं है, बल्कि यह स्ट्रेस फ्री टैक्स फाइलिंग के लिए एक जरूरी प्लेटफॉर्म है. इसे हमेशा वक्त पर अपने एम्प्लॉयर से कलेक्ट करें और इसकी एक डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें.

NATIONAL : पहले कहा NO, अब अपने नागरिकों को वापस बुला रहा पाकिस्तान, खोला दिया बॉर्डर

0

पाकिस्तान ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह पहलगाम में आतंकवादी हमले के मद्दनेजर पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द करने के भारत के फैसले के कारण वहां फंसे अपने नागरिकों के लिए वाघा सीमा के इस्तेमाल की अनुमति देना जारी रखेगा ताकि वे अपने देश लौट सकें. भारत में अमृतसर और पाकिस्तान में लाहौर के पास स्थित अटारी-वाघा सीमा 30 अप्रैल तक खुली थी. इसे गुरुवार को बंद कर दिया गया.

भारत सरकार द्वारा तय की गई समयसीमा समाप्त हो जाने के बाद गुरुवार को करीब 70 पाकिस्तानी नागरिक अटारी सीमा पर कथित रूप से फंसे रह गए. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मीडिया के प्रश्नों का उत्तर देते हुए इस बात को स्वीकार किया कि बच्चों सहित पाकिस्तानी नागरिकों के भारत में अटारी सीमा पर फंसे होने की रिपोर्ट हैं.

मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमें मीडिया में आई उन खबरों की जानकारी है जिनमें कहा गया है कि कुछ पाकिस्तानी नागरिक अटारी में फंसे हुए हैं. अगर भारतीय अधिकारी हमारे नागरिकों को अपनी सीमा पार करने की अनुमति देते हैं तो हम उन्हें स्वीकार करने के लिए तैयार हैं.’’

प्रवक्ता ने कहा कि लौटने के इच्छुक पाकिस्तानी नागरिकों के लिए भविष्य में भी वाघा सीमा खुली रहेगी. विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने के भारत के फैसले की आलोचना की. उन्होंने चिकित्सकीय उपचार में बाधा पैदा होने एवं लोगों के अपने परिवारों से जुदा होने का हवाला देते हुए कहा, ‘‘पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने का भारत का फैसला गंभीर मानवीय चुनौतियां पैदा कर रहा है.’’

पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादियों द्वारा 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमला किए जाने के बाद भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को ‘भारत छोड़ने’ का नोटिस जारी किया था. इसके तहत विभिन्न वीजा श्रेणियों के लिए भारत छोड़ने की अलग-अलग अंतिम तिथियां निर्धारित की गई थीं.

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) वीजा धारकों के लिए यह समयसीमा 26 अप्रैल थी और मेडिकल वीजा धारकों के लिए यह 29 अप्रैल थी. अन्य 12 श्रेणियों के वीजा के लिए अंतिम तिथि 27 अप्रैल थी. समयसीमा खत्म होने के बाद कोई भी भारत या पाकिस्तान की ओर से एक-दूसरे के देश में प्रवेश नहीं कर सका.

भारत के इस कदम के बाद इस्लामाबाद ने भी वाघा सीमा चौकी को बंद कर दिया था और दक्षेस वीजा छूट योजना (एसवीईएस) के तहत भारतीयों को दिए गए वीजा रद्द कर दिए थे.

NATIONAL : दिल्ली में भारी बारिश के बाद जानें आज शाम तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया अपडेट

0

दिल्ली एनसीआर सहित हरियाणा, पंजाब, वेस्ट यूपी और राजस्थान के कुछ हिस्सों में शुक्रवार की सुबह तेज हवा चलने के साथ जमकर बारिश हुई. इस दौरान दिल्ली में 4 लोगों की मौत भी हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और उत्तर भारत के कई इलाकों में 3 मई तक बारिश होने की संभावना है. देर शाम के बाद एक बार फिर उत्तर भारतीय राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान है.

दिल्ली में शुक्रवार की सुबह 8.30 बजे तक दिल्ली के सफदरजंग में 77 एमएम, पालम में 45.6 एमएम, रिज एरिया में 59.2 एमएम, आया नगर में 39.4 एमएम, लोधी रोड में 78 एमएम, प्रगति मैदान में 71.5 एमएम, जाफरपुर में 77.5 एमएम, पूसा में 50 एमएम, नजफगढ़ 40 एमएम, गुरुग्राम 17 एमएम और इग्नू में 17.5 एमएम बारिश दर्ज की गई. दिल्ली में शुक्रवार को सबसे ज्यादा बारिश जाफरपुर इलाके में हुई.

न्यूनतम तापमान में 7 से 8 डिग्री की गिरावट 

दिल्ली एनसीआर में शनिवार की सुबह के औसत तापमान में भी सात से आठ डिग्री की गिरावट देखा गया. शनिवार सुबह के समय दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान  18.5 डिग्री, आया नगर में 18.2 डिग्री, रिज में 17.9 डिग्री, लोधी रोड में 18 डिग्री, 17.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने की सतर्क रहने की अपील 

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारतीय राज्यों में शामिल हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में शनिवार तक तेज हावा बारिश और ओलावृष्टि का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब और उत्तराखंड में भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है. जबकि न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से कम है.

दिल्ली एनसीआर में दो मई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जबकि न्यूनतम तापमान कल की तुलना में कम रहा. आईएमडी के मुताबिक 3 मई को दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली में फिर बारिश हो सकती है.

NATIONAL : NEET-UG के कारण बड़ा फैसला, राजस्थान की इन परीक्षाओं पर लगा ब्रेक!

0

NEET-UG परीक्षा के चलते राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) और राजस्थान विश्वविद्यालय (RU) की 2 और 3 मई को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, 2 से 4 मई तक की समस्त विश्वविद्यालय स्तरीय परीक्षाएं अब निर्धारित समय पर नहीं होंगी।राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की 2 मई की परीक्षा अब 19 मई और 3 मई की परीक्षा 20 मई को आयोजित की जाएगी। साथ ही, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर की प्रायोगिक परीक्षाएं अब 22 मई तक संचालित की जाएंगी।

इसी प्रकार, राजस्थान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने भी 2 और 3 मई को होने वाली समस्त परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। स्थगित परीक्षाओं की नई तिथियां शीघ्र ही विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।
शिक्षा विभाग (ग्रुप-4) के संयुक्त सचिव ने राज्य के सभी वित्त पोषित विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को पत्र जारी कर 2 से 4 मई तक की परीक्षाएं स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों से आग्रह किया गया है कि वे समय-समय पर संबंधित वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

BOLLYWOOD : कैसे अल्लू अर्जुन बन गए थे सिक्स पैक एब्स वाले पहले साउथ स्टार, खुद किया खुलासा

साउथ के स्टार अल्लू अर्जुन ने दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई है. पुष्पा के बाद से अल्लू अर्जुन का जलवा देखने को मिल रहा है. अल्लू अर्जुन एक्टिंग तो शानदार करते हैं साथ ही अपनी फिटनेस का भी खूब ध्यान रखते हैं. अल्लू अर्जुन साउथ के पहले एक्टर हैं जिन्होंने सिक्स पैक एब्स बनाए थे. अल्लू अर्जुन की इसके पीछे क्या मोटिवेशन थी इसका खुलासा किया है. मुंबई में 1 मई से चार का वेव्स समिट 2025 शुरू हो गया है. इसका हिस्सा बनने के लिए अल्लू अर्जुन भी पहुंचे थे. जहां पर उन्होंने फिटनेस को लेकर बात की.

अल्लू अर्जुन ने फिटनेस के बारे में बात की. उन्होंने कहा- फिटनेस हर एक्टर के लिए एक बहुत ही जरूरी है. खास तौर पर इंडियन एक्टर्स के लिए क्योंकि हमें डांस करना होता है, हमें लड़ना होता है और हमें नहीं पता कि शेड्यूल कब शुरू होगा. इसलिए फिटनेस बहुत जरुरी है. मैंने 19-20 साल की उम्र में शुरुआत की और सालभर में बहुत सारे एक्सपीरियंस और चोटें मिलीं. ये बहुत कठिन है लेकिन जब आप खुद को बड़े पर्दे पर देखते हैं तो यह इसके लायक है.’

क्यों बनाए सिक्स पैक एब्स
अल्लू अर्जुन पहले साउथ के एक्टर हैं जिन्होंने सिक्स पैक एब्स बनाए. सिक्स पैक एब्स के बारे में अल्लू अर्जुन ने कहा कि उन्होंने कब ये बनाने का फैसला लिया. उन्होंने कहा-ये माइंडसेट के बारे में है. 20 साल पहले मुझे पता था कि इसे ब्रेक करने के लिए सिर्फ एक व्यक्ति की जरूरत है. किसी ने मुझे यह कहकर प्रेरित किया, ‘मुझे नहीं लगता कि साउथ के एक्टर्स सिक्स पैक बना सकते हैं.’ मैंने जिन एक्ट्रेस के साथ काम किया, उनमें से एक ने ऐसा कहा और फिर यह एक चुनौती की तरह बन गया और मैं इसे कर सकता हूं.

बता दें अल्लू अर्जुन आखिरी बार पुष्पा 2 में नजर आए थे. फैंस को अब पुष्पा 3 का इंतजार है. पुष्पा 2 के साथ ही मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट की भी अनाउंसमेंट कर दी है.

 

TECHNOLOGY : एक या दो नहीं 150 देशों के iPhone यूजर्स को बड़ा खतरा!

अगर आप iPhone यूजर हैं, तो सतर्क हो जाइए! दुनियाभर के 150 से ज्यादा देशों में आईफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए ऐपल ने एक बड़ा अलर्ट जारी किया है. यह कोई आम हैकिंग या वायरस नहीं, बल्कि काफी खतरनाक और हाई-टेक तरीके से किया जाने वाला ‘मर्सनरी स्पाइवेयर अटैक’ है.

क्या होता है मर्सनरी स्पाइवेयर?
मर्सनरी स्पाइवेयर एक ऐसा जासूसी टूल है जिसे बहुत खास और चुनिंदा लोगों की जासूसी करने के लिए बनाया जाता है. ये हमले आम साइबर अटैक्स से अलग और काफी एडवांस होते हैं. कहा जा रहा है कि इसे अंजाम देने वाले लोगों के पास जबरदस्त टेक्नोलॉजी, ढेरों पैसा और रिसोर्सेज होते हैं. यही कारण है कि इस तरह के हमलों को पकड़ पाना या रोकना बेहद मुश्किल होता है.

ऐपल क्यों है परेशान?
ऐपल को शक है कि कुछ हाई-प्रोफाइल लोगों और खास टारगेट्स को इस खतरनाक स्पाइवेयर के जरिए निशाना बनाया जा रहा है. कंपनी ने कहा है कि वह अपने यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर गंभीर है और इस तरह के अटैक्स को बहुत ही गंभीरता से लेती है.

कैसे करता है हमला?
इस तरह के हमले का कोई फिक्स पैटर्न नहीं होता. ये लगातार अपने तरीके बदलते रहते हैं, जिससे इन्हें पहचानना और भी मुश्किल हो जाता है. मर्सनरी स्पाइवेयर एक बार डिवाइस में घुस जाए तो वह यूजर की कॉल, मैसेज, फोटो और लोकेशन जैसी जानकारी चुपचाप भेज सकता है और यूजर को इसकी भनक तक नहीं लगती.

कैसे जानें कि आप निशाने पर हैं?
ऐपल ऐसे मामलों में सीधे यूजर को अलर्ट करता है. अगर आपके iPhone पर खतरा है, तो आपको ऐपल की ओर से ईमेल या iMessage के जरिए एक खास नोटिफिकेशन मिलेगा. साथ ही आप अपने ऐपल अकाउंट (account.apple.com) में लॉगिन करके भी यह देख सकते हैं कि कोई सिक्योरिटी अलर्ट है या नहीं.

ऐपल का रेस्पॉन्स सिस्टम
जिन यूजर्स को यह चेतावनी मिलती है, उनके साथ ऐपल की सिक्योरिटी टीम लगातार संपर्क में रहती है. कंपनी 24×7 यूजर्स की मदद के लिए उपलब्ध रहती है, ताकि किसी भी तरह के नुकसान से पहले खतरे को टाला जा सके.

कितने लोग हो सकते हैं प्रभावित?
राहत की बात ये है कि ये अटैक आम जनता पर नहीं होता. इसके टारगेट बहुत सीमित होते हैं, जैसे पत्रकार, मानवाधिकार कार्यकर्ता, सरकारी अधिकारी या कुछ खास बिजनेस पर्सनैलिटी. फिर भी, ऐपल ने इतने बड़े स्केल पर अलर्ट जारी करके ये दिखाया है कि वह अपने यूजर्स की सुरक्षा को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता.

NATIONAL : दिल्ली की कोर्ट ने रेप के आरोपी को सुनाई 5 साल की सजा, कहा- रिश्ते को किया कलंकित

0

दिल्ली में इंसानी रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. मामला यह है कि दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने एक युवक को अपनी 14 साल की नाबालिग बहन के साथ यौन शोषण का दोषी करार देते हुए 5 साल की कठोर कैद की सजा सुनाई है. एडिशनल सेशन जज बबीता पुनिया ने फैसला सुनाते हुए कहा दोषी ने पारिवारिक रिश्तों के सबसे पवित्र बंधन भाई-बहन के विश्वास को तोड़ने का जुर्म किया है.


दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने इस बात पर चिंता जताई कि पीड़िता को उसके ही परिवार ने कोर्ट में सच बताने से रोकने की कोशिश की. इसके बावजूद लड़की ने साहस दिखाया और पूरी घटना अदालत में बयां की, जिसे अदालत से पीड़ित का अन्याय के खिलाफ साहस का प्रतीक बताया.

लड़की को 3 लाख का मिलेगा मुआवजा

तीस हजारी कोर्ट ने पीड़िता को तीन लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है. अदालत ने कहा कि यह मुआवजा उनके शारीरिक और मानसिक दर्द की भरपाई नहीं कर सकता, लेकिन शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मदद हो सकता है.

भाई की जेल में बंदी से परेशान

बाल कल्याण समिति (CWC) की रिपोर्ट में बताया गया कि बच्ची भावनात्मक रूप से बेहद परेशान है और अपने भाई के जेल में होने को लेकर अपराधबोध महसूस कर रही है. कोर्ट ने CWC को निर्देश दिया है कि जब तक जरूरत हो, बच्ची और उसके परिवार की नियमित काउंसलिंग करवाई जाए.

कोर्ट ने पॉक्सो और BNS की धाराओं में माना दोषी

तीस हजारी कोर्ट ने युवक को पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75 और 76 के तहत भाई को दोषी माना है. इस मामले में पीड़िता की ओर से विशेष लोक अभियोजक निशांत कुमार और डीसीडब्ल्यू की वकील शिवानी गंभीर ने कोर्ट में दलील पेश की थी. अदालत ने गुरुवार को इस मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुना दिया.

UP : जिले में पान-बीड़ी और शराब पर रोक, अंडरगार्मेट्स के ऐड भी नहीं लगेंगे

उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में अयोध्या नगर निगम (Ayodhya Nagar Nigam)की कार्यकारी समिति ने राम पथ के 14 किलोमीटर लंबे हिस्से में शराब और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया है. इसके साथ ही अंडरगार्मेंट्स के विज्ञापन भी नहीं लगाए जा सकेंगे.

बता दें अयोध्या स्थित राम मंदिर रामपथ पर स्थित है और यह अयोध्या व फैजाबाद शहरों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है. यह प्रतिबंध पान, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए अंत:वस्त्र के विज्ञापन पर भी लागू होगा. अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को इस फैसले की घोषणा की.

महापौर ने कहा, ‘ महापौर, उपमहापौर और 12 पार्षदों वाली अयोध्या नगर निगम की कार्यकारी समिति ने शहर की सच्ची धार्मिक भावना को बनाए रखने के लिए इस प्रतिबंध को लागू करने का प्रस्ताव पारित किया.’ कार्यकारी समिति में केवल एक मुस्लिम पार्षद सुल्तान अंसारी शामिल हैं, जो भाजपा से हैं.

फैजाबाद शहर के अंदर के क्षेत्र में शामिल
अयोध्या शहर में मांस व शराब की बिक्री काफी समय से बंद है, लेकिन सरयू नदी के तट से शुरू होकर फैजाबाद शहर में पांच किलोमीटर तक फैले राम पथ पर फिलहाल मांस व शराब की बिक्री की अनुमति है.

इस फैसले का उद्देश्य अयोध्या में लागू प्रतिबंधों को पूरे राम पथ पर लागू करना है, जिसमें फैजाबाद शहर के अंदर के क्षेत्र भी शामिल हैं. इस प्रतिबंध के क्रियान्वयन का विवरण व समयसीमा जल्द ही नगर निगम द्वारा घोषित किए जाने की उम्मीद है.

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद से ही विरासत और विकास दोनों को लेकर समन्वय के साथ काम किया जा रहा है. मंदिर निर्माण के बाद से ही क्षेत्र में अतिक्रमण रोधी कार्रवाईयां भी जारी है.

- Advertisement -