Wednesday, March 25, 2026
Home Blog Page 62

SPORTS : श्रीलंका के खिलाफ जीतकर भी पाकिस्तान हुआ सेमीफाइनल से बाहर, अब टीम इंडिया का क्या होगा?

0

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल की रेस से सबसे पहले बाहर होने वाली श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान का सपना तोड़ दिया है. बीती रात यानी 28 फरवरी को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (100) के शतक और फखर जमान के (84 रन) के अर्धशतक की बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर 212 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसी के साथ, फरहान और फखर के बीच टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए 176 रन की रिकॉर्ड साझेदारी देखने को मिली.

दासुन शनाका और पवन रत्नायके ने तोड़ा पाकिस्तान का सपना

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए किसी भी कीमत में श्रीलंका को 147 रनों के अंदर रोकना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. श्रीलंकाई टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए और 6 रन से मुकाबला हार गई. इसमें कप्तान दासुन श्नाका ने नाबाद 76 रन और पवन रत्नायके ने 58 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलीं. इस मुकाबले में जैसे ही श्रीलंकाई टीम ने 147 का आंकड़ा पार किया पाकिस्तान सेमीफाइनल की दौर से बाहर हो गया. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई. इस तरह से सुपर-8 के ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमें हैं.

टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?

टीम इंडिया को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो किसी भी हाल में वेस्टइंडीज को आज यानी 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले मुकाबले में हराना होगा. अगर टीम इंडिया यहां से बचे अपने सभी मैच जीतेगी तब ही वर्ल्ड चैंपियन की खिताब बरकरार रख पाएगी. बता दें कि भारतीय टीम ने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया था.

WORLD : ईरान से युद्ध को लेकर ट्रंप पर भड़के शहाबुद्दीन रजवी, बोले- ‘दुनिया को विनाश की तरफ धकेला’

0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की पुष्टि करने वाली पोस्ट के बाद सियासी और धार्मिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. इसी मामले में बरेली के मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अमेरिका और इजराइल पर गंभीर आरोप लगाए और इस दावे को पूरी तरह गलत बताया.

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दुनिया को विनाश की ओर धकेल दिया है. अमेरिका और इजराइल का यह दावा कि हमले में अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या हो गई है, ये पूरी तरह से झूठा है. ये दोनों देश ईरान की जनता का मनोबल तोड़ने के लिए झूठ और भ्रामक प्रचार फैला रहे हैं. ईरान की जनता अपने सर्वोच्च नेता के साथ मजबूती से खड़ी है.”

उन्होंने आगे कहा, “यह गलत प्रचार करके ईरान की अवाम का हौसला तोड़ना चाहते हैं. वे चाहते हैं कि ईरान में तख्तापलट हो जाए. मगर इस झूठे और भ्रामक प्रचार से ईरानी लोगों का ईमान और यकीन डगमगा नहीं सकता. ईरान की जनता अपने सुप्रीम लीडर के साथ मजबूती से खड़ी है.”

‘ईरान की जनता जंग से नहीं डरती’

मौलाना ने कहा, “ईरान की अवाम ने जंगें झेली भी हैं और लड़ी भी हैं. वे मौत को शहादत समझते हैं, इसलिए उन्हें मौत से कोई डर या खौफ नहीं है. यह तो इजराइल है जो अपनी पनाह और अपने हर एक नागरिक की जान की हिफाजत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाता है. वहां जिस तरह बम धमाके हुए और मिसाइलें गिरीं, उससे पूरे इजराइल में हाहाकार मच गया है. हर व्यक्ति बंकर में छिपा हुआ है.”

उन्होंने तेहरान का जिक्र करते हुए कहा, “तेहरान एक ऐसा शहर है जहां लोग सड़कों पर निकले हुए हैं. जब इज़राइल पर मिसाइलें दागी जा रही थीं, तो वहां बच्चे खुशी मना रहे थे.”

अमन और शांति की अपील

अपने बयान में मौलाना ने कहा, “बहरहाल, हमारी दुआ है और भारत के करोड़ों नागरिकों की यही आरज़ू और तमन्ना है कि जंग बंद हो तथा अमन और शांति कायम हो.”

NATIONAL : NSUI की संकल्प सभा में छाए ब्यावर के जयदीप सिंह रावत

0

NSUI के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ आज दिल्ली में आयोजित भव्य ‘संकल्प सभा’ में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। लेकिन इस राष्ट्रीय आयोजन में यदि किसी युवा चेहरे की सबसे अधिक चर्चा हो रही है, तो वह हैं ब्यावर के जिला अध्यक्ष जयदीप सिंह रावत, जिन्होंने अपने नेतृत्व और संगठन क्षमता से सभी का ध्यान आकर्षित किया है।

ब्यावर से युवा जोश के साथ दिल्ली कूच

जयदीप सिंह रावत के नेतृत्व में ब्यावर से सैकड़ों कार्यकर्ता देर रात दिल्ली के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। “जयदीप तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं” और “युवा शक्ति जिंदाबाद” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा।
रावत ने रवाना होने से पहले कहा कि यह केवल पदभार ग्रहण समारोह नहीं, बल्कि देशभर के युवाओं के हक और अधिकारों की नई लड़ाई का संकल्प है। उन्होंने भरोसा जताया कि विनोद जाखड़ के नेतृत्व में संगठन छात्र समस्याओं को और मजबूती से उठाएगा।

युवा नेतृत्व की मजबूत पहचान

कम समय में संगठन को मजबूत करने वाले जयदीप सिंह रावत को क्षेत्र में एक सक्रिय और जुझारू युवा नेता के रूप में देखा जा रहा है। कॉलेज कैंपस से लेकर सामाजिक मुद्दों तक उनकी सक्रियता ने उन्हें युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाया है।
दिल्ली की संकल्प सभा में उनकी उपस्थिति और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को साथ ले जाना, संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।

संकल्प सभा में युवाओं की भूमिका अहम

दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से पहुंचे युवा प्रतिनिधि शिक्षा, रोजगार और छात्र हितों पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। कार्यक्रम में जयदीप सिंह रावत भी अपने विचार रख सकते हैं और राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष राजस्थान के छात्रों की समस्याएं प्रमुखता से उठाने की तैयारी में हैं।

RASHIFAL : आज का राशिफल

मेष
आज का दिन फायदेमंद रहेगा । सामाजिक दायरा बढ़ेगा व मान सम्मान में वृद्धि होगी । महत्वपूर्ण कार्य करने में रुचि रहेगी। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने की संभावना है । व्यस्त रहेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है ।

वृष
आज आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी को किसी कार्य में सफलता मिलने से घर में खुशी का माहौल बनेगा । किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा । माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जायेंगे ।

मिथुन
आज ऑफिस में काम का प्रेशर थोड़ा बढ़ सकता है । आप कुछ ऐसे मामलों में भी पड़ सकते हैं, जिनका समाधान निकालने में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है । पारिवारिक कामों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा । आप अपने खर्चों को लेकर चिंतित रह सकते हैं । साथ ही आपको अपने आसपास हर चीज़ पर गौर करने की जरूरत है।

कर्क
आज किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा में बदलाव ला सकती है । इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है । आज आपका कोई काम बनते-बनते रुक सकता है, लेकिन शाम तक वो काम भी पूरा हो जायेगा ।

सिंह
आज कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी । धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुलेंगे । किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिलने से आपको फायदा होगा । आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। इससे आपकी बहुत-सी उलझनें दूर होंगी ।

कन्या
आज परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा । अपने काम के लिये दूसरों को सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे । आज कुछ जरूरी निर्णय आपको फायदा दिला सकते हैं। इस राशि के कारोबारियों को किसी व्यक्ति से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है ।

तुला
आज परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी। किसी काम से थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है । आज नये कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी । आप कोई नया कोर्स भी ज्वॉइन करने के बारे में सोच सकते हैं।

वृश्चिक
आज तरक्की के कई नए रास्ते नज़र आयेंगे । आप पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल होंगे । शाम को बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे । कई दिनों से रूके हुए काम में सफलता मिल सकती है।

धनु
आज व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा । आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे । इस राशि के सिविल इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है । उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल या ईमेल आ सकती है। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको कोई गिफ्ट दे सकते है ।

मकर
आज पहले किये गये काम में मेहनत का बेहतर परिणाम हासिल होगा । ऑफिस का खुशनुमा वातावरण आपके मन को उत्साह से भर देगा । आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे । जीवनसाथी के साथ लंबी बातचीत होगी । इससे आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी । आज कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है । आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा ।

कुंभ
आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे । अगर आप किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह काम आज पूरा हो जाएगा । आज जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं , इससे आपके रिश्ते मधुर बनेंगे । इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा । कोई जरूरी केस आपके पक्ष में रहेगा ।

मीन
आज किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा । आज घर पर अचानक से कोई मेहमान आ सकता है जिससे घर का महौल खुशनुमा रहेगा । आप कोई सामान कहीं रखकर भूल सकते हैं इसलिए अपनी सभी जरूरी चीजों का ध्यान रखें।

NATIONAL : शादी की खुशियों में चली गोली, 8 साल के मासूम के सिर में लगी, नाबालिग और पिता पर केस दर्ज

0

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शादी से पहले की रस्म के दौरान जश्न में की गई फायरिंग में 8 वर्षीय रेयांश सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसके नाबालिग बेटे को हिरासत में लिया है. लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन, कारतूस और खोखे बरामद किए गए. बच्चे का इलाज गौतम बुद्ध नगर के निजी अस्पताल में जारी है.

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जश्न के दौरान की गई फायरिंग एक बड़े हादसे में बदल गई. पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके नाबालिग बेटे को हिरासत में लिया गया है. घटना में आठ वर्षीय बच्चे को सिर में गोली लगने से गंभीर चोट आई है.पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से लाइसेंसी पिस्टल, एक मैगजीन, एक जिंदा कारतूस और दो खाली खोखे बरामद किए गए हैं. दोनों आरोपी कोतवाली नगर क्षेत्र के निवासी हैं. पिता को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके बेटे को शुक्रवार को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया.

घटना 19 फरवरी को उस समय हुई जब आरोपी के घर पर उसकी बेटी की शादी से एक दिन पहले प्री-वेडिंग रस्म चल रही थी. इसी दौरान कथित तौर पर नाबालिग बेटे ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी.फायरिंग के दौरान चली गोली पास में मौजूद आठ वर्षीय रेयांश सोनी के सिर में जा लगी. रेयांश, हिमांशु वर्मा का बेटा है. गोली लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई और परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए ले गए.

रेयांश को गंभीर हालत में गौतम बुद्ध नगर जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. उसकी हालत को गंभीर बताया गया है.पुलिस अधीक्षक (नगर) शंकर प्रसाद ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर के आधार पर 20 फरवरी को मामला दर्ज किया गया. उन्होंने कहा कि एक नाबालिग और उसके पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है. घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

DELHI : पहले से शादीशुदा था डॉक्टर, गर्लफ्रेंड को पता चला तो काट डाला प्राइवेट पार्ट

0

दिल्ली के वजीराबाद में एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी, 22 वर्षीय झोलाछाप डॉक्टर विसरजीत, के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया. महिला को उसकी शादी का पता चलने के बाद यह वारदात हुई. पीड़ित का आरोप है कि उसे दूध में नशीला पदार्थ देकर अर्ध बेहोशी में तेज धार वाले हथियार से घायल किया गया. वह खुद अस्पताल पहुंचा और बाद में सर्जरी हुई. पुलिस ने BNS की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी अमीना खातून की तलाश शुरू कर दी है.

उत्तर दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. पुलिस के मुताबिक गर्लफ्रेंड ने 22 वर्षीय एक झोलाछाप डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बताया जा रहा है कि लड़की को जब उसकी शादी के बारे में पता चला तो उसने यह कदम उठाया.

घायल युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी विसरजीत के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार वह पिछले दो साल से वजीराबाद निवासी आरोपी अमीना खातून के साथ रिश्ते में था. 25 फरवरी को हिंदू राव अस्पताल से एक घायल युवक के भर्ती होने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और उसका बयान दर्ज किया. साथ ही उसका मेडिको-लीगल सर्टिफिकेट भी लिया गया.

पीड़ित ने अपने बयान में बताया कि वह 24 फरवरी को दिल्ली आया था और अमीना के साथ रह रहा था. उसने आरोप लगाया कि रात में गर्लफ्रेंड ने उसे दिए गए दूध में नशीला पदार्थ मिला दिया. पीड़ित के मुताबिक करीब 2:30 बजे जब वह अर्ध बेहोशी की हालत में था, तब महिला ने तेज धार वाले हथियार से उस पर हमला कर दिया और उसके प्राइवेट पार्ट को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पीड़ित का कहना है कि महिला को उसकी शादी के बारे में पता चल गया था और इसी वजह से उसने हमला किया.

पुलिस ने बताया कि घायल युवक किसी तरह खुद हिंदू राव अस्पताल पहुंचा. वहां से उसे आगे इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी सर्जरी हुई.पुलिस के मुताबिक पीड़ित के बयान और मेडिकल साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118(2) (खतरनाक हथियार या साधन से स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना) और धारा 123 (जहर आदि के माध्यम से अपराध करने की मंशा से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला मूल रूप से बिहार के कटिहार की रहने वाली है और फिलहाल वजीराबाद में रह रही थी. उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं.

NATIONAL : दूल्हे ने सुहागरात में किया टच तो दुल्हन ने घोंप दिया चाकू, फिर प्रेमी चाचा के साथ हुई फरार

0

हाथरस में एक दुल्हन ने सुहागरात पर दूल्हे को चाकू से घोंप दिया. क्योंकि उसने उसे छू लिया था. यहीं नहीं इसके बाद दुल्हन अपने प्रेमी चाचा के साथ भाग भी गई. जिस वक्त वह भागी, उस वक्त घर के सभी लोग बेहोश थे. क्योंकि उसने सभी के खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया था.यूपी के हाथरस से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां दुल्हन ने सुहागरात के दिन दूल्हे पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे दूल्हा घायल हो गया और इसके बाद दुल्हन अपने प्रेमी चाचा के साथ फरार हो गई. सबसे बड़ी बात दुल्हन घर से ज्वेलरी और नकदी भी लेकर गई. पूरा मामला नगला बस्ती का बताया जा रहा है.

बताया जाता है कि दुल्हन का अपने चाचा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. लेकिन 21 फरवरी को शादी होने के बाद 22 फरवरी को वह ससुराल पहुंची थी. सुहागरात पर दूल्हे को छूने भी नहीं दिया. वहीं जब दूल्हे ने टच किया तो उस पर चाकू से हमला कर दिया. फिर अपने चाचा के साथ भाग गई. फिलहाल पीड़ित युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है.पीड़ित दूल्हे ने बताया कि मैं 22 तारीख को यानी कि सुहागरात के दिन 9 बजे रात उसके करीब गया. जिसके बाद मैंने उसे टच किया. लेकिन वह गुस्सा हो गई और बोली मुझसे दूर रहना. उसके बाद वो बोली या तो मर जाऊंगी या मार दूंगी. फिर उसने चाकू निकाला और मेरे हाथ में मार दिया. जिससे मेरा हाथ थोड़ा कट गया. इस घटना के बाद मैंने सुबह उसके घरवालों को कॉल किया.

जिस पर उसकी चाची, चाचा और उसकी मां आईं. सभी समझा रहे थे कि नई-नई शादी हुई है ऐसा होता है. फिर वो सब चले गए. जिसके बाद मैं रात में डर के मारे उससे अलग खटिया पर सोया. वहीं शादी के तीसरे दिन वह घर से भाग गई. इस दौरान वह करीब-करीब सोने के लाखों रुपये के जेवरात भी अपने साथ ले गई. जब वह घर से भागी तब पूरे परिवार के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया था. जिससे मैं और परिवार के सभी लोग बेहोश हो गए थे.

सुबह जब घर वाले उठे तो वह नहीं मिली. इस दौरान पूरा घर भी चेक किया गया. वहीं उसके घर पर भी संपर्क किया गया. लेकिन कुछ जानकारी नहीं लगी. इसी बीच जानकारी आई कि वह अपने चाचा के साथ भाग गई है. क्योंकि उसका चाचा के साथ ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था.

NATIONAL : ‘2 साल में टूट जाएगी शादी…’ ज्योतिषी की भविष्यवाणी के बाद बेंगलुरु की इंजीनियर ने दे दी जान

0

बेंगलुरु के बागलागुंटे इलाके में 27 साल की इंजीनियर ने ज्योतिषी की भविष्यवाणी के बाद आत्महत्या कर ली. परिवार के अनुसार, शादी को लेकर भविष्यवाणी की गई थी कि रिश्ता दो साल में टूट जाएगा. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.बेंगलुरु से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक 27 साल की महिला इंजीनियर ने ज्योतिषी की भविष्यवाणी के बाद जान दे दी. यह घटना शहर के बगलागुंटे इलाके के एमईआई लेआउट की है. इंजीनियर की मौत के बाद परिवार गहरे सदमे में है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

मृतका की पहचान विद्याज्योति के रूप में हुई है, जो एक कंपनी में कार्यरत थी. फिलहाल वर्क फ्रॉम होम कर रही थी. पुलिस के अनुसार, वह एक युवक के साथ रिलेशन में थी और दोनों परिवारों की सहमति से जल्द शादी होने वाली थी. परिवार में इस रिलेशन को लेकर खुशी का माहौल था और शादी की तैयारियां भी चल रही थीं.परिजनों ने पुलिस को बताया कि हाल ही में विद्याज्योति ने एक ज्योतिषी से अपने भविष्य के बारे में सलाह ली थी. ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की कि उसकी शादी सिर्फ दो साल तक ही टिकेगी और इसके बाद रिश्ता टूट जाएगा. इस बात को लेकर वह मानसिक तनाव में आ गई थी.

ज्योतिषी ने इस समस्या से बचने के लिए नौ दिन का विशेष अनुष्ठान कराने की सलाह दी थी. विद्याज्योति ने परिवार के साथ मिलकर यह अनुष्ठान शुरू भी कर दिया था. नौवें दिन परिवार बाहर किसी स्थल पर जाने की तैयारी कर रहा था. उस दौरान इंजीनियर घर में अकेली थी.

इसी बीच उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब परिवार के लोग वापस लौटे तो वह मृत अवस्था में मिली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.बगलागुंटे पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजहों की गहराई से जांच की जा रही है, और परिवार के बयान के आधार पर सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है.

बगलागुंटे पुलिस ने कहा कि लड़की को उस लड़के से शादी करनी थी, जिसे वह पसंद करती थी. उसने एक ज्योतिषी से सलाह ली थी, जिसने भविष्यवाणी की थी कि उसकी शादी दो साल बाद खत्म हो जाएगी. इस बाधा को दूर करने के लिए उसे नौ दिन का अनुष्ठान करने की सलाह दी थी. जब परिवार अनुष्ठान की तैयारी कर रहा था, वह घर पर अकेली थी और उसने जान दे दी. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

MAHARASHTRA : एकतरफा प्यार में पागल युवक की हरकतों ने ली पति-पत्नी की जान, सुसाइड नोट से खुलासा

0

महाराष्ट्र के सोलापुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एकतरफा प्रेम और लगातार मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर एक दंपति ने आत्महत्या कर ली. मृतकों की पहचान सोमनाथ पाटिल और उनकी पत्नी श्रीदेवी पाटिल के रूप में हुई है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी अभिषेक कोरे को गिरफ्तार कर लिया है.

यह घटना कल सुबह सोलापुर के कलावती नगर इलाके में सामने आई, जब पति-पत्नी के शव उनके घर में पाए गए. दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे शुरुआत में यह संदेह हुआ कि यह आत्महत्या है या हत्या. घर में मौजूद उनकी दो बेटियों ने जब देखा कि माता-पिता सुबह काफी देर तक नहीं उठे, तो उन्होंने अपने चाचा को फोन कर इसकी जानकारी दी. इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और दोनों को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस जांच के दौरान घर से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसने इस पूरे मामले की सच्चाई उजागर कर दी. पत्र में उल्लेख किया गया कि आरोपी अभिषेक कोरे लगातार श्रीदेवी पाटिल को फोन कर परेशान करता था और उन्हें बदनाम करने की धमकी देता था. इस लगातार हो रही मानसिक प्रताड़ना से श्रीदेवी पाटिल बुरी तरह टूट चुकी थीं. पति सोमनाथ पाटिल भी पत्नी की परेशानी और सामाजिक बदनामी के डर से तनाव में थे.

पुलिस के मुताबिक, इसी मानसिक दबाव और भय के चलते दोनों ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक कोरे को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है. आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी द्वारा कितने समय से दंपति को परेशान किया जा रहा था. इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है और लोग एकतरफा प्रेम व मानसिक उत्पीड़न के खतरनाक परिणामों पर सवाल उठा रहे हैं.

MAHARASHTRA : घर के पास खेल रहे बच्चे को आवारा कुत्ते ने मार डाला, बचाने दौड़े दोस्त को भी काट लिया

0

महाराष्ट्र के कल्याण के मोहने-गालेगांव इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां सात साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया. बच्चा इस कदर घायल हो गया कि उसकी मौत हो गई. उसे बचाने दौड़े उसके दोस्त को भी कुत्ते ने काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

महाराष्ट्र के कल्याण के पास मोहने-गालेगांव इलाके में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां आवारा कुत्ते के हमले में सात साल के बच्चे की मौत हो गई. उसे बचाने दौड़े उसके दोस्त पर भी कुत्ते ने हमला कर लिया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर गुस्से और डर का माहौल है.

मृतक बच्चा कातकरी पाड़ा इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था. अधिकारियों के अनुसार, बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था, तभी एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया. उसकी चीख-पुकार सुनकर उसका सात साल का दोस्त उसे बचाने दौड़ा, लेकिन कुत्ते ने उसे भी काट लिया और वह घायल हो गया.दोनों बच्चों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान घायल बच्चे ने दम तोड़ दिया. वहीं उसके दोस्त का ठाणे के कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

मृतक बच्चे के माता-पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं. बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. आए दिन हमले हो रहे हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है.

शिवसेना (ठाकरे गुट) की नगरसेविका तेजश्री गायकवाड़ और नगरसेवक उमेश बोरगावकर ने इस मामले को लेकर कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) अधिकारियों से मुलाकात की. उन्होंने आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष दस्ते तैनात करने, नसबंदी अभियान और टीकाकरण को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की. वहीं नागरिकों ने भी प्रशासन से ठोस कदम उठाए जाने और आवारा कुत्तों की समस्या पर काबू पाने की अपील की है.

- Advertisement -

News of the Day