Sunday, June 28, 2026
Home Blog Page 1299

Punjab : 10वीं-12वीं के Students के लिए बड़ी खबर, जल्दी से Click करें यह Link

0

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इन परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी गई है। बोर्ड परीक्षाओं के लिए शिक्षा बोर्ड द्वारा रोल नंबर जारी कर दिए गए हैं।  इस लिंक https://registration2024.pseb.ac.in/login  पर क्लिक करके रोल नंबर Download कर सकते है। बता दें कि 8वीं और 12वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी और 10वीं की  परीक्षाएं 10 मार्च 2025 से बोर्ड के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। इससे पहले बोर्ड द्वारा डेटशीट जारी की जा चुकी है, जो इस प्रकार हैः-

  1. पंजाब बोर्ड एग्जाम की डेटशीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाना होगा।
  2. उसके बाद होम पेज पर अपनी कक्षा (12वीं, 10वीं या 8वीं) के अनुसार डेट शीट के लिंक पर क्लिक करना होगा
  3. अब नई टैब में पूरी डेटशीट खुल जाएगी उसे डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

NEET UG 2025 Exam को लेकर जरूरी खबर, NTA ने की यह घोषणा

0

राष्ट्रीय परीक्षण एजैंसी (एन.टी.ए.) ने घोषणा की है कि राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा या नीट (यू.जी.) 2025 एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में पैन और पेपर मोड (ओ.एम.आर.-आधारित) में आयोजित की जाएगी। यह निर्णय राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एन.एम.सी.) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लिया गया है।

पिछले महीने शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि नीट-यू.जी. 2025 परीक्षा पैन और पेपर मोड में होगी या ऑनलाइन, इस पर फैसला किया जाना बाकी है लेकिन अब इस पर अंतिम फैसला हो चुका है और परीक्षा पहले की तरह लिखित मोड में ही आयोजित की जाएगी।

सभी चिकित्सा पाठयक्रमों में एक समान नीट-यू.जी. लागू

एन.टी.ए. ने बताया कि नीट (यू.जी.) का स्कोर आयुर्वेद (बी.ए.एम.एस.), यूनानी (बी.यू.एम.एस.), सिद्ध (बी.एस.एम.एस.) और होम्योपैथी (बी.एच.एम.एस.) जैसे सभी चिकित्सा पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए अनिवार्य होगा।

एम.एन.एस. पाठयक्रम के लिए भी अनिवार्य होगा नीट

सैन्य नर्सिंग सेवा (एम.एन.एस.) के तहत सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा अस्पतालों में बी.एससी. नर्सिंग पाठयक्रम में प्रवेश के लिए भी नीट (यू.जी.) पास करना होगा। इस 4 वर्षीय नर्सिंग पाठ्यक्रम में चयन नीट के आधार पर किया जाएगा।

ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि जल्द होगी जारी

परीक्षा के लिए पंजीकरण की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है। परीक्षा कक्षा 11वीं और 12वीं के भौतिकी, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान पाठ्यक्रम पर आधारित होगी। इसे 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा।

नीट (यू.जी.) 2025 परीक्षा का पैटर्न

परीक्षा का समय 3 घंटे 20 मिनट का होगा। कुल 200 प्रश्न होंगे, जिनमें से छात्रों को 180 प्रश्न हल करने होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा।

पाठयक्रम में हुआ संशोधन

एन.एम.सी. ने नीट (यू.जी.) 2025 के पाठयक्रम में बदलाव किया है। संशोधित पाठयक्रम की जानकारी एन.टी.ए. और एन.एम.सी. की आधिकारिक वैबसाइट पर उपलब्ध है।

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार बिहार पहुंचे राहुल गांधी, ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ में होंगे शामिल

0

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे। कांग्रेस सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी शनिवार को पटना में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय -सदाकत आश्रम- में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। इसके साथ ही वह नवनिर्मित स्टाफ क्वार्टर एवं एक नवीनीकृत सभागार का उद्घाटन करेंगे, जिनका नाम क्रमशः उनकी दादी इंदिरा गांधी और उनके पिता राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है।

लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी पहली बार बिहार के दौरे पर आये हैं। पटना पहुंचने पर बिहार कांग्रेस प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हवाई अड्डे पर राहुल गांधी का स्वागत किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने हवाई अड्डे के बाहर बड़ी संख्या में पार्टी का झंडा लेकर एकत्र हुए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

J&K में Army Canteen में भीषण आग, 1 की मौत

0

श्रीनगर के आर्मी कैंटीन में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक हरियाणा के निवासी की मौत हो गई है। आग लगने की इस खबर ने सभी को शोक में डाल दिया है। घटना के संबंध में अभी ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है, लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। आग के कारण हुए नुकसान और मौत के कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

मृतक नागरिक के नाम और अन्य विवरणों की जानकारी अभी तक नही बताई गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जांच पूरी होने पर और जानकारी सामने आएगी। इस घटना से संबंधित अधिक जानकारी जल्द ही सामने आने की संभावना है।

पंजाब के इन Licence धारकों को बड़ी राहत, कर लें जल्दी नहीं तो…

0

एडिशनल जिला मैजिस्ट्रेट फिरोजपुर डॉक्टर निधि कुम्बंद बांबाह ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से असला लाइसैंस से संबंधित सेवाएं सितम्बर 2019 से ई-सेवा पोर्टल द्वारा शुरू की गई हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में ई-सेवा पोर्टल शुरू होने से लेकर अब तक जिला फिरोजपुर के करीब 3784 लाइसैंस धारकों द्वारा असला लाइसैंस से संबंधित कोई भी सेवा ई-सेवा पोर्टल द्वारा अप्लाई नहीं की गई, जिस कारण उनका डाटा ई-सेवा पोर्टल पर अपडेट नहीं हुआ। उन्होंने बताया की जिन लाइसैंस धारकों ने ई-सेवा पोर्टल सितंबर 2019 से अब तक कोई भी सेवा अप्लाई नहीं की है वह ई-सेवा पोर्टल में 31 जनवरी तक अप्लाई कर सकते हैं। उन्हें बताया कि पंजाब सरकार की ओर से तारीख 31 जनवरी तक बढ़ाई गई है ।

UP : बालू और सीमेंट से लदे हुए ट्रैक्टर ने युवती को रौदा, मौके पर हुई मौत

आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पल्हना बाजार में साइकिल से दवा लेने आई एक युवती की ट्रैक्टर से दब जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्र के ग्राम सभा इस्माइलपुर भरथी पुर गांव निवासी चंद्रकला पुत्री रामूराम उम्र 27 साल थाना तरवा की निवासी थी।

युवती अपने घर से साइकिल से दवा लेने पल्हना बाजार आई हुई थी। अभी दवा ले भी नहीं पाई थी कि बालू और सीमेंट से लदे हुए ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। जिसके चलते घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान सहित ग्राम वासी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुला हाल हो गया है।

भारत में हर चौथी दवा नकली, तेलंगाना में करोड़ों की नकली दवाएं बरामद

एसोचैम की रिपोर्ट मेंचैंकाने वाला खुलासा हुआ है। भारत में हर चौथी दवा नकली या घटिया है। इन दवाओं में सक्रिय साल्ट या तो मौजूद नहीं होता या बेहद कम मात्रा में होता है, जिससे मरीज की बीमारी ठीक होने के बजाय बिगड़ने लगती है। नकली दवाओं का यह कारोबार मरीजों की जान को जोखिम में डाल रहा है और इसका वार्षिक कारोबार 352 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

नकली दवाओं का वैश्विक और भारतीय परिदृश्य
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के अनुसार, नकली दवाओं का वैश्विक कारोबार करीब 16,60,000 करोड़ रुपये का है। इन दवाओं का 67% हिस्सा जीवन के लिए खतरनाक होता है। वहीं, भारतीय बाजार में नकली और घटिया दवाओं का सालाना कारोबार 352 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। एसोचैम की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 25% दवाएं नकली या घटिया गुणवत्ता की हैं, जिससे मरीजों की हालत बिगड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

तेलंगाना में करोड़ों की नकली दवाएं बरामद
पिछले साल तेलंगाना में ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन की छापेमारी के दौरान करोड़ों की नकली दवाएं पकड़ी गईं। इन दवाओं में चाक पाउडर और स्टार्च भरा गया था। अमोक्सिलिन जैसी दवाओं में सक्रिय साल्ट की मात्रा तय मानक से बेहद कम पाई गई। यह खेप उत्तराखंड के काशीपुर और यूपी के गाजियाबाद से कूरियर के जरिए तेलंगाना भेजी गई थी।

उत्तराखंड और यूपी में नकली दवाओं की फैक्ट्रियां बंद
उत्तराखंड में सैंपल जांच में कई दवा कंपनियों के प्रोडक्ट खरे नहीं उतरे, जिसके चलते उनके लाइसेंस रद्द किए गए। 2024 में आगरा के मोहम्मदपुर इलाके में नकली दवाएं बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया, जहां से 80 करोड़ रुपये की नकली दवाएं जब्त की गईं।

दिल्ली पुलिस ने सिंडिकेट का किया पर्दाफाश
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली दवाओं के कई सिंडिकेट का खुलासा किया। गाजियाबाद के लोनी में एक गोदाम पकड़ा गया, जहां डॉक्टरों की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर नकली दवाएं बनाई जा रही थीं। ये दवाएं भारत समेत अमेरिका, इंग्लैंड और बांग्लादेश को भी सप्लाई की जा रही थीं।

कीमोथेरेपी के नकली इंजेक्शन का गैंग गिरफ्तार
कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाले कीमोथेरेपी इंजेक्शन बनाने वाला एक गिरोह भी पकड़ा गया। ये लोग ब्रैंडेड इंजेक्शन की खाली शीशियों में सस्ती एंटी-फंगल दवा भरकर लाखों रुपये में बेच रहे थे।

नशे के लिए दवाओं का दुरुपयोग बढ़ा
कुछ दवाएं, जैसे कफ सिरप और डिप्रेशन पिल्स, नशे के लिए इस्तेमाल की जा रही हैं। रेव पार्टियों में डिप्रेशन की गोलियां और एविल इंजेक्शन का खूब इस्तेमाल हो रहा है।

QR कोड से असली-नकली दवा की पहचान संभव
कई नामी दवा कंपनियां अब अपने उत्पादों पर QR कोड और हेल्पलाइन नंबर अंकित कर रही हैं, ताकि ग्राहक नकली दवाओं की पहचान कर सकें।

सख्त निगरानी और कार्रवाई की जरूरत
विशेषज्ञों का कहना है कि ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट और पुलिस को मिलकर एक्सपर्ट टीम बनानी चाहिए, जो नकली दवाओं के कारोबार पर सख्त निगरानी रखे। इसके अलावा, सभी सरकारी और निजी अस्पतालों की नियमित जांच की जानी चाहिए। नकली दवाओं का धंधा रोकने के लिए निगरानी तंत्र को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है।

Auto Expo 2025 में पेश हुई Kia EV6 Facelift, शुरू हुई बुकिंग

Auto Expo 2025 में Kia EV6 Facelift पेश कर दी गई है। इस इलेक्ट्रिक कार के डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिनमें एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों शामिल हैं। इस कार की कीमत मार्च 2025 में सामने आएगी, लेकिन इसकी बुकिंग अब शुरू हो चुकी है। चलिए जानते हैं इस इलेक्ट्रिक के बारे में… 

PunjabKesari

डिजाइन में बदलाव

इस इलेक्ट्रिक कार की लंबाई और फ्रंट ओवरहैंग को बढ़ाया गया है, जिससे कार का लुक और स्पेस थोड़ा बेहतर हुआ है। इसके फ्रंट फेशिया में नई हेडलाइट्स और DRLs दी गई हैं। कार के फ्रंट बम्पर में भी बदलाव किया गया है, जिससे यह पहले से थोड़ी और आकर्षक नजर आती है। नई EV6 Facelift में 19 से 21 इंच तक के नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। टेललाइट क्लस्टर में मामूली बदलाव किए गए हैं, लेकिन यह बदलाव उतना प्रभावशाली नहीं हैं।

फीचर्स

PunjabKesari

Kia EV6 Facelift में 12.3 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले और 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। ADAS, मल्टीपल एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), अपडेटेड हेड-अप डिस्प्ले, नया 15W वायरलेस फोन चार्जर, और रिमोट पार्किंग असिस्ट 2 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

पावरट्रेन

इस गाड़ी में 84 kWh बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि WLTP के अनुसार, यह कार फुल चार्ज होने के बाद 650 किलोमीटर की दूरी तक जा सकती है। इसमें डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव वैरिएंट दिया गया है, जिसका पावर आउटपुट 325 PS और 605 Nm का टॉर्क है। 800V चार्जिंग तकनीक की मदद से यह कार केवल 8 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है। इसके अलावा 15 मिनट की चार्जिंग में 343 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है।

वैष्णो देवी के दर्शन करने हुए और भी अद्भुत…. भक्तों को मिलेगी दोहरी खुशी

0

उत्तर भारत में सर्दी अपने चरम पर है, और पहाड़ों पर बर्फबारी ने मौसम को और भी ठंडा बना दिया है। हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है, जिससे पर्यटक और श्रद्धालु इन इलाकों का रुख कर रहे हैं। अगर आप भी जम्मू-कश्मीर जाने का सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सबसे बेहतरीन समय है, खासकर यदि आप वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं। इस समय माता वैष्णो देवी के दर्शन और बर्फबारी का अद्भुत संगम आपको एक अनोखा अनुभव देने वाला है।

हाल ही में जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी के बाद, मां वैष्णो देवी भवन और भैरो घाटी में त्रिकूट पर्वत पूरी तरह से सफेद चादर से ढक चुका है। इस खूबसूरत दृश्य को देखकर देशभर से आ रहे श्रद्धालु अपनी यात्रा का आनंद दोगुना अनुभव कर रहे हैं। एक ओर जहां प्राचीन गुफा के कपाट खुल चुके हैं, वहीं दूसरी ओर ताजा बर्फबारी ने इन स्थानों को और भी आकर्षक बना दिया है। भक्त अब न केवल माता के दर्शन कर रहे हैं, बल्कि बर्फ का भी आनंद ले रहे हैं, जिससे उन्हें वैष्णो देवी में दोहरी खुशी मिल रही है।

यदि आप भी इस यात्रा पर जा रहे हैं, तो मौसम की ताजगी का पूरी तरह से लाभ उठाने के लिए गर्म कपड़े लेकर जाएं। बर्फबारी के कारण तापमान में लगातार गिरावट आ रही है और मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक यहां शुष्क मौसम रहेगा। इसलिए, यात्रा से पहले अपनी पूरी तैयारी कर लें और ठंडी से बचने के लिए अतिरिक्त कपड़े जरूर पैक करें।

संपत्ति विवाद में खून की होली, लखनऊ में 6 हत्याओं पर कोर्ट ने दंपति को दी फांसी की सजा

लखनऊ की एक विशेष अदालत ने राजधानी के बंथरा क्षेत्र में सम्पत्ति को लेकर अपने ही परिवार के 2 बच्चों समेत 6 लोगों की हत्या करने के आरोपी दंपति को शुक्रवार को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी करार दिए गए दंपति को हत्या के जुर्म में फांसी के साथ 1-1 लाख रुपए का जुर्माना, साजिश रचने के जुर्म में आजीवन कारावास और 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा दोषी करार दिए गए पति को शस्त्र अधिनियम के तहत 3 साल की कैद और 5 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
विशेष न्यायाधीश रोहित सिंह ने बंथरा थाना क्षेत्र में 30 अप्रैल 2020 को अपने ही परिवार के 2 बच्चों समेत 6 लोगों की नृशंस हत्या के आरोपी अजय सिंह और उसकी पत्नी रूपा सिंह को फांसी की सजा सुनाई है। अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि दोषियों को तब तक फांसी पर लटकाया जाए जब तक उनकी मौत न हो जाए। अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया है कि जब तक उच्च न्यायालय से फांसी की पुष्टि न हो जाए तब तक दोषी करार दंपति को फांसी पर ना लटकाया जाए। दंपति को हत्या के जुर्म में फांसी की सजा देने के साथ उन पर 1-1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह साजिश रचने के जुर्म में उन्हें आजीवन कारावास की सजा देने के साथ 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा दोषी करार दिये गये पति को शस्त्र अधिनियम के तहत तीन साल की कैद और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी गई है।

शिकायतकर्ता ने बंथरा थाने में 30 अप्रैल 2020 को दर्ज कराई थी रिपोर्ट
अभियोजन पक्ष के मुताबिक, शिकायतकर्ता गुड्डी ने बंथरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 अप्रैल 2020 को उसके भाई अजय सिंह, उसकी पत्नी रूपा सिंह और बेटे ने साजिश रचकर उसके पिता अमर सिंह, मां राम दुलारी, भाई अरुण सिंह, भाभी राम सखी, भतीजे सौरभ और भतीजी सारिका की कुल्हाड़ी से काटकर और गोली मारकर हत्या कर दी। मुकदमे में आरोप लगाया गया था कि अजय सिंह अपने पिता से धन की मांग करता था और उसे डर था कि उसके पिता जमीन बेचकर सारा पैसा उसके छोटे भाई अरुण और उसकी पत्नी राम सखी को दे देंगे। इसी वजह से उसने परिवार के 6 लोगों की हत्या कर दी।

संपत्ति विवाद में परिवार के 2 बच्चों समेत 6 लोगों की हत्या
अभियोजन पक्ष के अनुसार, जांच में आरोपी बेटा नाबालिग पाया गया और उसका मामला किशोर न्यायालय में भेज दिया गया। गवाहों ने अदालत को बताया था कि अजय ने अपने भाई और उसके परिवार की हत्या बगीचे में की थी, जबकि पिता की हत्या खेत में और मां की हत्या घर में की गई। अजय ने प्रताप के बगीचे में भाई अरुण सिंह के सिर में गोली मार दी और उसकी पत्नी राम सखी और उसके छह साल के बेटे और तीन साल की बेटी की वहीं कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

परिवार के 6 सदस्यों की हत्या के दोषी दंपति को फांसी की सजा सुनाई गई
अदालत ने कहा कि अपराध का एकमात्र मकसद संपत्ति विवाद था और जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया, वह बेहद नृशंस था। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि आस-पास और पूरे समाज में भय और आतंक पैदा करने की इच्छा से हत्या करना सामूहिक रूप से समाज की अंतरात्मा को इस तरह प्रभावित करता है कि इस न्यायालय की राय में अभियुक्तों के लिए एकमात्र न्यायोचित सजा मृत्युदंड है। अदालत ने गुरुवार 16 दिसंबर को मामले में फैसला सुनाते हुए अभियुक्तों को दोषी करार दिया था, जिसके बाद सजा की अवधि पर शुक्रवार को सुनवाई के बाद फैसला सुनाया गया।

- Advertisement -

News of the Day