Friday, March 20, 2026
Home Blog Page 15

Bollywood : मलाइका अरोड़ा ने पहनी 2.79 लाख रुपये की साड़ी, पिंक कलर में लगीं एकदम गुलाबो

एक्ट्रेस कृतिका कामरा और टीवी होस्ट-क्रिकेट प्रेजेंटर गौरव कपूर ने 11 मार्च को अपने शादी समारोह को बेहद निजी अंदाज में सेलिब्रेट किया. इस मौके पर मुंबई के बांद्रा स्थित गौरव कपूर के घर पर एक छोटा सा रिसेप्शन रखा गया, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए. यह समारोह किसी बड़े रेड कार्पेट इवेंट की तरह नहीं था, बल्कि बेहद सादगी और गर्मजोशी के साथ आयोजित किया गया था.

इस खास मौके पर कई सेलिब्रिटी मेहमान पहुंचे, लेकिन एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने स्टाइलिश अंदाज से सभी का ध्यान खींच लिया. मलाइका हमेशा अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं और अक्सर अलग-अलग स्टाइल के साथ प्रयोग करती दिखाई देती हैं. हालांकि इस बार उन्होंने कुछ ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने के बजाय एक क्लासिक और एलिगेंट लुक चुना. उन्होंने हल्के डस्ट-पिंक रंग की ट्यूल साड़ी पहनी थी, जो बेहद सॉफ्ट और रोमांटिक लुक दे रही थी. यह खूबसूरत साड़ी डिजाइनर ब्रांड गौरी एंड नैनिका की थी और इसकी कीमत लगभग 2.79 लाख रुपये बताई जा रही है.

साड़ी के डिजाइन की बात करें तो इसमें बेहद बारीक और खूबसूरत डिटेलिंग देखने को मिली. इसके बॉर्डर पर स्कैलप्ड गोल्ड लेस एम्ब्रॉयडरी की गई थी, जो पूरे आउटफिट को खास बना रही थी. वहीं साड़ी के कपड़े पर लैटिस पैटर्न के साथ हरे, नीले, पीले, गुलाबी और ओरेंज कलर रंगों की हल्की कढ़ाई की गई थी. इसके अलावा इसमें छोटे-छोटे सीक्विन और फ्लोरल बीड वर्क भी था, जो रोशनी पड़ने पर हल्की चमक देता नजर आ रहा था. मलाइका ने इस साड़ी को पारंपरिक अंदाज में ड्रेप किया था. पल्लू को उन्होंने कंधे से लंबा और फ्लोई छोड़ दिया था, जिससे साड़ी की कढ़ाई और डिजाइन और ज्यादा उभर कर सामने आ रही थी. इसके साथ उन्होंने मैचिंग डस्ट-पिंक ब्लाउज पहना था, जिसमें वही लैटिस डिजाइन और मल्टीकलर एम्ब्रॉयडरी थी. स्लीवलेस स्टाइल और डीप वी-नेकलाइन वाला यह ब्लाउज उनके लुक को और भी ग्लैमरस बना रहा था.

ज्वेलरी की बात करें तो मलाइका ने बहुत ज्यादा एक्सेसरीज पहनने के बजाय कुछ चुनिंदा पीसेस चुने. उन्होंने कुंदन चोकर नेकलेस के साथ मैचिंग इयररिंग्स पहने थे. इसके अलावा हाथों में कुंदन कड़े और कुछ स्टेटमेंट रिंग्स भी पहनी थीं. हेयरस्टाइल के लिए उन्होंने सेंटर पार्टिंग के साथ लो बन बनाया था, जो हल्का-सा मेसी लुक दे रहा था. मेकअप भी उनके पूरे लुक के साथ काफी बैलेंस्ड नजर आया. सॉफ्ट स्मोकी आईज, मस्कारा, हल्का ब्लश और ग्लॉसी माउव-पिंक लिप शेड ने उनके चेहरे पर खास ग्लो दे दिया.

रिसेप्शन में सोहा अली खान, फरहान अख्तर, नेहा धूपिया, अंगद बेदी और अमृता अरोड़ा जैसे कई सेलेब्स भी शामिल हुए. वहीं क्रिकेट जगत से युवराज सिंह, आशीष नेहरा और वीरेंद्र सहवाग भी इस समारोह में नजर आए. कुल मिलाकर यह शाम कृतिका और गौरव के लिए खास रही, लेकिन मलाइका की सॉफ्ट पिंक साड़ी ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर जरूर खींच लिया.

Sports : कुलदीप यादव की संगीत नाइट में मचा धमाल, रैना-चहल संग डांस के फोटोज हुए वायरल

0

मसूरी में कुलदीप यादव की संगीत सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल और टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप के साथ कुलदीप जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं. टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी से पहले मसूरी में चल रहे समारोहों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. हाल ही में उनकी संगीत सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुलदीप अपने करीबी दोस्तों और क्रिकेट साथियों के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और कुलदीप यादव बॉलीवुड गानों पर मस्ती में झूमते दिखाई दे रहे हैं. दोनों का यह डांस मेहमानों के लिए खास आकर्षण बन गया. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, फैंस ने भी इसे खूब पसंद किया और तेजी से शेयर करने लगे. संगीत समारोह में सिर्फ कुलदीप और रैना ही नहीं, बल्कि भारतीय टीम के कई और चेहरे भी नजर आए. टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी. दिलीप भी इस मौके पर मौजूद थे और उन्होंने भी डांस फ्लोर पर जमकर मस्ती की. इसके अलावा भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी संगीत समारोह में शामिल हुए. चहल को भी गानों पर डांस करते देखा गया. क्रिकेटरों की यह मस्ती भरी झलक मेहमानों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स को भी काफी पसंद आ रही है.

कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से 14 मार्च 2026 को मसूरी में शादी करने जा रहे हैं. शादी से पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं, जिसके बाद शाम को संगीत समारोह आयोजित किया गया. यह शादी समारोह मसूरी के एक लग्जरी रिसॉर्ट में निजी तौर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हो रहे हैं.

हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुलदीप यादव को ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला था. भारत ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, लेकिन कुलदीप पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच ही खेल पाए. उन्होंने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 3 ओवर गेंदबाजी की और 14 रन देकर एक विकेट लिया. हालांकि टीम के पास कई स्पिन विकल्प होने की वजह से उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल सके.

अब कुलदीप यादव जल्द ही आईपीएल 2026 में खेलते नजर आएंगे. वह 2022 से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं और इस बार भी टीम के लिए अहम स्पिन गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे. फिलहाल कुलदीप यादव अपनी शादी के समारोहों का आनंद ले रहे हैं और उनके संगीत समारोह का यह डांस वीडियो फैंस के बीच खूब चर्चा में बना हुआ है.

Bollywood : ‘भूत बंगला’ के टीजर ने सोशल मीडिया पर काटा गदर- 24 घंटे में बना दिया ये रिकॉर्ड

बॉलीवुड की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. फिल्म के मजेदार सीन्स, डरावनी झलक और शानदार कॉमिक टाइमिंग फैंस का दिल जीत रहे हैं.

बॉलीवुड की मचअवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसने आते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है. प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी को करीब 14 साल बाद पर्दे पर देखकर फैंस बहुत एक्साइटेड हो गए हैं. यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म दर्शकों को डर और हंसी दोनों का शानदार मिश्रण देने का वादा करती है. सोशल मीडिया पर टीजर को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया ने साफ कर दिया है कि यह फिल्म रिलीज से पहले ही लोगों के दिलों में जगह बना चुकी है.

टीजर में अक्षय कुमार और प्रियदर्शन का कॉमिक अंदाज बिलकुल पहले जैसा नजर आ रहा है. मजेदार पंचलाइन, सिग्नेचर कॉमिक वाले सीन्स और हल्की-फुल्की डरावनी झलक ने फैंस को पूरी तरह एंटरटेन किया है. यह टीजर यूट्यूब और बाकी प्लेटफॉर्म्स पर मिलाकर अब तक 55 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और पिछले 24 घंटों से यूट्यूब इंडिया पर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रहा है. परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी जैसी लीजेंड्री कॉमिक्स की वापसी ने फैंस की खुशी को और बढ़ा दिया है. सभी दर्शक और सेलेब्रिटी सोशल मीडिया पर इस टीजर की तारीफ कर रहे हैं और अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी को देखकर पुरानी कॉमेडी फिल्मों की याद ताजा कर रहे हैं.

बता दें, फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं और इसे अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है. ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव भी लीड रोल में है. फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है और यह 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. प्रियदर्शन और अक्षय की यह जोड़ी पिछले कई सालों से हिंदी कॉमेडी और हॉरर की दुनिया में यादगार काम कर चुकी है और अब ‘भूत बंगला’ के साथ वो फिर से उस जादू को वापस ला रहे हैं.

Business : IPO के नियम बदले, बड़ी कंपनियों के लिए शेयर बाजार में लिस्टिंग आसान; NSE और Jio का रास्ता साफ

0

भारत में बड़ी कंपनियों के लिए शेयर बाजार में लिस्ट होने का रास्ता अब पहले से ज्यादा आसान हो गया है. सरकार ने आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) से जुड़े नियमों में बदलाव करने का फैसला लिया हैं. भारत में बड़ी कंपनियों के लिए शेयर बाजार में लिस्ट होने का रास्ता अब पहले से ज्यादा आसान हो गया है. सरकार ने आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) से जुड़े नियमों में बदलाव करते हुए यह अनुमति दी है कि जिन कंपनियों का लिस्टिंग के बाद बाजार मूल्य 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा होगा, उन्हें पब्लिक को अपनी चुकता पूंजी का केवल 2.5 प्रतिशत हिस्सा ही बेचना होगा.

इससे पहले कई बड़ी कंपनियों को अपना पब्लिक इश्यू लाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था. आइए जानते हैं, नए नियमों के तहत कौन-कौन से बदलाव किए गए हैं?

ये हुए अहम बदलाव

  1. नए नियमों के तहत कंपनियों को अपने हर इक्विटी शेयर वर्ग का कम से कम 2.5 प्रतिशत हिस्सा आम निवेशकों के लिए रखना होगा. इसके साथ ही सरकार ने पब्लिक शेयरहोल्डिंग को धीरे-धीरे बढ़ाने के लिए एक तय समयसीमा भी निर्धारित की है, ताकि बाजार में निवेशकों की भागीदारी बढ़ सके.
  2. नए नियमों के मुताबिक अगर किसी कंपनी की लिस्टिंग के समय सार्वजनिक हिस्सेदारी 15 प्रतिशत से कम है, तो उसे 5 साल के भीतर इसे बढ़ाकर 15 प्रतिशत और 10 साल के अंदर 25 प्रतिशत तक करना होगा.

वहीं जिन कंपनियों के आईपीओ के समय ही पब्लिक शेयरहोल्डिंग 15 प्रतिशत से ज्यादा है, उन्हें अगले 5 साल के भीतर इसे 25 प्रतिशत तक पहुंचाना अनिवार्य होगा.

  1. सरकार ने कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर पब्लिक शेयरहोल्डिंग के अलग-अलग नियम तय किए हैं. जिन कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1 लाख करोड़ रुपये से 5 लाख करोड़ रुपये के बीच होगा, उन्हें आईपीओ के दौरान कम से कम 2.75 प्रतिशत शेयर आम निवेशकों को देने होंगे.
  2. जिन कंपनियों का आकार इससे छोटा है, उनके लिए पब्लिक हिस्सेदारी का प्रतिशत ज्यादा रखा गया है. उदाहरण के तौर पर 50,000 करोड़ रुपये से 1 लाख करोड़ रुपये के बीच मार्केट कैप वाली कंपनियों को कम से कम 8 प्रतिशत शेयर जनता के लिए जारी करने होंगे. ताकि बाजार में निवेशकों की भागीदारी बनी रहे.
  3. नए नियमों में यह भी कहा गया है कि अगर किसी कंपनी के पास सुपीरियर वोटिंग राइट्स (SVR) वाले इक्विटी शेयर हैं और वह अपने सामान्य शेयरों को शेयर बाजार में लिस्ट करना चाहती है, तो ऐसे SVR शेयरों को भी साथ में लिस्ट करना जरूरी होगा.

सरकार ने इन नए नियमों को आधिकारिक तौर पर लागू भी कर दिया है. विषय की समझ रखने वाले जानकारों का मानना है कि इस फैसले के बाद कई बड़ी कंपनियों के आईपीओ आने की संभावना बढ़ सकती है. खास तौर पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और रिलायंस जियो जैसी कंपनियों के लिए शेयर बाजार में लिस्टिंग का रास्ता ज्यादा आसान माना जा रहा है.

Technology : गलती से दूसरे के नंबर पर हो गया रिचार्ज? टेंशन न लें, वापस मिल जाएगा पूरा पैसा, यह है तरीका

0

अगर आप गलती से किसी और के नंबर पर रिचार्ज कर देते हैं तो यह पैसा वापस पा सकते हैं. फिलहाल जियो अपने यूजर्स को यह सुविधा दे रही है. कई बार जल्दबाजी में गलत नंबर रिचार्ज हो जाता है. आप अपना मोबाइल नंबर रिचार्ज करना चाहते हैं, लेकिन गलती से कोई डिजिट इधर-उधर हो जाता है और किसी और व्यक्ति का मोबाइल रिचार्ज हो जाता है. ऐसी स्थिति में अधिकतर लोग यही सोचते हैं कि रिचार्ज का पैसा बेकार चला गया, लेकिन ऐसा नहीं होता है. अब आप गलत नंबर रिचार्ज होने पर अपने पूरे पैसे वापस पा सकते हैं. आज हम आपको इसका तरीका बताने जा रहे हैं.

फिलहाल जियो अपने यूजर्स को गलत नंबर रिचार्ज होने पर पैसे वापस कर रही है. इसके लिए यह शर्त है कि आपने वह रिचार्ज My Jio ऐप से किया हो. अगर आप My Jio से नंबर रिचार्ज करते हैं और गलती से किसी और का नंबर रिचार्ज हो जाता है तो आप पूरे पैसे वापस पाने के हकदार हैं. अगर आपसे किसी और के नंबर पर रिचार्ज हो गया है तो My Jio ओपन करें और अकाउंट में लॉग-इन करें.

ऐप में रिचार्ज हिस्ट्री सर्च कर सेलेक्ट करें. यहां आपको रिचार्ज की पूरी हिस्ट्री मिल जाएगी. इसमें लास्ट रिचार्ज पर टैप करें और डिटेल्स में जाकर कैंसिल रिचार्ज पर टैप कर दें. अब यहां आपसे रिचार्ज कैंसिल करने का कारण पूछा जाएगा. आप गलत प्लान या गलत नंबर रिचार्ज होने जैसे कारण देकर इसे कैंसिल कर सकते हैं. इसके बाद अपनी रिक्वेस्ट को सबमिट कर दें. अगले कुछ दिनों में आपको रिचार्ज का पैसा वापस मिल जाएगा.

यह ध्यान रखें कि आप गलत नंबर पर हुए रिचार्ज को केवल 2 घंटों के भीतर ही कैंसिल कर सकते हैं. अगर आप रिचार्ज करने के 2 घंटे बाद इसे कैंसिल करना चाहेंगे तो यह कैंसिल नहीं होगा. इसलिए गलत रिचार्ज होते ही तुरंत इसे कैंसिल कर लें.

Life style : दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?

0

अगर किसी व्यक्ति को दूध या दूध से बने पदार्थ जैसे पनीर, लस्सी या दूसरे डेयरी प्रोडक्ट लेने के बाद पेट से जुड़ी समस्या होने लगती है, तो यह लैक्टोज इंटॉलरेंस का संकेत हो सकता है. दूध को हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता रहा है. बच्चे के जन्म के बाद किसी भी इंसान का पहला भोजन भी दूध ही होता है जो मां के दूध से शुरू होता है. यही वजह है कि दूध को ताकत और पोषण का बड़ा सोर्स भी माना जाता है. हालांकि, कई लोगों को दूध पीने के बाद पेट से जुड़ी समस्या होने लगती है. कुछ लोगों को गैस बनती है, पेट फूलता है, अपच या पेट दर्द की शिकायत हो जाती है. ऐसे में कई बार यह सवाल उठता है कि दूध पीने के बाद ऐसा क्यों होता है और किन लोगों को दूध से दूरी बनाकर रखनी चाहिए. चलिए तो आज हम आपको बताते हैं कि दूध पीने के बाद गैस बनती है और किन लोगों को दूध नहीं पीना चाहिए.

दूध में लैक्टोज नाम की एक नेचुरल शुगर पाई जाती है. इसे पचाने के लिए शरीर को लेक्टस्ट नाम के एंजाइम की जरूरत होती है जो छोटी आंत में बनता है. जब शरीर में इस एंजाइम की मात्रा कम हो जाती है, तो लैक्टोज ठीक तरह से बच नहीं पाता है. ऐसे में दूध पीने के बाद पेट में गैस, पेट फूलना, दर्द या दस्त जैसी समस्याएं हो सकती है.

अगर किसी व्यक्ति को दूध या दूध से बने पदार्थ जैसे पनीर, लस्सी या दूसरे डेयरी प्रोडक्ट लेने के बाद पेट से जुड़ी समस्या होने लगती है, तो यह लैक्टोज इंटॉलरेंस का संकेत हो सकता है. इसके कुछ सामान्य लक्षण जैसे पेट में गैस बनना, पेट फूलना या भारीपन महसूस होना, पेट दर्द या ऐंठन, लूज मोशन या दस्त, मतली या उल्टी जैसा महसूस होना हो सकते हैं. यह लक्षण आमतौर पर दूध पीने के 30 मिनट से 2 घंटे के अंदर दिखाई दे सकते हैं.

हर व्यक्ति को दूध पीने से समस्या नहीं होती, लेकिन कुछ लोगों में यह परेशानी ज्यादा देखने को मिलती है. जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर होता है या जिन्हें पहले से गैस, एसिडिटी या पेट से जुड़ी समस्या रहती है. उन्हें दूध पचाने में दिक्कत हो सकती है. इसके अलावा उम्र बढ़ने के साथ भी कई लोगों में दूध पचाने की क्षमता कम हो जाती है. कुछ मामलों में आंत से जुड़ी बीमारियों की वजह से भी दूध पीने के बाद पेट संबंधी परेशानी बढ़ सकती है.

एक्सपर्ट्स का मानना है कि बच्चों के लिए मां का दूध सबसे जरूरी होता है और यह लगभग 6 से 7 महीने तक उसकी जरूरत पूरी करता है. इसके बाद बच्चा धीरे-धीरे ठोस आहार लेना शुरू कर देता है. हालांकि दूध को हमारे खानपान और कल्चर का हिस्सा माना जाता है और कई लोग इसे प्रोटीन के अच्छे सोर्स के रूप में लेते हैं. लेकिन अगर किसी को दूध से समस्या होती है तो प्रोटीन की जरूरत दूसरी चीजों से भी पूरी की जा सकती है.

Bihar news : रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन बने ने बिहार के 43वें राज्यपाल, जस्टिस संगम साहू ने दिलाई शपथ

0

बिहार के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने आज लोकभवन में राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की. चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू ने उन्हें यह शपथ दिलाई.

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने आज (14 मार्च) बिहार के 43वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की. पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू ने उन्हें लोकभवन ने इस पद की शपथ दिलाई. इससे पहले आरिफ मोहम्मद खान इस पद पर थे. शपथ ग्रहण के दौरान मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव समेत उनके कई मंत्रिमंडल वहां मौजूद रहे. सैयद अता हसनैन ने हिंदी में शपथ ली. इसके बाद मु्ख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने राज्यपाल की नियुक्ति संबंधि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पत्र पढ़कर सुनाया.

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने शनिवार (14 मार्च) को बिहार के राज्यपाल के रूप में शपथ ली. पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू ने लोक भवन में आयोजित एक समारोह में हसनैन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. हसनैन ने आरिफ मोहम्मद खान का स्थान लिया है. समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. सेना में हसनैन की अंतिम तैनाती सैन्य सचिव के रूप में थी, जो वरिष्ठ स्तर के कार्मिक प्रबंधन के लिए जिम्मेदार एक महत्वपूर्ण पद है.

इससे पहले, उन्होंने जम्मू कश्मीर में सेना की 15 कोर की कमान संभाली थी. सेवानिवृत्ति के बाद भी हसनैन राष्ट्रीय और शैक्षणिक भूमिकाओं में सक्रिय रहे. उन्हें 2018 में केंद्रीय कश्मीर विश्वविद्यालय का कुलाधिपति नियुक्त किया गया था. वह 2020 में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सदस्य के रूप में शामिल हुए थे.

Uttar pradesh news : नहीं चलेगी टैक्सी की मनमानी, बुकिंग कैंसिल करने पर जुर्माना, सरकारी नियमों के दायरे में आएंगी

उत्तर प्रदेश सरकार ने ओला-उबर जैसी एप आधारित टैक्सी सेवाओं के लिए नई नियमावली का ड्राफ्ट जारी किया है. अब रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस, चालक प्रशिक्षण और पुलिस सत्यापन अनिवार्य होगा. उत्तर प्रदेश सरकार ने ओला, उबर जैसी एप आधारित टैक्सी सेवाओं को नियमों के दायरे में लाने की तैयारी कर ली है. सरकार ने साफ कर दिया है कि अब बिना पंजीकरण और लाइसेंस के कोई भी एप आधारित टैक्सी सेवा संचालित नहीं हो सकेगी. इसके लिए सरकार ने मोटरयान समूह व वितरण सेवा प्रदाता नियमावली-2026 को मंजूरी दी है.

सरकार का कहना है कि इन नए नियमों का मकसद यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाना, टैक्सी सेवाओं को व्यवस्थित करना और चालक व यात्रियों दोनों के हितों की रक्षा करना है. राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली-1998 में संशोधन करते हुए नई नियमावली का ड्राफ्ट अधिसूचित कर दिया है. इस ड्राफ्ट पर आम लोगों, टैक्सी कंपनियों और अन्य संबंधित पक्षों से 30 दिनों के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं.

सरकार का कहना है कि सभी सुझावों पर विचार करने के बाद नियमों को अंतिम रूप दिया जाएगा. इसके बाद प्रदेश में चलने वाली सभी एप आधारित टैक्सी सेवाओं को इन्हीं नियमों के तहत काम करना होगा. नई व्यवस्था के अनुसार कोई भी टैक्सी सेवा बिना रजिस्ट्रेशन, वाहन फिटनेस और चालक के दस्तावेजों के नहीं चल सकेगी. इसके साथ ही चालक का मेडिकल परीक्षण और पुलिस सत्यापन भी अनिवार्य होगा.

अगर कोई सेवा प्रदाता या चालक इन नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. सरकार का मानना है कि इससे अवैध रूप से चल रही टैक्सी सेवाओं पर रोक लगेगी और यात्रियों को सुरक्षित सफर मिलेगा. नई नियमावली में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खास प्रावधान किया गया है. अगर कोई चालक बुकिंग स्वीकार करने के बाद बिना वैध कारण के उसे रद्द कर देता है तो उस पर किराए का 10 प्रतिशत या अधिकतम 100 रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा.

साथ ही अगली बुकिंग में यात्री को किराए में रियायत भी दी जाएगी. सरकार का मानना है कि इससे बार-बार बुकिंग रद्द करने की समस्या कम होगी. सरकार ने टैक्सी चालकों के लिए 40 घंटे का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी अनिवार्य कर दिया है. इस प्रशिक्षण में एप का सही उपयोग, मोटरयान नियम, सुरक्षित ड्राइविंग, यात्रियों से व्यवहार और सड़क दुर्घटना की स्थिति में आपात सहायता जैसे विषय शामिल होंगे. अगर किसी चालक की रेटिंग पांच प्रतिशत से कम हो जाती है तो उसे हर तीन महीने में फिर से प्रशिक्षण लेना होगा.

नई नीति के अनुसार टैक्सी चालक बनने के लिए कम से कम दो साल का ड्राइविंग अनुभव होना जरूरी होगा. इसके अलावा पिछले तीन वर्षों में किसी भी अपराध में दोषी पाए गए व्यक्ति को चालक बनने की अनुमति नहीं मिलेगी. सभी चालकों का पुलिस द्वारा चरित्र सत्यापन भी कराया जाएगा. सरकार ने चालक और यात्रियों दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई प्रावधान किए हैं. हर चालक के पास कम से कम पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा और 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा होना अनिवार्य होगा.

महिलाओं की सुरक्षा के लिए एप में महिला चालक का विकल्प भी दिया जाएगा. यात्रा के दौरान यात्री अपनी लाइव लोकेशन परिवार या परिचितों के साथ साझा कर सकेंगे और सभी वाहनों में ट्रैकिंग सिस्टम सक्रिय रहेगा. यदि चालक तय रास्ते से हटता है तो तुरंत कंट्रोल रूम को अलर्ट मिल जाएगा. नई नीति में प्रदूषण को कम करने पर भी खास जोर दिया गया है. एनसीआर क्षेत्र में अब केवल सीएनजी या इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा ही जोड़े जा सकेंगे. चार पहिया हल्के वाणिज्यिक वाहन, हल्के मालवाहक वाहन और दोपहिया श्रेणी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले नए वाहनों को शामिल नहीं किया जाएगा. सरकार का मानना है कि इससे प्रदूषण पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी और साफ-सुथरा परिवहन तंत्र विकसित होगा.

Business : सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, खरीदारी का मौका. जानें आज कितना सस्ता हो गया रेट

0

सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आज यानी 14 मार्च को अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आज यानी 14 मार्च को अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) में इन बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है.

आंकड़ों की बात करें तो, COMEX पर गोल्ड की कीमत फिसलकर 5,023 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है. वहीं चांदी 80.645 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर पहुंची है. पिछले दिनों की तुलना में इनमें गिरावट दर्ज की जा रही है. आइए जानते हैं, आपके शहर में आज इन्हें खरीदने के लिए कितना खर्च करना होगा. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी आज 2,750 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 27,500 रुपये खर्च करने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,800 रुपये चल रही है.

आपके शहर में सोने का भाव

दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,59,810 रुपए
22 कैरेट – 1,46,500 रुपए
18 कैरेट – 1,19,890 रुपए

मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,59,660 रुपए
22 कैरेट – 1,46,350 रुपए
18 कैरेट – 1,19,740 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,61,020 रुपए
22 कैरेट – 1,47,600 रुपए
18 कैरेट – 1,24,000 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,59,660 रुपए
22 कैरेट – 1,46,350 रुपए
18 कैरेट – 1,19,740 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,59,710 रुपए
22 कैरेट – 1,46,400 रुपए
18 कैरेट – 1,19,790 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,59,810 रुपए
22 कैरेट – 1,46,500 रुपए
18 कैरेट – 1,19,890 रुपए

पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,59,710 रुपए
22 कैरेट – 1,46,400 रुपए
18 कैरेट – 1,19,790 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,59,660 रुपए
22 कैरेट – 1,46,350 रुपए
18 कैरेट – 1,19,740 रुपए

भारत में सोना सिर्फ निवेश का एक साधन नहीं है, बल्कि यह लोगों की परंपराओं और भावनाओं से भी गहराई से जुड़ा हुआ है. शादी-ब्याह, त्योहार और खास मौकों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. कई परिवारों में पीढ़ियों से सोना संभालकर रखने की परंपरा भी रही है. जिसे एक तरह की सुरक्षा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक सोने को भरोसेमंद संपत्ति के रूप में देखा जाता है. जब भी आर्थिक अनिश्चितता बढ़ती है, लोग अक्सर सोने की ओर रुख करते हैं. यही वजह है कि भारत में सोना सिर्फ आभूषण नहीं, बल्कि संस्कृति, विश्वास और भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा हुआ माना जाता है.

National : ईरान का ‘कर्रार’ ड्रोन क्या है? जेट इंजन वाला यह हथियार क्यों बना अमेरिका के लिए बड़ा खतरा, जानें

0

ईरान का नया कर्रार ड्रोन अमेरिकी सैन्य ठिकानों के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है. जानिए इसकी खासियत. आखिर क्यों इसे माना जा रहा है खतरनाक हथियार? मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान का एक खास ड्रोन चर्चा में है. इस ड्रोन का नाम कर्रार UAV है. यह एक जेट-पावर्ड मल्टी-पर्पस ड्रोन है, जो इंटरसेप्टर, बॉम्बर और सुसाइड ड्रोन तीनों तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है. इसकी तेज गति और मारक क्षमता के कारण इसे खाड़ी क्षेत्र में तैनात अमेरिका के सैन्य ठिकानों के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है.

Army technology की रिपोर्ट के मुताबिक कर्रार ड्रोन को 2010 में पहली बार सार्वजनिक रूप से पेश किया गया था. इसे ईरान के रक्षा उद्योग की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाता है. यह ईरान का पहला स्वदेशी जेट इंजन वाला ड्रोन है और देश की एंटी-एक्सेस/एरिया डिनायल सैन्य रणनीति का अहम हिस्सा बन चुका है. इसकी गति और संचालन क्षमता इसे पारंपरिक प्रोपेलर वाले ड्रोनों से अलग बनाती है और यह दुश्मन के रडार और एयर डिफेंस सिस्टम के लिए मुश्किल लक्ष्य बन जाता है.

कर्रार ड्रोन की कई ऐसी तकनीकी खूबियां हैं, जो इसे युद्ध के मैदान में खतरनाक बनाती हैं. इसकी रेंज लगभग 1,000 किलोमीटर बताई जाती है. वन-वे या सुसाइड मिशन में इसकी पहुंच इससे भी ज्यादा हो सकती है. जेट टर्बो इंजन की वजह से यह लगभग 900 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है. यह करीब 250 से 500 किलोग्राम तक हथियार या विस्फोटक ले जा सकता है. इसमें कौसर एंटी-शिप मिसाइल और अजरखश हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल जैसे हथियार लगाए जा सकते हैं. इसे रनवे की जरूरत नहीं होती. इसे रॉकेट बूस्टर के साथ रेल लॉन्चर से उड़ाया जाता है और मिशन पूरा होने के बाद पैराशूट से उतारा जा सकता है.

कर्रार ड्रोन कम लागत में ज्यादा मारक क्षमता वाला हथियार है. इसका नया वर्जन मजीद मिसाइल से लैस बताया जाता है, जिससे यह हवा में ही दुश्मन के विमान या ड्रोन को निशाना बना सकता है. इतना ही नहीं, इसकी तेज गति और सुसाइड अटैक मोड इसे कई मामलों में क्रूज मिसाइल जैसा बना देता है. अगर इसे बड़ी संख्या में एक साथ यानी स्वार्म में इस्तेमाल किया जाए तो यह दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को भ्रमित और कमजोर कर सकता है. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और खाड़ी क्षेत्र में सैन्य गतिविधियों के बीच कर्रार जैसे ड्रोन ईरान की रक्षा रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. यह भविष्य के युद्धों में ऐसे ड्रोन कम लागत में बड़े सैन्य प्रभाव डाल सकते हैं.

- Advertisement -

News of the Day