Tuesday, April 28, 2026
Home Blog Page 293

MUMBAI : पिता बना हैवान! सोते वक्त 14 साल की बेटी का ब्लेड से काटा गला……..

0

मुंबई से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, यहां एक शख्स ने अपनी 14 साल की बेटी का सोते समय ब्लेड से गला काट दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.महाराष्ट्र के मुंबई से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, यहां एक शख्स ने अपनी 14 साल की बेटी का सोते समय ब्लेड से गला काट दिया. यह घटना सोमवार देर रात दहिसर के कोकणी पाड़ा में हुई. इस दौरान उसे बचाने गई पत्नी पर भी आरोपी ने ब्लेड से हमला किया.

आरोपी की पहचान 36 साल के हनुमंत सोनवाल के रूप में हुई है और उसके खिलाफ दहिसर पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के मुताबिक, बेटी पर हमला करने वाले हनुमंत सोनवाल को शराब की लत है और वह पत्नी राजश्री के चरित्र पर शक करता था और उसे पीटता था.

उसने बांद्रा कोर्ट में तलाक का केस दायर किया है. राजश्री नालासोपारा के वकील से तलाक के केस की जानकारी लेकर घर आने के बाद हनुमंत ने उससे पूछा कि वह इतनी देर कहां थी, जिससे उसे परेशानी हुई और उसने पत्नी और बेटी को मारने की धमकी दी. इसके बाद उनके बीच कुछ बहस हुई.

बेटी रात को सो रही थी, रात के सवा दो बजे के करीब उसे गले के पास कुछ काटने जैसा महसूस हुआ और उसे दर्द हुआ. उस समय उसे एहसास हुआ कि उसके पिता ने उसका गला काट दिया है. इसलिए जब उसने शोर मचाया तो उसे बचाने आई राजश्री के पेट पर ब्लेड से वार किया गया. इस घटना के बाद रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दी, जबकि घायल मां-बेटी को शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों पर हमला करने वाले हनुमंत को गिरफ्तार कर लिया गया है.

जबकि पति शराब के नशे में होने के कारण पत्नी के साथ हर दिन छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता था. साथ ही, शराबी पति बार-बार पत्नी पर शक करता था और इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे. इसी रोज के उत्पीड़न से तंग आकर पत्नी ने हाल ही में वकीलों से मुलाकात कर तलाक के बारे में पूछताछ की थी. रविवार को पत्नी के देर से घर लौटने पर संदिग्ध ने फिर से झगड़ा किया.

पत्नी ने घर बेचकर पुणे जाने की इच्छा जताई, जिसके बाद दोनों के बीच मौखिक बहस हुई, पति घर से बाहर चला गया. रविवार रात को पत्नी-बेटी के सोने के कुछ घंटे बाद आरोपी पिता घर आया और सो रही बेटी पर हमला किया, फिर पत्नी पर भी हमला किया. इसमें दोनों घायल हो गए हैं और दहिसर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है.

NATIONAL : लाड़ली लक्ष्मी वाले मध्य प्रदेश में हर साल बढ़ रहे बाल विवाह के मामले, विधानसभा में सरकार का खुलासा

0

लाड़ली लक्ष्मी वाले मध्य प्रदेश में हर साल बाल विवाह के मामले बढ़ रहे हैं. इस संबंध में जब कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने विधानसभा में सवाल किया तो महिला एवं बाल विकास विभाग ने साल 2020 से लेकर 2025 तक के आंकड़े सामने रखे. छह सालों में बाल विवाह के 2916 मामले सामने आ चुके हैं.

मध्य प्रदेश में जहां एक ओर सरकार लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए ‘लाड़ली लक्ष्मी’ जैसी योजनाओं को बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश करती है, वहीं दूसरी तरफ राज्य में बाल विवाह के मामलों में बढ़ोतरी चिंताजनक तस्वीर पेश कर रही है. यह खुलासा विधानसभा में दिए गए उस लिखित जवाब में हुआ है, जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग ने कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह द्वारा पूछे गए सवाल का विस्तृत ब्योरा सामने रखा.

राघोगढ़ से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने विधानसभा में प्रश्न लगाया था कि मार्च 2020 से अब तक प्रदेश में 18 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों से जुड़े कितने बाल विवाह के मामले आए और जिलेवार इसकी क्या स्थिति रही. इस पर विभाग द्वारा दिए गए आंकड़े बताते हैं कि पिछले छह वर्षों में बाल विवाह के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हुई है.

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि 2020 से 2025 के बीच कुल 2916 बाल विवाह के मामले दर्ज किए गए. आंकड़े यह भी बताते हैं कि कोरोना काल के बाद से लगातार हर साल बाल विवाह के मामलों में वृद्धि दर्ज हुई है, जो चिंता का विषय हैं.

सरकार द्वारा जारी जिलेवार डेटा में यह भी सामने आया कि प्रदेश के कुछ जिले इस समस्या से विशेष रूप से प्रभावित हैं. राजगढ़, गुना, देवास, रतलाम और छतरपुर वे जिले हैं, जहां बाल विवाह के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं. आंकड़े बताते हैं कि बाल विवाह को रोकने की दिशा में और अधिक प्रभावी, कठोर और व्यापक कदम उठाने की जरूरत है.

GUJARAT : भावनगर की इमारत में लगी भीषण आग, इमारत में हैं 15 अस्पताल, मरीजों समेत सभी का रेस्क्यू जारी

0

भावनगर में एक अस्पताल कॉम्प्लेक्स में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. 15-20 बच्चों समेत सभी मरीजों को कांच तोड़कर निकाला गया और दूसरे हॉस्पिटल में ट्रांसफर किया गया.भावनगर के समीप स्थित एक कॉम्प्लेक्स में आग लग गई. बताया जा रहा है कि जिस कॉम्प्लेक्स में आग लगी है, उसमें 10–15 अस्पताल स्थित हैं. आग लगते ही अस्पतालों में भर्ती मरीजों को तुरंत रिस्क्यू किया गया. सूत्रों के मुताबिक, 15 से 20 बच्चों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया. अस्पताल में भर्ती बच्चों और अन्य मरीजों को कांच तोड़कर बाहर निकालना पड़ा.

सभी मरीजों को तत्काल सर टी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और राहत की बात यह है कि किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई.

NATIONAL : हरियाणा की 1.17 करोड़ वाली VIP नंबर प्लेट की डील फेल, बोली लगाने वाला नहीं जमा कर सका रकम

0

हरियाणा में रिकॉर्ड 1 करोड़ 17 लाख रुपये में बिकी नंबर प्लेट HR88B8888 की डील रद्द हो गई है. हिसार के ट्रांसपोर्टर सुधीर कुमार बोली जीतने के बावजूद तय समय तक भुगतान नहीं कर सके. तकनीकी दिक्कत और परिवार की असहमति इसकी वजह बताई गई. लगातार ‘8’ वाली इस VIP प्लेट की नीलामी अब दोबारा होगी. हरियाणा में महंगे नंबरों का क्रेज बढ़ रहा है और कई नंबर लाखों में बिक रहे हैं.

हरियाणा में पिछले हफ्ते ऐसी नंबर प्लेट ने सुर्खियां बटोरी थीं, जिसकी कीमत सुनकर लोग हैरान रह गए थे. ‘HR88B8888’ नंबर प्लेट ऑनलाइन नीलामी में रिकॉर्ड 1 करोड़ 17 लाख रुपये में बिक गई थी. इसे देश की अब तक की सबसे महंगी नंबर प्लेट माना जा रहा था. लेकिन ‘8’ की इस लकी सीरीज़ को मानो किसी की नज़र लग गई, क्योंकि यह डील अब रद्द हो चुकी है.हिसार के ट्रांसपोर्टर सुधीर कुमार ने यह नंबर पाने के लिए करोड़ों की बोली लगाई थी. नियम के मुताबिक अंतिम तिथि 1 दिसंबर दोपहर 12 बजे तक पूरी राशि जमा करनी थी, लेकिन वह भुगतान पूरा नहीं कर पाए. सुधीर का कहना है कि उन्होंने शनिवार रात कई बार पोर्टल पर पेमेंट करने की कोशिश की, मगर वेबसाइट बार-बार एरर दिखाती रही.

नंबर HR88B8888 को लोग खास इसलिए मान रहे थे क्योंकि इसमें लगातार कई ‘8’ आते हैं, और ‘B’ आकार में देखने पर ‘8’ जैसा ही लगता है, यानी यह पूरी तरह ‘8’ की लड़ी वाला नंबर बन गया था. सिर्फ 50 हजार रुपये बेस प्राइस से शुरू हुई नीलामी मिनटों में 1 करोड़ पार कर गई.सुधीर द्वारा भुगतान न कर पाने के बाद, परिवहन विभाग अब इस VIP नंबर को फिर से नीलामी में उतारेगा. अब देखने वाली बात यह होगी कि अगला दावेदार इस नंबर के लिए कितना आगे जाने को तैयार होता है.हरियाणा में खास नंबरों के लिए लोग बड़ी-बड़ी रकम लगाने लगे हैं. पिछले दौर में HR22W2222 नंबर 37.91 लाख रुपये में नीलाम हुआ था. ट्रांसपोर्ट विभाग के अनुसार, बोली जीतने वाले को भुगतान के लिए कम से कम 5 दिन दिए जाते हैं.

NATIONAL : रायगढ़ में RPF जवान की हत्या, बहस के बाद साथी ने सर्विस रिवॉल्वर से एक के बाद एक मारी 4 गोलियां

0

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक आरपीएफ जवान की ड्यूटी के दौरान साथी ने गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जाता है कि जवान और साथी के बीच किसी बात को लेकर बहस हुआ था. जिसके बाद उसने गोली मार दी.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार सुबह रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के एक हेड कांस्टेबल की उनके ही एक साथी ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी.अधिकारियों ने बताया कि घटना सुबह करीब 4 बजे रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर RPF चौकी पर हुई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक हेड कांस्टेबल केएस लादेर ने किसी अनजान बात पर हुई बहस के बाद हेड कांस्टेबल पीके मिश्रा पर अपनी सर्विस पिस्टल से चार राउंड गोलियां चलाईं.

स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) कुलदीप कुमार ने बताया कि मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चला है. अधिकारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद, गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी पिस्टल जब्त कर ली.मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच चल रही है और अग्रिम कार्रवाई जारी है.

NATIONAL : विदेशी टूर, फर्जी होटल बुकिंग और कर्ज… गुरुग्राम में 62 साल के ट्रैवल एजेंट ने कपल के साथ किया फ्रॉड

0

गुरुग्राम में 62 साल के ट्रैवल एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल, एक कपल ने आरोप लगाया था कि विदेश यात्रा की बुकिंग के नाम पर ट्रैवल एजेंट ने उनसे 12 लाख रुपये ले लिए, लेकिन स्विट्जरलैंड पहुंचने पर पता चला कि न तो कोई होटल बुक था और न ही टिकट वैध है. शिकायत मिलते ही पुलिस ने ट्रैवल कंपनी संचालक को पकड़कर जांच शुरू कर दी है.

गुरुग्राम में 62 साल के ट्रैवल बुकिंग कंपनी संचालक को अरेस्ट किया गया है. उस पर आरोप है कि एक कपल से ट्रैवल बुकिंग के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने विदेश यात्रा के नाम पर होटल बुकिंग और फ्लाइट टिकट की व्यवस्था कराने का झांसा देकर 12 लाख रुपये हड़प लिए थे.

एजेंसी के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 62 वर्षीय संदीप चौधरी के रूप में हुई है, जो सेक्टर-53 का रहने वाला है. वह एयर टिकट और होटल बुकिंग का काम करता था. पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस के मुताबिक, 10 नवंबर को एक कपल ने सेक्टर-53 थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने अपनी स्विट्जरलैंड यात्रा के लिए कंपनी के जरिए होटल और फ्लाइट टिकट बुक कराए थे. लेकिन विदेश पहुंचते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि वहां किसी भी होटल में उनके नाम से कोई बुकिंग नहीं मिली. जब उन्होंने अपने ई-मेल और वाउचर चेक किए, तो पता चला कि उन्हें जो कन्फर्मेशन भेजे गए थे, वे फर्जी थे. इसके बाद कपल ने तुरंत भारत में अपने परिचितों के माध्यम से पुलिस से शिकायत की.

इस मामले में केस दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू की और संदीप चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने ठगी की बात कबूल कर ली. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने कपल से 12 लाख रुपये तो लिए, लेकिन उनकी पूरी बुकिंग नहीं कराई. आरोपी ने दावा किया कि वह काफी समय से कर्ज में डूबा हुआ था और उसी दबाव में आकर उसने यह धोखाधड़ी की.

गुरुग्राम पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने पहले भी इसी तरह किसी और को निशाना बनाया है या नहीं. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या उसके नेटवर्क में और लोग शामिल थे. अधिकारियों ने कहा कि तकनीकी जांच, बैंक लेन-देन और आरोपी के डिजिटल रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है, ताकि ठगी के पूरे पैटर्न का पता चल सके.

ENTERTAINMENT : तेजस्वी-ईशा की ओवरएक्टिंग, एंटरटेनमेंट से ज्यादा इरिटेशन से भरपूर तीसरा सीजन

लाफ्टर शेफ के तीसरे सीजन में कास्टिंग को लेकर दर्शकों में नाराजगी देखने को मिली है. फैंस ने सोशल मीडिया पर पुराने सीजन्स के सितारों को वापस लाने की मांग की है ताकि शो में एंटरटेनमेंट वापस आ सके. मेकर्स के एक्सपेरिमेंट ने शो को हाशिए पर ला दिया है.

टीवी हो या फिल्में…आज के दौर में हिट कंटेंट के कई सीजन्स बनना आम बात है. कलर्स के एक ऐसे ही शो के बैक टू बैक 3 सीजन आ चुके हैं. नाम है लाफ्टर शेफ. पहले सीजन ने टीआरपी में गर्दा उड़ाया था. कंटेंट के साथ ये एक्सपेरिमेंट था. पहली बार इंडियन टीवी पर ऐसा शो आया था. जहां सेलेब्रिटीज को कॉमेडी का तड़का लगाकर कुकिंग करनी थी. सोने पे सुहागा भारती की होस्टिंग थी. एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के हिट सितारों के साथ जब इसका आगाज हुआ, तब किसी को नहीं पता था ये इतना बड़ा शो बनेगा कि पाकिस्तान में भी इसे कॉपी किया जाएगा.

शो में अंकिता लोखंडे-विक्की जैन के क्यूट कलेश दिखे. तो राहुल वैद्य-अली गोनी का याराना, सुदेश लहरी और निया शर्मा की फ्लर्टिंग, रीम शेख-जन्नत जुबैर की इनोसेंस ने सबका दिल जीता. करण कुंद्रा-अर्जुन बिजलानी की कुकिंग स्प्रिट ने खूब हंसाया. कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह की फायर क्रैकर जोड़ी ने ऑडियंस को लोटपोट किया. ये लाइट हार्टेड फन शो जिसने भी देखा इसका फैन बन गया. फिर 2025 में आया इसका सेकंड सीजन. नई जोड़ियों को देख शुरुआत में फैंस थोड़ा अपसेट हुए.

रुबीना दिलैक, समर्थ जुरैल, एल्विश यादव, अभिषेक कुमार, अब्दू रोजिक, मन्नारा चोपड़ा ने धीरे- धीरे लोगों के दिलों में जगह बनाई, लेकिन फैंस को अभी भी निया शर्मा, करण कुंद्रा, अली गोनी की कम खल रही थी. अब जनता की आवाज को मेकर्स कैसे सिरे से खारिज करते. मिड सीजन पुराने सेलेब्स को बुलाया गया. जिसके बाद शो का ग्राफ ऊपर उठा. अब तीसरे सीजन में भी मेकर्स ने कास्टिंग में एक्सपेरिमेंट कर ऑडियंस को फिर से शॉक दिया है. तेजस्वी प्रकाश, जन्नत जुबैर, ईशा मालवीय, ईशा सिंह, विवियन डिसेना को लिया गया है. कास्टिंग के साथ कॉम्प्रोमाइज कर मेकर्स इस बार भी फंस गए हैं.

सीजन 3 में रुबीना दिलैक, विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, राहुल वैद्य को नहीं लिया गया है. शो लॉन्च होते ही ट्रोल हो रहा है. जनता कास्टिंग से नाराज हैं. लोगों ने तेजस्वी, ईशा की कास्टिंग को सबसे बेकार बताया है. उनकी ओवरएक्टिंग और फेकनेस को लाफ्टर शेफ के फैंस हजम नहीं कर पा रहे हैं. सीजन 1 की जोड़ियों को शो में वापस लाने का ट्रेंड इंटरनेट पर चलाया जा रहा है. यूजर्स को भारती सिंह का भी शो में फ्लेवर मिसिंग लग रहा है. क्योंकि भारती प्रेग्नेंसी के आखिरी ट्राइमेस्टर में हैं. ऐसे में वो पहले की तरह हर सेलेब्स के काउंटर पर नहीं जातीं. ज्यादा भागदौड़ नहीं करती हैं. फैंस उनकी चुलबुली अदाओं को मिस कर रहे हैं.

लाफ्टर शेफ सीजन 3 का माहौल एक सब्जी मंडी की तरह लग रहा है. जहां सेलेब्स आपस में हंगामा कर रहे हैं. कोई कुछ भी बोल रहा है. तेजस्वी, ईशा मालवीय शो में ‘सबसे ज्यादा क्यूट कौन लगेगा’ वाला गेम खेल रही हैं. वहीं ईशा सिंह लॉस्ट नजर आ रही हैं. तीनों को शो में ग्लैमर के लिए बुलाया गया है. लेकिन उनके पंच को ‘ओवरएक्टिंग की दुकान’ बताया जा रहा है. सेलेब्स की कॉमेडी इतनी हल्की है कि शो देखते वक्त इरिटेशन ज्यादा और एंटरटेनमेंट कम दिखता है.

एक अच्छे भले शो का तीसरे सीजन में इतना बुरा हाल होगा, शायद ही किसी ने सोचा होगा. फैंस की डिमांड है पिछले सीजन्स के खिलाड़ियों को शो में फिर से बुलाया जाए. तभी शो का बंटाधार हो सकता है. वरना तो शो हाशिए पर है. इस सीजन शो में ना कुकिंग दिख रही है और ना ही कॉमेडी. सेलेब्स की ओवरएक्टिंग, फोर्स्ड कॉमेडी ने इसे बेकार बना दिया है. लोगों का कहना है गलत कास्टिंग को चेंज करो. तभी इसमें जान आ सकती है. नेचुरल ह्यूमर की जगह स्क्रिप्टेड कॉमेडी देखने को मिल रही है. आलम ये हैं कि शो में कृष्णा अभिषेक भी बोरिंग लगने लगे हैं. सेलेब्स की भीड़ का शोरगुल हॉरिबल है. उनका बॉन्ड नेचुरल कम और आर्टिशियिल ज्यादा दिख रहा है.

BREAKING NEWS : दिल्ली यूनिवर्सिटी के 2 कॉलेजों को मिली बम की धमकी, कैंपस में शुरू किया गया सर्च ऑपरेशन

राजधानी दिल्ली में एक बड़ी सुरक्षा संबंधी घटना सामने आई है. दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के दो प्रमुख कॉलेजों को बम की धमकी मिली है. यह धमकी एक ई-मेल के जरिए दी गई है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस और बम स्क्वाड तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं.राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 2 कॉलेजों में बम की धमकी मिली है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के 2 कॉलेजों रामजस कॉलेज और देश बंधु कॉलेज में बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. यह धमकी मेल के ज़रिए दी गयी है. जानकारी मिलते ही बम स्क्वाड और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई है. अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.

बम की धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और बम स्क्वाड की टीमें तुरंत रामजस कॉलेज और देश बंधु कॉलेज पहुंच गईं. दोनों कॉलेजों के कैंपस में सर्च ऑपरेशन गया है. यह कार्रवाई सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तुरंत की गई है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके . बम स्क्वाड द्वारा दोनों कॉलेजों में की गई तलाशी के बाद अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. अधिकारी अभी भी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए जांच जारी है कि धमकी फर्जी थी या नहीं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब दिल्ली के किसी कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इससे पहले भी कई बार राजधानी के स्कूल और कॉलेजों को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं.

दिल्ली के द्वारका और प्रशांत विहार में स्थित दो CRPF स्कूलों को 18 नवंबर को ईमेल के माध्यम से बम धमकी भेजी गई. इसी तरह साकेत कोर्ट, रोहिणी कोर्ट और पटियाला कोर्ट में भी धमकी भरे संदेश पहुंचे. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें तुरंत सभी जगहों पर पहुंचीं और जांच शुरू की, लेकिन कहीं से भी कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई.

दो CRPF स्कूलों और तीन अदालत परिसरों को बम धमकी मिलने की जानकारी सामने आते ही सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर आना पड़ा था. धमकी वाला ईमेल द्वारका के CRPF पब्लिक स्कूल और प्रशांत विहार के CRPF स्कूल को भेजा गया था. इसी ईमेल में साकेत, रोहिणी और पटियाला कोर्ट को भी संभावित निशाना बनाए जाने की बात लिखी गई थी.मिलते ही दिल्ली पुलिस, CRPF अधिकारी, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच की. दोनों स्कूलों को precaution के तौर पर खाली कराया गया और पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई. पुलिस के अनुसार, विस्तृत जांच के दौरान किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री इन स्कूलों में नहीं मिली.

BOLLYWOOD : अच्छी फिल्में क्यों हो रही फ्लॉप? राजकुमार राव ने खोला इंडस्ट्री का बड़ा राज

0

एक्टर राजकुमार राव ने हाल ही में मुंबई में हुए 12वें सीआईआई कार्यक्रम में फिल्मों की मौजूदा हालत पर बात की. उन्होंने कहा कि आजकल अच्छी फिल्में होने के बाद भी नहीं चलती और कई बार साधारण फिल्में हिट हो जाती हैं.

फिल्मों की सफलता अब दिल नहीं, डेटा तय करती है-राजकुमार राव
राजकुमार के मुताबिक, कई बार अच्छी फिल्में भी थिएटर में नहीं चलती, जबकि साधारण कहानी वाली फिल्में उम्मीद से ज़्यादा कलेक्शन कर जाती हैं. उन्होंने साफ कहा है, ‘कभी बहुत सिंपल फिल्में चल जाती हैं और कभी अच्छी फिल्में बात ही नहीं बनाती. सच कहूं, ‘अभी मैं भी समझ नहीं पा रहा हूं कि ये सब कैसे होता है. लगता है जैसे ये पूरा खेल डेटा और एल्गोरिदम का है, जिसे हम क्रिएटिव लोग समझ नहीं पाते’.

‘दिल की कहानी डेटा के शोर में कहीं खो गई’
उन्होंने पुराने समय की बातें याद करते हुअ कहा कि पहले डायरेक्टर और एक्टर कहानी सिर्फ दिल से बनाते थे. बिना ये सोचे कि किसे पसंद आएगी और किसे नहीं. राजकुमार की माने तो अब हम इतना डेटा देखने लगे हैं कि कहानी का असल मतलब ही खोने लगा है.राजकुमार राव ने कांतारा की तारीफ की

राजकुमार राव ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ की तारीफ करते हुए कहा कि यह फिल्म इस बात का इग्जाम्पल है कि दिल बनाई गई कहानी हमेशा ऑडियन्स तक पहुंचती है. उन्होंने कहा कि ऋषभ ने बिना किसी बड़े फॉर्मूले के, बस पूरे जूनून से कहानी कही और लोगों ने इसे दिल से अपनाया. एक्टर मानते है कि सच्ची मेहनत और ईमानदारी हमेशा ऑडियन्स तक जरूर पहुंचती है.

राजकुमार राव की बात करे तो वो इन दिनों अपनी अपकमिंग बायोग्राफी के लिए काफी सुर्खियों में है. इस बायोपिक में वह उज्जवल निकम की भूमिका निभाएंगे. फिल्म की शूटिंग इस साल होने की उम्मीद है और ये फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है. राजकुमार का कहना है कि ये किरदार उनके लिए बेहद खास है और वो इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

SPORTS : SMAT में अभिषेक शर्मा ने हार्दिक पांड्या को धोया, टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के लिए बनेंगे खतरे की घंटी

0

पंजाब और बड़ौदा के बीच आज यानी 2 दिसंबर, 2025 को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का मैच खेला गया. इस मुकाबले में पंजाब के कप्तान अभिषेक शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने का फैसला किया. ओपनिंग करने मैदान पर उतरें कप्तान अभिषेक ने महज 18 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया. उनका बल्ला फिर से जमकर बोला और बड़ौदा के लिए खेल रहे टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी धोया. 

हार्दिक ने अभिषेक को 4 गेंदें डाली (इसमें एक वाइड भी शामिल) जिसपर पंजाब के कप्तान शर्मा ने एक चौका और एक छक्का लगया और कुल 12 रन (वाइड का एक रन मिलाकर) बनाया. ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा ने महज 19 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 263.16 का रहा. 

इंजरी के बाद वापसी कर रहे हार्दिक हुए फेल 

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को एशिया कप में चोट लगी थी, जिसके बाद, हार्दिक अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से क्रिकेट के मैदान में वापसी कर रहे हैं. पंजाब के खिलाफ पंड्या बुरी तरह फ्लॉप रहे. उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी में 13 की इकॉनमी से 52 रन दिए और सिर्फ एक विकेट चटकाने में सफल हुए. 

अभिषेक ने बंगाल के खिलाफ ठोका था तूफानी शतक

पंजाब के कप्तान अभिषेक शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले मैच में बंगाल के खिलाफ सिर्फ 32 गेंद में शतक जड़ दिया था और उन्होंने महज 52 गेंदों पर 148 रन की विस्फोटक पारी खेली थी. अभिषेक ने इस पारी में 16 छक्के और 8 चौके लगाए थे.

टी20 सीरीज की 9 दिसंबर से शुरुआत

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर, 2025 से हो रही है. टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और अगर ऐसे ही अभिषेक का बल्ला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी चला तो मेहमान टीम के लिए खतरे की घंटी बज जाएगी.

- Advertisement -