SPORTS : वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे पर बड़ा दारोमदार, 3 प्वाइंट में समझिए कैसे बच सकती है सीरीज

0
24

Vaibhav Suryavanshi इंग्लैंड में भारतीय टीम के सामने अब सीरीज बचाने की चुनौती है। 5 मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया 0-2 से पीछे है। भारतीय टीम को इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से शिकस्त मिल चुकी और अब इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज गंवाने का खतरा मंडरा रहा है। शीर्ष बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन इसकी प्रमुख वजह है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में तो टीम इंडिया सिर्फ 76 रन पर सिमट गई थी। ब्रिस्टल में जब गुरुवार को भारतीय टीम मैदान में उतरेगी तो उसके 3 प्लेयर्स पर सभी की नजरें रहेंगी। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में बने रहने के लिए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी, कप्तान श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे को ज्यादा दम दिखाना होगा।

टी-20 के नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में भारतीय टीम का अभी तक का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। कुछ महीने पहले विश्व चैंपियन बनने वाली टीम इंडिया आयरलैंड जैसी टीम से हार चुकी है और इंग्लैंड भी उसे बुरी तरह धो रहा है।

मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजे से
चौथे टी- 20 मैच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में होगा। मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजे से होगी। सीरीज में इंग्लैंड दूसरे और तीसरे मैच में जीत दर्ज कर आगे बना हुआ है। पहला मैच बारिश में धुल गया था।

वैभव को खेलनी होगी बड़ी पारी
क्रिकेट के नए वंडर बॉय 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपने शुरुआती टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में अब तक 2 मैचों में सिर्फ 27 रन ही बना सके हैं। पहले मैच में उन्होंने 14 रन और दूसरे मैच में 13 रन बनाए। वैभव अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पा रहे हैं।

श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे से उम्मीदें
कप्तान श्रेयस अय्यर को आज बल्ले से भी दम दिखाना होगा। पिछले 5 मैचों में उनका सिर्फ एक अर्धशतक आया है। इसके साथ ही मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन जुटाने में शिवम दुबे पर बड़ा दारोमदार रहेगा।

गेंदबाजी में भी सुधार की जरूरत
बल्लेबाजी को मजबूत करने के साथ ही टीम इंडिया को गेंदबाजी में भी सुधार करना होगा। पिछले मैच में वरुण चक्रवर्ती ने 3 ओवरों में 35 रन लुटाए और 1 भी विकेट नहीं ले सके थे। उनकी जगह आज वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया जा सकता है। निचले क्रम में तेजी से रन बनाने की क्षमता के कारण वे टीम इंडिया की बैटिंग लाइन-अप को भी मजबूती दे सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here