US : ट्रंप बोले- ईरान से जंग खत्म करने की जल्दबाजी नहीं, बातचीत जारी; परमाणु हथियार के इस्तेमाल पर क्या कहा?

0
24

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ जारी वार्ता के चलते युद्ध समाप्त करने में वह कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे और किसी तय समय-सीमा में खुद को नहीं बांधेंगे। उन्होंने संकेत दिया कि समझौता न होने पर दोबारा सैन्य कार्रवाई हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के साथ युद्ध खत्म करने में जल्दबाजी नहीं करेंगे, क्योंकि ईरान के साथ चल रही बातचीत अभी भी लंबी खिंच रही है।व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि वह खुद को किसी समय-सीमा में नहीं बांधना चाहते। उन्होंने कहा कि ईरान के नेतृत्व में ‘अराजकता’ की स्थिति है।

ट्रंप ने कहा कि शुरुआती चार हफ्तों में अमेरिका ने सैन्य रूप से बढ़त हासिल कर ली और अब केवल यह देखा जा रहा है कि कोई समझौता होता है या नहीं। उन्होंने कहा कि अगर समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई फिर से की जाएगी।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह ईरान के खिलाफ परमाणु हथियार के इस्तेमाल पर विचार नहीं कर रहे हैं और ऐसे हथियारों का उपयोग किसी भी स्थिति में नहीं होना चाहिए।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिकी सेना होर्मुज जलडमरूमध्य में कार्रवाई तेज कर रही है और वहां बारूदी सुरंग हटाने का काम भी बढ़ाया गया है।इसी बीच, अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने हिंद महासागर में तेल तस्करी से जुड़ा एक और ईरानी टैंकर जब्त किया है, जिससे तनाव और बढ़ गया है। इससे पहले, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन मालवाहक जहाजों पर हमला किया था।अमेरिका और ईरान के बीच यह तनाव इस अहम समुद्री मार्ग से तेल व्यापार को लगभग पूरी तरह से रोक चुका है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति पर असर पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here