SPORTS : वैभव ने छक्का मारकर पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा, राजस्थान-GT मैच में आज ऑरेंज कैप पर नजर

0
27

IPL 2026 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है।लेकिन इस मुकाबले से ज्यादा चर्चा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की हो रही है।क्रिकेट फैंस की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या वैभव आज एक छक्का लगाकर बड़ा T20 रिकॉर्ड अपने नाम कर पाएंगे। वैभव सूर्यवंशी T20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। यह रिकॉर्ड फिलहाल कीरोन पोलार्ड के नाम है, जिन्होंने 843 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे। आज कीरोन पोलार्ड का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया

गुजरात के खिलाफ ही लगाया था पहला शतक

दिलचस्प बात यह है कि वैभव ने IPL में अपना पहला शतक भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ ही लगाया था।

उन्होंने धमाकेदार अंदाज में 36 गेंदों पर 103 रन ठोक दिए थे।

उस पारी में वैभव ने 12 छक्के और 5 चौके लगाकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था।

IPL में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे वैभव
15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL इतिहास में सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं।

उन्होंने सिर्फ 15 पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा था।

इसके अलावा वह IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन चुके हैं।

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय
वैभव ने अपनी शतकीय पारी में 12 छक्के लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया था।

वह IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

इससे पहले यह रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम था, जिन्होंने 11 छक्के लगाए थे।

ऑरेंज कैप की रेस में भी बड़ा मौका

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने की रेस में भी वैभव बने हुए हैं।

उन्होंने इस सीजन 10 मैचों में 404 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।

अगर वह गुजरात के खिलाफ 91 रन बना लेते हैं तो ऑरेंज कैप की रेस में फिर नंबर-1 पर पहुंच सकते हैं।

जेमिसन के साथ भिड़ंत भी रही चर्चा में
पिछले मैच में दिल्ली के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन के साथ वैभव की भिड़ंत काफी चर्चा में रही थी।

जेमिसन ने वैभव को बोल्ड करने के बाद आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया था, जिसकी काफी आलोचना हुई।

बाद में BCCI ने जेमिसन को डिमेरिट पॉइंट दिए थे और उन्होंने अपनी गलती भी मानी थी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-12

राजस्थान रॉयल्स की टीम में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग और जोफ्रा आर्चर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

वहीं गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल संभाल रहे हैं। टीम में जोस बटलर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा जैसे बड़े नाम मौजूद हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि जयपुर में वैभव का बल्ला फिर आग उगलता है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here