आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल सहित 7 भाजपा नेता वीरवार को जिला कोर्ट में पेश हुए। उपरोक्त सभी नेताओं पर वर्ष 2017 में कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने पर मामला दर्ज हुआ था। यह केस कोर्ट में पिछले 7 साल से चल रहा था। इस केस में आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल के अलावा प्रदेश भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष विशाल चौहान, जिला भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष विजयपाल सोहारू, अभयवीर सिंह लवली, सुरजीत सिंह, सुनील शर्मा और संजीव पंडित के नाम शामिल हैं।

भाजपा नेताओं की तरफ से मामले की पैरवी कर रहे एडवोकेट नवीन पटियाल का कहना है कि उपरोक्त सभी भाजपा नेता 2017 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने और डीसी ऑफिस गेट पर ताला जड़ने के विरुद्ध चल रहे केश में आज कोर्ट में हाजिर हुए हैं। उन्होंने बताया कि अगली पेशी 27 जनवरी को है और उस दिन अदालत इस मामले में अपना फैसला सुनाएगी।








1 करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा
छत गिरते ही मची चीख-पुकार
बता दें कि गांव के बुजुर्गों ने बंजर जमींन को देखकर हिम्मत नहीं हारी और कठिन मेहनत से इन जमीनों को खेती के योग्य बनाया। धीरे- धीरे यहाँ के किसानों ने फूलों की खेती में अपना भविष्य देखा और आज आलम ये है कि ये गांव हरियाणा की इकलौती फूलों की मंडी का केंद्र बन चुका है। यहाँ हर दिन लाखों रुपये के फूलों का कारोबार होता है। खास बात यह है कि इस गांव में बेरोजगारी बिल्कुल खत्म हो चुकी है। यहाँ का हर परिवार फूलों की खेती करता है और यहाँ के लोग अब आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो चुके हैं। गांव में गेंदा, जाफरी, गुलाब और लड्डू जैसे कई प्रकार के फूल उगाए जाते हैं। इनमें सबसे अधिक खेती गेंदा फूल की होती है। एक एकड़ में लगभग 50,000 रुपये की लागत से डेढ़ से दो लाख रुपये तक की आमदनी हो जाती है।