SPORTS : इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके

0
10

England vs India 1st ODI: इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की यह पहली जीत है. इससे पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया कोई मैच नहीं जीती थी, लेकिन वनडे सीरीज का आगाज भारत ने जीत के साथ किया है.

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को आखिरकार पहली जीत मिल गई है. भारत ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. पहले वनडे में इंग्लैंड ने पहले खेलने के बाद जो रूट और लियाम डॉसन के अर्धशतकों की बदौलत 258 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने 46वें ओवर में 6 विकेट से बाजी मार ली. भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 80 रनों की शानदार पारी खेली. वह रिटायर्ड हर्ट हुए. वहीं गेंदबाजी में चार विकेट लेने वाले अक्षर पटेल ने बल्ले से भी कमाल किया. अक्षर ने 57 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. वाशिंगटन सुंदर ने महत्वपूर्ण 52 रन बनाए. दोनों भारत को मैच जिताकर नाबाद लौटे.

इंग्लैंड से मिले 259 रनों के लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के विकेट जल्दी गंवा दिए थे. रोहित शर्मा ने 21 गेंद में 11 और विराट कोहली ने छह गेंद में सिर्फ पांच रन बनाए. 48 रनों पर भारत के दो विकेट गिर गए थे. इसके बाद शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने 109 रनों की शानदार साझेदारी की. गिल शुरुआत से ही बेहतरीन लय में दिखे.

श्रेयस अय्यर 53 गेंद में 35 रन बनाकर रन आउट हुए. वहीं कप्तान गिल 75 गेंद में 80 रनों पर थे, तभी बैटिंग के दौरान उन्हें कमर दर्द उठा, और फिर वह रिटायर्ड हर्ट हो गए. इसके बाद वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने मोर्चा संभाला. सुंदर ने 63 गेंद में चार चौकों और एक छक्के की बदौलत 52 रन बनाए. वहीं अक्षर पटेल ने 52 गेंद में 57 रनों की पारी खेली. दोनों के बीच 102 रनों की शानदार शतकीय पारी हुई.
इससे पहले इंग्लैंड ने इस मैच में शानदार शुरुआत की थी. एक समय बिना किसी विकेट के इंग्लैंड का स्कोर 61 रन था, लेकिन इसके बाद 107 रनों पर 6 विकेट गिर गए. बेन डकेट 43, जैकब बेथेल 14, हैरी ब्रूक 01, जोस बटलर 05 और सैम कर्रन 00 पर आउट हुए. इसके बाद जो रूट ने नाबाद 76 और लियाम जॉसन ने 68 रनों की पारी खेली. दोनों खिलाड़ियों ने सातवें विकेट के लिए 134 गेंदों में 121 रन जोड़कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया.

गेंदबाजी में भारत के लिए अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. उन्होंने 9.5 ओवर में 62 रन देकर चार इंग्लिश बल्लेबाजों को आउट किया. प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ को दो-दो विकेट मिले. जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे को एक-एक सफलता मिली.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here