खतरे में Kashmir के जंगली जानवर, High Alert पर Forest Department

0
117

कश्मीर के जंगलों में आग लगने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले गांदरबल के जंगलों में भीषण आग लगने का समाचार मिला और अब हंदवाड़ा के जंगलों में आग लगने की सूचना मिली है।

जानकारी के अनुसार हंदवाड़ा के मगाम में आग लग गई। सामाजिक वानिकी विभाग के कर्मचारी आग बुझाने के लिए रात भर काम करते रहे। बताया जा रहा है कि आग अचानक लग गई। यहां यह बताना जरूरी है कि कश्मीर के जंगलों में 12 घंटे के अंदर जंगल में आग लगने की यह दूसरी घटना है। जंगल में आग लगने की इन घटनाओं के बाद संबंधित विभाग के कर्मचारी हाई अलर्ट पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here