SPORTS : IPL- अभिषेक के शतक से हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत:दिल्ली को 47 रन से हराया; ईशान मलिंगा ने 4 विकेट झटके

0
21

अभिषेक की शतकीय पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने IPL सीजन में लगातार तीसरी जीत हासिल की। मंगलवार को टीम ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 47 रन से हराया।

राजीव गांधी उप्पल स्टेडियम में 243 रन का टारगेट चेज कर रही दिल्ली 20 ओवर में 9 विकेट पर 195 रन ही बना सकी। टॉस हारकर SRH ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 242 रन बनाए थे। मैच का स्कोरबोर्ड

अभिषेक शर्मा ने 68 गेंद में 10 चौके और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 135 रन की शतकीय पारी खेली। हेनरिक क्लासन ने नाबाद 37 रन बनाए। दोनों ने 66 रन की नाबाद पार्टनरशिप की। ट्रैविस हेड ने 37 और ईशान किशन ने 25 रन बनाए। दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया। एक बल्लेबाज रनआउट हुआ।

रन चेज में दिल्ली ने 21 रन पर पाथुम निसांका का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद केएल राहुल और नीतीश राणा ने 45 गेंद में 86 रन की साझेदारी कर पारी संभाली। लेकिन, केएल राहुल और राणा के आउट होने के बाद दिल्ली वापसी नहीं कर सकी।

ईशान मलिंगा ने 4 विकेट झटके। उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर आशुतोष शर्मा (14 रन), ट्रिस्टन स्टब्स (27 रन), नीतीश राणा (57 रन) और डेविड मिलर (जीरो) को पवेलियन भेजा। राणा और मिलर को लगातार गेंद पर आउट करने के बाद मलिंगा के पास हैट्रिक का मौका था, लेकिन वे चूक गए।

दिल्ली को हराने के बाद हैदराबाद 8 पॉइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गया। वहीं दिल्ली 6 मैच में 3 जीत और 3 हार के साथ 5वें स्थान पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here