Tuesday, April 28, 2026
Home Blog Page 294

BOLLYWOOD : अच्छी फिल्में क्यों हो रही फ्लॉप? राजकुमार राव ने खोला इंडस्ट्री का बड़ा राज

0

एक्टर राजकुमार राव ने हाल ही में मुंबई में हुए 12वें सीआईआई कार्यक्रम में फिल्मों की मौजूदा हालत पर बात की. उन्होंने कहा कि आजकल अच्छी फिल्में होने के बाद भी नहीं चलती और कई बार साधारण फिल्में हिट हो जाती हैं.

फिल्मों की सफलता अब दिल नहीं, डेटा तय करती है-राजकुमार राव
राजकुमार के मुताबिक, कई बार अच्छी फिल्में भी थिएटर में नहीं चलती, जबकि साधारण कहानी वाली फिल्में उम्मीद से ज़्यादा कलेक्शन कर जाती हैं. उन्होंने साफ कहा है, ‘कभी बहुत सिंपल फिल्में चल जाती हैं और कभी अच्छी फिल्में बात ही नहीं बनाती. सच कहूं, ‘अभी मैं भी समझ नहीं पा रहा हूं कि ये सब कैसे होता है. लगता है जैसे ये पूरा खेल डेटा और एल्गोरिदम का है, जिसे हम क्रिएटिव लोग समझ नहीं पाते’.

‘दिल की कहानी डेटा के शोर में कहीं खो गई’
उन्होंने पुराने समय की बातें याद करते हुअ कहा कि पहले डायरेक्टर और एक्टर कहानी सिर्फ दिल से बनाते थे. बिना ये सोचे कि किसे पसंद आएगी और किसे नहीं. राजकुमार की माने तो अब हम इतना डेटा देखने लगे हैं कि कहानी का असल मतलब ही खोने लगा है.राजकुमार राव ने कांतारा की तारीफ की

राजकुमार राव ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ की तारीफ करते हुए कहा कि यह फिल्म इस बात का इग्जाम्पल है कि दिल बनाई गई कहानी हमेशा ऑडियन्स तक पहुंचती है. उन्होंने कहा कि ऋषभ ने बिना किसी बड़े फॉर्मूले के, बस पूरे जूनून से कहानी कही और लोगों ने इसे दिल से अपनाया. एक्टर मानते है कि सच्ची मेहनत और ईमानदारी हमेशा ऑडियन्स तक जरूर पहुंचती है.

राजकुमार राव की बात करे तो वो इन दिनों अपनी अपकमिंग बायोग्राफी के लिए काफी सुर्खियों में है. इस बायोपिक में वह उज्जवल निकम की भूमिका निभाएंगे. फिल्म की शूटिंग इस साल होने की उम्मीद है और ये फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है. राजकुमार का कहना है कि ये किरदार उनके लिए बेहद खास है और वो इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

SPORTS : SMAT में अभिषेक शर्मा ने हार्दिक पांड्या को धोया, टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के लिए बनेंगे खतरे की घंटी

0

पंजाब और बड़ौदा के बीच आज यानी 2 दिसंबर, 2025 को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का मैच खेला गया. इस मुकाबले में पंजाब के कप्तान अभिषेक शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने का फैसला किया. ओपनिंग करने मैदान पर उतरें कप्तान अभिषेक ने महज 18 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया. उनका बल्ला फिर से जमकर बोला और बड़ौदा के लिए खेल रहे टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी धोया. 

हार्दिक ने अभिषेक को 4 गेंदें डाली (इसमें एक वाइड भी शामिल) जिसपर पंजाब के कप्तान शर्मा ने एक चौका और एक छक्का लगया और कुल 12 रन (वाइड का एक रन मिलाकर) बनाया. ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा ने महज 19 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 263.16 का रहा. 

इंजरी के बाद वापसी कर रहे हार्दिक हुए फेल 

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को एशिया कप में चोट लगी थी, जिसके बाद, हार्दिक अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से क्रिकेट के मैदान में वापसी कर रहे हैं. पंजाब के खिलाफ पंड्या बुरी तरह फ्लॉप रहे. उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी में 13 की इकॉनमी से 52 रन दिए और सिर्फ एक विकेट चटकाने में सफल हुए. 

अभिषेक ने बंगाल के खिलाफ ठोका था तूफानी शतक

पंजाब के कप्तान अभिषेक शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले मैच में बंगाल के खिलाफ सिर्फ 32 गेंद में शतक जड़ दिया था और उन्होंने महज 52 गेंदों पर 148 रन की विस्फोटक पारी खेली थी. अभिषेक ने इस पारी में 16 छक्के और 8 चौके लगाए थे.

टी20 सीरीज की 9 दिसंबर से शुरुआत

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर, 2025 से हो रही है. टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और अगर ऐसे ही अभिषेक का बल्ला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी चला तो मेहमान टीम के लिए खतरे की घंटी बज जाएगी.

HEALTH : सर्दियों में नहीं होगी इम्युनिटी कम होने की प्रॉब्लम, घर में ऐसे बनाएं आयुर्वेदिक काढ़ा

0

सर्दियों के शुरू होते ही कई लोगों को ठंड से होने वाली बीमारियां शुरू हो जाती हैं, जैसे खांसी, जुकाम, गले की बीमारी आदि. तापमान कम होते ही इसका असर हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता या इम्युनिटी पर पड़ता है, जिससे हमें कई और बीमारियां होने का खतरा बना रहता है. और एक बात यह भी है कि लोग सर्दियों में ज़रा सी तबीयत खराब होने पर, जैसे खांसी, जुकाम, गले में बलगम जमना आदि, सीधे डॉक्टरों के पास दवाइयों के लिए भागते हैं, जो कि गलत है. ज्यादा दवाइयों का सेवन करना हमारी सेहत के लिए हानिकारक होता है. अगर आपको नॉर्मल सर्दियों वाली बीमारी है तो आप आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन कर सकते हैं, जो आपकी इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर को तंदुरुस्त तथा बीमारियों से मुक्त करने में मदद करता है.

आयुर्वेदिक काढ़ा कैसे बनाएं?
आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन हमारे भारत में प्राचीन समय से बीमारियों को खत्म करने के लिए किया जा रहा है, जिसे आप अपने घर में भी आसानी से बना सकते हैं. घर में ही आयुर्वेदिक काढ़ा बनाने के लिए हमारी रसोई में आसानी से मौजूद चीजें जैसे हल्दी, दालचीनी, तुलसी के कुछ पत्ते, लौंग और काली मिर्च जैसी रोजमर्रा की मसालों की जरूरत पड़ेगी. इसे बनाने के लिए एक बर्तन में जितना आपको काढ़ा बनाना है उतना पानी डालें. आसान तरीके से समझने के लिए बर्तन में 2-3 गिलास पानी डालकर उसे उबालें. फिर 3-4 तुलसी के पत्ते डालें और आधी कटी हुई अदरक को भी उबलते पानी में डालें. फिर दो-तीन लौंग, थोड़ी दालचीनी और चुटकी भर हल्दी डालकर धीमी आंच पर उबालें. इसे तब तक पकाएं जब तक बर्तन में पानी आधा न रह जाए. तैयार हुए काढ़े को छानकर थोड़ा गुड़ या शहद मिलाकर गर्म-गर्म पिएं, जिससे आपकी इम्युनिटी मजबूत रहेगी. आयुर्वेदिक काढ़े में उपयोग होने वाली सभी चीजें हमारी रसोई में ही मिल जाती हैं.

आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों के मौसम में काढ़ा पीने से हमारी पाचन शक्ति भी मजबूत होती है, जिससे हमारा खाना पेट में आसानी से पच जाता है. इसके सेवन से ठंड से होने वाली बीमारियां छूमंतर हो जाती हैं, जैसे काढ़े के सेवन से गले में जमा कफ और बलगम खत्म हो जाता है. सर्दियों में शरीर में होने वाला जोड़ों का दर्द भी काफी कम होता है. और काढ़े को सिर्फ बड़े और वृद्ध लोग ही नहीं, बच्चे भी पी सकते हैं, क्योंकि ठंड में सबसे ज्यादा बीमार बच्चे ही होते हैं. उनकी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए माता-पिता को उन्हें काढ़ा जरूर पिलाना चाहिए.

आयुर्वेदिक काढ़ा बनाने की सामग्री
8–10 तुलसी की पत्तियां
1 टुकड़ा आधी पीसी हुई अदरक
4–5 काली मिर्च (हल्की कुचली हुई)
5–6 लौंग
1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
1/4 चम्मच हल्दी
2 गिलास पानी
2–3 चम्मच शहद

SPORTS : रवि शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी! गंभीर पर किया सीधा वार, बोले – ‘मेरे वक्त ऐसा होता तो…

0

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर टेस्ट क्रिकेट में लगातार मिल रही नाकामियों को लेकर जबरदस्त दबाव में हैं. ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार, इंग्लैंड के साथ ड्रॉ और सिर्फ वेस्ट इंडीज के खिलाफ जीत, इस पूरे सिलसिले ने उनके कोचिंग कार्यकाल पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. अब इसी मुद्दे पर भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी खुलकर अपनी राय दी है और उनकी टिप्पणी ने माहौल और गर्मा दिया है.

रवि शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी

एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में जब शास्त्री से गंभीर के प्रदर्शन पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने किसी तरह का बचाव करने के बजाय साफ शब्दों में कहा, “मैं उन्हें प्रोटेक्ट नहीं कर रहा हूं. 100 प्रतिशत जिम्मेदारी कोच की भी होती है. अगर मेरे समय ऐसा हुआ होता, तो मैं सबसे पहले जिम्मेदारी लेता. उसके बाद मैं टीम मीटिंग में खिलाड़ियों को भी नहीं छोड़ता.”

उनका यह बयान इसलिए अहम है क्योंकि भारत की हालिया टेस्ट हार में बल्लेबाजों का प्रदर्शन सबसे बड़ी समस्या बनकर सामने आया है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट हार पर भड़के शास्त्री

शास्त्री ने गुवाहाटी टेस्ट में भारत की हैरान कर देने वाली बल्लेबाजी पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया और कड़ी टिप्पणी की. भारत वहां भी 100/1 से अचानक 130/7 पर सिमट गया था, और यही गिरावट मैच हारने का कारण बनी. शास्त्री ने कहा, “ये टीम इतनी खराब नहीं है कि अचानक ऐसी गिरावट आ जाए. खिलाड़ियों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी. ये वही बल्लेबाज हैं जो बचपन से स्पिन खेलते आ रहे हैं, फिर ऐसी दिक्कत क्यों?”

उनके बयान ने साफ कर दिया कि मसला सिर्फ कोचिंग का नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की मानसिकता और शॉट सिलेक्शन का भी है. 

BCCI ने गंभीर-अगरकर के साथ अचानक बुलाई मीटिंग

रवि शास्त्री के बयान के बीच ही खबर आई कि BCCI ने एक अहम मीटिंग बुलाई है जिसमें शामिल होंगे,

हेड कोच गौतम गंभीर

चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर

BCCI के कुछ बड़े अधिकारी

यह मीटिंग टेस्ट टीम की लगातार गिरती परफॉर्मेंस और टीम मैनेजमेंट के कुछ फैसलों पर उठ रहे सवालों को लेकर बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. 

NATIONAL : दिल्ली: सोते पति पर महिला ने डाला गर्म तेल और छिड़का था मिर्च पाउडर, कोर्ट ने लिया यह बड़ा फैसला

0

अंबेडकर नगर के मदनगीर इलाके में एक महिला ने अपने पति पर सोते समय गर्म तेल डाला. इसके बाद उसने उन पर लाल मिर्च पाउडर भी छिड़क दिया, जिससे पति झुलस गया अब साकेत कोर्ट ने उस गर्भवती महिला को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है, जिस पर अपने पति पर सोते समय गर्म तेल फेंकने और बाद में लाल मिर्च पाउडर डालने का आरोप है. कोर्ट ने इस घटना को हैरान करने वाला और सोच-समझकर किया गया हमला बताया.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक मामला अंबेडकर नगर थाना क्षेत्र का है. शिकायतकर्ता दिनेश कुमार, जो एक फार्मा कंपनी में काम करते हैं. दिल्ली पुलिस को बताया कि 3 अक्टूबर की सुबह करीब 3:15 बजे वह अचानक तेज जलन के साथ उठे. आरोप है कि उनकी पत्नी साधना ने किचन में तेल गर्म किया और उनके सोते हुए ऊपर डाल दिया. इसके बाद उसने उनके चेहरे पर लाल मिर्च पाउडर फेंका और धमकी दी कि अगर उन्होंने शोर मचाया तो वह और नुकसान करेगी. दिनेश के अनुसार घटना के वक्त उनकी छोटी बेटी भी वहीं पास में सो रही थी.

मुकदमा गंभीर और योजनाबद्ध हमला

शोर सुनकर मकान मालिक ने बीच-बचाव किया और दिनेश के जीजा को बुलाया. घायल दिनेश को पहले मदन मोहन मालवीय अस्पताल ले जाया गया, फिर हालत गंभीर होने के कारण सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया. साकेत कोर्ट ने कहा कि योजनाबद्ध और सोची-समझी तरीके से किया गया हमला था.

IPC धाराओं के तहत मामला दर्ज, पुलिस जांच में

साकेत कोर्ट के एडिशनल सेशन जज हरगुरवरिंदर सिंह जग्गी ने कहा कि साधना ने योजनाबद्ध और सोची-समझी तरीके से पति पर हमला किया, और यह सब तड़के के समय किया गया जब पति गहरी नींद में था. कोर्ट ने कहा कि आरोपों की गंभीरता और वारदात का तरीका देखते हुए उसे अग्रिम जमानत नहीं दी जा सकती. साधना पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(2) (खतरनाक तरीके से गंभीर चोट पहुंचाना) और 124(1) (एसिड जैसे पदार्थ से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. 

NATIONAL : बजरंग दल ने गौमाता के साथ दुष्कर्म और अनाचार करने अपराधियों के खिलाफ पृथक से कड़े कानुन बनाने की माँग

0

राजनांदगांव – प्रदेश में गौमाता के साथ दुष्कर्म और अनाचार का मामला बढ रहा है,आए दिन ऐसे मामले हो रहे है,जो पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर देने वाले है।
इस पर छतीसगढ़ सरकार से अपनी मांगे रखते हुए बजरंग दल के संभाग सहसंयोजक सुनील सेन ने बताया के छत्तीसगढ़ में गौ माताओ के साथ क्रूरताए और जगन्य अपराध बढ़ते जा रहे है,कुछ दिनों पूर्व राजनांदगांव मे भी एक शख्स असलम खान उम्र 56वर्ष व्दारा गौमाताओ से दुष्कर्म किया गया,जो शहर के सीसीटीवी कैमरे में भी क़ैद हुआ,इस कृत्य का एफ़.आई.आर कोतवाली थाना राजनांदगांव मे की गयी,


ऎसा ही दुष्कृत्य रायपुर मे भी आलम नामक व्यक्ति व्दारा किया गया था,वही घुमका गोपालपुर के एक शख्स नदीम खान उर्फ अब्दुल नाहिद और साहिल खान के द्वारा भी गौवंशों के साथ अनरगल कृत्य करते वीडियो वायरल हुवा था उन सभी पर मामला पंजीबद्ध कराया गया है.
किन्तु आई.पी.सी,बी.एन.एस. हो या छत्तीसगढ़ पशु संरक्षण अधिनियम किसी मे भी इस अपराध के लिए कोई पृथक से धारा या कानुन नही है इसलिए विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल राजनांदगांव व्दारा जिला दंडाधिकारी के हाथों मुख्यमंत्री विष्णुदेव जी के नाम ज्ञापन सोप गौ माता के साथ दुष्कर्म करने वाले अपराधों पर नयी धारा जोडी जाए,जिसमे सजा कम से कम 10 वर्ष का कठोर कारावास और 5 लाख तक के अर्थदंड से दण्डित किया जाए माँग की गई है साथ ही गौ-माता के साथ अनाचार या क्रूरता करने वालों पर फास्ट-ट्रैक न्यायालय में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,संबंधित अपराधों को गैर-ज़मानती (Non-Bailable) श्रेणी में शामिल करने पर विचार किया जाए।
गांवों, नगरों और गौशालाओं में निगरानी, CCTV व्यवस्था एवं त्वरित शिकायत प्रणाली उपलब्ध कराई जाए।पशु सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को ऐसे मामलों में तत्काल FIR एवं गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए जाएं।
अधिकांस मामलों में देखा गया है कि एक धर्म विशेष के व्यक्तियो द्वारा ही यह कृत्य किया जाता है,इससे उनकी मानसिकता स्पष्ट दिखती है के गौमाता के साथ ऐसा अनाचार हिन्दू समाज को अपमानित करने का बार बार प्रयास हो रहा है
वर्तमान समय में गौ-माता के साथ अनाचार, क्रूरता, दुर्व्यवहार तथा अनैतिक कार्यों की घटनाएँ समय-समय पर सामने आती रहती हैं। यह न केवल हमारी संस्कृति, धर्म और सामाजिक मूल्यों के विरुद्ध है, बल्कि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा संबंधित दंडात्मक प्रावधानों का गंभीर उल्लंघन भी है।
अतः वर्तमान सरकार से विनम्र अनुरोध है कि ऐसे जघन्य कृत्यों पर कठोरतम दंड का स्पष्ट कानूनी प्रावधान किया जाए।

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव

BUSINESS : SIP या PPF लंबे समय के निवेश में कौन बेहतर? जानें कहां होगी ज्यादा कमाई

0

भारतीय निवेशकों के लिए बाजार में निवेश के कई ऑप्शन मौजूद हैं. निवेशक अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार इन विकल्पों में चुनाव करते हैं. कुछ लोग सुरक्षित निवेश तो, वहीं कुछ लोग बाजार के जोखिमों पर आधारित निवेश पर अपना दांव लगाते हैं.

अगर आप भी लंबे समय में एक अच्छा रिटर्न देने वाली किसी योजना की तलाश कर रहे हैं तो, आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और म्यूचुअल फंड्स SIP में निवेश करने की सोच सकते हैं. आइए जानते हैं कि, आपको इन दोनों विकल्पों में कहां ज्यादा रिटर्न मिल सकता हैं….

..म्यूचुअल फंड SIP

अगर कोई निवेशक लंबे समय तक छोटी-छोटी राशि में निवेश करके एक बड़ा कॉर्पस बनाने का प्लान कर रहे हैं तो, म्यूचुअल फंड SIP उनके लिए एक फायदेमंद निवेश विकल्प हो सकता हैं. इसके तहत निवेश करने पर कंपाउंडिंग का लाभ मिलता है.

मोटे तौर पर अगर बाजार की स्थिति सही रहती है तो, निवेशकों को औसतन सालाना 12 फीसदी की रिटर्न मिल सकता हैं. हालांकि, म्यूचुअल फंड SIP बाजार जोखिमों के अधीन होता है, इसलिए रिटर्न में बदलाव भी संभव है.  

पब्लिक प्रोविडेंट फंड

एसआईपी की तरह ही यह भी लंबे समय तक निवेश करने वाले निवेशकों को पसंद आता हैं.  पब्लिक प्रोविडेंट फंड का मैच्योरिटि पीरियड 15 साल का होता है. अगर ब्याज दरों की बात करें तो, निवेशकों को अपने निवेश पर 7.1 फीसदी ब्याज मिलता है.

SIP  Vs PPF 

अगर कोई व्यक्ति हर महीने 10 हजार रुपये की SIP 15 सालों के लिए करता है तो, उसका कुल निवेश 18 लाख रुपये हो जाएगा. 12 फीसदी के अनुमानित रिटर्न दर पर यह रकम बढ़कर लगभग 47.59 लाख रुपये हो सकती है. यानी लंबे समय में करीब 29.59 लाख का संभावित लाभ मिल सकता हैं.

वहीं, अगर सेम राशि आपने PPF में 15 साल तक जमा किए तो, कुल निवेश 18 लाख और मैच्योरिटी पर यह फंड लगभग 32.54 लाख रुपये का होगा. यानी कि आपको कुल 14.54 लाख रुपये का मुनाफा मिलेगा. 

NATIONAL : बिहार: शादी समारोह में हुआ ठांय-ठांय… गोली लगने से शख्स की मौत, 3 गिरफ्तार, रोहतास का मामला

0

बिहार के रोहतास में रविवार (30 नवंबर, 2025) की रात शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई. घटना जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत थनुआ गांव की है. गोली चलने के बाद व्यक्ति की हुई से बारात में अफरातफरी मच गई. आनन-फानन में लोगों ने घायल शख्स को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. 

कंचनपुर गांव से आई थी बारात

मृतक की पहचान नंदन कुमार सिंह (50 वर्ष) के रूप में की गई है. वे बक्सर जिले के चिल्हर गांव निवासी विजय बहादुर सिंह के बेटे थे. इस घटना के बाद खुशी का माहौल मातम में पसर गया. बताया जाता है कि थनुआ गांव में रविवार की रात हर्ष कुमार सिंह की बहन की शादी थी. इसके लिए बारात धौडाड़ थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव से आई थी. 

घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम

लोगों ने बताया कि शादी को लेकर घर के लोगों और पड़ोसियों में उत्साह था. जब बारात आई तो कुछ लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी. इससे मौके पर मौजूद 50 वर्षीय नंदन कुमार सिंह को गोली लग गई. इस हादसे के बाद नंदन कुमार के परिजनों में कोहराम मच गया. 

सूचना पर पहुंची पुलिस, तीन गिरफ्तार 

इस घटना की सूचना मिलते ही शिवसागर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. घटनास्थल पर पहुंचे सदर डीएसपी-01 दिलीप कुमार ने बताया कि घटना में शामिल तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. पिस्टल को भी बरामद कर लिया गया है. पूछताछ जारी है. 

इस पूरे मामले में पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से संबंधित तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए हैं. अन्य फरार आरोपियों व सहयोगियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

SPORTS : साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी के बाद क्या बदल गई विराट कोहली की ODI रैंकिंग? जानिए

0

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में धमाकेदार शतक जड़ दिया. उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह आधुनिक क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं. रांची में खेले गए मुकाबले में कोहली ने जबरदस्त अंदाज में 100 रन पूरे किए और टीम इंडिया की पारी को मजबूती दी. उनके इस प्रदर्शन के बाद फैंस का पहला सवाल यही था की क्या कोहली की ICC ODI रैंकिंग बदल गई है?

जानिए किस नंबर पर पहुंचे स्टार बल्लेबाज

ICC की पुरुष ODI बल्लेबाजी रैंकिंग के मुताबिक विराट कोहली फिलहाल पांचवे स्थान पर बने हुए हैं. उनके रेटिंग प्वाइंट्स 725 हैं. हालांकि उन्होंने शानदार शतक जड़ा है, लेकिन रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. उनका करियर-बेस्ट रेटिंग 909 रहा है, जो उन्होंने 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ हासिल किया था.

रोहित शर्मा का क्या हाल?

ODI रैंकिंग में भारत के कप्तान रोहित शर्मा अभी भी नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं, उनके पास 781 रेटिंग पॉइंट्स हैं. दूसरी ओर युवा स्टार शुभमन गिल चौथे नंबर पर हैं और उनके 745 अंक हैं. गिल ने पिछले दो सालों में ODI में लगातार शानदार प्रदर्शन कर खुद को शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल किया है.

ये है टॉप-10 बल्लेबाजों की स्थिति

  1. रोहित शर्मा (भारत) – 781
  2. डेरिल मिचेल (न्यूज़ीलैंड) – 766
  3. इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान) – 764
  4. शुभमन गिल (भारत) – 745
  5. विराट कोहली (भारत) – 725
  6. बाबर आजम (पाकिस्तान) – 722
  7. हैरी टेक्टर (आयरलैंड) – 708
  8. शाई होप (वेस्टइंडीज) – 701
  9. श्रेयस अय्यर (भारत) – 700
  10. चरीथ असलंका (श्रीलंका) – 690

आगे रैंकिंग छलांग भी संभव

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अभी दो मैच और बाकी हैं. अगर कोहली आने वाले मुकाबलों में भी अपनी यही शानदार फॉर्म जारी रखते हैं, तो उनकी रैंकिंग में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. कोहली के पास टॉप-3 में पहुंचने का सुनहरा मौका है, क्योंकि उनके और ऊपर के खिलाड़ियों के बीच अंतर बहुत बड़ा नहीं है.

SPORTS : विराट कोहली ने 52वां वनडे शतक जड़ने के बाद पत्नी अनुष्का शर्मा को किया याद, वेडिंग रिंग को किया किस

0

विराट कोहली ने रांची में खेले गए पहले वनडे में रिकॉर्ड पारी खेली. उन्होंने 135 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. सेंचुरी बनाने के बाद विराट कोहली ने अपने गले में पहनी वेडिंग रिंग को किस करके सेलिब्रेशन किया. उनका ये स्वीट जेस्चर सोशल मीडिया पर वायरल है.

सोशल मीडिया पर फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

फैंस विराट के इस जेस्चर को काफी पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- विराट ने अपनी सेंचुरी पूरी की और अपने लॉकेट को किस किया, जिसमें अनुष्का की रिंग थी. उन्होंने आकाश में देखा और अपने पिता का आशीर्वाद लिया. ये मोमेंट क्रिकेट से परे है.

एक यूजर ने लिखा- जो लोग विराट को ट्रोल कर रहे थे और उनके फेलियर के लिए अनुष्का शर्मा को ब्लेम कर रहे थे उन लोगों के लिए ये तमाचा है. उन्होंने सेंचुरी बनाने के बाद वेडिंग रिंग को किस करके सेलिब्रेट किया.

वहीं एक यूजर ने लिखा- विराट कभी भी अपनी सक्सेस पिता और अनुष्का के साथ शेयर करना नहीं भूलते हैं. एक यूजर ने लिखा- विराट कोहली ने अनुष्का की रिंग वाले लॉकेट को किस किया. ये प्यार जताने का प्योर तरीका है. विराट और अनुष्का की पर्सनल लाइफ

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी. उनकी शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी. शादी के बाद उन्होंने फैंस के साथ वेडिंग वीडियोज और फोटोज शेयर किए थे. दोनों की शादी काफी चर्चा में रही. विराट और अनुष्का अब साथ में काफी खुश हैं और दो बच्चों के पेरेंट्स हैं. उन्हें एक बेटी वामिका और एक बेटा अकाय है.

अनुष्का और विराट अपने बच्चों के साथ ज्यादातर यूके में रहते हैं. वो लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आते हैं. वहां से उनके वीडियो और फोटोज खूब वायरल रहते हैं. विराट और अनुष्का ने अपने बच्चों का चेहरा अभी तक नहीं दिखाया है.

- Advertisement -

News of the Day