अम्ब-ऊना हाईवे पर नंदपुर में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान रजत कुमार (27) पुत्र अरविन्द कुमार निवासी नंदपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार रात्रि लगभग 12 बजे नंदपुर–कुठियाड़ी के बीच नूरा बाबा मंदिर के पास ऊना की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को विपरीत दिशा मे टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयंकर था कि टक्कर लगने से कार सड़क की दूसरी तरफ पहुंच गई। वहीं ट्रक चालक टक्कर मारने के बाद ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर कई गाड़ियां रुक गईं और लोगों ने कार में फंसे चालक को बाहर निकाला। गंभीर अवस्था में घायल हुए कार चालक को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया गया, लेकिन उसने कुछ समय बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
ग्राम पंचायत प्रधान नंदपुर श्रवण कुमार के अनुसार रजत पेशे से ट्रैक्टर चालक था। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके सड़क हादसे में शामिल वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को वारिसों के सुपुर्द कर दिया है, वहीं आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।







पीठ ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा से भी ऐसा ही करने को कहा है। इसने कहा कि जब तक ये दोनों राज्य आदेश पारित नहीं कर देते, तब तक पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का उसका पूर्व निर्देश मामले की अगली सुनवाई की तारीख 24 मार्च तक बढ़ाया जायेगा। पीठ ने कहा, ‘‘पर्यावरणीय समस्याएं विकट हैं, इसलिए कठोर उपायों की आवश्यकता है।” साथ ही पीठ ने कहा कि अदालत को कार्रवाई करनी होगी और सख्त आदेश पारित करने होंगे, क्योंकि सरकार के अन्य अंग इसकी परवाह नहीं कर रहे हैं।
क्षेत्र में बारिश के बाद प्रदूषण के स्तर में गिरावट के बीच आयोग ने बृहस्पतिवार को चरण-4 के तहत प्रतिबंधों को हटा दिया। शुक्रवार को तेज हवाओं के कारण प्रदूषण के स्तर में और कमी आई, जिसके बाद तीसरे चरण की पाबंदियों को भी वापस ले लिया गया है। ग्रैप के तीसरे चरण में अनावश्यक निर्माण कार्यों पर पाबंदी होती है। ग्रैप के तीसरे चरण के लागू रहने पर स्कूलों में पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में करना अनिवार्य होता है, जिसमें अभिभावकों और बच्चों के पास ऑनलाइन कक्षाएं करने का विकल्प होता है।
मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए यह त्रिग्रही योग दशवें भाव में बनेगा, जो करियर और कर्म का भाव होता है। इस कारण आपको करियर क्षेत्र में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। कुछ मेष जातकों को मनचाही नौकरी मिल सकती है, और कारोबारियों को भी मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी, जिससे निवेश पर अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आप नया काम शुरू करते हैं, तो भविष्य में आपको इसका फायदा मिलेगा। इसके अलावा, माता-पिता के साथ भी अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
