वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट पेश करने वाली हैं और इस पर देश की नजरें टिकी हुई हैं। रेलवे से जुड़ी कई अहम घोषणाओं की उम्मीद जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार रेलवे का बजट 15-20 प्रतिशत तक बढ़ सकता है, क्योंकि चालू वित्त वर्ष के फंड को इस्तेमाल करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। पिछली बार रेलवे को बजट के तहत 2.65 लाख करोड़ रुपए दिए गए थे और इस बार इस राशि को 3 लाख करोड़ रुपए से ऊपर करने की संभावना है।

इस वर्ष के बजट में रेलवे स्टेशनों के अपग्रेडेशन का काम पूरा हो सकता है, नई आधुनिक ट्रेनों की शुरुआत हो सकती है और नए ट्रैक के निर्माण पर भी ध्यान दिया जा सकता है, ताकि यातायात दबाव को कम किया जा सके। यह उम्मीद जताई जा रही है कि रेलवे के लिए बढ़ाए गए बजट का उपयोग इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने, लोकोमोटिव, कोच और वैगन जैसे आवश्यक उपकरणों की खरीदारी में किया जा सकता है।
बुलेट ट्रेन परियोजना में तेज़ी इस बार रेलवे का बजट बढ़ने से मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (MAHSR) के तहत बुलेट ट्रेन परियोजना के काम में भी तेजी आ सकती है। एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक, रेलवे का बजट इस साल 20 प्रतिशत तक बढ़ सकता है, क्योंकि पिछली बार दिए गए 2.65 लाख करोड़ रुपए में से लगभग 80 प्रतिशत का इस्तेमाल किया जा चुका है। रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं, और यह लक्ष्य इस वित्त वर्ष में ही पूरा करने की उम्मीद है।
इसके अतिरिक्त, भारतीय रेलवे ने बुलेट ट्रेन परियोजना की देखरेख करने वाली नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) को वित्त वर्ष 2025 के लिए 21,000 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।


बीपीएससी ने 13 दिसंबर 2024 को राज्यभर के 911 केंद्रों पर प्रारंभिक परीक्षा ली थी। वहीं पटना के बापू परीक्षा परिसर केंद्र में परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने जमकर बवाल किया था, जिसके कारण उस केंद्र की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद 4 जनवरी 2025 को पुनर्परीक्षा आयोजित की गई। अब आयोग ने परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। वहीं परिणाम के बाद सफल उम्मीदवार अप्रैल 2025 में प्रस्तावित मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।



खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल में लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव को लेकर और कोरोना के समय से बंद हुई लोकल ट्रेनों को फिर से चलाने के लिए भी चर्चा की गई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव व जल्द लोकल ट्रेनों का संचालन शुरू करने का भरोसा भी दिलाया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने वंदे भारत ट्रेन, स्थानीय ट्रेनों की जरूरतों, और पलवल में जंक्शन के विकास को लेकर चर्चा भी की। बैठक में रेल परिवहन को सशक्त और सुविधाजनक बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श हुआ।
घोटाले की जांच कर रही एजैंसियों के सूत्रों ने बताया कि पुलिस मुख्य आरोपी की पृष्ठभूमि खंगाल रही है। इस मामले में विश्वविद्यालय के 2 कर्मचारी रोशन लाल और रोहित को पहले ही निलंबित किया जा चुका है जबकि आऊटसोर्स पर तैनात 3 कर्मचारियों दीपक, इंदु और रितु की सेवाएं जांच लंबित रहने तक समाप्त कर दी गई हैं। वहीं, रोहतक के डी.सी. धीरेंद्र खड़गटा और पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया ने कुलपति डॉ. एच. के. अग्रवाल समेत विश्वविद्यालय के अधिकारियों से लघु सचिवालय में मुलाकात की और जांच से जुड़ी जानकारी पर चर्चा की।

