NATIONAL : 1 करोड़ की शादी, 25 लाख का दहेज… सुहागरात पर पति ने रखी घिनौनी शर्त, सदमे में नई दुल्हन, आगरा में गजब कहानी

0
114

आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज मांगने, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है।

आगरा: आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां की एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

आरोप है कि उसके पिता ने शादी में करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए थे, इसके बावजूद ससुराल पक्ष की दहेज की मांग जारी रही। मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ-साथ मारपीट भी की गई। सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि शादी के अगले ही दिन पति ने उसके सामने एक आपत्तिजनक शर्त रख दी, जिसके बाद से वह लगातार मानसिक तनाव और अवसाद में है। महिला ने पति पर उसका निजी डाटा चोरी करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 20 अप्रैल 2026 को हुई थी, जिसके लिए 18 से 21 अप्रैल तक JR ग्रैंड रिसोर्ट में डेस्टिनेशन वेडिंग रखी गई थी। आरोप है कि शादी के दौरान ससुराल पक्ष ने 25 लाख रुपये दहेज की मांग की, जो पिता ने दे दिया। शादी के अगले ही दिन पति ने उससे कहा कि उसकी पुरानी प्रेमिका ने उसे धोखा दिया था, इसलिए अब उसकी इच्छा है कि उसकी पत्नी उसके सामने अपने किसी दोस्त के साथ संबंध बनाए। विरोध करने पर भी पति लगातार उस पर इसी बात का दबाव बनाता रहा।

पीड़िता का आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी ननद ने उसका पासवर्ड डालकर मोबाइल अनलॉक कर लिया और उसमें मौजूद उसका निजी व कंपनी से जुड़ा संवेदनशील डाटा कॉपी कर लिया। इसके बाद युवती अपनी नौकरी ज्वाइन करने के लिए बेंगलुरु चली गई। वहां पति भी पहुंच गया और उसने युवती के मोबाइल और कंपनी के लैपटॉप से निजी चैट, कंपनी की गोपनीय जानकारी और सहकर्मियों से जुड़ा डाटा अपने फोन में ट्रांसफर कर लिया और फिर व्हाट्सएप चैट डिलीट कर दी। आरोप है कि अब पति उसी डाटा के दम पर उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से चोरी हुआ डाटा बरामद कराने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here