SPORTS : 72 साल का इंतजार खत्‍म! स्विट्जरलैंड ने कोलंबिया को हराकर पा लिया क्‍वार्टर फाइनल का टिकट

0
41

स्विट्जरलैंड ने मंगलवार को फीफा विश्‍व कप 2026 के क्‍वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्‍की की। स्विट्जरलैंड ने कोलंबिया को पेनाल्‍टी शूटआउट में 4-3 से मात दी। वैंकूवर में खेले गए मुकाबले में दोनों टीमें निर्णायक समय तक गोल नहीं दाग सकी, जिसके बाद फैसला पेनाल्‍टी शूटआउट के जरिये हुआ।

72 साल का सूखा खत्‍म

स्विट्जरलैंड ने अपने फीफा वर्ल्‍ड कप इतिहास में चौथी बार क्‍वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 21वीं सदी में चार संस्‍करणों में टीम अंतिम-16 तक पहुंच सकी, जिसमें पिछले तीन संस्‍करण शामिल हैं। 1954 के बाद पहला मौका है, जब स्विट्जरलैंड ने क्‍वार्टर फाइनल में जगह पक्‍की की। इस तरह स्विस टीम ने 72 साल का इंतजार खत्‍म किया।

कोलंबिया को लगा झटका

पेनाल्‍टी शूटआउट के दौरान कोलंबिया को शुरुआत में झटका लगा जब डेविंसन सांचेज जाली में गेंद को भेद नहीं सके। वहीं, कूचो हर्नांडेज के प्रयास को गोलकीपर ने बचा लिया। स्विट्जरलैंड के रुबेन वर्गास ने निर्णायक शूट करके गत चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ अंतिम-8 का मुकाबला तय किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here