Friday, February 13, 2026
Home Blog Page 949

Bihar Politics: “नीतीश सरकार में भ्रष्टाचार एवं अफसरशाही चरम पर”, दीपांकर भट्टाचार्य का आरोप- जनता पिछले 20 साल से…

0

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा माले) के राष्ट्रीय महसचिव दीपांकर भट्टाचार्य (Dipankar Bhattacharya) ने प्रदेश में विधि-व्यवस्था को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सरकार में भ्रष्टाचार एवं अफसरशाही चरम पर है। भाकपा माले की ओर से रविवार को बदलो बिहार चंपारण समागम का आयोजन स्थानीय ऑडिटोरियम में किया गया।

बिहार की जनता पिछले 20 साल से शोषण, हकमारी का दंश झेल रही- Bhattacharya

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भट्टाचार्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार की जनता पिछले बीस साल से शोषण, अत्याचार, हकमारी का दंश झेल रही है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar News) की सरकार में अफसरशाही, पुलिस गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि बीस साल से बिहार को बर्बाद करने वाली सरकार को अबकी बार बदलने का मन जनता ने पक्का बना लिया है। न्याय के साथ विकास और सुशासन की जमीनी हकीकत बहुत शर्मनाक और दर्दनाक है।

सत्ता की वास्तविक बागडोर तो भाजपा के हाथ- Dipankar Bhattacharya

भट्टाचार्य ने कटाक्ष करते हुए कहा कि पूरे बिहार और देश को पता है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सिर्फ एक चेहरा भर हैं। सत्ता की वास्तविक बागडोर तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हाथ में है। उन्होंने कहा कि आगामी दो मार्च को पटना के गांधी मैदान में भाकपा माले की ओर से अपने सहयोगी और समान उद्देश्य वाले संगठनों के सहयोग से बदलो बिहार महा समागम का आयोजन किया गया है। इसमें लाखों लाख की संख्या में पहुंचकर बिहार की भाजपा-जनता दल यूनाईटेड (JDU ) की सरकार यह दिखा देना है कि अबकी बार इस कुशासन की सरकार का जाना तय है।

अब महिला कैदियों के बच्चे भी सीखेंगे ABC… पंजाब की जेलों में Anganwadi केंद्र खोलने की तैयारियां शुरू!

0

पंजाब सरकार ने जेलों में बंद महिला कैदियों के बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब इन बच्चों को भी शिक्षा का अवसर मिलेगा क्योंकि राज्य सरकार ने पंजाब की जेलों में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वर्तमान में 46 बच्चों की पहचान की गई है जिनकी उम्र 6 साल से कम है और ये सभी अपने माताओं के साथ जेल में बंद हैं। जल्द ही ये बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों का हिस्सा बनेंगे जहां उन्हें पढ़ाई और खेल-खिलौनों का लाभ मिलेगा।

पंजाब जेल नियम 2022 के तहत इन बच्चों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी। बच्चों को प्राथमिक शिक्षा, खिलौने, झूले और खेल के सामान से शिक्षा दी जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को पोषण कार्यक्रम, प्रारंभिक शिक्षा और पौष्टिक भोजन मिलेगा। इसके अलावा बच्चों की चिकित्सकीय जांच की जाएगी और उनके शारीरिक विकास की निगरानी भी की जाएगी।

आंगनबाड़ी केंद्र के खुलने तक जेलों में बच्चों को जेबीटी (JBT) शिक्षक पढ़ाएंगे। इन शिक्षकों की नियुक्ति जनवरी 2025 में की गई थी। 15 जेबीटी शिक्षक बच्चों और उनकी माताओं को पढ़ाएंगे। एक महीने तक जेलों में आम स्कूलों की तरह कक्षाएं चलेंगी।

Punjab: 3 दिन बंद रहेंगे ये Main रास्ते, जानें कब और क्यों…

0

12 फरवरी को श्री गुरु रविदास महाराज जी का प्रकाशोत्सव देश भर में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। गुरु रविदास महाराज की जयंती के कारण नकोदर रोड तीन दिन तक बंद रहेगा। श्री गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर 11 फरवरी को संगत द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है, जिसके चलते लोगों को रूट डायवर्जन का प्रयोग करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि श्री गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 12 फरवरी को श्री गुरु रविदास भवन, नकोदर रोड में राज्य स्तरीय समारोह करवाया जा रहा है। इस संबंध में 11 फरवरी को जालंधर शहर में एक  शोभायात्रा निकाला जा रहा है।

पुलिस ने आने-जाने वाले लोगों के लिए रूट प्लान जारी किया है। वाहन चालकों को परिवर्तित मार्ग का उपयोग करना होगा। हर साल की तरह इस साल भी यातायात पुलिस ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। यह शोभायात्रा सतगुरु रविदास धाम बूटा मंडी से शुरू होकर गुरु रविदास चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, मिलाप चौक, बस्ती अड्डा सहित विभिन्न स्थानों से होते हुए बूटा मंडी स्थित धाम पर समाप्त होगी। इस शोभायात्रा में प्रदेश ही नहीं बल्कि देश-विदेश से भी श्रद्धालु भाग लेंगे।

ये मार्ग परिवर्तित रहेंगे।
जालंधर में प्रतापपुरा मोड़, बडला चौक, माता रानी चौक, बबरीक चौक, डा. अंबेडकर भवन मोड़ नकोदर रोड, वडाला पिंड बाग नजदीक तिलक नगर रोड, घई अस्पताल नजदीक श्री गुरु रविदास चौक, चारा मंडी, मैनब्रो चौक, जग्गू चौक (सिद्धार्थ नगर रोड नजदीक घुल्ले दी चक्की), टी-प्वाइंट खालसा स्कूल नकोदर रोड, नकोदर चौक, गुरु अमरदास चौक, समरा चौक, कुल रोड, ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स, अर्बन एस्टेट फेज-2-सीटी इंस्टीट्यूट से गांव प्रतापपुरा-नकोदर रूट का प्रयोग वाहन चालकों द्वारा किया जाएगा। 10 से 12 फरवरी तक जालंधर शहर से नकोदर-शाहकोट की तरफ, सतलुज चौक, वडाला चौक से श्री गुरु रविदास चौक, नकोदर चौक रोड पर जाने वाले सभी वाहन और यात्री बसें सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह से बंद रहेंगी।

Hyderabad: पोते ने दादा पर चाकू से किए 70 से ज्यादा वार, वेलजन ग्रुप के चेयरमैन VC जनार्दन राव की दर्दनाक हत्या

0

हैदराबाद के पंजागुट्टा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 86 वर्षीय उद्योगपति वीसी जनार्दन राव की उनके ही पोते ने बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह संपत्ति विवाद थी। इस जघन्य वारदात में आरोपी ने अपने दादा पर चाकू से 70 से अधिक वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मां पर भी किया हमला, फिर हुआ फरार
जब आरोपी कीर्ति तेजा (28) की मां बीच-बचाव करने आई तो उसने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद तेजा मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

कैसे हुआ हत्याकांड?
6 फरवरी की रात को तेजा और उसकी मां सोमाजीगुडा स्थित राव के घर गए थे। जब उसकी मां कॉफी लेने गई, तब तेजा और उसके दादा के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर बहस शुरू हो गई। गुस्से में आकर तेजा ने जेब से चाकू निकाला और राव पर ताबड़तोड़ वार किए। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चाकू के वार की सही संख्या स्पष्ट होगी। मां की शिकायत पर पुलिस ने तेजा को गिरफ्तार कर लिया है।

अमेरिका से पढ़ाई कर लौटा था आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया कि तेजा हाल ही में अमेरिका से मास्टर डिग्री पूरी करके लौटा था और दादा से संपत्ति के बंटवारे की मांग कर रहा था। इस मुद्दे पर विवाद बढ़ने के बाद उसने अपने दादा की निर्ममता से हत्या कर दी।

Aaj Ka Rashifal : धनु, मकर और मीन राशि वालों को मिलती रहेगी एक के बाद एक खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

0

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको लाभ की योजना पर पूरा ध्यान देना होगा। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो ही बेहतर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों का प्रभाव बढे़गा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपके पिताजी यदि काम को लेकर कोई सलाह दें, तो आप उनकी बातों पर अमल अवश्य करें। कोई पुरस्कार मिलने से किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से भरा रहने वाला है। आपकी मेहनत से आपको पूरा फल मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी उनके कामों से खुश रहेंगे, जिस कारण प्रमोशन भी मिल सकता है। अपने यदि पहले किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो आप उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने काम से काम मतलब रखें तो ही बेहतर रहेगा। आज आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी मां की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक बिजनेस में किसी काम को लेकर आप आगे बढ़ेंगे। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होंगी। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के शत्रु उन्हे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, जिन्हे आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे सकेंगे। आपको अपने कामों को लेकर ढील नहीं देनी है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में आपको किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आप अपने किसी मित्र को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके मिलने की संभावना है। संतान को आज कोई गले से संबंधित समस्या हो सकती है। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपका कोई धन संबंधित मामला सुलझ सकता है और कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं, लेकिन आपको अपने बढ़ते खर्चो पर लगाम लगाने के बारे में सोचना होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। प्रेम जीवन में खटपट रहने की संभावना है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा और वाणी व व्यवहार पर आपको संयम रखें। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। वरिष्ठ सदस्यों से मिल बैठकर आप पारिवारिक बिजनेस को लेकर राय ले सकते हैं। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसमें कुछ अड़चनें आ सकती हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। यदि आपको कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपका सफलता अवश्य मिलेगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को किसी परीक्षा को देने का मौका मिल सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों से यदि किसी मदद की आवश्यकता होगी, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय में आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी और किसी सरकारी काम में आपको सफलता मिलेगी। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आपको अपने बिजनेस में कुछ बदलाव बहुत ही सोच विचारकर करने होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखें। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके किसी मित्र की सेहत की आपको चिंता रहेगी। आप अपने घरेलू कामों को लेकर परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। आपको घूमाने फिरने का मौका मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई रुपये पैसे से संबंधित मामला यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह आपको मिल आसानी से मिल जाएगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। गृहस्थ जीवन में आपको साथी से कोई भी ऐसी बात नहीं करनी है, जिससे कि कोई लड़ाई झगड़ा हो। आपने यदि जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान दें और आप अपनी जीवनशैली को भी बेहतर करने की कोशिश में लगे रहें। परिवार के सदस्य आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है। यदि किसी काम को लेकर आप अपने भाई बहनों से कोई मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। विद्यार्थियों को किसी नए कोर्स में दाखिला मिल सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको नौकरी से संबंधित कामों को लेकर किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिससे आपकी पदोन्नति होने की भी पूरी संभावना है। परिवार में किसी काम की शुरुआत को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। जीवनसाथी को किसी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि देरी हो गई थी, तो उनका विवाह पक्का हो सकता है। आपको अपने बिजनेस को लेकर कुछ नए बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

Public Holiday: 12 फरवरी को School, सरकारी दफ्तरों और बैंकों में छुट्टी, शराब की दुकानें भी रहेंगी बंद

0

रविदास जयंती के अवसर पर 12 फरवरी को कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन स्कूल, सरकारी कार्यालय, बैंक और मांस-शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर भी कई सरकारी संस्थानों और शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रहेगा। सरकार के इस फैसले का समाज के विभिन्न वर्गों ने स्वागत किया है।

किन राज्यों में रहेगा अवकाश?
12 फरवरी को मध्य प्रदेश और पंजाब में रविदास जयंती के उपलक्ष्य में छुट्टी घोषित की गई है। पंजाब में रविदास जयंती के प्रकाश पर्व पर कई जिलों में शोभायात्रा निकाली जाएगी। धार्मिक आयोजनों को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पंजाब में मांस और शराब की दुकानें बंद रहेंगी। रविदास जयंती के अवसर पर पंजाब में धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए मांस और शराब की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। जालंधर के डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन सतर्क रहेगा।

रविदास जयंती कब और कैसे मनाई जाती है?
हर साल माघ पूर्णिमा के दिन संत गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाती है। इस दिन उनके अनुयायी विशेष पूजा-अर्चना और पवित्र नदियों में स्नान कर आध्यात्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं।

तीन ऐच्छिक छुट्टियों का विकल्प भी उपलब्ध
मध्य प्रदेश सरकार के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, कर्मचारियों को इस महीने कुछ ऐच्छिक अवकाश की सुविधा भी मिलेगी। राज्य सरकार के नियमों के तहत, कर्मचारी 68 ऐच्छिक छुट्टियों में से अधिकतम तीन दिन की छुट्टियां अपनी सुविधा अनुसार ले सकते हैं। इससे अधिक छुट्टियां स्वीकृत नहीं की जाएंगी। रविदास जयंती और महाशिवरात्रि के चलते सरकारी और शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश का लाभ उठाते हुए लोग धार्मिक आयोजनों में भाग ले सकते हैं।

Punjab में शादियों में शराब के जाम छलकाने वाले दें जरा ध्यान! जारी हो गया नया फरमान

0

शादी-विवाह व बड़े-छोटे फंक्शंस के आयोजकों के लिए शायद यह खबर बेहद खुशगवार होगी कि मैरिज पैलसों और रिसॉर्टस में किसी भी आयोजन के लिए सर्व की जाने वाली शराब के रेट अब मनमानी से नहीं लिए जाएंगे। इसके लिए पंजाब सरकार के निर्देश पर आबकारी ऑलाकमान ने रेट लिस्टें व गाइड-लाइन तैयार कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पिछले लंबे समय से आम ग्राहकों को इस बात की शिकायत रहती थी कि जब भी कोई विवाह शादी में शराब व्हिस्की अथवा बियर का स्टॉल लगता है तो वहां पर मिलने वाली शराब को अत्यधिक ठेकेदार अपनी मर्जी के रेट पर बेचते हैं। अगर कोई फंक्शन आयोजक किसी दूसरे ठेके अथवा सर्कल से शराब ले आता है तो इस पर भी पैलेस वालों और ठेकेदारों को आपत्ति होती है और विवाह शादी में हुल्लड़-बाजी की पूरी-पूरी आशंका होती है। इसमें ठेकेदारों के कुछ मसल-मैन वहां आकर फंक्शन को खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। नतीजन खपतकारों को विवश होकर ऊंचे दामों पर उन्हीं से ही शराब खरीदनी पड़ती है।

विवाह शादी का बजट हो जाता है असंतुलित!

दरअसल शराब की कीमतें मूलतः तौर पर पहले से ही पंजाब में अधिक तेज हैं। इनके दाम दूसरे प्रदेशों की अपेक्षा काफी अधिक है, ऊपर से फंक्शन के समय ठेकेदार/रिसौर्ट मालिक की मर्जी से लगाए जाने वाले रेट उपभोक्ता के बजट से बाहर हो जाते हैं। इसे देखते हुए अब आबकारी विभाग के उच्च-कमान ने यह निर्णय लिया है ताकि मजबूरी की स्थिति में किसी भी खपतकार का आर्थिक शोषण न हो सके।

विभाग द्वारा जारी कीमतों में है खपतकारों के लिए भारी राहत!

मैकडॉवल्स इंपीरियल-ब्लू, 4,800 , आर.के., आर.सी., स्टेर्लिंग, रॉयल स्टैग की पेटी 6,300 रुपए, आर. एस. बैरल 7400, ब्लैंडर प्राइड, रॉकफोर्ड, टीचर्स पेटी 8,400, ब्लैंडर रिजर्व, एंटीक्विटी 9500, व्हाट-69 10,500, ‘हंड्रेड-पीपर-12’, ब्लैक-डाग गोल्ड 20,300, ब्लैक लेबल, चिवास रीगल 28,600, गेनफिडिच, डबल-ब्लैक, मंकी शोल्डर, सिरोक वोदका, डबल ब्लैक 35,000 रुपए प्रति पेटी की उपरोक्त दरों से फंक्शन के बीच उपभोक्ता के लिए रेट निर्धारित कर दिए गए हैं। इससे खपतकारों को भारी राहत मिलेगी।

PUBG ने खराब किया “अक्षय कुमार” का दिमाग!, Video call करके दिखाया वो सब…

0

सीमावर्ती जिला गुरदासपुर के कस्बा श्री हरगोबिंदपुर से एक 21 वर्षीय युवक के अपने घर से अचानक लापता होने का समाचार प्राप्त हुआ है। युवक की पहचान अक्षय कुमार के रूप में हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए गुरनाम सिंह ने बताया कि उनका बेटा अक्षय कुमार ‘पबजी’ गेम खेलने के कारण मानसिक रूप से परेशान था, जिसकी दवा चल रही थी। अक्षय कुमार ने एक वीडियो बनाकर अपनी बहन के साथ घर से निकलने की खबर सांझा की और वीडियो कॉल के जरिए आखिरी बार अपनी बहन और मां से बात करते हुए बताया कि वह ब्यास नदी के पुल पर पहुंच गया हैं। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया और जब वह खुद अक्षय को ढूंढते हुए ब्यास नदी के पुल पर पहुंचा तो उन्हें अक्षय कुमार की चप्पलें मिलीं। उन्होंने आसपास के इलाके और रिश्तेदारों में अक्षय के बारे में काफी पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

अंत में अक्षय के माता-पिता ने इस संबंध में श्री हरगोबिंदपुर साहिब पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने इस युवक की तलाश शुरू कर दी है। इस तरह ‘पबजी’ गेम का शिकार हुए युवक ने अपने माता-पिता को परेशानी में डाल दिया है। माता-पिता ने प्रशासन से अपने छोटे बेटे की तलाश करने का अनुरोध किया है।

IPL 2025: IPL फैंस को बड़ा झटका: अब देखने को नहीं मिलेगा फ्री में LIVE मैच…

0

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है, लेकिन सीजन-18 की शुरुआत से पहले क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा है। इस बार फैंस को आईपीएल मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना अनिवार्य होगा। पहले जहां जियोसिनेमा पर 29 रुपये में पूरे टूर्नामेंट का लुत्फ उठाया जा सकता था, वहीं अब इस सुविधा को हटा दिया गया है। जियोसिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार के विलय के बाद नए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘जियोहॉटस्टार’ को लॉन्च किया गया है, और अब आईपीएल मैच फ्री में देखने का विकल्प खत्म हो गया है।

मैच देखने के लिए देने होंगे पैसे
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, बिना सब्सक्रिप्शन के फैंस अब सिर्फ कुछ मिनट तक ही आईपीएल 2025 के मैच देख पाएंगे। इसके बाद उन्हें सब्सक्रिप्शन पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा, जहां 149 रुपये से शुरू होने वाले प्लान उपलब्ध होंगे।

आईपीएल 2025 का लाइव स्ट्रीमिंग अब पूरी तरह से पेवॉल (सशुल्क) के पीछे होगा। जियोसिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार के मर्जर के बाद, इस सीजन से फ्री स्ट्रीमिंग की सुविधा समाप्त कर दी गई है। फैंस को पूरे मैच देखने के लिए निश्चित शुल्क चुकाना होगा।

फ्री स्ट्रीमिंग की सुविधा हुई खत्म
जियोसिनेमा ने साल 2023 से पांच साल के लिए आईपीएल के डिजिटल राइट्स हासिल किए थे, जिसके तहत जियो यूजर्स को फ्री में मैच देखने की सुविधा दी गई थी। हालांकि, अब आईपीएल 2025 से फैंस को अपनी जरूरत के मुताबिक सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

https://twitter.com/cric_businessHQ/status/1890299038647611586?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1890299038647611586%7Ctwgr%5Ed3deed457d8cad201ffcff62ae7895d3856a4e49%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.punjabkesari.in%2Fnational%2Fnews%2Findian-premier-league-ipl-2025-ipl-season-18-cricket-fans-ipl-matches-2105185

बिना कुछ शेयर किए दिन भर सोशल मीडिया पर स्क्रॉलिंग करना भी आपको कर रहा है अकेला, समझिए कैसे

0

नारी डेस्क: आज कल के दौर में सोशल मीडिया लोगों के जीवन का अहम हिस् बन गया है। कुछ लोग दिन भर बस सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ अपलोड करते रहते हैं। हाल ही एक शोध में पता चला है कि सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहने वाले अकेलेपन का शिकार हो रहे हैं। इतना ही नहीं जो लोग इस पर सक्रिय नहीं है वह भी कई समस्याओको झेल रहे हैं

बढ रही है अकेलेपन की महामारी

शोधकर्ताओं की रिपोर्ट के अनुसार, निष्क्रिय और सक्रिय दोनों तरह के सोशल मीडिया इस्तेमाल को समय के साथ अकेलेपन की बढ़ती भावनाओं से जोड़ा गया है। टीम ने जांच की कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल समय के साथ अकेलेपन को कैसे प्रभावित करता है], बैलर यूनिवर्सिटी द्वारा पर्सनैलिटी एंड सोशल साइकोलॉजी बुलेटिन जर्नल में प्रकाशित, आंखें खोलने वाला शोध बताता है कि हमें एक साथ लाने के लिए डिज़ाइन किए गए वही प्लेटफ़ॉर्म “अकेलेपन की महामारी” में योगदान करते हैं। जबकि निष्क्रिय सोशल मीडिया का उपयोग – जैसे बिना बातचीत के स्क्रॉल करना – अकेलेपन को बढ़ाता है, सक्रिय उपयोग, जिसमें पोस्ट करना और दूसरों से जुड़ना शामिल है, भी अकेलेपन की बढ़ती भावनाओं से जुड़ा था।

मानसिक स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया का प्रभाव

इन परिणामों से पता चलता है कि डिजिटल इंटरैक्शन की गुणवत्ता उन सामाजिक जरूरतों को पूरा नहीं कर सकती है जो आमने-सामने संचार में पूरी होती हैं।प्राथ मिक अन्वेषक जेम्स ए रॉबर्ट्स ने कहा-“यह शोध मानसिक स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया के प्रभाव की जटिलता को रेखांकित करता है।” हालांकि सोशल मीडिया ऑनलाइन समुदायों तक अभूतपूर्व पहुंच प्रदान करता है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि व्यापक उपयोग – चाहे सक्रिय हो या निष्क्रिय – अकेलेपन की भावनाओं को कम नहीं करता है और वास्तव में, उन्हें तीव्र कर सकता है।

 

 

- Advertisement -