Thursday, April 30, 2026
Home Blog Page 333

NATIONAL : पलंग के नीचे मिला महिला का सड़ा गला शव, घर से लिव-इन पार्टनर फरार

0

गुरुग्राम के दुंदहेड़ा गांव में एक 26 वर्षीय महिला का सड़ा-गला शव उसके किराए के कमरे के पलंग के नीचे से बरामद हुआ है. पुलिस को शक है कि महिला की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर ने की है, जो फिलहाल फरार है. मृतका की पहचान अंगूरी के रूप में हुई है. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के दुंदहेड़ा गांव में बुधवार को एक 26 साल की महिला का सड़ा-गला शव उसके किराए के कमरे में पलंग के नीचे से बरामद किया गया. पुलिस को शक है कि महिला की गला घोंटकर हत्या उसके लिव-इन पार्टनर ने की है, जो फिलहाल फरार है. मृतका की पहचान अंगूरी के रूप में हुई है, जो करीब डेढ़ साल से अनुज नाम के व्यक्ति के साथ रह रही थी. दोनों ने करीब 20 दिन पहले ही दुंदहेड़ा में किराए का यह घर लिया था. पुलिस के अनुसार, अंगूरी रोजाना सुबह 9 बजे काम पर जाती थी और शाम 7 बजे घर लौटती थी.

स्थानीय लोगों ने बताया कि अंगूरी को आखिरी बार 31 अक्टूबर को देखा गया था. इसके बाद वह अचानक लापता हो गई. जब घर से दुर्गंध आने लगी, तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का ताला तोड़ा और देखा कि पलंग के नीचे से बदबू आ रही थी, जिसके बाद शव बरामद किया गया.

पुलिस का कहना है कि हत्या लगभग एक हफ्ते पहले की गई होगी. प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि अनुज ने अंगूरी का गला घोंटकर हत्या की और घर को बाहर से बंद कर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

उद्योग विहार थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है, और आरोपी की गिरफ्तारी जल्द होगी.’ यह मामला न केवल लिव-इन रिलेशनशिप में बढ़ते अपराधों पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि शहरी इलाकों में सुरक्षा और सामुदायिक सतर्कता की आवश्यकता को भी उजागर करता है.

ENTERTAINMENT : नाना बने दलेर मेहंदी, शादी के 12 साल बाद बेटी ने नन्ही परी को दिया जन्म

0

पंजाबी संगीत के दिग्गज दलेर मेहंदी और हंस राज हंस का घर नन्ही परी की किलकारियों से गूंज उठा है. दलेर मेहंदी और हंस राज हंस दोनों नन्ही परी पर प्यार लुटाते दिखे.दलेर मेहंदी और हंस राज हंस पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के दो बड़े और मशहूर सिंगर हैं. उनकी गायकी ने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है और उनकी पहचान मंच से कहीं आगे तक है. इस समय दोनों दिग्गज इसलिए चर्चा में हैं, क्योंकि इनके घर नन्ही परी आई है. दलेर मेहंदी नाना और हंस राज हंस दादा बन गए हैं.

4 नवंबर 2025 को नवराज हंस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक खूबसूरत फोटो शेयर की. फोटो में उनके पिता हंस राज हंस और उनके ससुर दलेर मेहंदी, अपनी नन्ही परी पर प्यार बरसा रहे थे. नवराज हंस और अजीत कौर ने शादी के 12 साल बाद अपनी पहली बेटी का स्वागत किया है. तस्वीर में हंस राज हंस अपनी पोती के छोटे-छोटे हाथ थामे हुए नजर आए. वहीं दलेर मेहंदी उसके पास बैठे दिखे.

नवराज और अजीत ने दादा और नानाजी के साथ बेटी की तस्वीरें हाल ही में शेयर की हैं, लेकिन उनकी बेटी का जन्म अगस्त 2025 में हुआ था. 28 अगस्त को नवराज ने अस्पताल से एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें वो अपनी बेटी को बाहों में लिए हुए थे. उन्होंने लिखा था- मैं पापा बन गया. हमारे परिवार में स्वागत है मेरी प्यारी बेटी का. शुक्रिया अजीत मेहंदी इस खूबसूरत तोहफे के लिए. नवराज और अजीत अपनी बेटी का नाम रेशम नवराज हंस रखा है.

कपल के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो नवराज हंस, गायक और राजनेता हंस राज हंस के बेटे हैं. वो जाने-माने पंजाबी सिंगर और परफॉर्मर हैं. उन्होंने ‘वड्डी शराबन’, ‘मिले सुर’, ‘छोटे-छोटे पैग’, ‘मुंडियां’, ‘जट्ट जगुआर’, ‘दिल मेल्ट करदा’ जैसे हिट गाने गाए हैं वहीं, अजीत कौर मेहंदी, दलैर मेहंदी की बेटी हैं. वो बाकी सेलिब्रिटी बच्चों की तरह ज्यादा पब्लिक में नहीं दिखती हैं. उनके इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक, वो एक स्क्रीनराइटर हैं.

NATIONAL : कर्ज लिया, दहेज की हर डिमांग पूरी की, फिर भी… ससुराल में बेटी की मौत, शव देख टूट गया पिता

0

बांदा में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. महिला का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है.

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक नवविवाहिता का शव उसके ससुराल में फंदे पर लटकता मिला तो हड़कंप मच गया. परिजनों को जैसे ही बेटी की मौत की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए. पिता ने बेटी का शव देखा तो बिलखते हुए कहा कि मैंने अपनी हैसियत से बढ़कर, कर्ज लेकर बेटी की शादी की, इन लोगों की हर एक डिमांड पूरी की, लेकिन इन्होंने मेरी बेटी को ही मार डाला और लटका दिया. उसके पैर जमीन पर रखे थे. सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के बलखंडी नाका चौकी क्षेत्र का है. जहां अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले मृतिका के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 8 माह पहले बांदा में न्यू मार्केट इलाके में की थी. उन्होंने आगे बताया कि वो जब बेटी के ससुराल आई तो उन्हें उनकी बेटी का शव फंदे से लटका मिला.उसके पैर जमीन पर रखे हुए थे.

पिता का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या करके शव को फंदे पर लटका दिया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि बेटी के ससुरालियों के हर मुराद पूरी की, उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर हर काम आगे से आगे किया, लेकिन उनकी बेटी को मार डाला गया. पीड़ित परिवार ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

ASP मेविस टॉक ने बताया कि शहर कोतवाली के बलखंडी नाका क्षेत्र के एक नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला है. मौके पर फील्ड यूनिट और हम सभी पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. परिजनों से तहरीर लेकर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है. मामले में जांच करके आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

NATIONAL : छह महीने की बच्ची को दादी ने मार डाला… कुछ देर के लिए किचन में गई थी मां, लौटी तो खून से लथपथ थी मासूम

0

केरल के एर्नाकुलम में छह महीने की मासूम बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी गई. इस वारदात का शक बच्ची की दादी पर है. पुलिस का कहा है कि बच्ची की मां थोड़ी देर के लिए रसोई में गई हुई थी, उसी दौरान यह वारदात हुई. मासूम को खून से लथपथ देख परिवार सन्न रह गया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

केरल के एर्नाकुलम जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया. यहां छह महीने की एक मासूम बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी गई. इस हत्या का आरोप बच्ची की दादी पर है. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए दादी को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है. यह घटना एर्नाकुलम के अंगमाली क्षेत्र की है.

एजेंसी के अनुसार, बच्ची का नाम डेलना मारिया सारा था, वह एंथनी और रूथ की बेटी थी. घटना के दिन बच्ची की मां ने उसे सुलाकर बच्ची की दादी के बिस्तर पर लिटा दिया और खुद रसोई में चली गई. कुछ ही देर बाद जब वह वापस लौटी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. बिस्तर पर बच्ची खून से लथपथ पड़ी थी और उसके गले पर गहरे घाव थे. परिजन तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोग स्तब्ध रह गए.

अंगमाली पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के मुताबिक, बच्ची की हत्या के मामले में उसकी दादी को मुख्य आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने कहा कि आरोपी महिला इस समय अस्पताल में भर्ती है, संभवतः मानसिक स्थिति या सदमे के कारण. हालांकि उसके स्वस्थ होते ही औपचारिक रूप से गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या की वजह का पता लगाने की कोशिश जारी है. अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हत्या मानसिक असंतुलन, घरेलू विवाद या किसी अन्य वजह से की गई. इस वारदात के बाद न केवल परिवार, बल्कि पूरा इलाका मातम में है. बच्ची की मां और पिता एंथनी तथा रूथ गहरे सदमे में हैं.

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी दादी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी? क्या परिवार में कोई तनाव या विवाद चल रहा था? क्या हत्या की कोई पूर्व योजना थी या यह अचानक लिया गया कदम था? साथ ही, पुलिस बच्ची की मां से भी पूछताछ कर रही है.

NATIONAL : दहेज न मिलने पर दिया तीन तलाक, पति ने करवाया जबरन हलाला, फिर भी नहीं रखा साथ

0

इंदौर के खजराना इलाके में 29 वर्षीय महिला ने पति और सास पर तीन तलाक देने और जबरन हलाला करवाने का आरोप लगाया है. महिला ने कहा कि दहेज न मिलने पर उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया और दो बच्चों को साथ रख लिया गया. बाद में पति ने हलाला की शर्त रखी, लेकिन हलाला के बाद भी साथ नहीं रखा.

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया और फिर जबरन हलाला करवाया. इसके बाद भी आरोपी पति ने महिला को अपने साथ रखने से इंकार कर दिया. पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पति और सास को हिरासत में ले लिया गया.

खजराना थाना क्षेत्र की रहने वाली 29 वर्षीय फरहाना खान की शादी साल 2010 में वसीम पठान से हुई थी. फरहाना ने बताया कि शादी के बाद से ही पति वसीम और सास गुड्डो बी दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करते थे. उनका कहना था कि परिवार चलाने के लिए मायके से पैसे लाकर दो. तीन बच्चे होने के बाद दबाव और बढ़ गया.

दहेज की मांग पूरी ना होने पर तीन तलाक

हलाला को लेकर विजिटिंग कार्ड फिर से वायरल, मौलाना ने कहा- बदनाम करने की कोशिश सम्बंधित ख़बरें
बरेली के आश्रम में मुस्लिम युवती ने प्रेमी से रचाई शादी.
बरेली के आश्रम में मुस्लिम युवती ने हिंदू प्रेमी से रचाई शादी, कहा- तीन तलाक और हलाला पसंद नहीं
फैक्ट चेक.
फैक्ट चेक: जन्म देने वाली मां के साथ ही निकाह और हलाला? इस वीडियो के साथ बताई जा रही कहानी पर न करें यकीन
तीन तलाक के बाद महिला का कराया हलाला
विदेश से फोन पर दिया तीन तलाक, फिर ममेरे भाई से कराया हलाला, महिला की दर्दनाक कहानी

वायरल विजिटिंग कार्ड ने मचाई सनसनी.
UCC लागू होने के बाद बदलेगी लिव-इन की परिभाषा (फोटो-Meta/AI)
मम्मी-पापा से नहीं छिपा पाएंगे Live-in के रिश्ते… उत्तराखंड में UCC से क्या-क्या बदलेगा?
फरहाना के अनुसार अक्टूबर 2024 में वसीम ने मारपीट कर उसे तीन बार तलाक कहा और घर से निकाल दिया. उसने दो बच्चों को अपने पास रख लिया और एक बच्चा फरहाना के साथ रह गया. महिला ने परिवार के माध्यम से सुलह की कोशिश की, तब वसीम ने कहा कि मुस्लिम धर्म के अनुसार हलाला करना होगा.

दिसंबर 2024 में वसीम ने रिश्तेदार सईद के साथ फरहाना का हलाला करवाया. इसके लिए 500 रुपये के स्टाम्प पर कागज तैयार किए गए. हलाला पूरा होने के बाद भी वसीम ने साथ रखने से साफ इंकार कर दिया. मजबूर होकर महिला ने सोमवार को खजराना थाने में शिकायत दर्ज कराई. थाना प्रभारी के अनुसार मुस्लिम विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है.

NATIONAL : युवक ने की खुदकुशी, 2 बच्चों की मां पर यौन उत्पीड़न का आरोप

0

कर्नाटक के चिकबल्लापुर जिले में 19 वर्षीय निखिल कुमार ने आत्महत्या कर ली. परिजनों ने गांव की 38 वर्षीय तलाकशुदा महिला शारदा पर यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. परिवार का दावा है कि महिला लगातार निखिल को परेशान करती थी.

कर्नाटक के चिकबल्लापुर जिले की चिंतामणि तालुक के मूड़ाचिंतलहल्ली गांव में एक 19 वर्षीय युवक, निखिल कुमार ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव में रहने वाली 38 वर्षीय तलाकशुदा महिला, शारदा ने निखिल का यौन उत्पीड़न किया और उसे परेशान किया, जिसके कारण युवक ने यह कदम उठाया.

परिजनों का आरोप है कि शारदा, जो गांव में अपने दो बच्चों के साथ रहती है, निखिल के साथ कथित रूप से अवैध संबंध में थी. निखिल कुमार कचहल्ली झील के पास लटका हुआ मिला. युवक के माता-पिता का कहना है कि महिला के उत्पीड़न को सहन नहीं कर पाने की वजह से निखिल ने आत्महत्या कर ली.

निखिल के माता-पिता ने शारदा पर यौन उत्पीड़न और भड़काने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बार-बार आपत्ति जताने के बावजूद, शारदा ने निखिल का पीछा करना जारी रखा. माता-पिता के मुताबिक, वह उसे बिना बताए चुपके से बाहर ले जाया करती थी. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि महिला ने निखिल को चोरी से संबंधित गतिविधियों में भी घसीटा था.

इस मामले में शारदा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है और चिंतामणि ग्रामीण पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

NATIONAL : पलंग के नीचे मिला महिला का सड़ा गला शव, घर से लिव-इन पार्टनर फरार

0

गुरुग्राम के दुंदहेड़ा गांव में एक 26 वर्षीय महिला का सड़ा-गला शव उसके किराए के कमरे के पलंग के नीचे से बरामद हुआ है. पुलिस को शक है कि महिला की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर ने की है, जो फिलहाल फरार है. मृतका की पहचान अंगूरी के रूप में हुई है. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के दुंदहेड़ा गांव में बुधवार को एक 26 साल की महिला का सड़ा-गला शव उसके किराए के कमरे में पलंग के नीचे से बरामद किया गया. पुलिस को शक है कि महिला की गला घोंटकर हत्या उसके लिव-इन पार्टनर ने की है, जो फिलहाल फरार है. मृतका की पहचान अंगूरी के रूप में हुई है, जो करीब डेढ़ साल से अनुज नाम के व्यक्ति के साथ रह रही थी. दोनों ने करीब 20 दिन पहले ही दुंदहेड़ा में किराए का यह घर लिया था. पुलिस के अनुसार, अंगूरी रोजाना सुबह 9 बजे काम पर जाती थी और शाम 7 बजे घर लौटती थी.

स्थानीय लोगों ने बताया कि अंगूरी को आखिरी बार 31 अक्टूबर को देखा गया था. इसके बाद वह अचानक लापता हो गई. जब घर से दुर्गंध आने लगी, तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का ताला तोड़ा और देखा कि पलंग के नीचे से बदबू आ रही थी, जिसके बाद शव बरामद किया गया.

पुलिस का कहना है कि हत्या लगभग एक हफ्ते पहले की गई होगी. प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि अनुज ने अंगूरी का गला घोंटकर हत्या की और घर को बाहर से बंद कर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

उद्योग विहार थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है, और आरोपी की गिरफ्तारी जल्द होगी.’ यह मामला न केवल लिव-इन रिलेशनशिप में बढ़ते अपराधों पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि शहरी इलाकों में सुरक्षा और सामुदायिक सतर्कता की आवश्यकता को भी उजागर करता है.

BHAKTI : शुरू हो रहा है मार्गशीर्ष महीना, करें ये शुभ कार्य, जानें इस माह में पड़ेंगे कौन से त्योहार

0

हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह वर्ष का नौवां महीना होता है, जो कार्तिक पूर्णिमा के अगले दिन से शुरू होकर मार्गशीर्ष पूर्णिमा तक चलता है. यह महीना धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र माना जाता है.

मार्गशीर्ष मास जिसे अगहन मास भी कहा जाता है, यह हिंदू कैलेंडर के पवित्र महिनों में से एक माना जाता है. भगवद्गीता में खुद भगवान श्रीकृष्ण ने इस माह को सभी महीनों में से मार्गशीर्ष बताया है. इसका मतलब है कि यह महीना भगवान श्रीकृष्ण को सबसे प्रिय है. इस महीने में स्नान, दान, दीपदान, और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने का बहुत महत्व होता है. ऐसा माना जाता है कि इस समय किए गए पुण्य कार्य (जैसे दान-पुण्य, पूजा-पाठ, सेवा ) से पापों का नाश होता है और मोक्ष के द्वार खुलते हैं.

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के अगले दिन से मार्गशीर्ष माह की शुरुआत होती है. इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर 2025 (बुधवार) को पड़ रही है. ऐसे में पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष महीने की शुरुआत 6 नवंबर 2025, गुरुवार से होगी. यह माह 4 दिसंबर 2025 को पड़ने वाली मार्गशीर्ष पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा.

हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष महीना जप, तप और ध्यान का महीना माना गया है. यह काल केवल धार्मिक दृष्टि से नहीं, बल्कि आत्मिक शुद्धि और मानसिक शांति के लिए भी अत्यंत शुभ है. इस महीने में व्यक्ति को अपने मन, वचन और कर्म को पवित्र बनाते हुए ईश्वर की भक्ति में लीन रहना चाहिए. मार्गशीर्ष माह को भक्ति और साधना का सर्वश्रेष्ठ समय कहा गया है. इस दौरान किया गया जप, ध्यान और दान-पुण्य अन्य महीनों की तुलना में कई गुना फलदायी होता है.
शास्त्रों के अनुसार, इस महीने में नियमित रूप से भगवान विष्णु और भगवान श्रीकृष्ण के मंत्रों का जाप करने से न केवल पापों का नाश होता है, बल्कि मन को स्थिरता और शांति प्राप्त होती है.

स्नान – मार्गशीर्ष माह में गंगा, यमुना, नर्मदा या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करना अत्यंत पुण्यदायी बताया गया है.यदि नदी में स्नान संभव न हो तो घर पर ही स्नान के जल में गंगाजल या तुलसी की पत्तियां डाल लें. यह भी उतना ही शुभ माना जाता है. ध्यान रखें कि स्नान सूर्योदय से पहले अवश्य करें, और इसके बाद भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए “ॐ नमो भगवते नारायणाय” का जाप करें .

दान – मार्गशीर्ष मास में दान का विशेष महत्व बताया गया है. इस महीने में किए गए दान से व्यक्ति के पाप नष्ट होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है. आप अपनी क्षमता के अनुसार अन्न, वस्त्र, कंबल, गुड़, तिल, और घी, दीपक या धातु के बर्तन का दान कर सकते हैं .

दीपदान – दीपदान मार्गशीर्ष महीने का सबसे प्रमुख और शुभ कर्म माना गया है.खास तिथियों पर नदी के घाट, तालाब या मंदिर परिसर में दीप जलाएं. प्रतिदिन शाम के समय तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है. इस माह में मंदिर में दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा, सौभाग्य और शांति आती है.

कालभैरव जयन्ती , उत्पन्ना एकादशी , विवाह पञ्चमी, गीता जयन्ती , मोक्षदा एकादशी , दत्तात्रेय जयन्ती और अन्नपूर्णा जयन्ती मार्गशीर्ष मास में ही मनाए जाएंगे.

ENTERTAINMENT : वरुण धवन का ‘बार्डर 2’ से फर्स्ट लुक आया सामने, हाथ में बंदूक लिए जंग लड़ते आए नजर

0

बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही है. फिल्म से वरुण धवन का पहला लुक सामने आ गया है जो बहुत ही ज्यादा जबरदस्त है.
बॉर्डर 2 फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म को लेकर आए दिन अपडेट सामने आते रहते हैं. आज इस फिल्म से वरुण धवन का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. जिसमें वो गुस्से में दुश्मनों से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं. वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर अपना लुक शेयर किया है और अपने किरदार का नाम भी फैंस को बता दिया है.

वरुण धवन का बॉर्डर 2 से लुक देखने के बाद लोग काफी इंप्रेस हो रहे हैं. वो इसे देखते ही ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. करण जौहर ने फायर इमोजी पोस्ट की. एक फैन ने लखा- अब आएगा मजा. एक ने लिखा- ऑल द बेस्ट वीडी. वरुण के पोस्टर पर कुछ ही मिनटों में हजारों लाइक आ चुके हैं.

बॉर्डर 2 की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें वरुण धवन के साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं. वरुण धवन फिल्म में मूछों में नजर आने वाले हैं. कुछ दिनों पहले फिल्म से सनी देओल का भी फर्स्ट लुक सामने आया था. जिसे देखकर फैंस बहुत इंंप्रेस हो गए थे. अब वरुण का लुक आने के बाद अहान और दिलजीत का फर्स्ट लुक आना बाकी है.

BUSINESS : गिरते रुपए ने IndiGo को दिया तगड़ा झटका! सितंबर तिमाही में 2,582 करोड़ रुपए का घाटा

0

देश की जानी मानी एयरलाइन कंपनी इंडिगो को सितंबर महीने की तिमाही में भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है. कंपनी को कुल 2,582.10 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ है.देश की जानी मानी एयरलाइन कंपनी इंडिगो को सितंबर महीने की तिमाही में भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है. कंपनी को कुल 2,582.10 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ है. पिछले साल इसी तिमाही के अवधि में भी कंपनी को 986.7 करोड़ रुपए का लॉस हुआ था. हालांकि, कंपनी को जून तिमाही में 2,176.30 करोड़ रुपए का लाभ हुआ था. इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के अनुसार, इस नुकसान की मुख्य वजह डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमतों में आई गिरावट है.

रुपए में जारी उतार-चढ़ाव के कारण कंपनी का खर्च बढ़ गया. जिससे कंपनी को नुकसान उठाना पड़ा. एयरलाइन कंपनियों का मुख्य खर्च फ्यूल और एयरलाइन की मरम्मत में होता है. इन दोनों के लिए ही एयरलाइन कंपनियां डॉलर में भुगतान करती है. रुपए की कीमतों में आई गिरावट से कंपनी को अधिक भुगतान करना होता है. जिससे कंपनी का घाटा बढ़ जाता है.

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने जानकारी दी है कि, कंपनी दिसंबर में अपना पहला लॉन्ग रेंज एयरबस A321 XLR विमान की शुरुआत करने वाली है. इसमें 183 इकोनॉमी सीट्स और 12 स्ट्रेच सीट्स होंगी. सीईओ ने बताया कि, इस विमान के शामिल होने से एयरलाइन को इंटरनेशनल नेटवर्क फैलाव में मदद मिलेगी.

साथ ही इंडिगो बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान को भी डैम्प लीज पर लाने की योजना बना रही है. डैम्प लीज कहने का मतलब है कि, कंपनी आंशिक चालक दल और रखरखाव सेवाओं को लीज पर लेगी.

एल्बर्स ने जानकारी दी है कि, जुलाई के बाद इंडस्ट्री में स्थिरता आई है और अगस्त-सितंबर में रिकवरी देखने को मिली है. घरेलू बाजार में इंडिगो की हिस्सेदारी 64.3 प्रतिशत है, जो भारत में इसे नंबर वन एयरलाइन कंपनी बनाती है. अब कंपनी विदेश के नए रूट्स पर ध्यान केंद्रित कर रही है. जिससे कंपनी को लाभ हो सकता है.

- Advertisement -