RCB vs GT IPL 2026 final: बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन, किंग कोहली के नाबाद अर्द्धशतक से गुजरात को 5 विकेट से हराया

0
519

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट कोहली के नाबाद अर्द्धशतक के दम पर बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को उसकी के घर पर 5 विकेट से हरा दिया. बेंगलुरु आईपीएल इतिहास की तीसरी टीम बनी है, जो अपने खिताब को डिफेंड करने में सफल हुई है. बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने नाबाद 75 रनों की पारी खेली. 17 साल तक आईपीएल खिताब का इंतजार करने वाली आरसीबी का यह लगातार दूसरा खिताब है.

आरसीबी को आईपीएल 2026 का चैंपियन बनने के लिए गुजरात ने 156 रन का लक्ष्य दिया था. वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने आरसीबी को तेज शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर में 62 रन की साझेदारी की. अय्यर 16 गेंदों पर 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद देवदत्त पड्डिकल (1), कप्तान रजत पाटीदार (15) और क्रुणाल पांड्या (1) का विकेट जल्दी-जल्दी गिरा. 62 पर 1 विकेट वाली आरसीबी ने 89 पर 3 विकेट गंवा दिए थे.

विराट कोहली एक छोर पर डटे रहे. चौथे विकेट के लिए कोहली ने टिम डेविड के साथ 41 रन की अहम साझेदारी की. डेविड 17 गेंदों पर 24 रन की अहम पारी खेलकर आउट हुए. विराट कोहली अब भी क्रीज पर मौजूद रहे. 25 गेंदों पर विराट ने अपना अर्धशतक पूरा किया. यह विराट का आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक था. विराट ने 42 गेंदों पर 3 छक्कों और 9 चौकों की मदद से नाबाद 75 रन की पारी खेली.

इससे पहले, साई सुदर्शन के नाबाद अर्द्धशतक के दम पर गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 155 रन बनाए हैं. पूरे टूर्नामेंट में विपक्षी टीमों के लिए सिरदर्द साबित हुई गुजरात टाइटंस की साई सुदर्शन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी इस मैच में नहीं चली. शुभमन गिल 8 गेंदों पर 10 रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार हुए. इसके बाद भुवी ने सुदर्शन का विकेट लिया, जो 12 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए. सुदर्शन और गिल पर पूरे टूर्नामेंट में निर्भर रही गुजरात की बल्लेबाजी इस अहम मैच में दोनों की असफलता के बाद पूरी तरह साधारण नजर आई.

गुजरात ने लगातार विकेट गंवाए. वाशिंगटन सुंदर एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जो आरसीबी के गेंदबाजों का दृढ़तापूर्वक सामना कर सके और अंत तक नाबाद लौटे. सुंदर 37 गेंदों पर 50 रन बनाकर नाबाद लौटे. सुंदर की पारी की वजह से ही आरसीबी 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 तक पहुंच सकी. गुजरात के लिए निशांत सिंधु 18 गेंदों पर 20, जोस बटलर 23 गेंदों पर 19, अरशद खान 6 गेंदों पर 15 और राहुल तेवतिया 5 गेंदों पर 7, राशिद खान 3 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए. रबाडा 3 रन बनाकर नाबाद रहे. आरसीबी की गेंदबाजी पर गौर करें तो रसिख सलाम डार ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here