Thursday, February 5, 2026
Home Blog Page 1056

Himachal: रिज मैदान पर मनाया जाएगा राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह

0

राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया जाएगा। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू उक्त समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसके साथ ही लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, 7वें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (आईटी) एवं नवाचार गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। समारोह प्रात: 11 बजे आरंभ होगा। इसके साथ ही सभी जिलों में भी गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। सचिवालय सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में वीरवार को एक सर्कुलर जारी किया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष कुल्लू में करेंगे समारोह की अध्यक्षता
इसके तहत विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया जिला कुल्लू में आयोजित होने वाले समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसी तरह विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार जिला लाहौल-स्पीति के केलांग, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी जिला किन्नौर के रिंकागपिओ, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जिला सिरमौर के नाहन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह बिलासपुर, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी सोलन और आयुष मंत्री यादविंदर गोमा कांगड़ा के धर्मशाला में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

डिप्टी सीएम ऊना में करेंगे समारोह की अध्यक्षता
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल मंडी, कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार चम्बा और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान हमीरपुर में आयोजित होने वाले समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

Shimla: आधी रात को दो मंजिला मकान जलकर हुआ राख

0

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के अंतर्गत स्थित मांदली गांव में एक दर्दनाक घटना घटी, जब एक दो मंजिला मकान देर रात आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गया। घटना रात करीब 1:00 बजे की है, जब अचानक मकान में आग लग गई। इस भयावह घटना के कारण गांव में हड़कंप मच गया और लोग आपस में घबराहट और अफरा-तफरी में इधर-उधर दौड़ने लगे।

हालांकि आग की भीषणता के कारण दो मंजिला मकान पूरी तरह से जल गया। लेकिन उनकी तत्परता से आसपास के अन्य घरों को बचा लिया गया। गांववासियों की मदद से किसी भी अन्य घर को आग से नुकसान नहीं हुआ।

रामपुर थाना से प्राप्त सूचना के अनुसार आग मांदली गांव के रोशन लाल कायथ के पुराने घर में लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एएसआई के नेतृत्व में एक टीम को मौके पर भेजा। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जरूरी कदम उठाए।

Himachal: बिजली बिल से छुटकारा पाना चाहते हैं तो जल्द उठाएं इस योजना का लाभ

0

हिमाचल में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर-घर बिजली पैदा होगी। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत घर-घर सौर ऊर्जा पैनल स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार प्रति किलोवाट सोलर पैनल स्थापित करने पर सबसिडी भी प्रदान करेगी। सरकार की इस योजना के तहत मकान मालिक सबसिडी हासिल कर घरों पर 1 से लेकर करीब 10 किलोवाट तक के सोलर पैनल लगा सकते हैं, लेकिन सरकार की ओर से मिलने वाली सबसिडी 3 किलोवाट पैनल तक ही मिलेगी। वहीं मकान मालिक इस योजना का लाभ उठाकर प्रति माह कम से कम 300 यूनिट तक बिजली पैदा कर सकेंगे, जिससे उनकी मासिक बिजली बिल की समस्या भी खत्म होगी। वहीं यदि बिजली का अधिक उत्पादन करते हैं तो इसे बिजली बोर्ड को बेच भी सकते हैं।

केंद्र सरकार की इस योजना के तहत देशभर में 1 करोड़ घरों में यह सौर पैनल लगाए जाने हैं। योजना के तहत प्रदेश में अभी तक इस योजना के तहत 4533 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं। 760 ऐसे सोलर संयंत्र लगाए जा चुके हैं। इन सोलर संयंत्र लगाकर उपभोक्ता सौर ऊर्जा से बिजली का उत्पादन करेंगे। वहीं फ्री बिजली का प्रयोग करेंगे। प्रदेश में योजना की विशेषता में 407 ऐसे संयंत्र लगाने वाले 407 उपभोक्ताओं को सीधे 3 करोड़ 48 लाख 33 हजार 975 रुपए की सबसिडी भी जारी कर दी गई है। मकान मालिक अपने घर पर सौर पैनल लगाने के लिए ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ पोर्टल पर सीधे जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर आसानी से लाभ ले सकता है।

ये है प्रति किलोवाट सोलर संयंत्र पर बिजली सबसिडी

 सोलर पैनल सबसिडी
 1 किलोवाट 33 हजार रुपए
 2 किलोवाट 66 हजार रुपए
 3 किलोवाट 85800 रुपए

अब किसान खुद करेंगे गेहूं का बीज तैयार, आत्मनिर्भर बनेगा हिमाचल

0

हिमाचल प्रदेश में किसानों के लिए एक नई पहल शुरू की गई है, जिससे वे खुद गेहूं का बीज उगाकर कृषि विभाग को बेच सकेंगे। जो किसानों की आय बढ़ाने और राज्य में बीज के उत्पादन में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत किसानों को पंजीकरण करना होगा और फिर कृषि विभाग उन्हें उच्च गुणवत्ता का बीज मुहैया कराएगा। इसके बाद जब किसान अपनी फसल तैयार करेंगे, तो विभाग की ओर से क्वालिटी बीज को अच्छे दामों पर खरीदा जाएगा। इससे किसानों की भी अच्छी कमाई होगी।

इस कार्यक्रम से किसानों को पहले से अधिक लाभ मिलेगा, जानकारी के अनुसार जब किसानों की गेहूं की फसल तैयार होती है तो उन्हें मंडियों में प्रति क्विंटल गेहूं का दाम दो हजार रुपये तक ही मिलता है, लेकिन बीज उत्पादन कार्यक्रम के तहत किसानों को गेहूं का दाम 2500 रुपये से अधिक मिलेगा। प्रदेश में पिछले साल विभाग ने पंजीकृत किसानों से 17 हजार क्विंटल गेहूं का बीज खरीदा था। बीज उत्पादन कार्यक्रम के तहत किसानों को बीज उत्पादन के लिए जरूरी जानकारी दी जाती है। जरूरी तकनीकों का भी प्रशिक्षण दिया जाता है।

इसके अलावा, इस कार्यक्रम का एक बड़ा लाभ यह है कि इससे राज्य में बीज के उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। पहले हिमाचल प्रदेश को बीज के लिए अन्य राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब प्रदेश में ही किसानों द्वारा अच्छा बीज तैयार किया जाएगा।

डॉ. राहुल कटोच, संयुक्त कृषि निदेशक, कृषि विभाग नॉर्थ जोन ने बताया कि प्रदेश में सरकार की ओर से बीज उत्पादन कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत किसान खुद गेहूं का बीज तैयार करेंगे और इसे कृषि विभाग अच्छे दामों पर खरीदेगा। पिछले वर्ष विभाग ने 17 हजार क्विंटल के करीब बीज प्रदेश में तैयार करवाया है, जिसके लिए विभाग ने किसानों को पंजीकृत किया है।

UP News: महाकुंभ 2025 में शामिल होंगे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

प्रयागराज महाकुंभ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी हिस्सा लेने जा रहे हैं। दोनों नेता कांग्रेस के सेवा दल के शिविर में पहुंचेंगे। सेवादल से जुड़े एक पदाधिकारी ने जानकारी दी है कि राहुल गांधी का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन वे संगम में स्नान करेंगे और साधु-संतों से मिलकर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगे।

महाकुंभ के 5वें दिन 7 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया संगम में स्नान
महाकुंभ का आज पांचवां दिन है और इस दौरान 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। अब तक कुल 7 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ के विशाल आयोजन को लेकर देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

योगी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या की तैयारियों का लेंगे जायजा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को संगम पहुंचेंगे और 29 जनवरी को होने वाली मौनी अमावस्या की तैयारियों का जायजा लेंगे। यह तिथि महाकुंभ में विशेष महत्व रखती है और लाखों श्रद्धालु इस दिन संगम में स्नान करेंगे।

अखिलेश यादव का महाकुंभ पर तंज, BJP सांसद ने किया पलटवार
लखनऊ में गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ को लेकर सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सरकार के सभी आंकड़े फर्जी हैं और कुछ ट्रेनें खाली जा रही हैं। इसके जवाब में भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली में कहा कि अखिलेश यादव के बयान का कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ दुनियाभर में लोकप्रिय है और लोग केवल भारत से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी यहां आ रहे हैं। खंडेलवाल ने यह भी कहा कि सरकार को अखिलेश यादव के प्रमाणपत्र की कोई जरूरत नहीं है।

पंजाब में वारदात, मेडिकल स्टोर में चली गोली

0

तरनतारन जिले में लुटेरों व चोरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं तथा पुलिस प्रशासन इसे रोकने में काफी ढीला नजर आ रहा है। इसका एक ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब हरी थाना अंतर्गत परिंगड़ी गांव में पिछले कई वर्षों से मेडिकल स्टोर चला रहे एक केमिस्ट को तीन हथियारबंद लुटेरों ने अपना निशाना बना लिया। पूरी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार बीती रात करीब साढ़े सात बजे पट्टी से हरिके रोड पर स्थित गांव परिंगड़ी स्थित सिमरन मेडिकल स्टोर की दुकान में पिस्तौल थामे तीन लुटेरे घुस आए और दुकान मालिक सुखविंदर सिंह पुत्र बंता सिंह निवासी परिंगड़ी को घेर लिया। जब उन्होंने लुटेरों का विरोध किया तो एक लुटेरे ने पिस्तौल से उनके माथे पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लुटेरों ने जाते समय बंदूक की नोक पर दुकान मालिक से करीब 8 हजार रुपये के नकदी और उसका मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। इस संबंध में हरिके थाना प्रमुख इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Punjab को Cyber Attack से बचाने की तैयारी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

0

राज्य में साइबर सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए पंजाब सरकार ने विभिन्न सरकारी एप्लीकेशन और वैबसाइटों सहित आई.टी. ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक सिक्योरिटी ऑपरेशन सैंटर (एस.ओ.सी.) स्थापित करने का निर्णय लिया है।

यह महत्वपूर्ण निर्णय चंडीगढ़ स्थित मैगसीपा में प्रशासनिक सुधार और जन शिकायत मंत्री अमन अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई पंजाब राज्य ई-गवर्नैंस सोसाइटी के बोर्ड ऑफ गवर्नैस की 19वीं बैठक में लिया गया। उन्होंने कहा कि 42.07 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित होने वाले इस एस.ओ.सी. के क्रियाशील होने से पंजाब उत्तरी भारत के अग्रणी राज्यों में शामिल हो जाएगा, जो उच्च स्तर की साइबर सुरक्षा क्षमताओं से लैस होगा। डिजिटल युग में बढ़ते और व्यापक होते साइबर खतरों को ध्यान में रखते हुए, राज्य में सिक्योरिटी ऑपरेशन सैंटर की स्थापना समय की जरूरत बन गई है। यह केंद्र आई.टी. ढांचे की सुरक्षा के लिए साइबर घटनाओं की रियल-टाइम मॉनिट्रिंग, पहचान और उचित कार्रवाई करने में सक्षम बनाएगा।

मंत्री अमन अरोड़ा ने सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के जरिए बैठक की। इसमें उन्होंने नागरिक सेवाओं को और अधिक कुशलतापूर्वक प्रदान करने के उद्देश्य से प्रमुख प्रशासनिक सुधारों और रणनीतियों का जायजा लिया और चर्चा की। उन्होंने बताया कि पंजाब में 538 सेवा केंद्र हैं, जहां नागरिकों को 438 सेवाएं सुचारू और निर्बाध रूप से प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य ने नागरिक सेवाओं की लंबित शिकायतों को 27 प्रतिशत से घटाकर 0.17 प्रतिशत से भी कम कर दिया है।

उन्होंने नागरिक सेवाओं के मामलों में कम लंबित केस वाले जिलों अमृतसर, जालंधर और पठानकोट के डिप्टी कमिश्नरों की सराहना की और अन्य डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिया कि वे जिला स्तर पर लंबित मामलों की नियमित निगरानी और समीक्षा सुनिश्चित करें ताकि इसमें आने वाली दिक्कतों और रुकावटों को पहचानकर उन्हें दूर किया जा सके। लंबित आवेदनों पर स्पष्ट टिप्पणियां/स्पष्टीकरण देने की महत्ता पर जोर देते हुए डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिया कि वे बिना ठोस कारण के और अनावश्यक आपत्ति लगाकर आवेदन वापस भेजने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की पहचान करें और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें इस संबंधी कठोर निर्देश जारी करें।

पंजाब में कल चमकेगी किसी एक शख्स की किस्मत, पहला इनाम 10 करोड़….

0

नववर्ष के अवसर पर अब पंजाब राज्य सरकार द्वारा डियर लोहड़ी-मकर संक्रांति बम्पर-2025 का ड्रॉ 18 जनवरी को माननीय जजों और सरकारी अधिकारियों की देखरेख में जिला परिषद कार्यालय लुधियाना में निकाला जाएगा।

पंजाब के लॉटरी इतिहास में पहली बार पंजाब सरकार द्वारा इतने अधिक ईनामों की राशि रखी गई है जिस कारण लोहड़ी मकर संक्रांति बम्पर-2025 की टिकट खरीदने के लिए आम जनता में बहुत उत्साह है। हर कोई टिकट खरीद कर अपनी किस्मत आजमाना चाहता है, क्योंकि टिकट की कीमत मात्र 500 रुपए है।

अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर्स राकेश आच्छा ने बताया कि इस बम्पर के प्रथम पुरस्कार की राशि 10 करोड़ रुपए है जो कि पंजाब राज्य लॉटरी के इतिहास में प्रथम बार है। साथ ही द्वितीय पुरस्कार की राशि 1 करोड़ व तृतीय पुरस्कार की राशि 50 लाख, चतुर्थ पुरस्कार 10-10 लाख रूपए के 8 व 5वां पुरस्कार 5-5 लाख के 8 सहित कुल 23,47,90,000 रुपए की ईनाम राशि बांटी जायेगी। यह टिकट पंजाब के सभी लॉटरी काऊंटरों पर उपलब्ध है।

पंजाब में नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, व्यक्ति के हुए टुकड़े-टुकड़े

0

जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक गांव के पास सुबह करीब 6 बजे हुए हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना मकसूदां थाने की पुलिस को दी और ए.एस.आई. राजिन्द्र सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

जानकारी देते ए.एस.आई. राजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें तुरंत सूचना मिली कि एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है और वाहन मौके से फरार हो गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक अज्ञात व्यक्ति सड़क किनारे पैदल जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी, जिससे शव के टुकड़े सड़क पर बिखर गए और वाहन उनके ऊपर से गुजरते रहे।

मृतक की पहचान के लिए क्षेत्र के प्रमुख लोगों को बुलाया गया लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की। ए.एस.आई. राजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक के शव के टुकड़ों को एकत्रित कर पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल में रख दिया गया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा आसपास लगे कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

पंजाब में अभी और पड़ेगी ठंड! मौसम विभाग ने फिर जारी किया Alert, जरा संभल कर…

0

पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अभी और ठंड़ पड़गी। यानी कि अगले 2 दिनों तक पंजाब के अधिकतर हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा जबकि आगे यैलो अलर्ट रहेगा।

punjab weather alert

विभाग के अनुसार आने वाले 2-3 दिनों के दौरान भारी धुंध पड़ने की चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग द्वारा सर्तक रहने की एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें हाइवे पर वाहन चलाते समय विशेष एहतियात अपनाने का परामर्श दिया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड के साथ शीत लहर में बढ़ौतरी होगी। इसी क्रम में आज कोहरे और बादलों के कारण सूर्य के दर्शन नहीं हो पाए जिसके चलते लोगों का ठिठुरन का सामना करना पड़ा।

बढ़ रही इस ठंड के बीच आने वाले दिनों में शीत लहर और जोर पकड़ेगी जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। एडवाइजरी में कहा गया है कि शारीरिक परेशानी का सामना करने वालों को खास एहतियात अपनाने की जरूरत हैं। वहीं शुक्रवार को धूप निकलने से दोपहर के समय ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, तेज हवाओं के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय ठंड से बचाव का खास ध्यान रखना चाहिए।

- Advertisement -