BSNL ने एक ऐसा सस्ता रिचार्ज प्लान पेश किया है, जिसने Airtel, Jio और Vodafone-Idea जैसी निजी टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर दी है। यह प्लान न केवल कम कीमत में उपलब्ध है, बल्कि लंबी वैलिडिटी और बेहतर सुविधाओं के साथ आता है। बीएसएनएल ने अपने 4G नेटवर्क को मजबूत करने के लिए बीते साल 60,000 से ज्यादा नए मोबाइल टावर लगाए थे और इस साल 1 लाख नए टावर जोड़ने की तैयारी में है। कंपनी ने 9,000 से अधिक गांवों तक अपनी 4G कनेक्टिविटी पहुंचा दी है, जहां पहले मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं थी।

150 दिन की वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान
बीएसएनएल का सबसे चर्चित रिचार्ज प्लान 397 रुपये में आता है। इस प्लान में यूजर्स का सिम पूरे 150 दिनों तक एक्टिव रहता है। खास बात यह है कि यह प्लान डेली खर्च के हिसाब से मात्र 3 रुपये से भी कम पड़ता है, जो इसे निजी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले बेहद किफायती बनाता है।
इस प्लान में क्या मिलता है?
कॉलिंग: 30 दिनों तक पूरे भारत में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग।
डेटा: 30 दिनों तक डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा (कुल 60GB)।
SMS: हर दिन 100 फ्री SMS।
रोमिंग: पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग।
Jio और अन्य कंपनियों से तुलना
जहां Jio का हाल ही में लॉन्च किया गया 200 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान 2025 रुपये में आता है, वहीं BSNL का यह प्लान मात्र 397 रुपये में उपलब्ध है। यह न केवल सस्ता है बल्कि सेकेंडरी सिम एक्टिव रखने के लिए भी आदर्श विकल्प है।
BSNL का नेटवर्क विस्तार
BSNL लगातार अपने नेटवर्क को बेहतर बना रहा है। कंपनी इस साल 1 लाख नए 4G मोबाइल टावर जोड़ने जा रही है, जो दूर-दराज के इलाकों में भी कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेंगे।
BSNL का यह किफायती प्लान न केवल सस्ते रिचार्ज की तलाश कर रहे यूजर्स के लिए फायदेमंद है, बल्कि निजी कंपनियों के महंगे प्लान्स के मुकाबले एक बेहतरीन विकल्प भी साबित हो रहा है।






ट्रेन समय में बदलाव के मुख्य कारण


साल 2025 की शुरुआत में यूपी के 52 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। इनमें से 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपेश जुनेजा को डीजी पद पर प्रमोट किया गया है। 31 दिसंबर को डीजी सीबीसीआईडी एसएन साबत के रिटायर होने के बाद दीपेश जुनेजा को डीजी पद पर प्रमोट किया गया है।
राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री एवं विधायक को नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके अलावा राज्यपाल से आज राजभवन में राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी, राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ0 अजीत कुमार सिन्हा, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति प्रो. तपन कुमार शांडिल्य ने भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने भी सभी लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

इस बारे में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि PRTC द्वारा 83 नई बी.एस.6 अनुकूल साधारण स्टैंडेट बसें अपने बेड़े में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि ये बसें किलोमीटर स्कीम के तहत 6 साल के लिए लीज आधार पर ली जाएंगी। इसके अलावा बसों के बेड़े में बढ़ोतरी के लिए पंजाब रोडवेज/पनबस द्वारा किलोमीटर स्कीम के तहत 20 सुपर इंटीग्रल बीएस-6 अनुकूल सामान्य बसें और 19 HVAC बसें खरीदी जा रही हैं।
मोदी कैबिनेट मीटिंग में केंद्र सरकार ने डीएपी फर्टिलाइजर्स के मैन्यूफैक्चर्रर्स को राहत दी है। इसके तहत इन्हें सब्सिडी के अलावा आर्थिक सहायता देने पर भी मंजूरी दी गई है। इन फैसलों का लक्ष्य कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देना, किसानों को आर्थिक रूप से मदद देना और जरूरी फर्टिलाइजर्स तक किफायती पहुंच दिलाना है।