Wednesday, March 25, 2026
Home Blog Page 59

NATIONAL : टैंक में गिरने से ढाई साल के मासूम की मौत, बड़े बच्चों के भरोसे छोड़ गए थे माता पिता…

0

फरीदाबाद के सैनिक कॉलोनी में खेलते समय एक ढाई साल का बच्चा पानी के टैंक में गिर गया. बच्चे के माता पिता ने मासूम को बड़े बच्चों की देखरेख में छोड़ा था लेकिन जाने कब बच्चा टैंक के पास चला गया और गिर गया.हरियाणा में फरीदाबाद के सैनिक कॉलोनी में खेलते समय एक ढाई साल का बच्चा पानी के टैंक में गिर गया जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई. घटना के समय माता-पिता मजदूरी पर गए थे और बच्चा बड़े भाई बहनों की देखरेख में घर पर था लेकिन नजर चूकते ही उसे मौत निगल गई. फिलहाल मृतक बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करा कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है.

बच्चे का पिता अपने बच्चे को गोद में लेकर पोस्टमार्टम रूम तक ले जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए. जिसके चलते उनके पड़ोसी ने बच्चे को गोद में लिया और पोस्टमार्टम के लिए उसे बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया .घटना की जानकारी देते हुए मृतक बच्चे की पिता ने बताया कि वह और उनकी पत्नी मजदूरी करते हैं. वे मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. उनके 6 बच्चे हैं और हरदीप सबसे छोटा ढाई साल का बेटा था.

उन्होंने बताया कि वे मजदूरी करने के लिए जाते हुए बच्चे को अपने साथ ले गए थे लेकिन घर में बड़े बच्चे उसके साथ खेलने के लिए उसे घर ले आए. लेकिन उनकी नजरों से वह बचकर न जाने कब वह मासूम पानी के टैंक के पास पहुंच गया और न जाने कैसे टैंक में गिर गया. जब बच्चे उसे खोजने लगे तो उसका कहीं पता नहीं चला. आसपास के लोगों ने भी उसे खोजा लेकिन बच्चा नहीं मिला जिसके बाद मकान मालकिन ने अपने पानी के टैंक में झांक कर देखा तो बच्चा वहीं था .

उसे निकालकर आनन फानन में बीके अस्पताल की इमरजेंसी मे लाया गया लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी. बच्चे के पिता ने इस मामले में किसी का कोई दोष नहीं ठहराया. उन्होंने कहा की लापरवाही उनके बच्चों से हुई है. वह उसका ध्यान नहीं रख पाए, जिसके चलते बच्चा खेलते समय पानी के टैंक में गिर गया और उसकी मौत हो गई.

NATIONAL : पुजारी की वेश में आया चोर, पहले हाथ जोड़ा फिर मंदिर से ढाई लाख का मुकुट लेकर फरार

0

पुणे के चिंचवड़ स्थित जैन मंदिर में पुजारी का भेष बनाकर आए एक शातिर चोर ने करीब एक किलो वज़न का चांदी का मुकुट चुरा लिया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई. पिंपरी-चिंचवड़ क्राइम ब्रांच ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.पुणे से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां आस्था की आड़ में एक शातिर चोर ने मंदिर को ही निशाना बना दिया. चिंचवड़ स्थित भगवान श्री आदेश्वर शंकेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर में पुजारी की वेशभूषा में पहुंचे एक आरोपी ने करीब एक किलो वज़न का चांदी का मुकुट चोरी कर लिया. चोरी गए मुकुट की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई जा रही है.

घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. फुटेज में दिखाई देता है कि आरोपी पहले पुजारी का भेष धारण कर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करता है. वह मुकुट को कपड़े से ढकता है, हाथ जोड़कर दर्शन करता है और बाहर निकल जाता है. कुछ समय बाद वह दोबारा अंदर आता है और मौका पाकर चांदी का मुकुट लेकर फरार हो जाता है.

मंदिर प्रबंधन को जब मुकुट गायब होने की जानकारी मिली तो पुलिस को सूचित किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पिंपरी-चिंचवड़ क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और महज 48 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेश अगरचंद जैन के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से करीब 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि उसने पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं.से जुड़े इस मामले ने लोगों को हैरान कर दिया है. हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी का खुलासा होने पर राहत की भावना भी देखी जा रही है. पुलिस का कहना है कि मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों.

UP : ‘साइरन बजते ही बंकर में भागते हैं…’वॉर के बीच इजरायल में फंसे UP के शख्स ….

0

अमेरिका इस्राइल व ईरान में युद्ध के बीच उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर का एक परिवार परेशान है. दरअसल परिवार का बड़ा बेटा शिवा सिंह इस्राइल मे फंसा हुआ है. उसने युद्ध के हालात को लेकर 2 वीडियो परिजनों को भेजे हैं जिसमें वह बता रहा है कि कितना अधिक डर की स्थिति है और वे साइरन बजते ही बंकर में भाग रहे हैं.

अमेरिका इस्राइल व ईरान के बीच घमासान युद्ध चल रहा हैं. दोनों तरफ से एक दूसरे पर मिसाइल व ड्रोन अटैक की भयावह तस्वीरें सामने आ रही हैं. इस सबके बीच यूपी के सिद्धार्थनगर जिले का रहने वाला युवक शिवा सिंह इस्राइल मे फंसे हुए हैं. उसने युद्ध के हालात को लेकर 2 वीडियो परिजनों को भेजे हैं. जिसमे वहां के हालात को लेकर वह काफी कुछ बता रहा हैं.आज हम उनके गांव पहुंचे और उनके परिजनों से बात की. शिवा के पिता संत बहादुर सिंह की 2024 में गंभीर बीमारी के चलते मृत्यु हो चुकी हैं.यहां घर मे मां नीलू सिंह व छोटा भाई ऋतिक सिंह रहते हैं एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी हैं.

शिवा सिंह BSC पास करने के बाद गांव मे पंचायत सहायक के पद पर नौकरी करने लगे. लगभग एक वर्ष काम करने के बाद 26 सितंबर को 2024 को वह इस्राइल चले गये और वहां सुपरवाइजर के पद पर काम कर रहे हैं. वहां युद्ध शुरू होने के बाद उसने वहां के हालात को लेकर वीडियो भेजे हैं.

हालांकि, वह इस्राइल के डिफेन्स सिस्टम से संतुष्ट हैं. वह बताते हैं कि हम लोग कमरे मे जाते हैं लेकिन सायरन बजते ही बंकर मे भागना पड़ता हैं. बीते दिन लगभग 300 मिसाइल वहां गिरी. इन बातों को सुनकर उसकी मां व भाई यहां परेशान हैं. उनका कहना है कि इस्राइल मे फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार जो कर सकती है करे. वीडियो में शिवा ने बताया कि मिसाइल दग रही हैं.जब सायरन बजता हैं तो भागकर बंकर में छिप जाते हैं.

युवक के छोटे भाई ऋतिक सिंह ने बताया कि हम लोगों की हर आधे घंटे मे बात हो रही है. वंहा पर युद्ध के हालात हैं. जो मेरे भाई हैं मेरे वह वहां सुरक्षित हैं.उन्हें गए डेढ़ साल हुआ है. वह 26 सितंबर 2024 को इजरायल गए थे. वह वहां शटरिंग के सुपरवाइजर हैं. हम भारत सरकार से चाहते हैं कि वहां मौजूद भारतीयों के हर संभव मदद से. अगर वंहा स्थिति तनावपूर्ण हैं तो जो भाई वापस आना चाहें उन्हें भारत सरकार वापस लेकर आये.

BHAKTI : कब है होलिका दहन, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा का महत्व

0

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक छोटी होली (होलिका दहन) 2 मार्च 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन भक्त प्रहलाद की रक्षा और होलिका के अंत की कथा याद की जाती है. श्रद्धालु पवित्र अग्नि जलाकर नकारात्मकता का त्याग करते हैं और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं.

इस वर्ष होलिका दहन की तारीख को लेकर लोगों में काफी भ्रम बना हुआ है. कुछ लोग 2 मार्च को होलिका दहन करने की बात कह रहे हैं, तो कुछ 3 मार्च को सही मान रहे हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 2 मार्च शाम 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी, जो प्रदोष काल में प्रवेश करेगी. ऐसे में शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन पूर्णिमा तिथि में, विशेष रूप से प्रदोष काल में किया जाना शुभ माना जाता है. इस आधार पर आइए समझते हैं कि होलिका दहन किस दिन करना अधिक उचित रहेगा.

शास्त्रों के नियमों के अनुसार, होलिका दहन उसी दिन किया जाता है जब पूर्णिमा तिथि ‘प्रदोष काल’ (सूर्यास्त के बाद का समय) में व्याप्त हो. चूंकि 2 मार्च को पूर्णिमा तिथि प्रदोष काल में उपस्थित है, इसलिए होलिका दहन (छोटी होली) 2 मार्च 2026 को ही मनाई जाएगी.ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र के अनुसार,इस वर्ष होलिका दहन 2 मार्च को ही करना शुभ रहेगा. शास्त्रों में होलिका दहन प्रदोष काल में करने का विशेष महत्व बताया गया है.इसी आधार पर 2 मार्च को शाम 6 बजकर 22 मिनट से रात 8 बजकर 53 मिनट तक का समय होलिका दहन के लिए सबसे उत्तम माना जा रहा है.

होलिका दहन की तारीख को लेकर अलग-अलग ज्योतिषियों ने अपने मत दिए हैं. हरिद्वार के विद्वान आचार्य मनोज त्रिपाठी का कहना है कि तिथि निर्धारण में केवल पूर्णिमा ही नहीं, बल्कि भद्रा और प्रदोष काल का भी विशेष महत्व होता है.

उनके अनुसार 2 मार्च को प्रदोष काल में पूर्णिमा तिथि अवश्य रहेगी, उसी समय चंद्रमा का उदय भी होगा, लेकिन उस अवधि में भद्रा का प्रभाव रहेगा, जिसे शुभ कार्यों के लिए वर्जित माना जाता है.

वहीं 3 मार्च को भद्रा नहीं है, परंतु उस दिन प्रदोष काल में पूर्णिमा तिथि उपलब्ध नहीं होगी क्योंकि पूर्णिमा समाप्ति की ओर रहेगी. ऐसे में सभी ज्योतिषीय मानकों को ध्यान में रखते हुए कुछ विद्वानों का मत है कि 3 मार्च को भद्रा रहित समय में होलिका दहन करना अधिक उचित हो सकता है. भले ही प्रदोष काल न मिले, लेकिन प्रातःकालीन पूर्णिमा के कारण शास्त्र इसकी अनुमति देते हैं.

BUSINESS : Vivo और iQOO के फोन होंगे महंगे? कई मॉडल्स की कीमत में होगी बढ़ोतरी, जानिए क्या है सच्चाई

भारतीय बाजार में Vivo और iQOO के कुछ लोकप्रिय स्मार्टफोन की कीमतें आज से बढ़ सकती हैं. हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन कंपनियों की चुनिंदा सीरीज पर 1,500 से 2,500 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. हालांकि अभी तक दोनों ब्रांड्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. माना जा रहा है कि मेमोरी कंपोनेंट की बढ़ती लागत के कारण यह संशोधन किया जा सकता है.

Vivo T4 सीरीज पर संभावित असर

Vivo T4 को भारत में 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 22,999 रुपये, 8GB + 256GB के लिए 24,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल के लिए 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. लीक के अनुसार, तीनों वेरिएंट की कीमत में लगभग 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो नई कीमतें क्रमशः 24,999 रुपये, 26,999 रुपये और 28,999 रुपये तक पहुंच सकती हैं.इसी तरह Vivo T4R के मौजूदा वेरिएंट्स 8GB + 128GB (20,999 रुपये), 8GB + 256GB (22,999 रुपये) और 12GB + 256GB (24,999 रुपये)—में भी करीब 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है.

वहीं Vivo T4x में अलग-अलग वेरिएंट पर अलग असर दिख सकता है. 6GB + 128GB मॉडल की कीमत करीब 1,500 रुपये बढ़ सकती है जबकि 8GB वाले वेरिएंट्स में लगभग 2,500 रुपये तक की छलांग लगने की चर्चा है.

iQOO Z10 लाइनअप भी आ सकता है दायरे में

iQOO Z10 के सभी वेरिएंट्स में लगभग 2,000 रुपये की सीधी बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है. इससे 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 24,999 रुपये तक जा सकती है जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट करीब 28,999 रुपये तक पहुंच सकता है.

iQOO Z10R के स्टोरेज विकल्पों में भी समान वृद्धि की उम्मीद है.

वहीं iQOO Z10x में Vivo T4x जैसी संरचना देखने को मिल सकती है जहां बेस वेरिएंट में 1,500 रुपये और 8GB वेरिएंट्स में लगभग 2,500 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है.

SPORTS : भारत को कितने रनों से जीतना होगा मैच? सेमीफाइनल के लिए क्या है समीकरण? वेस्टइंडीज की कितनी उम्मीद बाकी

0

2026 टी20 वर्ल्ड कप की तीन सेमीफाइनलिस्ट टीम सामने आ चुकी हैं और आज चौथी टीम पर खुलासा होना है. सेमीफाइनल में जाने वाली टीम कौन से होगी, इसका फैसला भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच से निकलेगा. वेस्टइंडीज का नेट रन-रेट +1.791 का है, वहीं टीम इंडिया का नेट रन रेट -0.100 है. ऐसे में क्या टीम इंडिया के लिए ऐसा समीकरण बन रहा है, जहां उसे एक तय रनों या विकेट के अंतर से जीत दर्ज करनी होगी.

यहां समझ लीजिए पूरा समीकरण.

भारत को कितने रनों से चाहिए जीत?
वेस्टइंडीज और भारत के नेट रन-रेट में काफी बड़ा अंतर है, लेकिन यहां पर NRR का कोई महत्व नहीं है. इसलिए भारत कितने भी रनों से जीते, वह सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाएगा.

दरअसल पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मामले में स्थिति ऐसी बन रही थी कि श्रीलंका के खिलाफ जीतने पर पाकिस्तान के न्यूजीलैंड के बराबर अंक बैठते. इस कारण पाक टीम को एक तय अंतर से जीत की जरूरत थी.

भारत और वेस्टइंडीज के अभी बराबर अंक हैं, इसलिए आज जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में एंट्री ले लेगी. ऐसे में नेट रन-रेट का कोई महत्व नहीं रह जाएगा. मगर मैच रद्द हो जाता है तो NRR का महत्व बढ़ जाएगा, क्योंकि एक-एक अंक मिलने पर दोनों टीमों के तीन-तीन पॉइंट्स हो जाएंगे.

अब तक 3 सेमीफाइनलिस्ट मिले
2026 टी20 वर्ल्ड कप को अब तक तीन सेमीफाइनलिस्ट मिल चुके हैं. सुपर-8 के दूसरे ग्रुप से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड अंतिम-4 में जगह बना चुकी हैं. दूसरी ओर पहले ग्रुप से दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में जा चुका है. इस ग्रुप से सेमीफाइनल में जाने वाली दूसरी टीम का फैसला आज भारत और वेस्टइंडीज के मैच के बाद होगा.

NATIONAL : 2 मार्च को होलिका दहन आपके शहर में कब होगा ? देखें मुहूर्त

0

होलिका दहन धर्म की विजय और अधर्म के नाश का प्रतीक है इसलिए इसे शास्त्रसम्मत शुभ समय में करना आवश्यक माना गया है, ताकि धार्मिक ऊर्जा और सकारात्मक फल प्राप्त हों. यही वजह है कि होलिका दहन में भद्रा काल मुहूर्त जरुर देखा जाता है.

पुराणों में भद्रा में होलिका दहन करना अर्थात बुरे परिणाम को न्योता देने के समान है. होलिका दहन का मुहूर्त शहर अनुसार अलग-अलग होता है. जानें आपके शहर में होलिका दहन किस मुहूर्त में किया जाएगा.

क्यों 2 मार्च को होलिका दहन करना शुभ

होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा पर प्रदोष काल में करने का महत्व है. इस साल फाल्गुन पूर्णिमा 2 मार्च को शाम 5.55 पर शुरू होगी और अगले दिन 3 मार्च को 5.07 पर समाप्त होगी.

अब चूंकि 3 मार्च को चंद्र ग्रहण शाम 6.20 तक रहेगा. इस दिन पूर्णिमा तिथि 5.07 पर ही समाप्त हो जाएगी. ऐसे में होलिका दहन के लिए 2 मार्च सबसे श्रेष्ठ दिन माना जा रहा है.

आपके शहर में होलिका दहन 2026 मुहूर्त

दिल्ली – शाम 6.20 – रात 8.50
भोपाल – शाम 6.24 – रात 8.51
लखनऊ – शाम 06.08 – रात 8.36
पटना – शाम 5.52 – रात 8.20
मुंबई – शाम 6.44 – रात 9.11
चंडीगढ़ – शाम 6.23 – रात 8.51
शिमला – शाम 6.21 – रात 8.50
जयपुर – शाम 6.29 – रात 8.57
वाराणसी – शाम 06.01 – रात 8.28
रायपुर – शाम 06.08 – रात 8.35
बेंगलुरू – शाम 6.29 – रात 8.54
चेन्नई – शाम 6.18 – रात 8.43
हैदराबाद – शाम 6.23 – रात 8.49
ईटानगर – शाम 5.17 – रात 7.45
कोलकाता – शाम 5.41 – रात 8.08
भुवनेश्वर – शाम 5.52 – रात 8.19
नागपुर – शाम 6.19 – रात 8.45
अहमदाबाद – शाम 6.43 – रात 9.11
रांची – शाम 5.53 – रात 8.20
भद्रा में होलिका दहन करने से क्या होता है

भद्रायां दहनं कार्यं न कदाचन बुद्धिमान्।

भद्राकाले कृतं कर्म विपरीतफलं लभेत्॥

भावार्थ- भद्रा काल में किया गया दहन शुभ फल नहीं देता, बल्कि विपरीत परिणाम दे सकता है. इसी कारण होलिका दहन सदैव भद्रा समाप्त होने के बाद ही किया जाता है.

BOLLYWOOD : द केरला स्टोरी 2 ने छुड़ाए छक्के, बॉर्डर 2- ओ रोमियो को पछाड़ा

फिल्म ओ रोमियो से लेकर द केरला स्टोरी 2 तक, थिएटर में कई फिल्में लगी हैं. द केरला स्टोरी 2 हाल ही में रिलीज हुई. शनिवार को आइए जानते हैं किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया और कौनसी फिल्म पिछड़ गई.

द केरला स्टोरी 2

Sacnilk के मुताबिक, द केरला स्टोरी ने पहले दिन 75 लाख का कलेक्शन किया. वहीं शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में तगड़ी ग्रोथ दिखी. फिल्म ने दूसरे दिन 4.65 करोड़ की कमाई की. फिल्म का टोटल कलेक्शन 5.40 करोड़ हो गया है. फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिती भाटिया और ऐश्वर्या ओझा जैसी एक्ट्रेसेस हैं. ये फिल्म काफी विवादों में भी घिरी रही हैं.

ओ रोमियो

शाहिद कपूर की ओ रोमियो को भी ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने 16वें दिन 1.3 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने घरेलू बॉक्स पर 64 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं दुनियाभर में 99.55 करोड़ कमा लिए हैं. इस फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं.

बॉर्डर 2

वहीं फिल्म बॉर्डर 2 की बात करें तो फिल्म ने 37वें दिन 25 लाख की कमाई की. फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 327.35 करोड़ हो गया है. फिल्म ने दुनियाभर में 447.5 करोड़ कमा लिए है. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है.

मर्दानी 3

रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 ने 30वें दिन 30 लाख रुपये की कमाई की. फिल्म का टोटल कलेक्शन 49.1 करोड़ का कलेक्श किया है. वहीं दुनियाभर में कमाई की बात करें तो फिल्म ने 72.94 करोड़ कमाए.

दो दीवाने शहर में

फिल्म ने शनिवार को 27 लाख की कमाई की. फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 6.65 करोड़ हो गया है. इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल मे हैं.

अस्सी
तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी ने शनिवार को 59 लाख कमाए. फिल्म का टोटल कलेक्शन 7.99 करोड़ हो गया है. फिल्म अपने कंटेंट की वजह से काफी चर्चा में रही.

BUSINESS : अकेले फरवरी में 81300 रुपये बढ़ गई सोने की कीमत, जानें आज कितना है 24 कैरेट का भाव?

फरवरी का महीना बीत चुका है. हालांकि, इस दौरान सोने की कीमतों में तेजी देखी गई है. शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 100 ग्राम 71400 रुपये की बढ़ोतरी हुई. इस तरह से महीने के आखिर तक सोने की कीमत में 5.06 परसेंट या 81300 रुपये प्रति 100 ग्राम का उछाल आया, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 5.05 परसेंट बढ़ा.

प्रति ग्राम के हिसाब से देखे, तो पिछले कारोबारी सेशन में 24 कैरेट सोने की कीमत में 714 रुपये का इजाफा हुआ है. वहीं, 22 कैरेट वाला सोना 653 रुपये उछलकर 15463 रुपये पर बंद हुआ. 18 कैरेट सोने में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई, जो 12653 रुपये प्रति ग्राम पर बंद हुआ.

28 फरवरी को 24 कैरेट सोना 16157 रुपये से बढ़कर 16871 रुपये प्रति ग्राम पर बंद हुआ, जो प्रति ग्राम 714 रुपये की बढ़त को दर्शाता है. इसी तरह से 10 ग्राम 24 कैरेट की कीमत 7140 रुपये बढ़कर 168710 रुपये, जबकि 100 ग्राम 71400 रुपये बढ़कर 16,87,100 रुपये हो गया.
इस बीच, शनिवार को 22 कैरेट सोना 653 रुपये बढ़कर 15463 रुपये प्रति ग्राम पर बंद हुआ. 10 ग्राम का भाव 1,54,630 रुपये और 100 ग्राम का भाव 15,46,300 रुपये प्रति 100 ग्राम रहा, जो 65,300 रुपये प्रति 100 ग्राम की बढ़ोतरी को दिखाता है.
शनिवार को 18 कैरेट सोने में भी अच्छी-खासी बढ़त देखी गई. यह 535 रुपये बढ़कर 12653 रुपये प्रति ग्राम पर बंद हुआ. इस बीच, बड़े लेवल पर 100 ग्राम 18 कैरेट सोने का भाव 53500 रुपये बढ़कर 12,65,300 रुपये हो गया.
आज कितनी है सोने की कीमत?
आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 17323 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 15880 और 18 कैरेट सोने की कीमत 12996 रुपये प्रति ग्राम है.
मुंबई, हैदराबाद, केरल, पुणे जैसे शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 17308 रुपये है. इसी तरह से 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: 15865 और 12981 रुपये प्रति ग्राम है.
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम के हिसाब से 17209 रुपये है. यहां 22 कैरेट सोने की कीमत 15775 रुपये और 18 कैरेट की कीमत 13500 रुपये प्रति ग्राम है.
यानी कि शनिवार के मुकाबले सोना रविवार को महंगा हुआ है. 24 कैरेट सोने की कीमत में एक दिन में प्रति 10 ग्राम 4370 की तेजी आई है. इसी तरह से 22 कैरेट का सोना प्रति 10 ग्राम 4020 रुपया महंगा हुआ है. वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत में एक दिन में 3280 रुपये का उछाल आया है.

आज चांदी की कीमत
आज भारत में चांदी की कीमत 295 रुपये प्रति ग्राम और 2,95,000 रुपये प्रति किलोग्राम है. कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे, अहमदाबाद, वडोदरा जैसे तमाम शहरों में आज 10 ग्राम चांदी की कीमत 2950 रुपये, 100 ग्राम की कीमत 29500 रुपये और 1 किलो चांदी की कीमत 2,95,000 रुपये है. चेन्नई में आज 1 किलो चांदी की कीमत 3,25,000 रुपये है.

NATIONAL : वृंदावन–मथुरा में जगतगुरु पूज्य स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी जी महाराज का भव्य स्वागत, संत समाज में हर्ष की लहर, फूलों की होली से गुंजायमान हुआ धाम

0

जगतगुरु पूज्य स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी जी महाराज के पावन आगमन पर वृंदावन धाम में संत समाज, आचार्यगण एवं हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, पुष्पवर्षा, शंखनाद एवं जयघोष के मध्य महाराज जी का अभिनंदन किया गया, जिससे सम्पूर्ण क्षेत्र आध्यात्मिक उल्लास से भर उठा।


कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा फूलों की होली खेली गई। पूरा वातावरण पुष्प वर्षा और “हर-हर महादेव” तथा “जय श्रीकृष्ण” के उद्घोष से गूंज उठा। भक्तगण अत्यंत उत्साह एवं आनंद में झूमते दिखाई दिए। इस अवसर पर मिष्ठान वितरण किया गया तथा विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


अपने आशीर्वचन में जगतगुरु जी ने कहा कि वर्तमान समय अत्यंत संवेदनशील है। एक ओर यूजीसी के नाम पर समाज में वैचारिक संघर्ष की स्थिति उत्पन्न की जा रही है, वहीं दूसरी ओर नशा भयावह रूप से फैल रहा है और देश का युवा वर्ग बर्बादी की ओर बढ़ रहा है। पश्चिमी संस्कृति का अंधानुकरण हमारी परंपराओं पर हावी हो रहा है, जो चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि हिंदू समाज जागृत हो रहा है और उसे सही दिशा देना संत समाज का परम दायित्व है। समाज से भेदभाव समाप्त हो, नशा उन्मूलन का व्यापक अभियान चले, गौ रक्षा हेतु सशक्त केंद्रीय कानून बने तथा भारत पुनः विश्वगुरु के पद पर प्रतिष्ठित हो — यही समय की पुकार है। सनातन धर्म का ध्वज संपूर्ण विश्व में लहराना है, जिसका आधार होगा संस्कार, संयम और राष्ट्र के प्रति समर्पण।
महाराज जी ने पूज्य संतों एवं अखाड़ा के सभी गुरु मूर्तियों को बधाई एवं साधुवाद प्रेषित करते हुए कहा कि समाज को दिशा देने का दायित्व अपने आप में बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती एवं आशीर्वचन के साथ हुआ। उपस्थित संत समाज एवं भक्तगणों ने इसे ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी आयोजन बताया।

- Advertisement -

News of the Day