रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को चार वर्ष से चल रहे यूक्रेन युद्ध पर महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने कहा, उन्हें लग रहा है कि यूक्रेन में चल रहा सैन्य टकराव अब खत्म होने के करीब है।कहा, यूरोपीय संघ के नेता उनसे बात करना चाहते हैं और वह भी यूरोपीय लोगों से बात करने के इच्छुक हैं। जिन लोगों से बात होने की उम्मीद है उनमें जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज प्रमुख हैं। निश्चित रूप से इस बातचीत में निष्कर्ष निकलेंगे और वे शांति की ओर जाएंगे।

यूक्रेन युद्ध में रूस के मारे गए 3.52 लाख सैनिक
यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध में रूस के 2025 के अंत तक 3,52,000 सैनिक मारे जा चुके थे। यह दावा रूस से बाहर कार्य कर रहे मीडिया आउटलेट मेदुजा एंड मीडियाजोना ने किया है। इस आउटलेट का संचालन रूसी मूल के निर्वासित लोग करते हैं।

