Saturday, September 19, 2026
Home Blog Page 84

SPORTS : अर्जेंटीना फुटबॉल वर्ल्डकप के अंतिम-16 में, केप वर्डो को हराया:मेसी लगातार आठ मैच में गोल करने वाले पहले फुटबॉलर; ऑस्ट्रेलिया बाहर

0

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना फुटबॉल वर्ल्ड कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। उसने शनिवार सुबह खेले गए मुकाबले में केप वर्डे को 3-2 से हराया। अब मंगलवार को उसका मुकाबला इजिप्ट से होगा। इजिप्ट ने ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर बाहर किया। एक अन्य मैच में कोलंबिया ने घाना को 1-0 से हराया।

मियामी स्टेडियम में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने 29वें मिनट में गोल दागा और अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। हाफ टाइम के बाद डर्लो डुआर्टे ने 59वें मिनट में गोल स्कोर करके केप वर्डे को बराबरी पर ला दिया।

फिर एमिलियानो मार्टिनेज ने इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में गोल करके एक बार फिर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई, लेकिन सिडनी लोपेज ने 13वें मिनट में गोल करके मैच को एक्स्ट्रा टाइम में धकेल दिया। 111वें मिनट में केप वर्डे के डिनये से ऑन गोल हो गया, इसी गोल ने मैच का नतीजा तय किया। अंतिम-16 का शेड्यूल देखिए…

अर्जेंटीना Vs केप वर्डे

मेसी के गोल से बने रिकॉर्ड

मेसी 30 वर्ल्ड कप मैच खेलने वाले दुनिया के इकलौते फुटबॉलर बने हैं।
मेसी मौजूदा वर्ल्ड कप के टॉप गोल स्कोरर हैं। वे अब तक 7 गोल कर चुके हैं।
मेसी 2 वर्ल्ड कप एडीशन में 7 गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए हैं।
मेसी वर्ल्ड कप करियर में 20 गोल कर चुके हैं। वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।
मेसी ने लगातार 8वें वर्ल्डकप मैच में गोल दागा है। वे लगातार सबसे ज्यादा मैचों में गोल करने वाले खिलाड़ी बने हैं।

अर्जेंटीना के फैंस ने केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा के लिए तालियां बनाई।
अर्जेंटीना के फैंस ने केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा के लिए तालियां बनाई।
मेसी ने जीत के बाद हाथ जोड़कर फैंस को शुक्रिया कहा।
मेसी ने जीत के बाद हाथ जोड़कर फैंस को शुक्रिया कहा।
जीत सेलिब्रेट करते अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी।
जीत सेलिब्रेट करते अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी।
केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने 10 बचाव किए

केप वर्डे के 40 साल गोलकीपर वोजिन्हा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 बचाव किए। इनमें 5 सेव मेसी के प्रयासों पर रहे। उनकी बेहतरीन गोलकीपिंग की बदौलत वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रही केप वर्डे ने मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को आखिरी मिनटों तक कड़ी टक्कर दी।

केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने मैच में 10 बचाव किए।
केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने मैच में 10 बचाव किए।
मेसी इस टूर्नामेंट में अब 7 गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में फ्रांस के किलियन एमबाप्पे (6 गोल) से एक गोल आगे हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वाधिक गोल के अपने रिकॉर्ड को भी और मजबूत कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया Vs इजिप्ट

इजिप्ट ने पहली बार नॉकआउट मैच जीता, ऑस्ट्रेलिया बाहर

इजिप्ट ने ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर पहली बार नॉकआउट मुकाबला जीता। निर्धारित समय और अतिरिक्त समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा, जिसके बाद फैसला शूटआउट से हुआ।

शुक्रवार को देर रात खेले गए मैच में इजिप्ट ने इजिप्ट ने 13वें मिनट में इमाम अशूर के हेडर गोल से बढ़त बनाई। लेकिन, 55वें मिनट में डिफेंडर मोहम्मद हनी गलती से ऑन गोल कर बैठे, जिससे स्कोर 1-1 हो गया।

ऑस्ट्रेलिया से बड़ी गलती, पेनल्टी से पहले गोलकीपर बदला

ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबले में बड़ी गलती की। उन्होंने पेनल्टी शूटआउट से ठीक पहले युवा गोलकीपर पैट्रिक बीच को बदल दिया। बीच ने मैच में कई बचाव किए। उन्होंने रामी राबिया के हेडर और मोहम्मद सलाह के प्रयास को भी नाकाम किया।

एक्स्ट्रा टाइम के आखिरी में मैदान पर आए अनुभवी गोलकीपर मैथ्यू रयान शूटआउट में इजिप्ट के चारों पेनल्टी शॉट नहीं रोक सके। महमूद साबेर, रामी राबिया, मोहम्मद सलाह और आखिर में होसाम अब्देलमगीद ने पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम को जीत दिलाई।

ऑस्ट्रेलिया के लिए केवल जैक्सन इरविन और आवर माबिल ही गोल कर सके। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान हैरी साउटर पहला पेनल्टी शॉट गोलपोस्ट के ऊपर मार बैठे। 18 साल लुकास हैरिंगटन का शॉट भी क्रॉसबार से टकरा गया।

मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर रयान निराश होकर मैदान पर ही बैठ गए।
मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर रयान निराश होकर मैदान पर ही बैठ गए।
अशूर ने दिलाई बढ़त, हनी के आत्मघाती गोल से बराबरी

अशूर ने मैच की शुरुआत में गोल करके इजिप्ट को बढ़त दिलाई।
अशूर ने मैच की शुरुआत में गोल करके इजिप्ट को बढ़त दिलाई।
हनी एक वर्ल्ड कप में दो ऑन गोल करने वाले पहले खिलाड़ी

इजिप्ट के डिफेंडर मोहम्मद हनी एक ही वर्ल्ड कप में दो आत्मघाती गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ग्रुप स्टेज में बेल्जियम के खिलाफ भी अपनी ही टीम के खिलाफ गोल किया था।

ऑस्ट्रेलिया अब तक वर्ल्ड कप के तीनों नॉकआउट मुकाबले हार चुका है। टीम नॉकआउट में एक भी गोल नहीं कर सकी है। रेग्युलर टाइम में उसके दोनों गोल विरोधी टीम के आत्मघाती गोल से ही आए थे।

मोहम्मद हनी से ग्रुप स्टेज में बेल्जियम के खिलाफ अपनी ही टीम के खिलाफ गोल हुआ था।
मोहम्मद हनी से ग्रुप स्टेज में बेल्जियम के खिलाफ अपनी ही टीम के खिलाफ गोल हुआ था।
कोलंबिया Vs घाना

कोलंबिया एरियास के गोल से जीता, अंतिम-16 में स्विट्जरलैंड से मैच

जॉन एरियास के शुरुआती गोल की बदौलत कोलंबिया ने घाना को 1-0 से हराकर अंतिम-16 में जगह बना ली। अब उसका मैच मंगलवार को वैंकूवर में स्विट्जरलैंड से होगा। कैनसस सिटी में मैच की शुरुआत में कोलंबिया को बड़ा झटका लगा, जब स्ट्राइकर जॉन कॉर्डोबा ग्रोइन में चोट के कारण मैदान छोड़ने को मजबूर हो गए। उनकी जगह स्पोर्टिंग सीपी के फॉरवर्ड लुइस सुआरेज को उतारा गया।

14वें मिनट में डेनियल मुनोज ने सुआरेज को पास दिया। सुआरेज ने गोल के सामने सटीक क्रॉस खेला, जिस पर जॉन एरियास ने हल्का सा टच देकर गेंद को घाना के गोलकीपर लॉरेंस अटी जिगी के पास से नेट में पहुंचा दिया। यही गोल मैच का निर्णायक साबित हुआ।

SPORTS : भारत-इंग्लैंड दूसरे टी-20 में भी बारिश के आसार:मैनचेस्टर में आज 55% चांस; आर्चर की वापसी, अक्षर 100 विकेट पूरे कर सकते हैं

0

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार शाम 7 बजे मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा।

पहले मैच की तरह इस मुकाबले में भी बारिश खेल बिगाड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 55% तक बारिश की संभावना है। सीरीज का पहला मुकाबला भी बारिश के कारण बेनतीजा रहा था।

वैभव पर सस्पेंस बरकरार

इस मुकाबले में एक बार फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सबकी नजर रहेगी। हालांकि, भारत के गेंदबाजी कोच मॉर्ने मॉर्कल ने संकेत दिए हैं कि युवा बल्लेबाज को अभी कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है।

मॉर्कल ने कहा- दूसरे मुकाबले में टीम ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहती। अभिषेक शर्मा टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। संजू सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। कोचिंग स्टाफ के तौर पर खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना जरूरी है।

भारत ने 31 में से 18 मुकाबले जीते

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 31 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। इनमें भारत ने 18 और इंग्लैंड ने 12 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। इंग्लैंड में दोनों टीमों के बीच 10 मुकाबले हुए हैं। यहां इंग्लैंड ने 5, भारत ने 4 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा।

दोनों देशों के बीच अब तक 9 टी-20 सीरीज खेली गई हैं। इनमें भारत ने 5, इंग्लैंड ने 3 सीरीज जीती हैं, जबकि एक सीरीज ड्रॉ रही। भारत ने पिछली लगातार पांच टी-20 सीरीज में इंग्लैंड को हराया है।

पहले मैच में अभिषेक-श्रेयस ने संभाली थी पारी

चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेले गए पहले टी-20 में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने सिर्फ 6 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अभिषेक शर्मा (59 रन, 24 गेंद) और कप्तान श्रेयस अय्यर (68 रन, 47 गेंद) ने तीसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी कर भारत को 189/7 तक पहुंचाया। हालांकि बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू ही नहीं हो सकी। अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ 7 टी-20 पारियों में 347 रन 219.62 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं।

ईशान और अर्शदीप भारत के टॉप परफॉर्मर

भारत के लिए इस साल ईशान किशन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 16 टी-20 मैचों में 545 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 199.63 रहा है। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 15 मैचों में 21 विकेट लेकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज का स्थान हासिल किया है।

बेथेल ने इस साल 305 रन बनाए

इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने 2026 में 12 टी-20 मैचों में 305 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 143.19 का है और वह एक शतक भी लगा चुके हैं। गेंदबाजी में आदिल रशीद ने सबसे ज्यादा 18 विकेट लिए हैं। वह इस मुकाबले में 2 विकेट लेते ही टी-20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।

स्पिनर्स को मदद, यहां की पिच स्कोरिंग है

ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच तेज और स्पिन दोनों गेंदबाजों की मददगार मानी जाती है। हालांकि, बल्लेबाजों को भी यहां रन बनाने में दिक्कत नहीं होती। पिछले साल इसी मैदान पर इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 304/2 का स्कोर बनाया था। यह फुल मेंबर टीमों के बीच पहला 300+ टी-20 स्कोर था।

इन रिकॉर्ड्स पर रहेगी नजर

अक्षर पटेल अपना 98वां टी-20 इंटरनेशनल खेल सकते हैं। उन्हें भारत के लिए 100 टी-20 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ 1 विकेट चाहिए।
आदिल रशीद के नाम फिलहाल 164 टी-20I विकेट हैं। दो विकेट लेते ही वह इस फॉर्मेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।
आर्चर की वापसी, टंग का डेब्यू

इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 के लिए अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की टीम में वापसी हुई है, जबकि जोश टंग टी-20 डेब्यू करेंगे। दोनों खिलाड़ियों को साकिब महमूद और ल्यूक वुड की जगह मौका मिला है।

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

भारत की पॉसिबल प्लेइंग-11

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।

WEATHER : दुनिया में बढ़ेगी गर्मी: अल नीनो के मजबूत होने की आशंका, सूखे का खतरा; मौसम को लेकर WMO ने जारी की चेतावनी

0

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने चेतावनी दी है कि जुलाई से सितंबर के बीच अल नीनो के मजबूत होने की आशंका है। इससे दुनिया भर में लू, सूखा, मूसलाधार बारिश और समुद्री हीटवेव जैसी चरम मौसमी घटनाएं बढ़ सकती हैं, जबकि भारत में मानसून पर भी इसका असर पड़ सकता है।

दुनिया भर में मौसम के मिजाज में खतरनाक बदलाव दिख सकता है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने शुक्रवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थितियां आने वाले महीनों में तेजी से मजबूत हो सकती हैं। इसके कारण दुनिया के कई हिस्सों में भीषण लू, सूखा, मूसलाधार बारिश और अन्य चरम मौसमी घटनाओं का खतरा काफी बढ़ गया है।

डब्ल्यूएमओ की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल जुलाई से सितंबर के दौरान अल नीनो के बेहद मजबूत रूप में विकसित होने की प्रबल आशंका है। डब्ल्यूएमओ की महानिदेशक सेलेस्ट साउलो ने कहा कि अल नीनो की शुरुआत हो चुकी है और हमारे अनुमान के मुताबिक यह तेजी से एक शक्तिशाली रूप अख्तियार करने जा रहा है। इससे दुनिया के कई हिस्सों में सूखे, भारी बारिश, जमीनी इलाकों में भीषण लू और समुद्री हीटवेव का खतरा कई गुना बढ़ जाएगा।

NATIONAL : सुबह 6 बजे का कॉल और बाथरूम का सच, 44 दिन तक पति की हत्या छिपाए रखी, ऐसे खुला आगरा का केस

0

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक महिला पर अपने पति की हत्या कर शव को घर के बाथरूम के फर्श के नीचे दफनाने का आरोप लगा है। आरोप है कि शव को दफनाने के बाद बाथरूम का फर्श प्लास्टर करवा दिया गया और करीब डेढ़ महीने तक पति के लापता होने का नाटक किया गया। पुलिस ने फर्श की खुदाई कर मानव कंकाल बरामद किया है। मामले में महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

18 मई से लापता था सुरेंद्र
सिकंदरा थाना क्षेत्र की रेणुका धाम कॉलोनी निवासी 44 वर्षीय सुरेंद्र कुमार शर्मा अपनी पत्नी रूबी, दो बच्चों और मां के साथ रहते थे। मृतक के भाई अनिल शर्मा के अनुसार, 18 मई को रूबी ने फोन कर कहा कि पुलिस घर पर दबिश दे रही है, इसलिए बच्चों और मां को अपने साथ ले जाएं। इसके बाद उसने बताया कि सुरेंद्र घर छोड़कर कहीं चले गए हैं। इस सूचना के आधार पर थाना सिकंदरा में सुरेंद्र की गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

पुलिस के साथ खोजबीन का नाटक
परिजनों का आरोप है कि सुरेंद्र की तलाश के दौरान रूबी पुलिस के साथ सीसीटीवी फुटेज देखने जाती रही और मोहल्ले में पति के लापता होने पर रोने-बिलखने का नाटक भी करती रही। हालांकि, उसके बयानों में लगातार विरोधाभास मिलने के कारण परिवार को उस पर शक होने लगा।

मृतक के भाई ने ऐसे खोला राज
मृतक के भाई अनिल शर्मा ने बताया कि रूबी लगातार अलग-अलग बातें कह रही थी, जिससे उन्हें शक हुआ। उन्होंने बैंक स्टेटमेंट की जांच की और फिर रूबी को भरोसा दिलाया कि सच बताने पर उसकी मदद करेंगे। फिर आज सुबह इसका कॉल आया कि घर आओ, तो मैं सुबह 6 बजे घर आया, इसके बाद रूबी ने स्वीकार किया कि सुरेंद्र बाथरूम में है। जब मैंने बाथरूम में देखा तो वहां कुछ नहीं मिला। दोबारा पूछने पर उसने बताया कि जमीन के नीचे दफन है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और खुदाई में कंकाल बरामद हुआ।

बाथरूम की खुदाई में मिला कंकाल
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाथरूम के फर्श की खुदाई कराई। खुदाई के दौरान फर्श के नीचे से मानव कंकाल बरामद हुआ। पुलिस ने अवशेषों को पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

पुलिस का बयान
डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि सुरेंद्र नशे का आदी था। वह शराब के साथ-साथ नशे की गोलियां भी खाता था। हत्या वाले दिन रूबी ने सुरेंद्र को नशे की गोलियों की ओवरडोज दे दी। इसके बाद उसकी हत्या करके बाथरुम में उसके शव को गाढ़ दिया था। अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम, फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तय होगा।

आरोपी पत्नी हिरासत में
पुलिस ने आरोपी पत्नी रूबी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, यह भी जांच की जा रही है कि इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में लगी है।

NATIONAL : TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ

0

बागी विधायक गुट ने पार्टी के दफ्तर पर कब्जा किया है. गुट के नेता और पश्चिम बंगाल में नेता विपक्ष रितब्रता बनर्जी समेत 60 विधायक तृणमूल कांग्रेस के हेडक्वार्टर पहुंचे और वहां पांच मिनट तक मीटिंग भी की.

कोलकाता में टीएमसी के राजनीतिक भविष्य पर उस समय प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया था, जब पार्टी में विधानसभा चुनाव की हार के बाद फूट पड़ गई थी. पार्टी के एक धड़े ने बगावत करते हुए, खुद को औपचारिक रूप से असली टीएमसी का दर्जा दे दिया था. यह विवाद जगजाहिर भी हुआ. वहीं, चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों से पूछा भी कि कौन असली टीएमसी है.

अब खबर है कि बागी विधायक गुट ने पार्टी के दफ्तर पर कब्जा कर लिया है. बागी गुट के नेता और पश्चिम बंगाल में नेता विपक्ष रितब्रता बनर्जी समेत 60 विधायक तृणमूल कांग्रेस के हेडक्वार्टर पहुंचे और वहां पांच मिनट तक मीटिंग भी की. फिर बाहर निकलकर गेट पर ताला लटका दिया.

बागी गुट ने दावा किया है कि हम असली टीएमसी हैं. दफ्तर पर हमारा अधिकार है. इसके बाद ममता बनर्जी समर्थक टीएमसी नेता कुणाल घोष के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पहुंचे. जहां लगातार हंगामे की खबर है.

पूर्व नेतृत्व जनता और जमीनी कार्यकर्ताओं से कट गया: संदिपन साहा
इससे एक दिन पहले TMC विधायक संदीपन साहा ने न्यूज एजेंसी IANS से कहा था कि पूर्व नेतृत्व जनता और जमीनी कार्यकर्ताओं से कट गया था, जिससे समस्याएं पैदा हुईं. पार्टी के भीतर लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन नहीं हो रहा था. हम चाहते हैं कि पार्टी अपनी विचारधारा के अनुरूप लोकतांत्रिक तरीके से चले, जहां हर सदस्य को अपनी बात रखने का अवसर मिले. सभी की राय सुनने और चर्चा के बाद सामूहिक रूप से निर्णय लिया जाए. यही हमारी इच्छा और उद्देश्य है.

वहीं, इस पूरे राजनीतिक विवाद पर बीजेपी ने भी बयान दिया है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने टीएमसी में चल रहे अंदरूनी मतभेद पर कहा, ‘तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में एक इतिहास बन गई है. ममता बनर्जी को सांसद छोड़ गए. विधायक छोड़ गए. कार्यकर्ता छोड़ गए. पंचायत ब्लॉक के जो उनके पंचायत समिति के मेंबर थे, वे भी छोड़ गए, मेयर छोड़ गए. सिर्फ उनका भतीजा ही उनके साथ है. तृणमूल कांग्रेस का तो बहुमत उनके खिलाफ है. ममता बनर्जी अब अल्पमत में रह गई हैं. अब यह चुनाव आयोग को तय करना है कि कौन-सी पार्टी है और उसके नेता कौन है.’

Uttarakhand: राम मंदिर के बाद अब बदरीनाथ धाम में हेरफेर के आरोप, जांच के आदेश; खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

0

अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी का मामला सामने आने के बाद बदरीनाथ धाम में भी चढ़ावे और दान में कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। इस पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने जांच के आदेश दे दिए हैं। समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा है कि मंदिर समिति ने आरोपों को अत्यंत गंभीरता से लिया है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और तथ्यपरक जांच होगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

कौन करेगा जांच?
मंदिर समिति ने आरोपों की जांच के लिए समिति गठित करने के आदेश दे दिए हैं। इस मामले में स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है। जांच पूरी होने के बाद अगर कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने की बात कही गई है। बता दें कि 2025 में बदरीनाथ धाम में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे।

सोशल मीडिया के दावों में किसका जिक्र?
समिति के अध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया पर जिस कर्मचारी को उनका निजी सचिव बताया जा रहा है, वह असल में उनका निजी सचिव नहीं है। वह बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का नियमित सरकारी कर्मचारी है। वह वैयक्तिक सहायक के रूप में पूर्व में भी मंदिर समिति के तीन अध्यक्षों के साथ कार्य कर चुका है। सोशल मीडिया पर उसके संबंध में प्रसारित किए जा रहे आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

भैरव सेना ने क्या कहा?
भैरव सेना संगठन ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष से जुड़े कर्मचारी पर आर्थिक हेराफेरी के गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भैरव सेना के संस्थापक अध्यक्ष संदीप खत्री ने शुक्रवार को बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) सोहन रांगड़ को ज्ञापन भेजकर आरोपों की जांच कराने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया है कि बदरीनाथ मंदिर से जुड़े वित्तीय मामलों में अनियमितता और आर्थिक हेराफेरी हुई है, जिसके लिए संबंधित कर्मचारी की भूमिका की जांच आवश्यक है। संगठन ने मामले में प्रशासनिक और विधिक कार्रवाई करने की भी मांग की है। हालांकि, संगठन की ओर से भेजे गए पत्र में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कथित आर्थिक हेराफेरी किस प्रकार की है और उसमें कितना नुकसान हुआ है।

NATIONAL : ‘सिंधु जल संधि’ पर भारत का सख्त रुख बरकरार, ‘मध्यस्थता कोर्ट’ के फैसले को MEA ने फिर नकारा

0

भारत ने सिंधु जल संधि मामले में तथाकथित ‘मध्यस्थता न्यायालय’ के नए फैसले को पूरी तरह खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह अदालत अवैध है और सिंधु जल संधि को स्थगित रखने का भारत का फैसला अब भी जारी रहेगा।

नई दिल्ली: भारत सरकार ने सिंधु जल संधि से जुड़े मामले में तथाकथित ‘मध्यस्थता कोर्ट’ के फैसले को पूरी तरह खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि 15 मई को इस तथाकथित अदालत ने ‘अधिकतम जल-भंडारण’ से जुड़े मुद्दे पर एक निर्णय जारी किया, जिसे भारत मान्यता नहीं देता।

बता दें कि बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत सिंधु जल संधि को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया है। भारत ने साफ कर दिया है कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद का समर्थन करना बंद नहीं करता, तब तक यह संधि स्थगित रहेगी।

‘मध्यस्थता कोर्ट का गठन ही गैरकानूनी’
विदेश मंत्रालय ने साफ शब्दों में कहा कि भारत ने कभी भी इस तथाकथित ‘मध्यस्थता कोर्ट’ के गठन को स्वीकार नहीं किया। सरकार के मुताबिक, इस अदालत की ओर से जारी कोई भी कार्यवाही, फैसला या निर्णय पूरी तरह शून्य और अमान्य है। भारत ने दोहराया कि पहले दिए गए सभी फैसलों की तरह इस नए फैसले को भी सिरे से खारिज किया जाता है।

सिंधु जल संधि पर कायम है भारत का फैसला
भारत सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि सिंधु जल संधि को फिलहाल स्थगित रखने का फैसला अभी भी लागू है। विदेश मंत्रालय के बयान से संकेत मिले हैं कि भारत इस मुद्दे पर अपने रुख में कोई नरमी दिखाने के मूड में नहीं है और राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देगा।

जल विवाद को लेकर बढ़ सकती है कूटनीतिक तनातनी
सिंधु जल संधि को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से विवाद बना हुआ है। ऐसे समय में भारत का यह कड़ा बयान दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव को और बढ़ा सकता है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी इस मुद्दे को लेकर नई बहस छिड़ने की संभावना जताई जा रही है।

‘भारत अपनी संप्रभुता से समझौता नहीं करेगा’
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के बयान को भारत की स्पष्ट और सख्त कूटनीतिक लाइन माना जा रहा है। सरकार ने संकेत दिया है कि देश की संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों से जुड़े मामलों में किसी भी बाहरी या ‘गैरकानूनी’ व्यवस्था को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

NATIONAL : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में अंतर्कलह, प्रदेशाध्यक्ष बदलने की उठी मांग; क्या करेगा आलाकमान

0

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले, कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष पद को लेकर अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है।

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले, कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष पद को लेकर अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि आगामी चुनाव को देखते हुए जनता चन्नी के नेतृत्व को पसंद कर रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस नेता नजर सिंह मानशाहिया ने कहा कि यह किसी नेता से असंतोष का मामला नहीं, बल्कि जनता की आवाज है। लोग चाहते हैं कि चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब कांग्रेस की कमाल संभालें।

उन्होंने दावा किया कि अगर मौजूद प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में पार्टी चुनाव लड़ती है तो कांग्रेस के लिए सरकार बनाना मुश्किल होगा। बकौल मानशाहिया, चन्नी को प्रदेशाध्यक्ष बनाया जाना चाहिए, ताकि वह चुनावी रणनीति तैयार कर सकें। पंजाब कांग्रेस नेताओं का बयान ऐसे समय पर आया जब चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थक शुक्रवार को मोरिंडा स्थित उनके आवास पर एकत्र हुए।

क्या आलाकमान से नाराज हैं चन्नी?
चन्नी के मोरिंडा स्थित आवास पर समर्थकों के जुटने से पहले वहां पहुंचे पार्टी के कुछ पूर्व विधायकों ने पत्रकारों से कहा कि अगर कांग्रेस को अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में पंजाब में सत्ता में लौटना है, तो पूर्व मुख्यमंत्री को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। बताया जा रहा है कि यह पद नहीं मिलने से चन्नी नाराज हैं। कहा जा रहा है कि नई नियुक्तियों की घोषणा के बाद उन्होंने पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देने के लिए औपचारिक फोन तक नहीं किया।

चन्नी के आवास पर पहुंचने वालों में पूर्व उपमुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु और गुरप्रीत सिंह कांगड़, पूर्व सांसद मोहम्मद सादिक, मौजूदा विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, पूर्व विधायक नजर सिंह मनशाहिया, गुरकीरत सिंह कोटली, लखवीर सिंह लखा, दर्शन सिंह बराड़ और तरसेम सिंह शामिल थे।

पूर्व मंत्री गुरप्रीत कांगड़ ने कहा कि हमें जनता के बीच जाकर वोट मांगने हैं और लोग चन्नी को ही प्रदेश अध्यक्ष के रूप में देखना चाहते हैं। पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को ही प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखने का फैसला किया।

चन्नी को मिली चुनाव अभियान समिति की जिम्मेदारी
दलित समुदाय से आने वाले जालंधर के सांसद चन्नी पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदारों में शामिल थे, उन्हें चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह चुनावी रणनीति और प्रचार अभियान की योजना बनाने के लिहाज से एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

NATIONAL : राम मंदिर चंदा चोरी: SIT ने बढ़ाया जांच का दायरा, प्राण प्रतिष्ठा के बाद हुई भर्तियों के दस्तावेज खंगाले

0

मंदिर में दानराशि गबन मामले की जांच कर रही विशेष टीम ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अब नियुक्तियों, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक प्रक्रियाओं से जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है। दान की गणना, लेखा-जोखा और धन जमा कराने की प्रक्रिया को लेकर संबंधित जिम्मेदार लोगों से पूछताछ जारी है।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दानराशि गबन प्रकरण की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अब अपनी पड़ताल का दायरा और व्यापक कर दिया है। दानराशि के कथित गबन की जांच के साथ-साथ टीम ने प्राण प्रतिष्ठा (22 जनवरी 2024) के बाद मंदिर में हुई नियुक्तियों, प्रशासनिक निर्णयों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की भी समीक्षा शुरू कर दी है.

सूत्रों के अनुसार, एसआईटी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पदाधिकारियों की ओर से की गई विभिन्न नियुक्तियों से संबंधित दस्तावेजों की जांच की है, जबकि मंदिर परिसर में लंबे समय से तैनात सुरक्षा अधिकारियों और कर्मचारियों का विस्तृत ब्योरा भी तलब किया गया है।

राम मंदिर में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए करीब 800 कर्मी तैनात हैं। इनमें करीब 200 कर्मी ट्रस्ट की ओर से नियुक्त हैं। लॉकर व्यवस्था, सुरक्षा, जूता-चप्पल रखरखाव, सफाई व्यवस्था में निजी कंपनी के कर्मचारी लगाए गए हैं। यज्ञ स्थल में तैनात स्वयंसेवक और वेतनभोगी ट्रस्ट की ओर से नियुक्त हैं। तीर्थयात्री सुविधा केंद्र, सेवा केंद्र, पास बनाने में लगे कर्मी, अकाउंट ऑफिस के कर्मी ट्रस्ट की ओर से रखे गए हैं। पुजारियों की नियुक्ति भी ट्रस्ट ने की है। जांच में अधिकांश नियुक्तियां बिना समुचित स्क्रीनिंग के किए जाने की बात सामने आई है।

सूत्रों का कहना है कि जांच टीम यह समझने का प्रयास कर रही है कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद बढ़ी व्यवस्थाओं के मद्देनजर किन-किन पदों पर नियुक्तियां की गईं, उनकी प्रक्रिया क्या रही और अभिलेखों का रखरखाव किस प्रकार किया गया। इसके लिए ट्रस्ट कार्यालय से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध कराए गए हैं, जिनका परीक्षण जारी है। हालांकि अभी तक किसी नियुक्ति या अधिकारी की भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

लंबे समय से तैनात कर्मियों से भी पूछताछ
सूत्र बताते हैं कि जांच टीम ने मंदिर परिसर में लंबे समय से तैनात सुरक्षा अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और अन्य जिम्मेदार कर्मियों की सूची भी तलब की है। सुरक्षा से जुड़े एक कर्मी का नाम सामने आया है जो मंदिर में पिछले 17 वर्षों से तैनात है। इनकी भूमिका भी जांच के दायरे में है। टीम पुराने कर्मियों की तैनाती की अवधि, जिम्मेदारियों और कार्यक्षेत्र से जुड़ी जानकारी भी जुटा रही है।

NATIONAL : RSS संघ प्रमुख बोले- दुनिया भारत की ओर नई दिशा की उम्मीद से देख रही है, हमें हर स्तर पर मजबूत बनाना होगा

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने गुरुवार को नागपुर में आयोजित संघ के ‘वार्षिक कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय’ प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में कहा कि वैश्विक मंच पर भारत का समय आ चुका है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल समय आने से काम नहीं चलेगा, बल्कि देश और समाज को अपनी जिम्मेदारियों के लिए पूरी तरह तैयार होना होगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि दुनिया के पास ऐसा कोई मार्गदर्शक सिद्धांत नहीं है जो मानव जीवन के विभिन्न आयामों में एक साथ प्रगति सुनिश्चित कर सके। उन्होंने कहा कि वैश्विक प्रणालियाँ व्यक्तिगत कल्याण, सामाजिक हितों और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाने को लेकर भ्रमित हैं।

नागपुर में स्वयंसेवक प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर बोलते हुए भागवत ने गुरुवार को कहा कि भारत दुनिया को ऐसे समग्र समाधान दे सकता है जो संघर्षों और संकटों से जूझ रही है, लेकिन जो चीज हमें ‘विश्वगुरु’ बनने से रोक रही है, वह है तैयारी की कमी। भागवत ने कहा, हम लंबे समय से कहते आ रहे हैं कि भारत एक ‘विश्वगुरु’ है या उसे होना चाहिए।

हमें हर स्तर पर मजबूत बनाना होगा-भागवत
मोहन भागवत ने कहा कि आज दुनिया भारत की ओर नई दिशा की उम्मीद से देख रही है। ऐसे में भारत को अपनी सामूहिक शक्ति बढ़ानी होगी और हर स्तर पर खुद को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने कहा, भारत दुनिया को नई दिशा देने के लिए बना है, लेकिन केवल समय के भरोसे बैठने से यह लक्ष्य हासिल नहीं होगा। समय आ गया है, अब समाज को आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभानी होगी और पूरी तैयारी करनी होगी। भागवत ने कहा कि हिंदू समाज आज पहले की तुलना में अधिक जागरूक, सक्रिय और अपनी पहचान को लेकर सजग हुआ है। इस सामूहिक जागरूकता के सकारात्मक परिणाम अब पूरे देश में साफ दिखाई दे रहे हैं।

वैश्विक संघर्षों का प्रभाव और दुविधाएं
उन्होंने वैश्विक हालात का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया इस समय गंभीर भू-राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता से गुजर रही है। कई देश आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने अमेरिका-ईरान तनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय संघर्षों का असर सीधे भारत में ईंधन और तेल की कीमतों पर पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि जहाँ लोग अक्सर चुनौतियों और अनिश्चितताओं पर ध्यान केंद्रित करते हैं, उन्हें ऐसी कठिन परिस्थितियों में उपलब्ध अवसरों को भी पहचानना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनिया व्यक्तिगत अधिकारों, सामाजिक हितों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी दुविधाओं में फंसी हुई है। किसी व्यक्ति को व्यक्तिगत अधिकार देने के लिए, समाज के हित से समझौता करना पड़ता है। यदि समाज को शक्ति देनी है, तो व्यक्ति के अधिकारों का दमन होता है।

उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक व्यवस्था में अक्सर ताकत की भाषा को ही महत्व दिया जाता है। दुनिया उसी की सुनती है जिसके हाथ में मजबूत लाठी होती है। भारत सच बोलता है, लेकिन कई बार उसकी बात इसलिए नहीं सुनी जाती क्योंकि दुनिया केवल शक्ति को महत्व देती है। इसलिए भारत को निर्विवाद रूप से मजबूत बनना होगा।संघ प्रमुख ने कहा कि भारत एक ‘धर्मप्राण राष्ट्र’ है। भारत का उद्देश्य किसी पर प्रभुत्व जमाना या उसे जीतना नहीं, बल्कि दुनिया को धर्म, संतुलन और सही जीवन का मार्ग दिखाना है।

पर्यावरण और विकास की कश्मकश
पर्यावरणीय चिंताओं को उजागर करते हुए, उन्होंने कहा कि भौतिक विकास अक्सर प्रकृति की कीमत पर किया जाता है, जबकि पर्यावरण संरक्षण को अक्सर विकास में बाधा के रूप में देखा जाता है। भौतिकवादी विकास के लिए, पर्यावरण का शोषण किया जाएगा। और पर्यावरण की रक्षा के लिए, (कुछ लोग मांग करते हैं) विकास को रोकें। दुनिया ऐसे मुद्दों में फंसी हुई है और भ्रमित है।

भागवत का मानना था कि दुनिया के पास एक ऐसा सिद्धांत नहीं है जो एक ही समय में खुशी, शांति और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित कर सके। उन्होंने कहा कि हालांकि समाधान सिद्धांत रूप में और पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों में मौजूद हो सकते हैं, लेकिन मानवीय आदतों और सीमाओं के कारण उनका कार्यान्वयन कठिन बना रहता है। उन्होंने शरीर, मन और बुद्धि के बीच समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।

- Advertisement -

News of the Day