Tuesday, April 28, 2026
Home Blog Page 295

NATIONAL : दिल्ली: सोते पति पर महिला ने डाला गर्म तेल और छिड़का था मिर्च पाउडर, कोर्ट ने लिया यह बड़ा फैसला

0

अंबेडकर नगर के मदनगीर इलाके में एक महिला ने अपने पति पर सोते समय गर्म तेल डाला. इसके बाद उसने उन पर लाल मिर्च पाउडर भी छिड़क दिया, जिससे पति झुलस गया अब साकेत कोर्ट ने उस गर्भवती महिला को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है, जिस पर अपने पति पर सोते समय गर्म तेल फेंकने और बाद में लाल मिर्च पाउडर डालने का आरोप है. कोर्ट ने इस घटना को हैरान करने वाला और सोच-समझकर किया गया हमला बताया.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक मामला अंबेडकर नगर थाना क्षेत्र का है. शिकायतकर्ता दिनेश कुमार, जो एक फार्मा कंपनी में काम करते हैं. दिल्ली पुलिस को बताया कि 3 अक्टूबर की सुबह करीब 3:15 बजे वह अचानक तेज जलन के साथ उठे. आरोप है कि उनकी पत्नी साधना ने किचन में तेल गर्म किया और उनके सोते हुए ऊपर डाल दिया. इसके बाद उसने उनके चेहरे पर लाल मिर्च पाउडर फेंका और धमकी दी कि अगर उन्होंने शोर मचाया तो वह और नुकसान करेगी. दिनेश के अनुसार घटना के वक्त उनकी छोटी बेटी भी वहीं पास में सो रही थी.

मुकदमा गंभीर और योजनाबद्ध हमला

शोर सुनकर मकान मालिक ने बीच-बचाव किया और दिनेश के जीजा को बुलाया. घायल दिनेश को पहले मदन मोहन मालवीय अस्पताल ले जाया गया, फिर हालत गंभीर होने के कारण सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया. साकेत कोर्ट ने कहा कि योजनाबद्ध और सोची-समझी तरीके से किया गया हमला था.

IPC धाराओं के तहत मामला दर्ज, पुलिस जांच में

साकेत कोर्ट के एडिशनल सेशन जज हरगुरवरिंदर सिंह जग्गी ने कहा कि साधना ने योजनाबद्ध और सोची-समझी तरीके से पति पर हमला किया, और यह सब तड़के के समय किया गया जब पति गहरी नींद में था. कोर्ट ने कहा कि आरोपों की गंभीरता और वारदात का तरीका देखते हुए उसे अग्रिम जमानत नहीं दी जा सकती. साधना पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(2) (खतरनाक तरीके से गंभीर चोट पहुंचाना) और 124(1) (एसिड जैसे पदार्थ से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. 

NATIONAL : बजरंग दल ने गौमाता के साथ दुष्कर्म और अनाचार करने अपराधियों के खिलाफ पृथक से कड़े कानुन बनाने की माँग

0

राजनांदगांव – प्रदेश में गौमाता के साथ दुष्कर्म और अनाचार का मामला बढ रहा है,आए दिन ऐसे मामले हो रहे है,जो पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर देने वाले है।
इस पर छतीसगढ़ सरकार से अपनी मांगे रखते हुए बजरंग दल के संभाग सहसंयोजक सुनील सेन ने बताया के छत्तीसगढ़ में गौ माताओ के साथ क्रूरताए और जगन्य अपराध बढ़ते जा रहे है,कुछ दिनों पूर्व राजनांदगांव मे भी एक शख्स असलम खान उम्र 56वर्ष व्दारा गौमाताओ से दुष्कर्म किया गया,जो शहर के सीसीटीवी कैमरे में भी क़ैद हुआ,इस कृत्य का एफ़.आई.आर कोतवाली थाना राजनांदगांव मे की गयी,


ऎसा ही दुष्कृत्य रायपुर मे भी आलम नामक व्यक्ति व्दारा किया गया था,वही घुमका गोपालपुर के एक शख्स नदीम खान उर्फ अब्दुल नाहिद और साहिल खान के द्वारा भी गौवंशों के साथ अनरगल कृत्य करते वीडियो वायरल हुवा था उन सभी पर मामला पंजीबद्ध कराया गया है.
किन्तु आई.पी.सी,बी.एन.एस. हो या छत्तीसगढ़ पशु संरक्षण अधिनियम किसी मे भी इस अपराध के लिए कोई पृथक से धारा या कानुन नही है इसलिए विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल राजनांदगांव व्दारा जिला दंडाधिकारी के हाथों मुख्यमंत्री विष्णुदेव जी के नाम ज्ञापन सोप गौ माता के साथ दुष्कर्म करने वाले अपराधों पर नयी धारा जोडी जाए,जिसमे सजा कम से कम 10 वर्ष का कठोर कारावास और 5 लाख तक के अर्थदंड से दण्डित किया जाए माँग की गई है साथ ही गौ-माता के साथ अनाचार या क्रूरता करने वालों पर फास्ट-ट्रैक न्यायालय में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,संबंधित अपराधों को गैर-ज़मानती (Non-Bailable) श्रेणी में शामिल करने पर विचार किया जाए।
गांवों, नगरों और गौशालाओं में निगरानी, CCTV व्यवस्था एवं त्वरित शिकायत प्रणाली उपलब्ध कराई जाए।पशु सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को ऐसे मामलों में तत्काल FIR एवं गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए जाएं।
अधिकांस मामलों में देखा गया है कि एक धर्म विशेष के व्यक्तियो द्वारा ही यह कृत्य किया जाता है,इससे उनकी मानसिकता स्पष्ट दिखती है के गौमाता के साथ ऐसा अनाचार हिन्दू समाज को अपमानित करने का बार बार प्रयास हो रहा है
वर्तमान समय में गौ-माता के साथ अनाचार, क्रूरता, दुर्व्यवहार तथा अनैतिक कार्यों की घटनाएँ समय-समय पर सामने आती रहती हैं। यह न केवल हमारी संस्कृति, धर्म और सामाजिक मूल्यों के विरुद्ध है, बल्कि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा संबंधित दंडात्मक प्रावधानों का गंभीर उल्लंघन भी है।
अतः वर्तमान सरकार से विनम्र अनुरोध है कि ऐसे जघन्य कृत्यों पर कठोरतम दंड का स्पष्ट कानूनी प्रावधान किया जाए।

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव

BUSINESS : SIP या PPF लंबे समय के निवेश में कौन बेहतर? जानें कहां होगी ज्यादा कमाई

0

भारतीय निवेशकों के लिए बाजार में निवेश के कई ऑप्शन मौजूद हैं. निवेशक अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार इन विकल्पों में चुनाव करते हैं. कुछ लोग सुरक्षित निवेश तो, वहीं कुछ लोग बाजार के जोखिमों पर आधारित निवेश पर अपना दांव लगाते हैं.

अगर आप भी लंबे समय में एक अच्छा रिटर्न देने वाली किसी योजना की तलाश कर रहे हैं तो, आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और म्यूचुअल फंड्स SIP में निवेश करने की सोच सकते हैं. आइए जानते हैं कि, आपको इन दोनों विकल्पों में कहां ज्यादा रिटर्न मिल सकता हैं….

..म्यूचुअल फंड SIP

अगर कोई निवेशक लंबे समय तक छोटी-छोटी राशि में निवेश करके एक बड़ा कॉर्पस बनाने का प्लान कर रहे हैं तो, म्यूचुअल फंड SIP उनके लिए एक फायदेमंद निवेश विकल्प हो सकता हैं. इसके तहत निवेश करने पर कंपाउंडिंग का लाभ मिलता है.

मोटे तौर पर अगर बाजार की स्थिति सही रहती है तो, निवेशकों को औसतन सालाना 12 फीसदी की रिटर्न मिल सकता हैं. हालांकि, म्यूचुअल फंड SIP बाजार जोखिमों के अधीन होता है, इसलिए रिटर्न में बदलाव भी संभव है.  

पब्लिक प्रोविडेंट फंड

एसआईपी की तरह ही यह भी लंबे समय तक निवेश करने वाले निवेशकों को पसंद आता हैं.  पब्लिक प्रोविडेंट फंड का मैच्योरिटि पीरियड 15 साल का होता है. अगर ब्याज दरों की बात करें तो, निवेशकों को अपने निवेश पर 7.1 फीसदी ब्याज मिलता है.

SIP  Vs PPF 

अगर कोई व्यक्ति हर महीने 10 हजार रुपये की SIP 15 सालों के लिए करता है तो, उसका कुल निवेश 18 लाख रुपये हो जाएगा. 12 फीसदी के अनुमानित रिटर्न दर पर यह रकम बढ़कर लगभग 47.59 लाख रुपये हो सकती है. यानी लंबे समय में करीब 29.59 लाख का संभावित लाभ मिल सकता हैं.

वहीं, अगर सेम राशि आपने PPF में 15 साल तक जमा किए तो, कुल निवेश 18 लाख और मैच्योरिटी पर यह फंड लगभग 32.54 लाख रुपये का होगा. यानी कि आपको कुल 14.54 लाख रुपये का मुनाफा मिलेगा. 

NATIONAL : बिहार: शादी समारोह में हुआ ठांय-ठांय… गोली लगने से शख्स की मौत, 3 गिरफ्तार, रोहतास का मामला

0

बिहार के रोहतास में रविवार (30 नवंबर, 2025) की रात शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई. घटना जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत थनुआ गांव की है. गोली चलने के बाद व्यक्ति की हुई से बारात में अफरातफरी मच गई. आनन-फानन में लोगों ने घायल शख्स को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. 

कंचनपुर गांव से आई थी बारात

मृतक की पहचान नंदन कुमार सिंह (50 वर्ष) के रूप में की गई है. वे बक्सर जिले के चिल्हर गांव निवासी विजय बहादुर सिंह के बेटे थे. इस घटना के बाद खुशी का माहौल मातम में पसर गया. बताया जाता है कि थनुआ गांव में रविवार की रात हर्ष कुमार सिंह की बहन की शादी थी. इसके लिए बारात धौडाड़ थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव से आई थी. 

घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम

लोगों ने बताया कि शादी को लेकर घर के लोगों और पड़ोसियों में उत्साह था. जब बारात आई तो कुछ लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी. इससे मौके पर मौजूद 50 वर्षीय नंदन कुमार सिंह को गोली लग गई. इस हादसे के बाद नंदन कुमार के परिजनों में कोहराम मच गया. 

सूचना पर पहुंची पुलिस, तीन गिरफ्तार 

इस घटना की सूचना मिलते ही शिवसागर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. घटनास्थल पर पहुंचे सदर डीएसपी-01 दिलीप कुमार ने बताया कि घटना में शामिल तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. पिस्टल को भी बरामद कर लिया गया है. पूछताछ जारी है. 

इस पूरे मामले में पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से संबंधित तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए हैं. अन्य फरार आरोपियों व सहयोगियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

SPORTS : साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी के बाद क्या बदल गई विराट कोहली की ODI रैंकिंग? जानिए

0

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में धमाकेदार शतक जड़ दिया. उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह आधुनिक क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं. रांची में खेले गए मुकाबले में कोहली ने जबरदस्त अंदाज में 100 रन पूरे किए और टीम इंडिया की पारी को मजबूती दी. उनके इस प्रदर्शन के बाद फैंस का पहला सवाल यही था की क्या कोहली की ICC ODI रैंकिंग बदल गई है?

जानिए किस नंबर पर पहुंचे स्टार बल्लेबाज

ICC की पुरुष ODI बल्लेबाजी रैंकिंग के मुताबिक विराट कोहली फिलहाल पांचवे स्थान पर बने हुए हैं. उनके रेटिंग प्वाइंट्स 725 हैं. हालांकि उन्होंने शानदार शतक जड़ा है, लेकिन रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. उनका करियर-बेस्ट रेटिंग 909 रहा है, जो उन्होंने 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ हासिल किया था.

रोहित शर्मा का क्या हाल?

ODI रैंकिंग में भारत के कप्तान रोहित शर्मा अभी भी नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं, उनके पास 781 रेटिंग पॉइंट्स हैं. दूसरी ओर युवा स्टार शुभमन गिल चौथे नंबर पर हैं और उनके 745 अंक हैं. गिल ने पिछले दो सालों में ODI में लगातार शानदार प्रदर्शन कर खुद को शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल किया है.

ये है टॉप-10 बल्लेबाजों की स्थिति

  1. रोहित शर्मा (भारत) – 781
  2. डेरिल मिचेल (न्यूज़ीलैंड) – 766
  3. इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान) – 764
  4. शुभमन गिल (भारत) – 745
  5. विराट कोहली (भारत) – 725
  6. बाबर आजम (पाकिस्तान) – 722
  7. हैरी टेक्टर (आयरलैंड) – 708
  8. शाई होप (वेस्टइंडीज) – 701
  9. श्रेयस अय्यर (भारत) – 700
  10. चरीथ असलंका (श्रीलंका) – 690

आगे रैंकिंग छलांग भी संभव

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अभी दो मैच और बाकी हैं. अगर कोहली आने वाले मुकाबलों में भी अपनी यही शानदार फॉर्म जारी रखते हैं, तो उनकी रैंकिंग में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. कोहली के पास टॉप-3 में पहुंचने का सुनहरा मौका है, क्योंकि उनके और ऊपर के खिलाड़ियों के बीच अंतर बहुत बड़ा नहीं है.

SPORTS : विराट कोहली ने 52वां वनडे शतक जड़ने के बाद पत्नी अनुष्का शर्मा को किया याद, वेडिंग रिंग को किया किस

0

विराट कोहली ने रांची में खेले गए पहले वनडे में रिकॉर्ड पारी खेली. उन्होंने 135 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. सेंचुरी बनाने के बाद विराट कोहली ने अपने गले में पहनी वेडिंग रिंग को किस करके सेलिब्रेशन किया. उनका ये स्वीट जेस्चर सोशल मीडिया पर वायरल है.

सोशल मीडिया पर फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

फैंस विराट के इस जेस्चर को काफी पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- विराट ने अपनी सेंचुरी पूरी की और अपने लॉकेट को किस किया, जिसमें अनुष्का की रिंग थी. उन्होंने आकाश में देखा और अपने पिता का आशीर्वाद लिया. ये मोमेंट क्रिकेट से परे है.

एक यूजर ने लिखा- जो लोग विराट को ट्रोल कर रहे थे और उनके फेलियर के लिए अनुष्का शर्मा को ब्लेम कर रहे थे उन लोगों के लिए ये तमाचा है. उन्होंने सेंचुरी बनाने के बाद वेडिंग रिंग को किस करके सेलिब्रेट किया.

वहीं एक यूजर ने लिखा- विराट कभी भी अपनी सक्सेस पिता और अनुष्का के साथ शेयर करना नहीं भूलते हैं. एक यूजर ने लिखा- विराट कोहली ने अनुष्का की रिंग वाले लॉकेट को किस किया. ये प्यार जताने का प्योर तरीका है. विराट और अनुष्का की पर्सनल लाइफ

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी. उनकी शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी. शादी के बाद उन्होंने फैंस के साथ वेडिंग वीडियोज और फोटोज शेयर किए थे. दोनों की शादी काफी चर्चा में रही. विराट और अनुष्का अब साथ में काफी खुश हैं और दो बच्चों के पेरेंट्स हैं. उन्हें एक बेटी वामिका और एक बेटा अकाय है.

अनुष्का और विराट अपने बच्चों के साथ ज्यादातर यूके में रहते हैं. वो लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आते हैं. वहां से उनके वीडियो और फोटोज खूब वायरल रहते हैं. विराट और अनुष्का ने अपने बच्चों का चेहरा अभी तक नहीं दिखाया है.

NATIONAL : सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश पर कुत्तों के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है परंतु पत्रकारों के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट की निर्देशों का पालन क्यों नहीं किया जा रहा

0

आईंरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने प्रदेश सरकार के उस निर्णय का स्वागत किया है जिसमें सुप्रीम कोर्ट की दिशा निर्देशों का हवाला देते हुए यह कहा गया है कि प्रदेश के स्कूली बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए स्कूलों के आसपास घूम रहे हैं आवारा कुत्तों को हटाने में संकुल समन्वयक एवं प्राचार्य की भूमिका अहम रहेगी दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट के ही पत्रकारों पर तमाम तरह के दिशा निर्देश समय-समय पर जारी होते रहते हैं जैसा कि पत्रकारों पर अगर फर्जी एफआईआर दर्ज होते हैं तो संबंधित राज्यों के डीजीपी जिम्मेदार होंगे इसका कहीं पर भी कहीं पालन नहीं किया जा रहा है इसी तरह पत्रकारों को लेकर एक और एडवाइजरी जारी किए गए कि सूत्र आधारित समाचार पर या सरकार की आलोचना करने पर किसी भी पत्रकार पर मुकदमा या मानहानिकारक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता उसके बावजूद भी इस निर्देश की खुलेआम राज्य सरकारें धज्जियां उड़ा रही है

आखिर सरकारें पत्रकारों के मामले पर सुप्रीम कोर्ट की दिशा निर्देशों का भी पालन क्यों नहीं करती सरकार नहीं चाहती कि पत्रकारों को सुरक्षा व संरक्षण मिले क्योंकि अक्सर सरकार में रहने वाले लोग ही भ्रष्टाचार में लिप्त रहते है और लोकतंत्र का चौथा स्तंभ उस भ्रष्टाचार को जनता के सामने लाने का प्रयास करते है यही कारण है कि पत्रकारों को लेकर सरकारें उतनी संजीदा नहीं है जीतने के दूसरे मामले को लेकर पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय संगठन आईंरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने छत्तीसगढ़ शासन से मांग किया है कि जिस तरीके से आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की निर्देशों का राज्य सरकार ने कड़ाई से पालन किया इसी तरह देश का चौथा स्तंभ पत्रकारों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का भी कड़ाई से पालन करने का एडवाइजरी जारी करने का कष्ट करें एवं फर्जी एफआईआर करने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें

NATIONAL : जशपुर एसपी मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में पदस्थ शशि मोहन सिंह को तत्काल राजनांदगांव लाए राजनांदगांव के माहौल को शशि मोहन जैसे अफसर ही संभाल सकते हैं

0

राजनांदगांव जिले में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए चाकू बाजी नकबजनी बड़ी चोरी बलात्कार घटनाओं को देखते हुए 2012 से लेकर 17 तक राजनांदगांव जिले में पदस्थ रहे श्री शशि मोहन सिंह 2012 बेंच के आईपीएस अधिकारी जो कि अभी जशपुर में पदस्थ है माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव के जिले में पदस्थ है उनको तत्काल राजनांदगांव जिले में पदस्थ करने की मांग आईंरा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने किया है श्री वर्मा ने यह कहा कि माननीय श्री शशि मोहन सिंह के रहते राजनांदगांव जिले में कोई बहू बेटी से अगर कोई छेड़छाड़ चोरी होता है तब आरोपी 24 घंटे के अंदर कानून के गिरफ्त में होता था लेकिन वर्तमान में पुलिस और कानून पूरी फेलियर है लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बद से बद्तर है

हालांकि वर्तमान एसपी अंकिता शर्मा हाल ही में राजनांदगांव आई है कांबिंग गस्त के माध्यम से एवं कुछ शराब सट्टा जैसे अपराध पर आंशिक प्रतिबंध लगाकर अपराध पर नकेल कसने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन चाकू बाजी जैसे वारदात हटने का नाम नहीं ले रही है इसलिए तत्काल माननीय श्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से आग्रह है कि 2012 बेच के आईपीएस अधिकारी शशि मोहन सिंह जो कि पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार में आठवीं बटालियन में थे उसके बाद में लगातार आईंरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने मांग किया तब बस्तर का एसपी बना दिया उसके बाद सरकार बनने के बाद तत्काल प्रमोटेड हुए हैं उस अधिकारी को राजनांदगांव जिले में मात्र 6 महीने के लिए राजनांदगांव जिला पदस्थ किया जाए ताकि संस्कारधानी का जो नाम है पूरे प्रदेश में यह माननीय विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन क्षेत्र है नकबजनी चाकूबाजी लगातार हो रही है आने वाले समय में स्थिति बेहद विस्फोटक हो सकती है जब लोगों को शहर से निकलना मुश्किल हो जाएगा अखबार से जुड़े हुए लोगों से भी आग्रह है कि कृपया वह सच्चाई को सामने लाए जैसा कि अभी चाकूबाजी के अपराधी द्वारा सरेंडर किया गया था जिसे कुछ अखबारों द्वारा पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई जैसे शब्दों से संबोधन किया गया था जो कि गलत है माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु साय और प्रदेश के डीजीपी से मांग है कि अपने विशिष्ट कार्यशैली विशिष्ट अनुसंधान से पूरे देश भर में जाने वाले दबंग ऑफिसर सिंघम सही मायने में तत्काल शशि मोहन की नियुक्ति मात्र 6 महीने के लिए राजनांदगांव जिले में किया जाना चाहिए

NATIONAL : आज कुल 5 प्रकरणों में 6 लाख 68 हजार 360 रूपए मूल्य के 215.60 क्विंटल 539 बोरा अवैध धान जप्त

0

जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान की बिक्री करने की पुनरावृत्ति होने एवं संलिप्त पाए जाने पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में राजस्व, खाद्य, मंडी विभाग के संयुक्त दल द्वारा आज कुल 5 प्रकरणों में 6 लाख 68 हजार 360 रूपए मूल्य के 215.60 क्विंटल (539 बोरा) अवैध धान जप्त किया गया। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 123 प्रकरणों में 4 करोड़ 85 लाख 87 हजार 726 रूपए मूल्य के 15673.46 क्विंटल (39184 बोरा) अवैध धान एवं 7 वाहन जप्त किया गया है।


प्राप्त जानकारी अनुसार आज राजनांदगांव अनुविभाग में 3 प्रकरण में 5 लाख 75 हजार 360 रूपए मूल्य के 185.60 क्विंटल (464 बोरा) अवैध धान एवं डोंगरगांव अनुविभाग में कुल 2 प्रकरणों में 93 हजार रूपए मूल्य के 30 क्विंटल (75 बोरा) अवैध धान जप्त किया गया है। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक राजनांदगांव अनुविभाग में कुल 49 प्रकरणों में 2 करोड़ 76 लाख 54 हजार 480 रूपए मूल्य के 8920.80 क्विंटल (22302 बोरा) अवैध धान व 2 वाहन, डोंगरगढ़ अनुविभाग में 36 प्रकरण में 95 लाख 87 हजार 866 रूपए मूल्य के 3092.86 क्विंटल (7732 बोरा) अवैध धान व 2 वाहन तथा डोंगरगांव अनुविभाग में कुल 38 प्रकरणों में 1 करोड़ 13 लाख 45 हजार 380 रूपए मूल्य के 3659.80 क्विंटल (9150 बोरा) अवैध धान एवं 3 वाहन जप्त किया गया है।
जिले में कोचियों एवं बिचौलियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले के 1500 छोटे एवं बडे मंडी अनुज्ञप्तिधारियों को सूचीबद्ध कर अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार एवं खाद्य व मंडी के अधिकारियों को जांच कर अवैध रूप से भंडारित धान जप्त किए जाने तथा सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिये गये है। जिले में अंतर्राज्यीय अवैध धान आवक के रोकथाम हेतु जिले में कुल 3 अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट बोरतलाब, पाटेकोहरा एवं कल्लूबंजारी स्थापित किया गया है। जहां पर मंडी, नगर सेना, वन विभाग एवं राजस्व के अधिकारियों द्वारा तीन पालियों में 24 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है।

SURAT : छात्रा से एकतरफा प्यार में टीचर की शर्मनाक करतूत, फेक ID बनाकर स्टूडेंट को किया ब्लैकमेल, फिर…

0

सूरत में पॉजिटिव ट्यूशन क्लासेस के टीचर भावेश पटेल को अपनी पुरानी स्टूडेंट की फेक इंस्टाग्राम ID बनाकर ब्लैकमेल करने, वर्चुअल नंबर से मैसेज भेजने और WhatsApp ग्रुप में उसके परिवार को जोड़कर मॉर्फ्ड फोटो पोस्ट करने के आरोप में साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है. छात्रा 2023 से उससे परेशान थी और 26 मई 2025 को केस दर्ज हुआ था.

सूरत से झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पॉजिटिव ट्यूशन क्लासेस के एक टीचर ने अपनी ही पुरानी स्टूडेंट को फेक सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर परेशान किया. पुलिस के अनुसार, आरोपी टीचर ने इंस्टाग्राम पर छात्रा के नाम से कई फेक ID बनाई थीं और उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी. आरोपी यहीं नहीं रुका, बल्कि WhatsApp पर वर्चुअल नंबर से मैसेज करके भी स्टूडेंट को लगातार हैरेस करता रहा.

मामले के बढ़ने पर छात्रा ने साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दी, जिसके बाद टेक्निकल जांच के आधार पर आरोपी भावेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी सूरत के कतारगाम इलाके की विट्ठलनगर सोसाइटी में रहता है और मूल रूप से सुरेंद्रनगर जिले के अनिंद्रा गांव का रहने वाला है.

छात्रा से नफरत और एकतरफा जुनून में डूबे आरोपी ने एक वर्चुअल नंबर से WhatsApp ग्रुप बनाया और इसमें छात्रा के परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों को जोड़ दिया. इसके बाद आरोपी ने इस ग्रुप में छात्रा की मॉर्फ्ड फोटोज पोस्ट करनी शुरू कर दीं, जिससे उसने छात्रा की छवि खराब करने की कोशिश की. इस हरकत से छात्रा और उसका परिवार मानसिक रूप से बुरी तरह परेशान हो गया.

आरोपी ने इंस्टाग्राम की फर्जी प्रोफाइल पर छात्रा की पुरानी तस्वीरों का इस्तेमाल किया और लगातार संदेश भेजकर उसे डराता रहा. छात्रा ने बताया कि भावेश उसे बार-बार काम छोड़ने का दबाव भी बना रहा था, जबकि वह 12वीं के बाद से प्राइवेट नौकरी कर रही थी.

छात्रा ने 2023 में इंस्टाग्राम पर पहली बार फेक ID बनने पर सिंगनपोर पुलिस स्टेशन में अर्जी दी थी. उस समय आरोपी कुछ समय के लिए शांत हो गया, लेकिन कुछ महीनों बाद उसने फिर से परेशान करना शुरू कर दिया. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने क्राइम रजिस्टर होने तक यानी 26 मई 2025 तक लगातार छात्रा को टारगेट किया.

छात्रा का कहना है कि वह 2021 तक आरोपी के यहां ट्यूशन पढ़ती थी और उसी दौरान आरोपी ने उसके प्रति गलत इरादे पालने शुरू कर दिए थे. नौकरी शुरू करने के बाद आरोपी का एकतरफा प्यार जुनून में बदल गया और वह उसे हर संभव तरीके से परेशान करने लगा.

सूरत साइबर क्राइम सेल ने शिकायत मिलने के बाद मामले की विस्तृत जांच शुरू की. टेक्निकल सर्विलांस और डिजिटल सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी भावेश सूर्यकांतभाई पटेल वसोया (उम्र 35) को हिरासत में लिया. वह कतारगाम के अंबातलावडी इलाके में पॉजिटिव ट्यूशन क्लासेस चलाता था और छात्रा की पुरानी पहचान का फायदा उठाकर उसे टारगेट कर रहा था.

DCP बिशाखा जैन ने बताया कि आरोपी ने जानबूझकर छात्रा को मानसिक रूप से परेशान करने की रणनीति बनाई थी. पुलिस ने फर्जी ID, वर्चुअल नंबर और ग्रुप से जुड़े सभी डिजिटल सबूत इकट्ठे करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की प्रक्रिया चल रही है.

- Advertisement -

News of the Day