ENTERTAINMENT : प्रीति जिंटा ने अपने ड्राइवर-कुक संग देखी ‘हनुमान अंश’, कहा- ‘मुझे फिल्म बहुत पसंद आई…’

0
14

प्रीति जिंटा ने हाल ही में अपने ड्राइवर, हाउसकीपर और कुक के साथ फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी. इसके अलावा एक्ट्रेस ने बताया कि वो नीम करोली बाबा के कैंची धाम आश्रम भी जा चुकी हैं.

महान संत नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने उम्मीद से कहीं ज्यादा कमाई कर मेकर्स को चौंका दिया है. आम दर्शकों के साथ-साथ कई जानी-मानी हस्तियां भी फिल्म की तारीफ कर चुकी हैं. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी ‘हनुमान अंश’ देखी और फिल्म की जमकर तारीफ की.

ड्राइवर, हाउसकीपर और कुक संग ‘हनुमान अंश’ देखने पहुंची प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने अपने ड्राइवर, हाउस कीपर और कुक के साथ फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी. इसके अलावा एक्ट्रेस ने बताया कि वa नीम करोली बाबा के कैंची धाम आश्रम भी जा चुकी हैं. दरअसल, प्रीति जिंटा ने हाल ही में #PZChat के दौरान एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए फिल्म देखने की अपील की.

प्रीति जिंटा ने फैन से की ‘हनुमान अंश’ देखने की अपील
प्रीति जिंटा ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर लिखा, ‘हाय दोस्तों, इतने सारे सफर के बाद आखिरकार मैं घर वापस आ गई हूं. अब चलिए एक #PZChat करते हैं, क्योंकि आज मेरा मूड खूब बातें करने का है. तो चलिए शुरू करते हैं. टिंग.’ इसी दौरान एक फैन ने पूछा, ‘मुझे ये लेडी बहुत पसंद है. वैसे हनुमान अंश देखी?’

‘मुझे ‘हनुमान अंश’ बहुत पसंद आई’
इसके जवाब में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘धन्यवाद और हां! मुझे ‘हनुमान अंश’ बहुत पसंद आई. मैं अपने ड्राइवर, हाउसकीपर और कुक के साथ इसे देखने गई थी. एक तरह से हमारी मूवी डेट थी. मैं कुछ समय पहले कैंची धाम में नीम करोली बाबा के आश्रम गई थी, इसलिए मुझे ये फिल्म देखने की बहुत उत्सुकता थी. जब मैं प्लान बना रही थी, तो मेरे स्टाफ ने सुना और कहा कि वो भी साथ आना चाहते हैं. इसलिए हम सब साथ गए. अगर आपने इसे नहीं देखा है, तो जरूर देखें. आपको यह बहुत पसंद आएगी. आपको हमेशा बहुत सारा प्यार.’

बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही ‘हनुमान अंश’
7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है. इसमें शोभिनाव सत्या, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, विहान शेडगे और अनिल रस्तोगी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने अब तक भारत में 237.13 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

फिल्म ‘वाइब’ में नजर आएंगी प्रीति जिंटा
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाइब’ को लेकर चर्चा में हैं. ये फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here