SPORTS : राजस्थान ने 40 रन से लखनऊ को हराया; जडेजा का ऑलराउंड प्रदर्शन, 

0
55

राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 159 रन को सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया। 40 रन से हारते हुए लखनऊ को लगातार चौथी शिकस्त झेलनी पड़ी। 159 रन के जवाब में लखनऊ की पूरी टीम 18 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। राजस्थान के लिए आर्चर ने 3 विकेट झटके, बर्गर और बृजेश को 2-2 सफलताएं मिलीं और जडेजा व बिश्नोई ने 1-1 विकेट लिया।

आईपीएल 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 159 रन को सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया है। इस मैच में 40 रन से हारते हुए लखनऊ को लगातार चौथी शिकस्त झेलनी पड़ी है। 159 रन के जवाब में लखनऊ की पूरी टीम 18 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। राजस्थान के लिए आर्चर ने 3 विकेट झटके, बर्गर और बृजेश को 2-2 सफलताएं मिलीं, और जडेजा व बिश्नोई ने 1-1 विकेट लिया।

इस मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी और राजस्थान की टीम पहले बैटिंग करने उतरी। राजस्थान ने एक समय 77 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने अंत में 29 गेंद पर नाबाद 43 रन की पारी खेलते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। लखनऊ के लिए शमी, मोहसिन और प्रिंस ने 2-2 विकेट अपने नाम किए थे। लखनऊ की यह सीजन में 5वीं हार है जबकि राजस्थान ने 5वीं जीत दर्ज की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here