WORLD : तकनीक, शिक्षा, सेहत और खनिज: नीदरलैंड दौरे पर PM मोदी की मौजूदगी में 17 बड़े फैसले; सेमीकंडक्टर पर भी साझेदारी

0
19

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीदरलैंड दौरे पर 17 ऐतिहासिक और बड़े समझौते हुए हैं। इनमें 2026-2030 के लिए नई रणनीतिक साझेदारी, टाटा और एएसएमएल के बीच सेमीकंडक्टर निर्माण, आसान वीजा नियम और चोल काल के शाही तांबे के पत्रों की वापसी प्रमुख हैं। इन फैसलों से तकनीक, स्वच्छ ऊर्जा, पानी और शिक्षा के क्षेत्र में भारी निवेश आएगा, जिससे भारतीय युवाओं के लिए रोजगार और तरक्की के नए अवसर पैदा होंगे। आइए, सभी समझौतों को विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं…

भारत और नीदरलैंड के रिश्तों में नया अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री मोदी के नीदरलैंड दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच 17 बड़े समझौते और साझेदारियां हुईं। इन समझौतों का असर सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि तकनीक, शिक्षा, ऊर्जा, खेती, सेहत, डेयरी, जल प्रबंधन और सांस्कृतिक विरासत जैसे क्षेत्रों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दोनों देशों ने साफ कहा कि ये फैसले आने वाले समय में विकास, रोजगार, निवेश और वैश्विक सहयोग को नई दिशा देंगे।

भारत और नीदरलैंड ने 2026-2030 रणनीतिक साझेदारी रोडमैप तैयार किया है। इसका मकसद दोनों देशों के बीच निवेश, व्यापार, तकनीक और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करना है। इससे भारत को नई तकनीक, रोजगार और वैश्विक बाजार तक पहुंच मिलेगी। रक्षा, साइबर सुरक्षा और सप्लाई चेन पर भी दोनों देश मिलकर काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here