PUNJAB : किसानों का बड़ा ऐलान, 27 जुलाई को जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

0
61

संयुक्त किसान मोर्चा (एस.के.एम.) ने किसानों और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। संगठन ने घोषणा की है कि 27 जुलाई को किसान दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में छात्रों के हक की आवाज उठाने के…

लुधियाना: संयुक्त किसान मोर्चा (एस.के.एम.) ने किसानों और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। संगठन ने घोषणा की है कि 27 जुलाई को किसान दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में छात्रों के हक की आवाज उठाने के साथ-साथ भारत-अमेरिका ट्रेड डील का भी विरोध किया जाएगा।

किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों और विभिन्न मुद्दों को लेकर किसानों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है। इसी के चलते देशभर के किसान संगठनों ने दिल्ली में प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि छात्रों से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार को जवाबदेह बनाया जाएगा और युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों पर आवाज बुलंद की जाएगी।

इसके अलावा संयुक्त किसान मोर्चा (एस.के.एम.) ने चंडीगढ़ में भी सात दिनों तक मोर्चा लगाने का ऐलान किया है। किसान नेताओं के अनुसार, चंडीगढ़ में लगातार धरना-प्रदर्शन कर सरकार पर अपनी मांगें मानने का दबाव बनाया जाएगा। किसानों का कहना है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया और कोई ठोस फैसला नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर प्रदर्शन और आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here