Sunday, April 5, 2026
Home Blog Page 1274

सिंह और कन्या राशि वालों को मिल सकता है नौकरी में प्रमोशन, जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल

0

दैनिक राशिफल के माध्यम से हम यह जान सकते हैं कि किन राशि वालों के बिगड़े हुए काम बन सकते हैं और किन राशि वालों को कारोबार में फायदा होगा। इन सबकी जानकारी के लिए ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। इसके बाद ही हमें राशिफल मिलता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको बेवजह क्रोध करने से बचना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्यों को आपकी यह आदत पसंद नहीं आएगी। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ न मिलने से आप परेशान रहेंगे, लेकिन आप धन को सही योजनाओं में लगाए। जो लोग सिंगल है, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आप जीवनसाथी को लेकर कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से निजात दिलाने वाला रहेगा। आपको रुपए पैसे से संबंधित मामलों में भी ज्यादा टेंशन नहीं रहेगी, क्योंकि आप यदि किसी से कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपकी मदद अवश्य करेंगे, लेकिन आपको काम के सिलसिले में इधर-उधर भाग दौड़ करनी होगी, तभी आपको किसी अच्छी नौकरी की प्रति हो सकती है। आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा, जिससे आपका मान सम्मान और बढ़ेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। बिजनेस की योजनाओं में कोई बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छी होगी। कोई बड़ा टेंडर आपको मिल सकता है। पार्टनरशिप पर आप ज्यादा भरोसा ना करें। अजनबी से कोई लेनदेन करना आपको नुकसान देगा। आपकी किसी पुराने मित्र से कहा सुनी होने की संभावना है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे, क्योंकि आपसे कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है। सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपको अत्यधिक लाभ के चक्कर में किसी गलत काम को करने से बचना होगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने के पूरी कोशिश करें।

नए साल की सबसे अच्छी खबर, रूस ने बनाया कैंसर का टीका! लाखों लोगों की बचाएगा जान

2025 में एक महत्वपूर्ण मेडिकल क्रांति हो सकती है। रूस के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने कैंसर को खत्म करने के लिए एक टीका तैयार किया है। यह टीका mRNA तकनीक से बनाया गया है, जिसे पहले कोविड-19 वैक्सीन बनाने में इस्तेमाल किया गया था। अगर यह सच साबित हुआ तो यह इस सदी की सबसे बड़ी खुशखबरी हो सकती है, क्योंकि कैंसर अब एक लाइलाज बीमारी नहीं रहेगा।

हालांकि, इस टीके को लेकर कुछ सवाल भी उठ रहे हैं। सबसे पहले, इस तकनीक को अभी तक वैक्सीन रेगुलेटरी बॉडी से अप्रूवल नहीं मिला है। दूसरा, यह टीका कैंसर को रोकने के लिए नहीं है, बल्कि यह कैंसर होने के बाद इलाज के तौर पर काम करेगा। और तीसरा, इस तकनीक का असर जीन्स पर भी पड़ता है, जिसका प्रभाव भविष्य में क्या होगा, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है।

रूस ने इस टीके के ट्रायल लंग्स, ब्रेस्ट और कोलोन कैंसर के मरीजों पर किए हैं, लेकिन अभी तक इन ट्रायल्स के डेटा को सार्वजनिक नहीं किया गया है। इस टीके के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह हर प्रकार के कैंसर में कारगर है, लेकिन अभी तक इसका कोई प्रमाण नहीं है।

कैंसर का बढ़ता प्रकोप
कैंसर पिछले कुछ वर्षों में तेजी से फैल रहा है। हर साल दुनिया भर में 22 करोड़ लोग किसी न किसी प्रकार के कैंसर का शिकार होते हैं, और लगभग 97 लाख लोग अपनी जान गंवा देते हैं। भारत में भी कैंसर के नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 2025 तक यह आंकड़ा 16 लाख तक पहुंच सकता है।

भारत में पुरुषों और महिलाओं में कैंसर के बढ़ते मामले

  • पुरुषों में फूड पाइप कैंसर (13.6%), लंग्स कैंसर (10.9%) और पेट कैंसर (8.7%) तेजी से बढ़ रहे हैं।
  • महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर (14.5%), सर्विक्स कैंसर (12.2%) और गॉल ब्लैडर कैंसर (7.1%) के मामले बढ़ रहे हैं।

कैंसर के जोखिम कारक
कुछ जीवनशैली और पर्यावरणीय कारण हैं, जो कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं:

  • मोटापा
  • स्मोकिंग
  • शराब का सेवन
  • प्रदूषण
  • पेस्टिसाइड
  • सनबर्न

कैंसर से बचाव के उपाय
कैंसर से बचाव के लिए कुछ खास कदम उठाए जा सकते हैं:

  • प्रोसेस्ड फूड, तली-भुनी चीज़ें, रेड मीट और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से बचें।

कुछ प्राकृतिक चीज़ें कैंसर के खतरे को कम कर सकती हैं, जैसे:

  • व्हीटग्रास
  • गिलोय
  • एलोवेरा
  • नीम
  • तुलसी
  • हल्दी

किचन में से निकालें ये चीजें
कुछ बर्तनों और कंटेनर्स का इस्तेमाल कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है। इन्हें किचन से निकालना चाहिए:

  • लो क्वालिटी के नॉनस्टिक बर्तन
  • एलुमिनियम बर्तन
  • प्लास्टिक कंटेनर्स
  • एलुमिनियम फॉयल

Gautam Adani को झटका, सरकार ने कैसिंल किया ये टेंडर

नए साल की शुरुआत में ही एशिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी गौतम अडानी को एक बड़ा झटका लगा है। यह झटका तमिलनाडु सरकार की ओर से आया है। तमिलनाडु विद्युत वितरण निगम ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AE​​SL) को जारी स्मार्ट मीटर खरीदने के ग्लोबल टेंडर को रद्द कर दिया है। यह टेंडर केंद्र सरकार की रिवाइज्ड डिस्ट्रीब्यूशन एरिया प्लान के तहत अगस्त 2023 में चार पैकेज के रूप में जारी किया गया था।

ये पूरा मामला

एक सूत्र ने बताया कि बीएसई में लिस्टिड कंपनी AE​​SL ने चेन्नई सहित आठ जिलों को कवर करने वाले टेंडर के पैकेज-1 के लिए सबसे कम बोली लगाई थी। इसमें 82 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाने का काम शामिल था। हालांकि 27 दिसंबर 2024 को यह टेंडर कैंसिल कर दिया गया, जिसका कारण एईएसएल द्वारा उद्धृत कॉस्ट कथित तौर पर अधिक थी। उन्होंने कहा कि दोबारा टेंडर जारी किए जाने की संभावना है। सूत्रों ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि तीन अन्य पैकेज के लिए भी टेंडर को कैंसिल कर दिया गया है।

लगा था रिश्वत का आरोप

तमिलनाडु सरकार का यह कदम ऐसे समय पर आया है, जब अडानी ग्रुप के प्रमोटर उद्योगपति गौतम अडानी पर भारतीय अधिकारियों को सोलर एनर्जी कांट्रैक्ट हासिल करने के लिए 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 2,100 करोड़ रुपए) से अधिक की रिश्वत देने का आरोप है। अमेरिकी अभियोजकों ने इस मामले के संबंध में अडानी और कुछ अन्य लोगों को दोषी ठहराया था। कंपनी ने आरोपों का खंडन किया है।

शानदार रहा नए साल का पहला दिन, बाजार की तेजी से निवेशकों को हुआ फायदा

भारतीय शेयर बाजारों ने नए साल का आगाज तेजी के साथ किया। सेंसेक्स आज 1 जनवरी को 368 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बढ़कर 23,750 के पास पहुंच गया। इसके चलते साल के पहले ही दिन शेयर बाजारों के निवेशकों की संपत्ति लगभग 3 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। बाजार में आज की तेजी चौतरफा रही। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.03 फीसदी की तेजी रही। रियल्टी और मेटल छोड़कर बीएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी आज हरे निशान में रहे।

निवेशकों ने ₹3.08 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 1 जनवरी को बढ़कर 444.43 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 31 दिसंबर को 441.35 लाख करोड़ रुपए था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.08 लाख करोड़ रुपए बढ़ा है या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 3.08 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयरों में 3.26 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), लर्सन एंड टुब्रो (L&T) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर 1.15 फीसदी से लेकर 2.45 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 8 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी टाटा स्टील (Tata Steel) का शेयर 0.98 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports), जोमैटो (Zomato), एचसीएल टेक (HCL Tech) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयरों में 0.21 फीसदी से 0.80% तक की गिरावट देखी गई।

बाबा महाकाल के दर्शन से नए साल की शुरुआत, भस्म आरती में उमड़े हजारों श्रद्धालु

नववर्ष के अवसर पर आज सुबह से मध्यप्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार सुबह 4 बजे भस्म आरती का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल होने के लिए भारी सर्दी और कोहरे के बीच भी तड़के से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यह अवसर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए खास रहा, क्योंकि नए साल के पहले दिन लाखों भक्तों ने महाकाल के दर्शन और पूजा में भाग लिया। दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए मंदिर और जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं।

PunjabKesari

मंदिर के पट खुलते ही पंडितों और पुजारियों ने गर्भगृह में स्थित सभी देवी-देवताओं की विधिवत पूजा अर्चना की। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक और पंचामृत से स्नान कराया गया, जिसमें दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस का उपयोग किया गया। तत्पश्चात, “हरि ओम” का उच्चारण करते हुए भगवान महाकाल को जल अर्पित किया गया और कपूर की आरती की गई।

PunjabKesari

भगवान महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया, जिसमें उनके मस्तक पर भांग, चंदन और बिल्वपत्र चढ़ाए गए। इसके बाद, महाकाल के ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढककर भस्म अर्पित की गई और उन्हें राजा के स्वरूप में सजाया गया। इस अवसर पर भगवान को रजत मुण्डमाल, शेषनाग का मुकुट, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित फूलों से सजाया गया। मोगरे और गुलाब के फूलों ने भगवान के श्रृंगार को और भी आकर्षक बना दिया। भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल को फल और मिष्ठान्न का भोग अर्पित किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया और महाकाल से सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

PunjabKesari

कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि नए साल के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। सुबह भस्मार्ती के समय चलित भस्मार्ती चलाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने दर्शन किए। पाकिर्ंग और मूलभूत सुविधाओं के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

नए साल पर ठंड से कांपा हरियाणा, कईं जिलों के लिए अलर्ट जारी

नए साल की शुरुआत के साथ ही हरियाणा में ठंड ने लोगों को कंपा दिया है। नए साल के मौके पर प्रदेश में भीषण ठंड पड़ रही है। सुबह से कोहरे ने पूरे प्रदेश को घेर रखा है। मौसम विभाग ने 13 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। तापमान में भी गिरावट देख ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हरियाणा मनाली और शिमला बन गया है। कोहरे को देखते हुए रेलवे की ओर से कईं ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कईं ट्रेनें अपने समय से घंटों की देरी से चल रही हैं।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

नए साल के मौके पर हरियाणा का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि हाड़ कंपा देने वाली ठंड के लिए काफी है। मौसम विभाग ने जिन 13 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, उनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, रोहतक, चरखी-दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़, मेवात, रेवाड़ी और पलवल शामिल हैं। मौसम तो मंगलवार को भी खराब था। कल रोहतक, करनाल, अंबाला और पलवल जिले में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक ही रहा था।

3 जनवरी तक जारी रहेगी शीतलहर

आईएमडी की मानें तो प्रदेश में यह शीतलहर 3 जनवरी तक जारी रहने वाला है। ठंड को लेकर भी आईएमडी ने चेतावनी दे दी है। मौसम विभाग ने अलर्ट कर दिया है कि 4 और 5 जनवरी को हरियाणा में बारिश हो सकती है, जिससे ठंड में और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

Kullu: अवैध शराब की खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार

0

पुलिस ने ब्यासर और जरी क्षेत्र में दो महिलाओं को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस ने ब्यासर में एक दुकान में रेड की। इस दौरान वहां पर 5 लीटर अवैध शराब मिली। आरोपी महिला सुनीता के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

उधर, पार्वती वैली के जरी में पुलिस ने गश्त के दौरान एक नेपाली महिला नवीना के ठिकाने पर रेड की। इस दौरान पुलिस ने वहां से 8 लीटर अवैध शराब बरामद की। एसपी ने मामले दर्ज होने की पुष्टि की है।

एसकेएम ने हरियाणा में बुलाई महापंचायत, राकेश टिकैत समेत कई दिग्गज किसान नेता होंगे शामिल

पंजाब के किसानों की ओर से एमएसपी की गारंटी समेत अन्य मांगों को लेकर दिए जा रहे धरने के बीच अब अन्य प्रदेशों के किसान भी एकजुट होने शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में किसान संगठनों ने 4 जनवरी को राष्‍ट्रीय स्‍तर की किसान महापंचायत बुलाई है। महापंचायत को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) हरियाणा ने किसानों को एकजुट करने की कोशिशें तेज कर दी हैं। इस किसान महापंचायत में बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह और देशभर के कई अन्य किसान नेताओं के जुटने का दावा किया जा रहा है। पंजाब से भी बड़ी संख्या में किसानों इसमें शामिल हो सकते हैंष

किसानों को एकजुट करने में जुटा बीकेयू

महापंचायत को लेकर एसकेएम के सदस्य भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने भी अपनी भूमिका निभाने में जुटा हुआ है। एक दिन पहले ही बीकेयू ने करनाल में भी बैठक की थी, जिसमें संगठन के तीन जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए थे। बीकेयू हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने किसानों की अधूरी मांगों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर सरकार ने एक्‍शन में देरी जारी रखी तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबि‍क बैठक में किसानों ने हरियाणा में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 24 फसलों की खरीद के सरकार के दावों को खारिज किया। रतन मान ने ने कहा कि सीएम नाय‍ब सिंह सैनी को झूठे बयान देने की जगह एमएसपी कानून के लिए केंद्र सरकार से गारंटी पत्र प्राप्‍त करना चाहिए। रतन मान ने आगे कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसानों के मुद्दों को अनदेखा कर रही है और वे देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के लिए मजबूर हैं। मान ने अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के बिगड़ते स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर भी चिंता जताई।

Mandi: नए साल की रात को गोलीकांड, साथियों के साथ शिकार करने गए युवक को लगी गोली, मौत

0

मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत परवाड़ा में शिकार करने साथियों के साथ गए एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। गोली लगने से हुई मौत से समूचे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है। जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी हो सकती है। क्षेत्र के लोग जहां एक तरफ पुराने साल को विदा करने और नए साल के आगमन पर जश्न मना रहे थे, उसी दौर में युवक के गोली का शिकार हो जाने से परिजन घर के चिराग को खोने के दुःख में डूबे रहे।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत परवाड़ा के टिक्कर गांव का एक युवक चेत राम पुत्र आत्मा राम 32 अपने अन्य साथियों के साथ जंगली मुर्गों के शिकार को गया हुआ था। जैसे ही वह रात के समय घर की ओर आ रहे थे। उस दौरान बंदूक हेम राज के पास थी। जिसका ट्रिगर शिकार करने के लिए उठा हुआ था।

जैसे ही वह कुछ दूरी पर रास्ते से क्रमवार चल रहे थे, आरोपी हेम राज का पैर फिसल गया। तथा बंदूक से गोली निकल कर युवक की टांग के पिछले हिस्से पर लग गई। गोली चलते ही युवक नीचे गिर गया। हालांकि साथ गए युवकों ने उसे उठाकर सड़क तक ले आए। जैसे ही उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल बगस्याड़ ले जाया रहा था, लेकिन रास्ते में शरीर का खून बहने से ही युवक ने दम तोड़ दिया।

अस्पताल पहुंचते ही डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गोली से हुई युवक की मौत के मृतक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर घटना की जांच में जुट चुकी है।

- Advertisement -

News of the Day