Monday, May 11, 2026
Home Blog Page 514

ENTERTAINMENT : ‘शेर जंगल वापस आ गया है…’, रणवीर सिंह के कमबैक से इंप्रेस हुए फैंस, ‘धुरंधर’ पर दे रहे ऐसे रिव्यू

0

‘धुरंधर’ के टीजर में रणवीर सिंह का गैंगस्टर अवतार देखकर हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए हैं. फैंस टीजर पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं और एक्टर के कमबैक को सराह रहे हैं.

रणवीर कपूर आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं और इस खास मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ का टीजर रिलीज हो गया है. ‘धुरंधर’ के टीजर ने उनके फैंस को एक्साइटमेंट से भर दिया है. रणवीर सिंह का गैंगस्टर अवतार देखकर हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए हैं. फैंस एक्टर के दमदार कमबैक पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं और साथ ही ‘धुरंधर’ की धमाकेदार स्टार कास्ट को सराह रहे हैं.

‘धुरंधर’ के जरिए रणवीर सिंह ढाई साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं. उन्हें आखिरी बार आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था जो 28 जुलाई 2023 को रिलीज हुई थी. अब ‘धुरंधर’ के टीजर में एक्टर का दमदार अवतार देखकर फैंस उनके शानदार कमबैक का दावा कर रहे हैं.

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर ‘धुरंधर’ का टीजर शेयर किया जहां फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक फैन ने लिखा- ‘मेरा शेर जंगल वापस आ गया है.’ दूसरे फैन ने कहा- ‘सभी गैंगस्टर्स का बाप.’ एक फैन ने लिखा- ‘ये कमबैक और स्टार कास्ट फायर है.’ वहीं एक फैन ने कमेंट किया- ‘अलाउद्दीन खिलजी वापस आ गया है.’ यूट्यूब पर भी टीजर पर फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘रणवीर सिंह बीस्ट मोड में वापस आ गए हैं.’ दूसरे ने कहा- ‘पद्मावत में खिलजी का लुक याद आ रहा है! जानलेवा लुक, राक्षसी अभिनय! बहुत दिनों बाद.’

रणवीर सिंह के कमबैक के साथ-साथ दर्शक ‘धुरंधर’ की स्टार कास्ट से काफी इंप्रेस नजर आ रहे हैं. एक शख्स ने लिखा- क्या? क्या मैंने अभी रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त के साथ अर्जुन रामपाल को देखा? भगवान, मास्टरपीस आ रहा है. दूसरे यूजर ने कहा- ‘क्या कास्टिंग है मिस्टर धर, हमें आपकी फिल्म मेकिंग पर पूरा भरोसा है. इंतजार रहेगा 5 दिसंबर का.’

इसके अलावा एक ने लिखा- ‘जो इंसान इन कलाकारों को एक साथ लेकर आया है, उसे स्टैडिंग ओवेशन मिलना चाहिए. रणवीर सिंह ने उम्मीद के मुताबिक कमाल दिखाया है. संजय दत्त, माधवन और अर्जुन रामपाल ने स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है और मुझे लगता है कि अक्षय खन्ना ब्लॉकबस्टर केक पर परफेक्ट चेरी की तरह शो को चुरा लेंगे.’

 

UP : गश्त के दौरान कॉन्स्टेबल पर एक फैमिली ने किया हमला… जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा

0

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में गश्त कर रहे सिपाही पर एक परिवार ने सरेआम हमला कर दिया. लात-घूंसों और चप्पलों से बेरहमी से पिटाई की गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां पूरनपुर कोतवाली इलाके में गश्त कर रहे सिपाही को एक परिवार ने बेरहमी से पीट दिया. इस हमले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है. सिपाही महावीर पूरनपुर कस्बे के ढका मोहल्ले में देर रात गश्त कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने एक दुकान के देर तक खुले होने पर आपत्ति जताई और दुकान बंद करने को कहा. इसी बात पर दुकान से जुड़े एक परिवार के सदस्यों ने सिपाही से बहस शुरू कर दी जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चार लोग सिपाही महावीर को जमीन पर पटककर लात-घूंसे और चप्पलों से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं. सिपाही खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव नहीं किया. हैरानी की बात यह रही कि सिपाही के साथ मौजूद दूसरा पुलिसकर्मी सिर्फ तमाशा देखता रहा और कोई हस्तक्षेप नहीं किया.

घायल सिपाही महावीर किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकले और बाद में थाने में सूचना दी. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और पीड़ित सिपाही की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं, सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर जनता में आक्रोश भी देखा जा रहा है.

NATIONAL : मुंबई के बोरीवली में पति ने ग्रेनाइट मशीन से पत्नी का सिर काटा, गला घोंटा, फिर किया सरेंडर

0

मुंबई के बोरीवली में पप्पू राठौड़ ने घरेलू झगड़े में अपनी पत्नी रेशमा की ग्रेनाइट कटिंग मशीन से हत्या कर दी. उसने गला घोंटकर भी उसे मारा.

मुंबई के बोरीवली इलाके में शनिवार (5 जुलाई) सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने पहले ग्रेनाइट कटिंग मशीन से पत्नी के सिर पर हमला किया और फिर गला घोंटकर उसकी जान ले ली.

यह घटना गणपत पाटील नगर झोपड़पट्टी की गली नंबर 12 में हुई. जानकारी के मुताबिक, आरोपी पप्पू मानू राठोड़ और उसकी पत्नी रेशमा के बीच पिछले कुछ दिनों से लगातार झगड़े हो रहे थे. शनिवार सुबह यह विवाद इतना बढ़ गया कि पप्पू ने आपा खो दिया और पत्नी की जान ले ली.हैरान करने वाली बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद एमएचबी पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपराध कबूल किया. पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पुष्टि की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

मुंबई के एक नामी स्कूल की शिक्षिका को नाबालिग छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मामले की जांच फिलहाल जारी है. चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि शिक्षिका ने छात्र का कई बार यौन शोषण किया. इसके अलावा जांच में यह भी जानकारी सामने आई है कि वह उसे शराब पिलाकर पांच सितारा होटल में ले जाती थी, जहां उसके साथ रेप होता था.

वहीं पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि शिक्षिका ने स्कूल से इस्तीफा दिया था या उसे इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया था. साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि स्कूल को इस दुर्व्यवहार के बारे में पहले से कोई जानकारी थी या नहीं.

 

NATIONAL : धनबाद में रफ्तार का कहर, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो युवकों की मौके पर मौत

0

धनबाद के राजगंज में शनिवार सुबह एनएच-2 पर एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई. मृतक शाहिल कृष्नानी और अनमोल रतन धनसर क्षेत्र के निवासी थे. हादसे के वक्त कार धनबाद की ओर जा रही थी. पुलिस के मुताबिक तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई.

झारखंड के धनबाद में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई. यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे एनएच-2 (राष्ट्रीय राजमार्ग-2) पर डोमनपुर के पास हुआ, जो राजगंज थाना क्षेत्र में आता है. कार तेज गति में थी और डिवाइडर से टकराने के बाद कई बार पलटती हुई सर्विस लेन में जा गिरी.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक राजगंज थाना प्रभारी अलीशा अग्रवाल ने बताया कि हादसे के समय कार धनबाद की ओर जा रही थी. शुरुआती जांच में पता चला है कि वाहन की रफ्तार बहुत तेज थी, जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार हवा में पलटती हुई सर्विस लेन पर जा गिरी.

हादसे में घायल दोनों युवकों को तुरंत शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान शाहिल कृष्नानी (20) और अनमोल रतन (21) के रूप में हुई है. शाहिल एक हीरा शोरूम के मालिक का बेटा था, जबकि अनमोल उसका करीबी मित्र था. दोनों युवक धनसर थाना क्षेत्र के जोराफाटक रोड के निवासी थे.

इस हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल में भारी भीड़ जुट गई. शाहिल और अनमोल अपने क्षेत्र में जाने-पहचाने चेहरे थे. उनका इस तरह अचानक निधन स्थानीय लोगों के लिए सदमे जैसा है.पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि सड़क पर हल्की बारिश के कारण फिसलन भी थी, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया. पुलिस ने अभी तक किसी के नशे में होने की पुष्टि नहीं की है.

 

ENTERTAINMENT : 140 Kg का हुआ एक्टर, मंडराया मौत का खतरा, डॉक्टर की वॉर्निंग पर ऐसे घटाया 55 किलो वजन

0

टीवी एक्टर राम कपूर एक समय पर काफी अनहेल्दी थे. उनका वजन 140 किलो हो गया था. डॉक्टर ने एक्टर को वॉर्न किया था कि अगर उन्होंने अपना वजन कम नहीं किया तो उन्हें डायबेटिक स्ट्रोक आ सकता है और उनकी जान को भी खतरा हो सकता है.

मशहूर टीवी एक्टर राम कपूर बीते कुछ समय से अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. राम करीब 55 किलो वजन घटाकर फैट से फिट हो गए हैं. वजन कम करने के लिए एक्टर को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी. आइए जानते हैं राम कपूर की वेट लॉस जर्नी कैसी रही?

टीवी एक्टर राम कपूर हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में गेस्ट बनकर पहुंचे थे. इस दौरान एक्टर ने अपनी हेल्थ को लेकर शॉकिंग खुलासा किया. राम कपूर ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें उनकी हेल्थ को लेकर वॉर्न किया था. उनसे कहा था कि अगर उन्होंने अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखा तो उनकी जान को भी खतरा हो सकता है.

राम कपूर बोले- मैं जब स्कॉटलैंड में ‘नीयत’ की शूटिंग कर रहा था. तब मेरी हालत काफी खराब थी. मैं दिन में तीन बार हर खाने से पहले इंसुलिन शॉट्स ले रहा था. मेरा वजन 140 किलो हो गया था. मेरा शुगर लेवल काफी बढ़ चुका था. मेरे डॉक्टर ने मुझसे कहा था कि मैं बहुत ज्यादा काम कर रहा हूं और मैं बहुत ज्यादा अनहेल्दी भी हूं. मुझे डायबेटिक स्ट्रॉक भी आ सकता है. मैं इतना ज्यादा अनहेल्दी था. मुझे फिर ट्रांसफॉर्मेशन करना ही था. वरना मैं ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रह पाता.

 

AHMEDABAD : बॉयफ्रेंड ने संबंध बना वीडियो दोस्त को भेजा, दोस्त करने लगा ब्लैकमेल, लड़की ने 14 वीं मंजिल से लगा दी छलांग

0

शहर के चांदखेड़ा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 21 वर्षीय युवती ने बदनामी के डर से 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती को उसका प्रेमी और उसका दोस्त न्यूड वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहे थे.

चांदखेड़ा पुलिस स्टेशन में युवती के प्रेमी मोहित उर्फ मितराज मकवाना और उसके दोस्त हार्दिक रबारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मोहित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हार्दिक की तलाश की जा रही है.

पुलिस के अनुसार, मृतक युवती और मोहित पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध में थे. इस दौरान दोनों के बीच निजी पलों के न्यूड वीडियो और फोटो बनाए गए थे. बाद में मोहित ने यह वीडियो अपने दोस्त हार्दिक को दे दिए. कुछ दिन पहले हार्दिक ने युवती को फोन कर धमकी दी कि उसके पास वीडियो है और उसे वैष्णोदेवी सर्किल के पास एक होटल के पास मिलने बुलाया.

डर के चलते युवती ने मोहित से संपर्क किया और वीडियो डिलीट करने की मांग की. मोहित ने पहले इनकार किया, फिर युवती ने सोला पुलिस की मदद ली और पुलिस की मौजूदगी में मोहित के मोबाइल से वीडियो डिलीट करवाया गया. उस वक्त युवती और मोहित के बीच समझौता हो गया था, इसलिए कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई थी.

हालांकि, वीडियो डिलीट होने के बावजूद युवती को लगातार यह डर सताता रहा कि वह वीडियो हार्दिक या किसी और के फोन में भी हो सकता है. इसी डर और मानसिक दबाव के चलते 4 जुलाई की सुबह 6:30 बजे उसने चांदखेड़ा स्थित एक हाईराइज बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी.जांच में यह भी सामने आया है कि मोहित ने युवती से पहले भी 6,000 रुपए लिए थे और उसकी सोने की चेन गिरवी रखवा दी थी. मोहित का दावा है कि हार्दिक ने कब और कैसे उसके फोन से वीडियो ले लिए, इसकी उसे जानकारी नहीं है. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

DELHI : कैब बुक कर ले जाते थे पहाड़ों में, ड्राइवर का कत्ल कर खाई में फेंक देते थे लाश… दिल्ली से पकड़ा गया सीरियल किलर

0

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ऐसे सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने गैंग के साथ मिलकर कैब ड्राइवरों की हत्याओं की साजिश रची. आरोपी अजय लांबा और उसके तीन साथी किराए पर कैब बुक करते, ड्राइवर को पहाड़ियों में ले जाकर पहले बेहोश करते और फिर गला घोंटकर हत्या कर देते थे. लाश को खाई में फेंक दिया जाता, जबकि गाड़ी को नेपाल में बेच देते थे.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की आरकेपुरम टीम ने ऐसे सीरियल किलर को पकड़ा है, जिसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर चार कैब ड्राइवर्स की हत्या की. इसके बाद शवों को उत्तराखंड की पहाड़ियों से गहरी खाई में फेंक दिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय लांबा के रूप में हुई है, जो दिल्ली के इंडिया गेट इलाके से पकड़ा गया. पुलिस के अनुसार यह गिरोह पिछले कई वर्षों से एक्टिव था. अब तक कई कैब ड्राइवरों को अपना शिकार बना चुका है.

पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह गैंग रेंट पर कैब बुक करता था. ड्राइवर को उत्तराखंड की ओर ले जाकर पहले उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश करता था. इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी जाती थी. लाश को अल्मोड़ा, हल्द्वानी और उधमसिंह नगर जैसे इलाकों की गहरी खाइयों में फेंक दिया जाता था, जिससे शव कभी बरामद न हो सकें. हत्या के बाद आरोपी कैब को नेपाल ले जाकर ऊंचे दामों में बेचते थे.

अब तक इस केस में चार ड्राइवरों की हत्या की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से केवल एक शव पुलिस बरामद कर सकी है. बाकी तीन शवों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस को शक है कि यह गैंग दर्जनों मिसिंग कैब ड्राइवर केसों से जुड़ा हो सकता है, और उनकी हत्या भी इन्हीं आरोपियों ने की हो.गिरफ्तार आरोपी अजय लांबा नेपाल में भी करीब 10 साल तक छिपा रहा और वहीं की एक युवती से शादी की. उसके खिलाफ दिल्ली में ड्रग्स तस्करी और ओडिशा में डकैती जैसे संगीन मामलों में पहले भी जेल जा चुका है.

इस गैंग के अन्य सदस्य धीरेंद्र और दिलीप पांडे पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन एक और अहम आरोपी धीरज अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है. दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए इस सीरियल किलर से गहन पूछताछ जारी है. दिल्ली से लेकर उत्तराखंड और नेपाल तक फैले इस गिरोह का नेटवर्क अब पुलिस के निशाने पर है.

BHAKTI : श्रद्धा और स्वाद का संगम, गुरु पूर्णिमा पर बनाएं ये 3 पारंपरिक पकवान

0

Guru Purnima Special Recipes: गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुओं को सम्मान देने के लिए बनाएं ये खास पारंपरिक व्यंजन, जो श्रद्धा और स्वाद दोनों का संगम हैं.

Guru Purnima Special Recipes: भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान भगवान से भी ऊपर माना गया है. गुरु न केवल हमें ज्ञान देते हैं, बल्कि जीवन जीने की दिशा भी दिखाते हैं. गुरु पूर्णिमा का पर्व उनके सम्मान और आभार को प्रकट करने का सबसे पवित्र अवसर होता है. इस दिन शिष्यों द्वारा अपने गुरु को आदरपूर्वक पूजन करना, उपहार देना और पारंपरिक व्यंजन बनाकर भोग लगाना एक सुंदर परंपरा है. अगर आप भी अपने जीवन में किसी शिक्षक, माता-पिता, आध्यात्मिक गुरु या मार्गदर्शक को धन्यवाद देना चाहते हैं, तो इस गुरु पूर्णिमा पर उनके सम्मान में बनाएं ये खास पारंपरिक पकवान, जो स्वाद के साथ-साथ आपकी श्रद्धा को भी प्रकट करेंगे.


खीर

दूध – 1 लीटर

बासमती चावल – 1/4 कप

चीनी – 1/2 कप

इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच

घी – 1 चम्मच

ड्रायफ्रूट्स (काजू, बादाम, किशमिश) – स्वादानुसार

चावल को आधे घंटे के लिए भिगो दें

दूध को उबालें और उसमें चावल डालें धीमी आंच पर पकने दें

जब चावल पूरी तरह से पक जाएं और दूध गाढ़ा हो जाए, तब चीनी डालें

ड्रायफ्रूट्स को घी में भूनकर खीर में मिलाएं

इलायची पाउडर डालकर मिलाएं और ठंडा या गरम सर्व करें

पूरी और चने

गेहूं का आटा – 2 कप

नमक – स्वादानुसार

पानी – आटा गूंथने के लिए

तेल – तलने के लिए

उबले हुए काले चने – 1 कप

टमाटर – 2 (कद्दूकस किए हुए)

अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच

मसाले – हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक

तेल – 1 चम्मच

हरा धनिया – गार्निश के लिए

आटे में नमक डालकर पानी से सख्त आटा गूंथ लें और छोटी-छोटी पूरियां बेलें

गर्म तेल में पूरियों को गोल्डन ब्राउन होने तक तलें

चने बनाने के लिए तेल गरम करें, उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट और टमाटर डालें

मसाले डालें और फिर उबले चने मिलाएं. थोड़ा पानी डालकर ढककर 10 मिनट पकाएं

हरा धनिया डालें और पूरियों के साथ सर्व करें

बेसन के लड्डू

बेसन – 1 कप

घी – 1/2 कप

पिसी चीनी – 3/4 कप

इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच

ड्रायफ्रूट्स – इच्छानुसार

कढ़ाही में घी गर्म करें, उसमें बेसन डालें और धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें

जब अच्छी खुशबू आने लगे और बेसन हल्का ब्राउन हो जाए, गैस बंद कर दें

ठंडा होने पर इसमें पिसी चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं

छोटे-छोटे लड्डू बनाकर ड्रायफ्रूट्स से सजाएं

NATIONAL : वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, मणिकर्णिका घाट आधा डूबा, छत पर हो रहा अंतिम संस्कार

0

मोक्षदायिनी काशी में अब मोक्ष मिलना उतना आसान नहीं रह गया है. क्योंकि, गंगा में आई बाढ़ ने महाश्मशान मणिकर्णिका घाट के ज्यादातर शवदाह वाले प्लेटफार्म को डुबो दिया है.

मोक्षदायिनी काशी में अब मोक्ष मिलना उतना आसान नहीं रह गया है. क्योंकि, गंगा में आई बाढ़ ने महाश्मशान मणिकर्णिका घाट के ज्यादातर शवदाह वाले प्लेटफार्म को डुबो दिया है. दरअसल, वाराणसी में गंगा का जलस्तर काफी बढ़ गया है. इससे मणिकर्णिका घाट के अधिकांश शवदाह प्लेटफॉर्म डूब गए हैं. अब शवों का अंतिम संस्कार घाट की छत पर करना पड़ रहा है. वहीं, आसपास बने छोटे-छोटे मंदिर भी जलमग्न हो चुके हैं.

ताजा हालात ऐसे हैं कि 85 घाटों की सीढ़ियां बाढ़ के पानी में डूब चुकी हैं. इन घाटों तक पहुंचने का रास्ता भी टूट गया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, घाट का संपर्क अब मुश्किल हो गया है. शव यात्रा को घाट तक ले जाने में दिक्कत आ रही है.

गाजीपुर से आए श्याम सिंह बताते हैं कि गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में छत पर शवदाह करना हमारी मजबूरी है. अगर पानी का स्तर और बढ़ा तो यह भी संभव नहीं रह पाएगा. अब पहले जैसी सुविधा नहीं बची है.

वहीं, चंदौली से आए विशाल त्रिपाठी कहते हैं कि पहले शववाहिनी नौकाएं चलती थीं, लेकिन अब बाढ़ के कारण मोटर बोट बंद कर दी गई है. जगह कम है और भीड़ ज्यादा, इसलिए ऊपर की छतों पर शवों को जलाना पड़ रहा है. इन सबके बीच नए घाट की मांग उठ रही है.बिहार के कैमूर से आए शैलेंद्र सिंह ने कहा कि बाढ़ के चलते निचले प्लेटफॉर्म डूब चुके हैं और शव जलाने के लिए सिर्फ छत का ही विकल्प बचा है. हमारे लिए यह स्थिति बेहद असहज करने वाली है. मृतक के परिवार वालों के लिए ये हालात बेहद कठिन हैं.

मौजूदा हालात को लेकर डोमराजा परिवार के सदस्य राजेश चौधरी ने बताया कि पहले जहां 40 शव जलाए जा सकते थे, मगर अब क्षमता घटकर 20 शव जलाने की ही रह गई है. क्योंकि, तीन प्लेटफॉर्म पानी में डूब चुके हैं. बॉडी कम आ रही है. कुछ दिक्कत चल रहे निर्माण की वजह से हो रही है और कुछ बाढ़ की वजह से हो रही है.

मणिकर्णिका घाट पर शवदाह के लिए लकड़ी बेचने वाले कैलाश यादव के मुताबिक, लकड़ी की कीमतों में अभी बड़ा अंतर नहीं है, लेकिन जल भराव के चलते ढुलाई मुश्किल हो गई है और जलमार्ग से आपूर्ति भी रुक गई है. ट्रॉलियों से संकरी गलियों के रास्ते लकड़ी लाना पड़ रहा है, जो काफी मुश्किल काम है. 400-500 रुपये मन लकड़ी से बाढ़ के सीजन में 500-600 रुपए प्रति मन लकड़ी हो जाती है.

इस विषम स्थिति को लेकर वाराणसी के डीएम सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन की गंगा और वरुणा नदी पर नजर है.बाढ़ से निपटने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं. फूड पैकेट, पशुओं के लिए चारा, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की तैनाती के आदेश दे दिए गए हैं. जरूरत के मुताबिक इमरजेंसी रिस्पॉन्स एक्टीवेट किए जाएंगे.

ENTERTAINMENT : देश के लिए दांव पर लगाया परिवार, पृथ्वीराज-इब्राहिम की जबरदस्त जंग, क्या होगा अंजाम?

0

‘सरजमीन’ के टीजर में पृथ्वीराज सुकुमारन, इब्राहिम अली खान और काजोल के लुक ने दर्शकों में दिलचस्पी पैदा कर दी थी कि आखिर इस फिल्म की कहानी क्या होने वाली है. अब ‘सरजमीन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसमें आप बाप-बेटे की जंग, इमोशन्स और देशभक्ति की झलक देखेंगे.

काजोल, पृथ्वीराज सुकुमारन और इब्राहिम अली खान स्टारर फिल्म ‘सरजमीन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. कुछ दिन पहले इस पिक्चर का पहले लुक सामने आया था, जिसमें काजोल को परेशान महिला के रूप में, पृथ्वीराज सुकुमारन को दुश्मनों से लड़ते जवान के रूप में और इब्राहिम अली खान को आतंकवादी के रूप में देखा गया था. तीनों के लुक और फिल्म के टीजर ने दर्शकों में दिलचस्पी पैदा कर दी थी कि आखिर इस फिल्म की कहानी क्या होने वाली है. अब ‘सरजमीन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है.

ट्रेलर की शुरुआत में आप इब्राहिम अली खान को भारतीय सेना की जैकेट पहनकर बर्फ में घुटने टिकाए बैठे देखेंगे. वो परेशान और घबराए हुए नजर आ रहे हैं. बैकग्राउंड में किसी की आवाज सुनी जा सकती है, जो कह रहा है- जानते हो, कुछ घाव ऐसे होते हैं न, वो तब तक नहीं भरते हैं जब तक उनकी याद नहीं मिट जाती है. इसके बाद आप पृथ्वीराज सुकुमारन को स्क्रीन पर देखते हैं. वो एक भारतीय सैनिक हैं और आर्मी की वर्दी में अपने ऑफिस में बैठे हैं.

पृथ्वीराज के सामने एक टीनएज लड़का खड़ा है. वो डरा-सहमा लड़का उनका बेटा हरमन है. पृथ्वी अपने बेटे से पूछते है- तुमने मारा क्यों नहीं? पृथ्वी का अपने बेटे से रिश्ता अच्छा नहीं है. हरमन की मां है और पृथ्वीराज की पत्नी के रोल में हैं काजोल. बाप-बेटे का रिश्ता अच्छा नहीं है. हरमन को उसका पिता पसंद नहीं करता. उसके लिए हरमन एक कमजोर इंसान है. काजोल, पृथ्वी को समझाती हैं लेकिन इसका कोई फायदा नहीं होता. पिता से मिली नफरत के साथ हरमन बड़ा होकर इब्राहिम अली खान का रूप लेता है, जो एक बेदर्द आतंकी है.

इसके आगे आपको इब्राहिम अली खान का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने मिलेगा. इब्राहिम का ये पहला दमदार रोल है, जिसमें वो एक्शन करते नजर आने वाले हैं. ट्रेलर में मां काजोल परेशान है, तो वहीं पृथ्वीराज और इब्राहिम के बीच जंग भी देखने को मिलती है. दोनों एक दूसरे के सामने बंदूक ताने खड़े हैं. आखिर दोनों के बीच क्या होगा? फिल्म की कहानी में क्या बड़े मोड़ आएंगे, ये फिल्म आने पर ही पता चलेगा.

डायरेक्टर Kayoze Irani की बनाई फिल्म ‘सरजमीन’, 25 जुलाई को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है. इसके करण जौहर ने अपने बैनर धर्मा प्रोडक्शन्स तले बनाया है. इब्राहिम अली खान को नए अवतार में देखने के लिए दर्शक बेताब हैं. वहीं काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी भी फिल्म को दिलचस्प बना रही है. देखना होगा कि इसमें क्या होता है.

- Advertisement -