अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में लेंगे हिस्सा

0
66

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर है। शुक्रवार रात वो कोलकाता पहुंचे। जहां बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की। आज अमित शाह पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ-साथ बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के साथ-साथ सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग भी शामिल होंगे। यह बैठक पश्चिम बंगाल राज्य सचिवालय नबन्ना में होगी। जिसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इससे पहले अमित शाह रात करीब साढ़े नौ बजे विशेष सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के विमान से कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट से वह राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार और शुभेंदु अधिकारी के साथ मुरलीधर सेन लेन स्थित भाजपा के राज्य मुख्यालय पहुंचे।

पश्चिम बंगाल पहुंचने पर अमित शाह ने भाजपा मुख्यालय में भाजपा की राज्य इकाई के टॉप नेताओं के साथ 30 मिनट से कुछ अधिक समय तक बैठक की। इसके बाद रात करीब 10.40 बजे शाह ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाइपास स्थित एक होटल में ठहरने के लिए पहुंचे। बैठक से बाहर निकलते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि अमित शाह ने राजनीतिक और कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी ली। यह पहली बार है जब वह केंद्रीय गृह मंत्री की कुर्सी संभालने के बाद से हमारे राज्य मुख्यालय आए हैं।

अमित शाह के अलावा, शनिवार सुबह पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में उपस्थित होने वाले अन्य लोगों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ओडिशा, झारखंड और सिक्किम के सीएम भी शामिल होंगे। हालांकि, बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जगह उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शामिल होंगे, जो कि शुक्रवार रात कोलकाता पहुंचे। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि शाह और ममता बनर्जी के बीच आमने-सामने की मुलाकात होगी या नहीं। इस बैठक में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ-साथ सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक में राज्यों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। राज्यों के सीमा विवाद पर भी इस बैठक में चर्चा होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here