NATIONAL : कटा प्राइवेट पार्ट और कमरे से बाहर निकलते रसिक, प्रेमानंद के शिष्य का सामने आया चौथा CCTV

0
185

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत के करीब 10 दिन बाद एक और CCTV वीडियो सामने आया है. इसे अब तक का चौथा वीडियो बताया जा रहा है.

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत का मामला अभी भी रहस्य बना हुआ है. घटना के करीब 10 दिन बाद अब इस मामले से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है. इसे अब तक सामने आए वीडियो में चौथा वीडियो बताया जा रहा है. इसमें रसिक दुलारी शरण गैलरी से अपने कमरे की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

वीडियो सामने आने के बाद उनकी मौत को लेकर सवाल एक बार फिर गहराने लगे हैं. आखिर ऐसा क्या हुआ कि कमरे में जाने के बाद उनकी मौत हो गई? उन्होंने मौत को गले क्यों लगाया? इन सवालों का जवाब अभी तक साफ नहीं हो सका है.

रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद से मामले से जुड़े वीडियो सामने आते रहे हैं. अब नए वीडियो में उन्हें गैलरी से अपने कमरे की ओर जाते देखा जा सकता है. हालांकि, सिर्फ इस वीडियो से मौत की वजह स्पष्ट नहीं होती. वीडियो में उनके कमरे में जाने के बाद क्या हुआ, यह अभी सामने नहीं आया है.

घटना को 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन मौत की वजह को लेकर स्थिति अब भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. पुलिस की जांच में अब तक क्या तथ्य सामने आए हैं, इसे लेकर भी आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में आश्रम की कार्यप्रणाली को लेकर भी तरह-तरह के सवाल और चर्चाएं हो रही हैं.

घटना के बाद एक के बाद एक नए वीडियो सामने आने से यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर ये CCTV फुटेज इतने दिनों बाद क्यों सामने आ रहे हैं. क्या ये वीडियो पुलिस जांच का हिस्सा हैं या इन्हें अब सार्वजनिक किया जा रहा है? इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही साफ हो सकेगा.

फिलहाल रसिक दुलारी शरण की मौत की वजह रहस्य बनी हुई है. नए वीडियो के सामने आने के बाद इस मामले में पुलिस जांच और उसके निष्कर्ष पर लोगों की नजरें टिकी हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here