Wednesday, March 25, 2026
Home Blog Page 64

MUMBAI : विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR

0

मुंबई में एक विदेशी ट्रेवलर महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. इसमें दो युवकों ने महिला के साथ फोटो लेने के लिए जबरदस्ती की है. महिला ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

इनेस फारिया नाम की विदेशी महिला टूरिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की. महिला ने कैप्शन में लिखा कि उन्होंने 15 तक मेरा पीछा किया. जिससे मुझे असहनीय लगने लगा. एक वक्त ऐसा आया कि मुझे उन्हें दूर करने के लिए धक्का देना पड़ा. उसके बाद वे लोग चले गए.फारिया ने आगे लिखा कि भारत के अंदर मैं दो महीने से हूं. लेकिन पहली बार मेरे साथ ऐसा हुआ है. अब तक मेरा ज्यादातर एक्सपीरियंस काफी खूबसूरत और अच्छा रहा है. जिसमें मेरा स्वागत भी हुआ है, लेकिन आज का दिन अलग था.

फारिया ने आगे बताया कि मेरे मना करने के बाद भी साथ में फोटो लेने के लिए वे मेरा पीछा करते रहे. इससे मैं अनकंफर्टेबल महसूस कर रही थी. उन लोगों ने बहुत ज्यादा जबरदस्ती की. फारिया ने कैप्शन के आखिर में लिखा कि बता दूं ‘नो’ एक पूरा वाक्य है. और सुरक्षा और सहजता सबसे पहले है.इस वीडियो के वायरल होते ही फारिया के इनबॉक्स में लोगों की प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया. वीडियो पर उन्होंने लिखा कि ‘ आई गॉट हैरेस्ड इन मुंबई’ जिसे इनेस फारिया ने शेयर किया है. इसके बाद कई यूजर्स ने फारिया से पर्सनली माफी मांगी है. साथ ही मदद का भरोसा दिलाया.

फारिया के वायरल वीडियो पर मुंबई पुलिस ने उन्हें मैसेज के जरिए संपर्क किया. पुलिस ने उनसे इस मामले में मदद करने के लिए अधिक जानकारी जुटाने के लिए पता और कॉन्टेक्ट डिटेल मांगी. फारिया ने पुलिस के साथ सहयोग किया. जिसके बाद पुलिस एक्टिव हो गई.

पुलिस ने जानकारी जुटाते हुए दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. विदेशी महिला के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में मुंबई के आग्रिपाडा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है. वीडियो में नजर आ रहे दो अज्ञात लोगों के खिलाफ BNS की धारा 78 (1) 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

NATIONAL : पटियाला लॉ यूनिवर्सिटी से राजीव गांधी का नाम हटाने की पहल… अकादमिक काउंसिल ने पारित किया प्रस्ताव, कांग्रेस सांसद का विरोध

0

पंजाब के पटियाला स्थित राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ की अकादमिक काउंसिल ने विश्वविद्यालय के नाम से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम हटाने की सिफारिश की है, और नया नाम “नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी” प्रस्तावित किया है. कुलपति प्रो. जयशंकर सिंह ने इस प्रस्ताव की पुष्टि की है. अब इसे कार्यकारी परिषद और पंजाब सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा.

पंजाब के पटियाला स्थित राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ की अकादमिक काउंसिल ने विश्वविद्यालय के नाम से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम हटाने की सिफारिश की है. प्रस्ताव के अनुसार, विश्वविद्यालय का नया नाम केवल “नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी” रखा जा सकता है. इस फैसले की पुष्टि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जयशंकर सिंह ने की है.

उन्होंने बताया कि यह प्रस्ताव अकादमिक काउंसिल में पारित हो चुका है और अब इसे कार्यकारी परिषद तथा पंजाब सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. अंतिम फैसला पंजाब सरकार का होगा.इस फैसले पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है. पटियाला से कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने इसका विरोध किया है. उनका कहना है कि यह कदम चुनावों से पहले राजनीतिक ध्रुवीकरण की कोशिश हो सकती है.

उन्होंने आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा पर ऐसे मुद्दे उठा कर राजनीतिक लाभ कमाने का आरोप लगाया. सांसद ने यह भी कहा कि देश में संस्थानों के नाम बदलने की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जिससे हमारी ऐतिहासिक विरासत प्रभावित हो रही है.

नाम बदलने की मांग पहली बार नहीं उठी है. नवंबर 2024 में अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज ने भी केंद्र सरकार से इस विश्वविद्यालय का नाम बदलने की मांग की थी. उनका तर्क था कि 1984 के सिख विरोधी दंगों की पृष्ठभूमि में राजीव गांधी का नाम सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करता है.

यह विश्वविद्यालय साल 2006 में पंजाब सरकार द्वारा बनाए गए एक अधिनियम के तहत स्थापित किया गया था. अब सभी की निगाहें पंजाब सरकार के अंतिम फैसले पर टिकी हैं कि वह इस सिफारिश को स्वीकार करती है या नहीं.

NATIONAL : हल्द्वानी में शराब पिलाकर 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, कार में बेहोशी की हालत में मिली

0

हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक 15 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. जहां दो युवकों ने किशोरी को पहले कार से घुमाने की बात कहकर बैठा लिया. फिर हैड़ाखान मार्ग पर ले गए और वहां उसे शराब पिलाई व घिनौने कृत्य को अंजाम दिया. मामले में पुलिस ने अल्मोड़ा के दन्या निवासी मोहित (20) और प्रदीप (24) के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. किशोरी दसवीं की छात्रा है.

प्रभारी एसओ दिलीप के अनुसार बीते मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे क्षेत्र निवासी किशोरी मोहल्ले की दुकान से सामान लेने गई थी. वहां उसे घर के बगल में किराए पर रहने वाले अल्मोड़ा के दन्या थानांतर्गत नौगांव निवासी मोहित और प्रदीप मिले. दोनों ने घुमाने के बहाने उसे कार में बैठा लिया और तीनों हैड़ाखान रोड की ओर निकल लिए. वहां युवकों ने कार में ही किशोरी को शराब पिलाई और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

परिजन के अनुसार देर रात साढ़े दस बजे तक जब बेटी घर नहीं लौटी तो चिंता हुई. जिसके बाद सभी लोग काठगोदाम थाना पहुंचे. पुलिस के साथ खोजबीन शुरू की तो हैड़ाखान सड़क पर एक कार खड़ी दिखी. पुलिस टीम ने देखा तो कार में किशोरी बेहोशी की हालत में पड़ी थी. जबकि दोनों आरोपी भी कार में ही मौजूद थे. मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस ने किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया. जबकि दोनों युवकों पर पॉक्सो अधिनियम की के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. फिर दोनों को कोर्ट में पेश किया गया. जिसके बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया. वहीं घटना में इस्तेमाल की गई कार भी सीज कर दी गई है.

NATIONAL : ‘भागो, पुलिस आ गई…’ बरामदे से चिल्लाई महिला, आपत्तिजनक हालत में भागे पुरुष, फिरोजाबाद में पकड़ा गया सेक्स रैकेट

0

फिरोजाबाद के लाइनपार इलाके में एक मकान में पुलिस ने अचानक छापा मार दिया. इस दौरान बरामदे में बैठी एक महिला शोर करने लगी कि पुलिस आ गई है, भागो. यह सुनते ही मकान के कमरे से दो ग्राहक आपत्तिजनक हालत में भागने लगे. पुलिस का कहना है कि यहां सेक्स रैकेट चल रहा था. दो महिलाओं और दो पुरुषों को रंगे हाथ पकड़ा गया है.

​फि‍रोजाबाद के थाना लाइनपार पुलिस ने आजाद नगर क्षेत्र में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने एक मकान पर छापा मारा, जहां से दो महिलाओं और दो पुरुषों को रंगेहाथ पकड़ लिया. पुलिस का कहना है कि इस मामले की मुख्य आरोपी महिला अपने घर से ही अनैतिक कामों का संचालन कर रही थी.
जानकारी के अनुसार, ​थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य को सूचना मिली थी कि आजाद नगर स्थित एक मकान में देह व्यापार का काम चल रहा है. जिस मकान में यह धंधा चल रहा था, उसके पास एक स्कूल भी है. पुलिस टीम ने जब यहां एक महिला के घर पर छापा मारा तो हड़कंप मच गया.

​पुलिस ने जैसे ही मकान में एंट्री की तो बरामदे में बैठी महिला ने शोर करना शुरू कर दिया. वह चिल्लाने लगी कि ‘भागो, पुलिस आ गई.’ इस दौरान कमरे के अंदर से दो युवक आपत्तिजनक हालत में बाहर की ओर भागे, जिन्हें घेराबंदी कर पुलिस टीम ने पकड़ लिया. वहीं, कमरे से निकल रही एक अन्य महिला को महिला पुलिसकर्मियों ने हिरासत में ले लिया.

​छापेमारी के दौरान रैकेट की संचालिका महिला को पुलिस ने पकड़ा है, उसके पास से 4800 रुपये बरामद हुए. वहीं एक अन्य महिला थाना रसूलपुर एरिया की रहने वाली है, जिसे यहां देह व्यापार के लिए बुलाया गया था. इसी के साथ ​दो पुरुषों को पकड़ा गया है.

पूछताछ में संचालिका ने स्वीकार किया है कि वह महिला को अपने पास रखती थी और ग्राहकों से मोटी रकम वसूलती थी. मौके पर पकड़े गए ग्राहकों से उसने 300-300 रुपये लिए थे. वहीं, पकड़ी गई दूसरी महिला ने पुलिस के सामने अपनी मजबूरी का हवाला देते हुए इस धंधे में शामिल होने की बात कही.इस मामले को लेकर सीओ सिटी फिरोजाबाद प्रवीण तिवारी ने कहा कि पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम और बीएनएस की धारा 296 के तहत केस दर्ज किया गया है. क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

MP : सहेलियों पर बॉयफ्रेंड बनाने का डालती थी दबाव… हॉस्टल से बाहर की गई छात्रा……..

0

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. विश्वविद्यालय के कमला नेहरू गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली डेटा साइंस की एक छात्रा पर अन्य छात्राओं को अनैतिक गतिविधियों के लिए उकसाने के गंभीर आरोप लगे हैं.मध्य प्रदेश के इंदौर की देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के कमला नेहरू गर्ल्स हॉस्टल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब डेटा साइंस फर्स्ट ईयर की एक छात्रा की संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं. छात्रा पर आरोप है कि वह हॉस्टल की अन्य छात्राओं को कॉलेज लाइफ एन्जॉय करने के बहाने गलत रास्तों पर धकेलने की कोशिश कर रही थी.

मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली यह छात्रा एक विशेष वर्ग से ताल्लुक रखती है. हॉस्टल की 5 छात्राओं ने लिखित शिकायत की है कि वह उन पर ‘बॉयफ्रेंड’ बनाने का लगातार मानसिक दबाव बना रही थी. छात्रा पर आरोप है कि वह तमाम मोबाइल ऐप्स के जरिए अज्ञात युवकों से वीडियो कॉल करती थी और अन्य छात्राओं को भी उन युवकों से बात करने के लिए प्रेरित करती थी.

छात्राओं की शिकायत के बाद वार्डन ने जब आरोपी छात्रा के सामान की तलाशी ली, तो वहां से कई आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद होने की बात सामने आई है.मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉ. आरके सिंघई ने कड़ा रुख अपनाया है. छात्रा को तत्काल प्रभाव से हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है.

पूरे मामले की सत्यता और नेटवर्क का पता लगाने के लिए 5 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है. प्रबंधन इस बात की भी जांच कर रहा है कि कहीं इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो काम नहीं कर रहा. कुलगुरु आरके सिंघई ने स्पष्ट किया है कि छात्राओं की सुरक्षा और हॉस्टल के माहौल से समझौता नहीं किया जाएगा. जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर छात्रा पर आगे की अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी.

MP : इकलौती बेटी ने घर में लगाई फांसी, कमरे में लटका मिला शव, B.sc छात्रा के मौत से सदमे में परिवार

0

इंदौर के तिलक नगर क्षेत्र में 19 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने उसे कमरे में फंदे पर लटका पाया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मृतका मेडिकैप्स कॉलेज में बीएससी सेकंड ईयर की छात्रा थी. तनाव समेत अन्य कारणों की जांच की जा रही है.मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के तिलक नगर क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने उसे कमरे में फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही तिलक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस के अनुसार, परीक्षित बढ़िका की बेटी प्रथा (मृतका) सांईनाथ कॉलोनी की निवासी थी. बुधवार शाम वह घर पर ही मौजूद थी. इसी दौरान उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली. घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य भी घर पर थे.प्रथा मेडीकैप्स कॉलेज में बीएससी सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी. पुलिस के मुताबिक वह नियमित रूप से कॉलेज जाती थी और पढ़ाई कर रही थी. प्रारंभिक जानकारी में किसी प्रकार की शैक्षणिक समस्या सामने नहीं आई है.जांच अधिकारी तनवीर सिंह ने बताया कि प्रथा अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी. उसके पिता एमपी ऑनलाइन की दुकान संचालित करते हैं.

पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती पूछताछ में परिवार ने किसी विवाद या आत्महत्या के कारण की जानकारी नहीं दी है.फिलहाल छात्रा का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पुलिस तनाव या अन्य संभावित कारणों को लेकर जांच कर रही है. परिजनों के बयान अभी दर्ज होना बाकी हैं, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

ENTERTAINMENT : शादी के बाद ससुराल पहुंची रश्मिका, खुशी से चहकीं..

विजय देवरकोंडा अपनी पत्नी रश्मिका मंदाना को लेकर हैदराबाद अपने घर पहुंचे. ससुराल पहुंचकर रश्मिका की खुशी का ठिकाना नहीं था. उन्हें सासू मां ने संभाला और अपने घर में एक्ट्रेस का स्वागत किया.साउथ सिनेमा के दो बड़े सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी इस समय सोशल मीडिया पर सबसे बड़ी चर्चा का विषय बन चुकी है. दोनों की वेडिंग फोटोज इतनी वायरल हुईं कि हर कोई उनके प्यार में खो गया. विजय-रश्मिका लंबे समय तक डेटिंग के बाद एक हुए. ये पल उनके फैंस और चाहने वालों के लिए बेहद इमोशनल रहा.

रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी के दिन उदयपुर में ट्रेडिशनल साउथ इंडियन वेडिंग की थी. उनकी शादी में काफी करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी थी. शादी के बाद, शुक्रवार को विजय और रश्मिका किसी नई जोड़ी की तरह उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. जहां उन्होंने पैप्स को पोज दिए और फैन्स का धन्यवाद किया, जिन्होंने कपल को इतनी विशेज दीं.रश्मिका ने जहां लाल सूट पहना हुआ था, वहीं विजय सिल्वर कलर के कुर्ते-पजामे में दिखे थे. इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी भी साफ झलक रही थी. कपल उसी दिन उदयपुर से हैदराबाद पहुंचा, जहां एक्ट्रेस का उनके ससुराल में स्वागत किया गया. पैप्स के कैमरा ने विजय के हैदराबाद स्थित घर के बाहर इस मोमेंट को भी कैप्चर किया.

रश्मिका का अपने ससुराल में एंट्री वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें विजय घर के अंदर अकेले जाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं रश्मिका को उनकी सासू मां संभालकर गृह प्रवेश के लिए लेकर जाती दिख रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस खुशी से चहकती नजर आ रही हैं. फैंस रश्मिका-विजय की इस नई शुरुआत के मौके पर इमोशनल हो रहे हैं. कमेंट सेक्शन में ‘VIROSH’ एकबार फिर ट्रेंड कर रहा है.

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का सेलिब्रेशन अभी यहीं तक थमने नहीं वाला है. दोनों 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करने वाले हैं, जिसमें इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों से लेकर राजनेताओं तक का तांता लगने वाला है. हर कोई कपल को आशीर्वाद देने पहुंचेगा.

बात करें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के वर्क फ्रंट की, तो एक्ट्रेस इस साल बॉलीवुड फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आने वाली हैं. वहीं विजय भी अपनी फिल्म ‘रणबाली’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ रश्मिका भी होने वाली हैं. शादी के बाद, दोनों पहली बार एक फिल्म में काम करने वाले हैं.

NATIONAL : पिता की हत्या के बाद बहन से लिपट कर रोया था अक्षत, मानवेंद्र सिंह मर्डर केस में एक और खुलासा

0

लखनऊ में पिता की हत्या करने वाले अक्षत का व्यवहार पूरी तरह बदल गया है. वह जेल में बहन को देखकर फूट-फूटकर रोने लगा. जेल में अक्षत की पहली रात बेचैनी में कटी. वह पूरी रात दीवार से टिककर बैठा बड़बड़ाता रहा, कभी रोता तो कभी पछतावे की बात करता.

लखनऊ के आशियाना सेक्टर-एल में कारोबारी मानवेंद्र सिंह की हत्या ने पूरे शहर को झकझोर दिया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात की रात बेटा अक्षत और पिता दोनों नशे में थे. आरोप है कि पिता के भला-बुरा कहने पर गुस्से से तमतमाए अक्षत ने घर में मौजूद लाइसेंसी राइफल से गोली दाग दी. एक ही पल में बाप-बेटे का रिश्ता खून से रंग गया और आलीशान घर मौत का मंजर बन गया. वहीं पिता की हत्या के बाद वह बहन से लिपटकर रोया था.

सूत्र बताते हैं कि गोली चलाने के बाद अक्षत का व्यवहार अचानक बदल गया. जेल जाने से पहले उसने बहन कृति से मिलने की इच्छा जताई. थाने में बहन को सामने देखकर वह उससे लिपटकर फूट-फूटकर रोया. उसने पुलिस से मोबाइल वापस मांगकर बहन के खाते में पैसे ट्रांसफर करने की बात कही. 22 हजार रुपये में से छह हजार रुपये पैथोलॉजी के क्लर्क को देने और बाकी बहन के पास रखने की हिदायत भी दी. बहन की बीमारी का हवाला देकर आरोपी खुद को जिम्मेदार भाई साबित करने की कोशिश करता दिखा.

जेल में अक्षत की पहली रात बेचैनी में कटी. वह पूरी रात दीवार से टिककर बैठा बड़बड़ाता रहा, कभी रोता तो कभी पछतावे की बात करता. जेल अस्पताल में भर्ती आरोपी पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. पूछताछ में उसने कहा कि पहले पिता ने उसे पीटा, उसके बाद उसने गोली चलाई. हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और बयान की सच्चाई परखी जा रही है.

इस सनसनीखेज कांड के बाद घर की सबसे छोटी सदस्य कृति सदमे में है. मां को पहले खो चुकी बेटी अब पिता की मौत और भाई के जेल जाने के दोहरे आघात से गुमसुम है. पुलिस फोरेंसिक जांच, डिजिटल साक्ष्य और आर्थिक लेन-देन की भी पड़ताल कर रही है, ताकि इस खून की कहानी के हर पहलू से पर्दा उठाया जा सके. लखनऊ का यह ‘नीला ड्रम कांड’ अब सिर्फ एक पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि रिश्तों के टूटते ताने-बाने की भयावह तस्वीर बन चुका है.

DELHI : करण औजला के कॉन्सर्ट में जुटेंगे 50 हजार फैंस! ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, आज रूट डायवर्जन

0

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आज, 28 फरवरी को पंजाबी पॉप स्टार करण औजला का बड़ा लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट है, जिसमें 45,000 से 50,000 फैंस के आने की उम्मीद है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन और रूट एडवाइजरी जारी की है.

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN Stadium) में आज (शनिवार), 28 फरवरी को पंजाबी पॉप सुपरस्टार करण औजला का धमाकेदार लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट होने वाला है. यह कॉन्सर्ट “P-POP CULTURE INDIA TOUR 2026” का हिस्सा है, जिसमें करीब 45,000 से 50,000 फैंस के पहुंचने की उम्मीद है. इतनी बड़ी भीड़ को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने खास ट्रैफिक व्यवस्था की है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक स्टेडियम के आसपास कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा. यह कॉन्सर्ट दिल्ली में करण औजला का सबसे बड़ा शो है, जहां फैंस उनके हिट गानों जैसे ‘Softly’, ‘Admiring You’ और ‘Winning Speech’ पर झूमने वाले हैं. स्टेडियम में गेट्स शाम को खुलेंगे और माहौल जोरदार रहने की उम्मीद है. ऐसे में ट्रैफिक जाम से बचने के लिए पुलिस ने पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, खास तौर पर BP मार्ग (बिश्मा पितामह मार्ग), लोधी रोड और स्टेडियम के आसपास की सड़कों पर भारी वाहनों को शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक जाने की मनाही है. वहीं, इवेंट के दौरान जिन रास्तों पर रूट डायवर्ट रहेगा उनमें JLN रेड लाइट, सेवा नगर बस डिपो रेड लाइट, 5th एवेन्यू रोड (डबल स्टोरी मार्केट/धोबी घाट), प्रगति विहार रेड लाइट, लाला लाजपत राय मार्ग टी-पॉइंट, JLN गेट नंबर 5 के पास बारापुल्लाह कट, जंगपुरा मेट्रो स्टेशन/सूचना भवन टी-पॉइंट शामिल हैं.

लोगों के लिए सलाह है कि BP मार्ग, लोधी रोड और JLN स्टेडियम के आसपास की सड़कों पर आज शाम पीक आवर्स में जाने से बचें. अगर आपको एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जाना है, तो अतिरिक्त समय लेकर निकलें. वहीं, कॉन्सर्ट देखने आने वाले फैंस मेट्रो का इस्तेमाल करें. इसके लिए JLN स्टेडियम मेट्रो स्टेशन (वायलेट लाइन) सबसे सुविधाजनक है.

किस गेट से मिलेगी एंट्री?
स्टेडियम के दर्शकों की एंट्री गेट नंबर 2, 6, 8, 13, 14 और 21 से होगी.
VIP एंट्री गेट नंबर 13 से होगी.
आर्टिस्ट और ऑर्गनाइजर्स की एंट्री गेट 6 से होगी.
जबकि इमरजेंसी के लिए गेट 1 और 10 (रिजर्व) हैं.

ENTERTAINMENT : बिग बॉस मराठी 6 में हीरो ने एक्ट्रेस को किया Kiss, देखकर रो पड़ीं राखी सावंत, गुस्से में काटे अपने बाल

तन्वी कोल्टे और राकेश बापट के रोमांटिक डांस और Kiss ने बिग बॉस हाउस में हलचल मचा दी है. राखी सावंत, जो राकेश से इमोशनली जुड़ी हैं, इस मोमेंट को देखकर गुस्से में आ गईं और अपने बाल काट लिए.

बिग बॉस मराठी 6 में जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ रहा है, रिश्ते तेजी से बदल रहे हैं. पुराने दुश्मन दोस्त बन रहे हैं और इमोशनल टेंशन हाई है. शो के लेटेस्ट प्रोमो ने तहलका मचा दिया, जिसमें टास्क के दौरान तन्वी कोल्टे और राकेश बापट का रोमांटिक मोमेंट दिखाया गया. राकेश के लिए अपनी फीलिंग्स ओपनली बताने वाली राखी सावंत उनके डांस और Kiss को देखकर हैरान रह गईं.

प्रोमो में राकेश और तन्वी टास्क के तौर पर रोमांटिक डांस करते दिखे. उनकी केमिस्ट्री ने कई कंटेस्टेंट्स को चौंका दिया, क्योंकि हाउस की डायनामिक्स हाल ही में शिफ्ट हुई थी. परफॉर्मेंस के दौरान राकेश ने तन्वी के गाल पर Kiss किया, जो पूरे एपिसोड का टर्निंग पॉइंट बन गया. राकेश और तन्वी का रोमांटिक मोमेंट देखकर बिग बॉस के घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स हैरान रह जाते हैं. इनमें से कुछ लोग पूरे सीन को चुपचाप देखते रहे, क्योंकि सिचुएशन बिगड़ती गई.

शो में राखी सावंत, राकेश बापट से इमोशनली अटैच हो चुकी हैं. वो एक्टर के लिए अपनी फीलिंग्स भी जाहिर कर चुकी हैं. इसलिए राखी, राकेश और तन्वी के रोमांस को हैंडल नहीं कर पाईं. गुस्से और उदासी से भरी हुई राखी ने इंपल्सिवली अपने बाल काट लिए. तन्वी और राकेश उसे रोकने दौड़े, लेकिन वो मानी नहीं. राखी फूट-फूटकर रोती दिखीं.

उनके इस एक्सट्रीम रिएक्शन ने कंटेस्टेंट्स और व्यूअर्स दोनों को शॉक कर दिया. कई ने इसे गहरी फ्रस्ट्रेशन की निशानी माना, तो कुछ ने ड्रामेटिक गेमप्ले कहा. प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई. फैंस ने कंटेस्टेंट्स के बिहेवियर और शो की डायरेक्शन पर सवाल उठाए. कुछ ने लिखा, राकेश बिग बॉस हाउस में इमरान हाशमी हैं. किसी ने कहा, राखी को हर शो में नया लव मिलता है और नया ड्रामा. दूसरे ने मॉक किया, वाह वाह सही से तो दिखाते, ऐसे प्रोमो दिखाते हैं ताकि लोग देखें. कई लोगों ने कहा कि राखी पागल हो गई हैं. एक ने लिखा कि अगर राखी ने हेयरकट करवा लिया होता तो बहुत अच्छा होता, वो फेक हेयर काटने से कोई फायदा नहीं.

- Advertisement -

News of the Day