NATIONAL : सोनिया गांधी की किताब नहीं छापेगा पेंगुइन, कुछ हिस्से हटाने को कहा, लेखिका नहीं हुईं राजी

0
302

सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ को भारत में प्रकाशित करने से पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने मना कर दिया है. प्रकाशक ने किताब के कुछ हिस्सों में बदलाव और संपादन की मांग की थी, जिसे लेखिका ने स्वीकार नहीं किया.कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ को भारत में प्रकाशित करने से पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (PRHI) पीछे हट गया है. द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, पेंगुइन ने किताब के एक हिस्से में कुछ संपादकीय (Author) बदलाव और अंश हटाने की मांग की थी, जिसे सोनिया गांधी ने स्वीकार नहीं किया.

किताब का प्रकाशन की तारीख 10 नवंबर 2026 रखी गई थी. इसकी घोषणा अमेरिका स्थित Alfred A. Knopf, Penguin Random House के एक डिवीजन, ने की थी. नॉप ने पहले संस्करण की एक लाख प्रतियां छापने की बात कही थी.

द इंडियन एक्सप्रेस ने नॉप, सोनिया गांधी के एजेंट डेविड गॉडविन और PRHI CEO गौरव श्रीनागेश से प्रस्तावित बदलावों और कटौतियों पर सवाल भेजे थे, लेकिन रिपोर्ट के समय कोई टिप्पणी नहीं मिली. यह भी स्पष्ट नहीं है कि किताब के किस हिस्से में बदलाव मांगे गए थे.

पेंगुइन के दो अन्य विवादित मामले
सोनिया गांधी की किताब से पहले पेंगुइन इंडिया दो अन्य चर्चित पुस्तकों को लेकर भी सुर्खियों में रहा. जिसमें जनरल एमएम नरवणे की ‘Four Stars of Destiny’: पेंगुइन ने इस संस्मरण को प्रकाशित नहीं किया था, हालांकि उसके पास प्रकाशन अधिकार थे. किताब की प्रतियां अनधिकृत तरीके से प्रसारित होने का मामला सामने आया था. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में इसकी एक हार्ड कॉपी भी दिखाई थी. किताब के गलवान घाटी में भारत-चीन झड़प और अग्निपथ योजना से जुड़े हिस्से पहले मीडिया में सामने आ चुके थे.

इससे पहले जून में PRHI ने जो सैको की मुजफ्फरनगर दंगों पर आधारित ग्राफिक किताब The Once and Future Riot को प्रकाशित करने से मना कर दिया था. द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, कानूनी जांच के दौरान भारत के गलत नक्शे समेत किताब की कुछ चीजों पर आपत्ति जताई गई थी. सैको ने कहा था कि उनसे कुछ उद्धरण बदलने और किताब का एक हिस्सा हटाने को भी कहा गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here