J&K : लोगों के लिए अहम खबर, कई दिन बंद रहेगा यह National Highway

0
119

जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए अहम खबर है। जानकारी के अनुसार खराब मौसम व सड़क की मुरम्मत के चलते श्रीनगर-कारगिल राष्ट्रीय राजमार्ग 3 दिन बंद रहेगा। घर से निकलने से पहले एक बार ट्रैफिक विभाग की वैबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर लें।

जानकारी के अनुसार 11 से 13 जनवरी तक श्रीनगर-कारगिल राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद रहेगा। विभाग ने पर्यटकों/यात्रियों/ट्रांसपोर्टरों को प्रशासन और यातायात विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी है। वहीं, जम्मू कश्मीर में ठंड और बढ़ गई है। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप है। आने वाले दिनों में भी ठंड और बढ़ने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here