Tuesday, March 31, 2026
Home Blog Page 110

UP : नाले में मिला महिला का शव, बहन के घर जाने पर पति के साथ हुआ था क्लेश

0

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक 30 वर्षीय महिला का शव नाले में मिलने से हड़कंप मच गया. मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. बहन के घर कार्यक्रम में जाने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट और हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक महिला का शव नाले में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतका के परिजनों ने उसके पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

मृतका की पहचान 30 साल की निर्मला के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, सोमवार को स्थानीय लोगों ने नाले में एक महिला का शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त कराई. सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए.

परिजनों का कहना है कि रविवार को निर्मला अपनी बहन के घर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी. इसी बात को लेकर उसका अपने पति से विवाद हो गया था. आरोप है कि इस विवाद के बाद पति ने निर्मला के साथ मारपीट की. परिजनों का दावा है कि मारपीट के बाद उसकी हत्या कर दी गई और शव को सबूत मिटाने के इरादे से नाले में फेंक दिया गया.

NATIONAL : मेरठ में ‘शहवाज-आकांक्षा’ की शादी पर संग्राम, हिंदू संगठन ने बताया लव जिहाद, बोले- किसी कीमत पर नहीं होने देंगे विवाह

0

मेरठ में हिंदू युवती और मुस्लिम युवक की शादी के कार्ड पर बवाल मच गया है. हिंदूवादी संगठनों ने इसे ‘लव जिहाद’ बताकर 13 फरवरी को होने वाले विवाह को रोकने का ऐलान किया है. पुलिस ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है.यूपी के मेरठ में एक हिंदू लड़की की शादी मुस्लिम लड़के से होनी है. इसको लेकर परिवार की ओर से इंतजाम किए जा रहे थे. इसी बीच वेडिंग कार्ड हिंदूवादी संगठनों के हाथ लग गया और बवाल मच गया. उन्होंने इसको ‘लव जिहाद’ करार दिया साथ ही कहा कि वो किसी कीमत पर इस शादी को नहीं होने देंगे.

शादी 13 फरवरी को होनी है जिसका कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है की लड़की और लड़का दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं. लड़की का नाम आकांक्षा गौतम और लड़के का नाम शहवाज राणा उर्फ साहिल है. स्थानीय हिंदू संगठन के नेता ने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला करार दिया है.हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने शादी को रोकने का खुला ऐलान किया है और इसे किसी भी कीमत पर होने नहीं देने की धमकी दी है. सचिन ने इस शादी को ‘लव जिहाद’ बताया है. साथ ही सीएम योगी से इस मामले का संज्ञान लेकर शादी रूकवाने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

सोशल मीडिया पर मामला तेजी से वायरल हो रहा है और विभिन्न तरह के दावे किए जा रहे हैं, जिससे तनाव बढ़ता दिख रहा है. हिंदू संगठन इस विवाह को सोची-समझी साजिश मान रहे हैं. सचिन ने कहा कि लड़के ने अपने वलीमे के कार्ड पर अपना नाम शहवाज राणा लिखा लेकिन शादी के कार्ड पर उसने अपना नाम साहिल लिखवाया है.

वहीं, लड़की का कहना है कि ‘लव जिहाद’ जैसा कुछ नहीं है. साहिल को 6 साल से जानती हूं. दोनों परिवार राजी हैं. मैं बौद्ध धर्म को मानने वाली हूं. उसने मुझसे कुछ नहीं छिपाया. मर्जी से शादी होने जा रही है. फिलहाल, पुलिस पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तैयार है. प्रशासन इस प्रकरण पर नजर बनाए हुए है. हालांकि अभी किसी अधिकारी की प्रतिक्रिया नही मिली है.

BIHAR : 3 नाबालिग बच्चों की बलि देनी थी? किडनैप कर मंदिर ले गया तांत्रिक गिरफ्तार, बैग में मिला छुरा और..

0

बिहार के मनेर में पूजा के बहाने तीन नाबालिग बच्चों के अपहरण का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया. कथित तांत्रिक बच्चों को मंदिर ले जा रहा था, लेकिन एक बच्चे की सूझबूझ और ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया. आरोपी के बैग से छुरा मिलने के बाद अनहोनी की आशंका और गहरा गई है.

बिहार के मनेर प्रखंड के मुरलीगंज थाना क्षेत्र से सामने आए एक सनसनीखेज मामले ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी. गौशाला वार्ड संख्या-02 से तीन नाबालिग बच्चों के कथित अपहरण और उन्हें पूजा के बहाने मंदिर ले जाने की घटना ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया. गनीमत रही कि परिजनों की सतर्कता और स्थानीय लोगों की तत्परता से तीनों बच्चों की जान बच गई और आरोपी को समय रहते पकड़ लिया गया.

परिजनों के मुताबिक, रविवार शाम करीब सात बजे एक अज्ञात व्यक्ति गौशाला गेट के पास पहुंचा, जहां 16 वर्षीय रोहित कुमार, 13 वर्षीय मिथुन कुमार और 8 वर्षीय रघु कुमार खेल रहे थे. आरोपी ने खुद को धार्मिक व्यक्ति बताते हुए बच्चों को कुमारखंड प्रखंड स्थित लक्ष्मीपुर चंडी स्थान मंदिर में पूजा कराने की बात कही. बच्चों ने जब उसके साथ जाने से इनकार किया तो आरोपी ने जबरन उन्हें ई-रिक्शा में बैठा लिया और मंदिर की ओर ले गया.

इसी दौरान सूझबूझ दिखाते हुए रोहित कुमार ने अपने मोबाइल फोन से अपनी बहन को कॉल कर पूरी घटना की जानकारी दे दी. सूचना मिलते ही परिजन बिना देर किए टोटो चालक के साथ बच्चों की तलाश में निकल पड़े. तलाश करते हुए वे लक्ष्मीपुर चंडी स्थान पहुंचे, जहां स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आरोपी को बच्चों के साथ पकड़ लिया गया.

ग्रामीणों ने जब आरोपी के बैग की तलाशी ली तो उसमें एक छुरा और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ. इसके बाद बच्चों की बलि दिए जाने की आशंका जताई जाने लगी, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया. सूचना मिलने पर कुमारखंड पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया. आरोपी को बाद में मुरलीगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया.

पूछताछ में आरोपी ने खुद को 46 साल का कन्हैया कुमार बताया और खुद को बेगूसराय जिले के तेगरहा पुरानी बाजार का निवासी बताया. आरोपी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए दावा किया कि वह वर्षों से मोतियों की माला बेचने का काम करता है और पूजा-पाठ में उसकी गहरी आस्था है. उसने यह भी कहा कि बच्चों के प्रति स्नेह के कारण ही वह उन्हें मंदिर ले गया था और उसके पास जो चाकू था, वह सब्जी काटने के लिए इस्तेमाल होता है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. बच्चों के बयान और बरामद सामान के आधार पर आरोपी की भूमिका की पड़ताल की जा रही है.

ENTERTAINMENT : LIVE शो में खोया बच्चा, सोनू निगम ने कॉन्सर्ट रोककर 30 हजार लोगों की भीड़ में ढूंढा परिवार, फैंस हुए इंप्रेस

सोनू निगम ने अपने कॉन्सर्ट में एक खोए हुए बच्चे को उसके परिवार से मिलवाकर फैंस को इंप्रेस कर दिया है. सोनू की तारीफ करते फैंस थक नहीं रहे हैं. फैंस का कहना है कि उन्होंने इंसानियत की मिसाल कायम की है.

बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर्स में शुमार सोनू निगम की इस समय खूब वाहवाही हो रही है. आखिर उन्होंने इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल कायम की है, तो तारीफ होनी तो बनती है. सोनू निगम ने अपने हालिया कॉन्सर्ट के बीच गाना रोककर एक खोए हुए बच्चे को उसके परिवार से मिलवाया. उनके इस जेस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया है.

दरअसल, सोनू निगम कर्नाटक के हुबली में एक लाइव शो कर रहे थे. सोनू निगम की जादुई आवाज और उनके गानों का लुत्फ उठाने करीब 30 हजार लोग वहां पहुंचे. मगर लोगों की भारी भीड़ में एक मासूम बच्चा अपने परिवार से बिछड़ गया. लोगों की भीड़ में घरवालों से बिछड़कर बच्चा काफी डर गया था. वो घबरा रहा था.

ऑर्गेनाइजर्स को जब बच्चे के परिवार से बिछड़ने के बारे में पता चला तो वो उसे स्टेज पर ले आए. लेकिन सोनू निगम ने अपने खास अंदाज से बच्चे के डर को मिनटों में दूर कर दिया. उन्होंने स्टेज पर बच्चे का हाथ थामकर मस्तीभरे अंदाज में गाना गाया और उससे बातचीत करके उसे शांत किया. स्टेज से बच्चे के परिवर को ढूंढकर उसे सेफ्ली उनके पास पहुंचाकर हर किसी दिल जीत लिया.

सोनू निगम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो में देख सकते हैं कि वो अपना गाना छोड़कर बच्चे के लिए गाना गाते हैं. सोनू ने स्टेज पर गाया- श्री साई (बच्चे का नाम) आ जाओ, मम्मी-पापा इसको ले जाओ, जल्दी आके इसको ले जाओ. इसके पापा-मम्मी खो गए हैं. जल्दी आकर इसको ले जाओ.

सोनू निगम फिर स्टेज पर बच्चे से पूछते हैं कि उनके पापा-मम्मी किधर हैं, तो बच्चा कहता है कि उसके पापा-मम्मी नहीं आए. वो अपने चाचू के साथ आया है. सोनू निगम फिर स्टेज से बच्चे के चाचू को बुलाते हैं और फिर बच्चे को उसके चाचू से मिलवा देते हैं. बात ये है कि बच्चे को उसके चाचू को सौंपने से पहले सोनू निगम ने ये कंफर्म किया कि वो शख्स वाकई में बच्चे का फैमिली मेंबर है. सिंगर के इस जेस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया है. फैंस उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.

सोनू ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- 30 हजार लोगों की भीड़ में खोने के बाद श्री साई काफी डर गया था और घबरा रहा था. लेकिन मुझसे मिलने के बाद मुझे लगता है कि उसे डर नहीं लगा. वैसे आपको सोनू निगम का ये अंदाज कैसा लगा?

NATIONAL : ‘स्नैचिंग होती है, जेवर पुड़िया में रखिए…’,पुलिस बनकर बुजुर्गों को चूना लगाने वाले गैंग का भंडाफोड़, 17 लाख के गहने बरामद

0

ठाणे पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों से सोने के गहने ठगने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों और एक ज्वैलर को गिरफ्तार किया है. खुद को पुलिसकर्मी या मददगार बताकर भरोसा जीतने वाले इस गिरोह ने 12 वारदातों को अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों रुपये के सोने के गहने भी बरामद किए हैं.

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बुजुर्गों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने के गहने ठगने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस गिरोह के तीन सदस्यों और मुंबई के एक ज्वैलर को गिरफ्तार कर कुल 12 आपराधिक मामलों का खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार, ये सभी मामले ठाणे जिले और पड़ोसी मुंबई के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज थे.

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) अमरसिंह जाधव ने बताया कि गिरोह के सदस्य खासतौर पर बुजुर्गों को अपना शिकार बनाते थे. आरोपी पहले उनसे बातचीत शुरू कर भरोसा जीतते और फिर खुद को पुलिसकर्मी या मददगार राहगीर बताकर इलाके में चोरी की घटनाओं का डर दिखाते थे. इसके बाद वे वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा के नाम पर अपने सोने के गहने उतारकर पुड़िया में लपेटने की सलाह देते थे.

अधिकारी के मुताबिक, इसी दौरान हाथ की सफाई से आरोपी असली सोने की जगह नकली गहने या पत्थर रख देते थे. पीड़ितों को इस धोखाधड़ी का पता काफी देर बाद चलता, जब आरोपी मौके से फरार हो चुके होते थे. पुलिस को कई दिनों से इस गिरोह की तलाश थी और डिजिटल व फिजिकल साक्ष्यों के आधार पर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी.

NATIONAL : जंगल बना बेटियों का शौचालय…,स्कूल में बाथरूम तक नहीं, सामने आई शर्मनाक तस्वीर

0

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जहां स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राएं आज भी शौच के लिए जंगल जाने को मजबूर हैं. जर्जर भवन, टपकती छत और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में पढ़ाई कर रहे बच्चों की सुरक्षा और गरिमा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, जो सरकारी दावों की पोल खोलते हैं.

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था की बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है. अबूझमाड़ जैसे अति संवेदनशील इलाके में आज भी छात्राओं को शौच के लिए जंगल जाना पड़ रहा है, जबकि बच्चे जर्जर स्कूल भवनों में पढ़ने को मजबूर हैं. मामला जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, कोहकामेटा का है. इस स्कूल में करीब 150 बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं का गंभीर अभाव है.

स्कूल की हालत बेहद खराब है. छत से पानी टपकता है, दीवारों में दरारें हैं और फर्श कई जगहों से उखड़ चुका है. बारिश के दौरान कक्षाओं में पानी भर जाता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है. सबसे गंभीर बात यह है कि छठवीं से बारहवीं तक की छात्राओं के लिए स्कूल में शौचालय नहीं है. छात्राएँ पिछले 10 सालों से शौच के लिए जंगल जाने को मजबूर हैं. इस दौरान उन्हें सांप-बिच्छू और जंगली कीड़ों का खतरा रहता है.

छात्राओं का कहना है कि जंगल जाना असुरक्षित होने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी परेशान करने वाला है. लड़कों के सामने शौच के लिए जाना उन्हें शर्मिंदगी में डाल देता है, लेकिन शिकायतों के बावजूद हालात नहीं बदले. स्थानीय अभिभावकों ने इसे बेहद गंभीर मामला बताया है. उनका कहना है कि ऐसे हालात में बेटियों को पढ़ाई के लिए स्कूल भेजना खतरे से खाली नहीं है. वे सरकार और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने भी प्रशासन को घेरा है. पार्टी नेता नरेंद्र नाग ने कहा कि कई बार जिला प्रशासन को आवेदन दिए गए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर कलेक्टर कार्यालय में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा.

पूरा मामला आदिवासी इलाकों में विकास के सरकारी दावों पर सवाल खड़े करता है. सवाल यह है कि जब वीआईपी दौरे पर व्यवस्थाएं रातों-रात हो सकती हैं, तो वर्षों से बदहाल स्कूलों की हालत क्यों नहीं सुधरती.अब देखना होगा कि इस खबर के सामने आने के बाद प्रशासन जागता है या फिर अबूझमाड़ की बेटियां यूं ही जंगल में शौच और जर्जर स्कूल भवनों के बीच पढ़ने को मजबूर रहेंगी.

RASHIFAL : आज का राशिफल

0

मेष
आज नए अवसर मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है।
वृषभ
परिवार में सामंजस्य रहेगा। धन लाभ के योग हैं। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है।
मिथुन
संवाद कौशल आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएँ सफल होंगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
कर्क
घर-परिवार में शांति रहेगी। भावुक निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
सिंह
आज आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। नौकरी व व्यापार में तरक्की के संकेत हैं। किसी पुराने काम से लाभ मिल सकता है।
कन्या
कामकाज में सावधानी रखें। अनावश्यक खर्चों से बचें। किसी सलाहकार की मदद से लाभ होगा।


तुला
मान-सम्मान बढ़ेगा। साझेदारी में काम करने से लाभ होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
वृश्चिक
आज गोपनीय कार्यों में सावधानी रखें। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत टालें। परिवार से सहयोग मिलेगा।
धनु
यात्रा के योग बन रहे हैं। उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं। विवादों से दूर रहें।
मकर
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिश्रम का फल मिलेगा। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।
कुंभ
आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। अचानक धन लाभ संभव है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
मीन
आज चिंताएँ कम होंगी। कामकाज में तेजी आएगी। प्रेम और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

NATIONAL : ‘मंत्री जी ने जो जवाब दिया, उससे मैं संतुष्ट नहीं हूं…’, विधानसभा में मैथिली ठाकुर ने कर दिया निरुत्तर

0

मैथिली ठाकुर का बिहार विधानसभा का वक्तव्य जबरदस्त चर्चा में है. स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली पर जिस विनम्रता और बेबाकी से उन्होंने अपनी बात रखी, उसने स्वास्थ्य मंत्री को भी सोचने पर मजबूर कर दिया.

बिहार विधानसभा के भीतर एक दिलचस्प और गंभीर बहस देखने को मिली. जानी-मानी गायिका और अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने क्षेत्र के अस्पताल की बदहाली का मुद्दा उठाया और सरकार के लिखित जवाब को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि कागजों पर जो ‘सब ठीक’ बताया जा रहा है, धरातल पर सच्चाई उसके ठीक उलट है.

सदन में विधायक मैथिली ने कहा, ”मंत्री जी के जवाब में लिखा है कि भवन जर्जर नहीं है, बस मरम्मत चाहिए. लेकिन मैं खुद वहां गई हूं, भवन पूरी तरह जर्जर है और एक छोटे से कमरे में पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था सिमटी हुई है.”मैथिली ने बताया कि पहले वहां दो-दो MBBS डॉक्टर थे, लेकिन अब सिर्फ आयुष डॉक्टर के भरोसे अस्पताल चल रहा है. उन्होंने 40 से 50 हजार लोगों की आबादी के लिए कम से कम दो एमबीबीएस डॉक्टरों की मांग की. अस्पताल अलीनगर और घनश्यामपुर जैसे दो प्रमुख प्रखंडों के केंद्र में स्थित है, जिससे हजारों लोग लाभान्वित हो सकते हैं.

युवा विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने संबोधन में राजनीति और मर्यादा का अद्भुत संतुलन पेश किया. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि वे बचपन से उन्हें स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करते हुए देख रही हैं, इसलिए यह प्रश्न नहीं बल्कि एक ‘निवेदन’ है कि जनहित में इस अस्पताल का कायाकल्प किया जाए. उनके इस अंदाज ने सदन में मौजूद सभी लोगों का ध्यान खींचा.

बिहार के मधुबनी जिले में जन्मी मैथिली ठाकुर अपने दो भाइयों के साथ लोक, हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत, हारमोनियम और तबला में प्रशिक्षित हैं. वह मैथिली, भोजपुरी और हिंदी में बिहार के पारंपरिक लोकगीतों का गायन करती हैं. मालूम हो कि इस गायिका ने बीते साल ही बीजेपी के टिकट पर दरभंगा की अलीनगर सीट से चुनाव जीता था.

NATIONAL : कैबिनेट मंत्री ने छू लिए बेबाक ‘रिपोर्टर’ के पैर… सवालों के हुए कायल, फेसबुक पर खुद शेयर किया VIDEO

0

मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल का एक नन्ही रिपोर्टर छवि विश्वकर्मा द्वारा लिया गया इंटरव्यू वायरल हो गया है. छवि ने नर्मदा परिक्रमा, दान और अध्यात्म पर ऐसे सवाल पूछे कि खुद मंत्री जी भी दंग रह गए.

नरसिंहपुर जिले के बम्होरी में एक अस्पताल के उद्घाटन के दौरान मंच पर एक अद्भुत नजारा देखने को मिला. यहां नन्ही रिपोर्टर छवि विश्वकर्मा ने पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का इंटरव्यू लिया. छवि के बेबाक अंदाज में पूछे गए सवालों ने मंत्री जी को यह कहने पर मजबूर कर दिया कि लगता है नर्मदा जी का असर आप पर भी है, इसीलिए आप इतना अच्छा प्रश्न पूछ पा रही हैं.

रिपोर्टर छवि ने जब संगम की ऊर्जा पर सवाल किया, तो मंत्री पटेल ने समझाया कि जहां संगम होता है, वहां जीवन की संभावना होती है और उद्गम पर अपूर्व ऊर्जा. चाहे पहाड़ों का संगम हो या नदियों का या फिर चाहे स्त्री-पुरुष का हो, वहां जीवन की संभावना रहती है, इसलिए संगम पर लोग स्नान करने जाते हैं, लेकिन उनको कारण पता नहीं होता. हर गृहस्थ को जीवन चाहिए. जीवन में खुशियां चाहिए, इसलिए वो तीर्थों पर जाता है जहां संगम होते हैं.

छवि ने जब नर्मदा परिक्रमा के दौरान एक भील द्वारा आटा दान करने वाली कहानी पूछी, तो मंत्री हैरान रह गए. उन्होंने चौंकते हुए नन्हीं छवि से पूछा कि आपको किसने बताया? इस पर बालिका ने कहा कि दीदी और पिताजी ने.

सम्बंधित ख़बरें
मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल
MP: मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान पर विवाद, अधिकारियों को कहा ‘नौटंकीबाज
परिक्रमा के दौरान दिग्विजय ने MP की 110 सीटों का दौरा किया था.
नर्मदा परिक्रमा पर दिग्विजय को सलाह देने का नहीं था मन: MP के मंत्री प्रहलाद पटेल
अफसरों पर भड़के MP के पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल.
‘तुम पूरे समय नौटंकी करने वाले लोग हो’, अफसरों पर भड़के MP के मंत्री प्रहलाद पटेल
MP सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल. (फाइल फोटो)
MP: ‘भीख’ वाले बयान पर मंत्री के इस्तीफे की मांग, 5 मार्च को कांग्रेस का राज्यव्यापी प्रदर्शन
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल (फाइल फोटो)
केंद्रीय मंत्री को ब्लैकमेल करने की कोशिश, प्रहलाद पटेल को आया सेक्सटॉर्शन कॉल…
इसके बाद जवाब में मंत्री ने कहा, ”उस नशे में धुत भील ने अपनी आधी खुराक दान कर दी थी, जो दुनिया का सबसे बड़ा दान है. वहीं उनके गुरु ने सिखाया कि खुद आधा खाने से बेहतर है किसी दूसरे को पूरी रोटी मिल जाए…”

Advertisement
जब छवि ने पूछा कि आप किस रूप में ज्यादा खुश हैं, तो प्रहलाद पटेल ने मुस्कुराते हुए कहा, “रेवा (नर्मदा) दोधारी तलवार है, यह जोग (योग) भी देती है और भोग भी. मैं दोनों के तालमेल में खुश हूं.” देखें VIDEO:-

छवि विश्वकर्मा के सवाल पूछने के स्टाइल और उनके आत्मविश्वास की रील सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. खुद कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल भी इस नन्ही प्रतिभा के कायल हो गए और उन्होंने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर इस पूरे इंटरव्यू को पोस्ट किया है. यही नहीं, इंटरव्यू खत्म होने के बाद मंत्री ने नन्ही रिपोर्टर को चरण छूकर प्रणाम किया.

मोहन सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”आयुर्वेद औषधालय के लोकार्पण पर एक 12 वर्ष की बेटी छाया विश्वकर्मा ने मेरा इंटरव्यू लिया. उनके प्रश्नों ने मुझे, उनके चरणों में झुका दिया. मैंने विनोदवश पूछा कि आप किस चैनल से हैं? तो उन्होंने कहा- मेरा ही चैनल है. मुझे आपका इंटरव्यू लेना है.

SPORTS : ICC ने दिया पाकिस्तान को 440 वोल्ट का झटका, 4 बेतुकी डिमांड पर दिया ये जवाब! जानें क्या है नया अपडेट

0

आईसीसी के प्रतिनिधि हाल ही में पाकिस्तान पहुंचे थे, जहां मोहसिन नकवी की लीडरशिप वाली PCB ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के सामने 4 मांगे रखी थीं, जिनमें भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज का बहाल किया जाना भी एक थी. बताया जा रहा है कि आईसीसी के प्रतिनिधिमंडल ने चार में से एक मांग को मान लिया था, लेकिन बाकी तीन मांगों को उसने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बताकर खारिज कर दिया.

पहली मांग- PCB की ओर से पहली मांग ये रही कि भारत के साथ पाकिस्तान टीम की द्विपक्षीय सीरीज बहाल की जाए. पाकिस्तान ने न्यूट्रल वेन्यू पर भारत-पाक सीरीज करवाने की बात कही. भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2012 के बाद कभी कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है.

दूसरी मांग- पाकिस्तान ने कहा कि आईसीसी राजस्व में उसकी हिस्सेदारी बढ़ाकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बराबर की जाए. रिपोर्ट्स अनुसार अभी आईसीसी राजस्व में PCB की हिस्सेदारी लगभग 5.75 प्रतिशत है.

तीसरी मांग- बीसीसीआई पाकिस्तान टीम के साथ नो-हैंडशेक पॉलिसी को खत्म करे. भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 से ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ ना मिलाने की नीति अपनाई हुई है. महिला टीम की ओर से भी ऐसा ही किया गया था.

चौथी मांग- पाकिस्तान ने एक बार फिर बांग्लादेश का समर्थन किया. उसने आईसीसी के प्रतिनिधिमंडल के समक्ष मांग रखी कि बांग्लादेश को 2026 टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बावजूद पूरा मुआवजा दिया जाए.

आपको याद दिला दें कि आईसीसी और बीसीसीआई की ओर से सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन मिलने के बावजूद बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत यात्रा करने से इनकार कर दिया था. इसका नतीजा यह निकला कि आईसीसी ने बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर उसे स्कॉटलैंड से रिप्लेस कर दिया था.

- Advertisement -

News of the Day