Wednesday, April 1, 2026
Home Blog Page 116

WI vs SCO: 11 छक्के 13 चौके, शिमरोन हेटमायर ने तूफानी अर्धशतक जड़ रचा इतिहास, वेस्टइंडीज ने बनाए 182 रन

0

2026 टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बना दिए हैं. शिमरोन हेटमायर ने 64 रनों की तूफानी पारी खेली.
2026 टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बना दिए हैं. धीमी शुरुआत से उबरते हुए कैरेबियाई टीम ने अंतिम 10 ओवरों में 100 से भी ज्यादा रन बटोरे. शिमरोन हेटमायर ने तूफानी अर्धशतक की बदौलत वेस्टइंडीज की टीम 180 के पार पहुंच पाई.

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मैच में स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. पावरप्ले और पारी के पहले 10 ओवरों में स्कॉटलैंड के गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका ही नहीं दिया. पावरप्ले में वेस्टइंडीज ने केवल 33 रन बनाए थे, वहीं पहले 10 ओवरों में टीम का स्कोर सिर्फ 66 रन था.

आखिरी 10 ओवर में बने 116 रन
10 ओवरों में वेस्टइंडीज की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 66 रन बनाए थे. इसके बाद शिमरोन हेटमायर का तूफान आया, जिन्होंने अपनी पारी की पहली 7 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाए थे. उन्होंने जबरदस्त अंदाज में बल्ला घुमाना शुरू किया और अगली 13 गेंदों में 41 रन ठोकते हुए महज 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. वो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने क्रिस गेल के 23 गेंद में वर्ल्ड कप फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड ध्वस्त किया.

11 छक्के और 13 चौके
वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी 182 रनों की पारी में 13 चौके और 11 छक्के लगाए. इनमें से 8 बाउंड्री (दो चौके और 6 छक्के) तो अकेले शिमरोन हेटमायर ने ही लगा दीं. हेटमायर ने 36 गेंद में लगभग 178 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 64 रनों की पारी खेली. रोवमैन पावेल और शेरफान रदरफोर्ड बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन क्रमशः 24 रन और 26 रनों की तेजतर्रार पारी खेल वेस्टइंडीज को बड़े स्कोर तक पहुंचने में मदद की. स्कॉटलैंड के लिए सबसे सफल गेंदबाज ब्रैड करी रहे, जिन्होंने 4 ओवरों में केवल 23 रन देकर 2 विकेट लिए.

NATIONAL : ‘वो मुस्लिम लिबास पहनने लगी, माइंड वॉश हुआ…’ iPhone के लालच में फंसी 15 साल की लड़की की कहानी

0

प्रयागराज के फाफामऊ में सनसनीखेज कहानी सामने आई है. यहां 15 साल की लड़की को बहलाया फुसलाया गया. वो मुस्लिम लिबास पहनने लगी. उसे लालच दिया गया. इसके बाद IVF सेंटर में ले जाकर उसके शुक्राणु निकलवाए गए. यह मामला सामने आया तो लड़की की मां ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने IVF सेंटर के संचालक सहित 5 आरोपियों को पकड़ा है.

प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में 15 साल की हिंदू लड़की का माइंड वॉश कर अवैध तरीके से IVF सेंटर में शुक्राणु निकलवाए गए. जब यह मामला सामने आया हड़कंप मच गया. पुलिस को शिकायत मिली तो जांच शुरू हुई, इस दौरान पूरी कहानी सामने आ गई. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है.लड़की की मां का आरोप है कि उसके पति की ट्रैक्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी. इसके बाद परिवार आर्थिक तंगी से गुजरने लगा. इसी दौरान जोया खान और पलक नाम की महिलाओं ने बेटी को लालच देकर बहलाया-फुसलाया. आरोप है कि लड़की का माइंडवॉश किया गया, वह मुस्लिम लिबास पहनने लगी और कई बार घर से गायब भी हो गई.

बीते महीने 7 जनवरी को गेस्ट हाउस से गायब होने और 15 जनवरी को लापता रहने के बाद 21 जनवरी को लड़की इंदिरा IVF सेंटर में मिली. उसकी मां का दावा है कि फर्जी आधार कार्ड और फर्जी कंसेंट फॉर्म के जरिए नाबालिग बेटी के शुक्राणु निकलवाए गए. इस मामले में पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी. शिकायत पत्र देने के बाद फाफामऊ थाने में जोया खान, पलक, मिजान, रिंकी हेला, सीमा, हिमांशु और कल्पना के खिलाफ FIR दर्ज की गई.

पुलिस ने पलक, रिंकी, सीमा, हिमांशु और कल्पना को गिरफ्तार कर लिया है. बीते 3 फरवरी को नाबालिग लड़की की मां ने खुद बेटी को वन स्टॉप सेंटर भेजा, जहां उसके बयान में खुलासा हुआ कि पलक और रिंकी ने आईफोन सहित पैसों के लालच में उसे IVF के लिए डोनर बनाया.

आरोप है कि हिमांशु ने मोबाइल एप के जरिए फर्जी आधार बनाकर नाबालिग को विवाहित दर्शाया, जबकि कल्पना ने कथित रूप से एफिडेविट जारी किया. इस मामले को लेकर डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने कहा कि लड़की की मां की तहरीर और पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई की गई है. आरोपी को गिरफ्तार कर नेटवर्क की जांच की जा रही है. साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. लड़की फिलहाल बाल सुधार गृह में है, जबकि CWC मामले की निगरानी कर रही है.

BIHAR : उल्टी, पेट दर्द, घबराहट और… मधेपुरा में मिड-डे-मील खाने से 70 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत

0

बिहार के मधेपुरा में मिड-डे-मील खाने से 70 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. मामला सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कारू टोला, साहुगढ़ का है. भोजन के बाद बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई. इसके बाद सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. मिड डे मील में छिपकली गिरने की आशंका है. वहीं, एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है.

बिहार के मधेपुरा जिले में मिड-डे-मील खाने के बाद बड़ा हड़कंप मच गया. सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कारू टोला, साहुगढ़ में शनिवार को भोजन करने के बाद 70 से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक खराब हो गई. खाना खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और घबराहट होने लगी. बच्चों की हालत बिगड़ते देख स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

शिक्षकों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दी. बताया जा रहा है कि मिड डे मील में छिपकली गिरने की आशंका जताई जा रही है, जिसके कारण बच्चों की तबीयत बिगड़ी. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

बीमार पड़े बच्चों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से मधेपुरा सदर अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने बच्चों का इलाज शुरू किया. डॉक्टरों के अनुसार अधिकांश बच्चों की हालत अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं.हालांकि, इलाज के दौरान एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे विशेष निगरानी में रखा गया है. अस्पताल में बच्चों के परिजन भी बड़ी संख्या में पहुंचे, जिससे वहां भी काफी भीड़ और चिंता का माहौल देखने को मिला.

जानकारी के मुताबिक, स्कूल में मिड-डे-मील एनजीओ के माध्यम से उपलब्ध कराया गया था. भोजन वितरण के बाद ही बच्चों में तबीयत बिगड़ने के लक्षण सामने आने लगे. इस घटना ने एक बार फिर मिड डे मील की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.स्कूल प्रशासन ने बच्चों की बिगड़ती हालत को देखते हुए तुरंत भोजन वितरण रोक दिया और बाकी खाने को अलग कर दिया गया, ताकि जांच में मदद मिल सके.

घटना की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) संजय कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हाल जाना. उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.डीईओ ने कहा कि अगर जांच में लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता सभी बच्चों का बेहतर इलाज और उनकी सेहत पर नजर बनाए रखना है.

NATIONAL : 9 पन्नों की डायरी, अधूरी ख्वाहिशें और डिप्रेशन… गाजियाबाद की तीन बहनों की कहानी जिन्होंने मोबाइल के लिए दे दी जान!

0

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. जांच में सामने आया कि वे पिता द्वारा मोबाइल छीनकर बेच देने से डिप्रेशन में थीं और कोरियन कल्चर व ऑनलाइन संपर्क से दूर हो गई थीं. मां के फोन से ऐप नहीं चल पाया. सुसाइड नोट और सबूत एफएसएल भेजे गए हैं. पिता की तीनों पत्नियां सगी बहनें हैं. डायरी में कोरियन लगाव और पारिवारिक कलह का जिक्र मिला. साइबर टीम जांच कर रही है.

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की आत्महत्या के मामले की जांच में खुलासा हुआ है कि वे अपने पिता द्वारा मोबाइल फोन छीन लेने के कारण डिप्रेशन में थीं. पुलिस के अनुसार लड़कियां कोरियन कल्चर की ओर ज्यादा आकर्षित थीं. पिता ने देखा कि वे इसमें जरूरत से ज्यादा डूबी हुई हैं, इसलिए उनके फोन छीन लिए और बाद में बेच भी दिए. इससे वे ऑनलाइन गेम नहीं खेल पा रही थीं और अपने कोरियन दोस्तों से बात भी नहीं कर पा रही थीं. उनकी कई ख्वाहिशें थीं जो अधूरी रह गईं.

घटना वाली रात लड़कियों ने अपनी मां का फोन लिया, लेकिन उस डिवाइस में कोरियन ऐप एक्सेस नहीं हो सका. मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मोबाइल फोन जब्त किया, लेकिन उसमें कोरियन ऐप का कोई एक्सेस नहीं मिला. हाथ से लिखे सुसाइड नोट और मैसेज सहित फिंगरप्रिंट को फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है. यह जानकारी डीसीपी (ट्रांस हिंडन) निमिष पाटिल ने शनिवार को न्यूज एजेंसी को दी. नौ पन्नों की डायरी में उन्होंने सुसाइड नोट लिखा था.

पुलिस के अनुसार, साल 2015 में पिता चेतन कुमार की लिव-इन पार्टनर की साहिबाबाद थाना क्षेत्र की राजेंद्र नगर कॉलोनी में एक फ्लैट की छत से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी. बाद में पुलिस ने उस मामले को आत्महत्या मानते हुए बंद कर दिया था.

निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) ने इसी हफ्ते ट्रांस-हिंडन थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसाइटी के रिहायशी टावर की नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. पूछताछ में पता चला है कि चेतन कुमार की इस समय तीन पत्नियां हैं, सुजाता (निशिका की मां), हीना (प्राची और पाखी की मां) और टीना. तीनों पत्नियां आपस में सगी बहनें हैं.

तीनों बहनें अपनी मां की बजाय पिता से ज्यादा जुड़ी थीं. यही कारण है कि सुसाइड नोट में उन्होंने पिता को संबोधित किया है और कहीं भी मां का नाम नहीं लिखा.साइबर क्राइम टीम IMEI नंबर के जरिए उन लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है जिन्होंने मोबाइल फोन खरीदे, ताकि कोरियन ऐप का डेटा हासिल किया जा सके. डीसीपी पाटिल ने कहा कि पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है और फोरेंसिक साइंस लैब की रिपोर्ट का इंतजार है.

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले को आत्महत्या मानकर जांच की जा रही है. जांच का फोकस पिता के ऑनलाइन गेमिंग की लत वाले दावे और पारिवारिक परिस्थितियों समेत सभी पहलुओं की पुष्टि पर है. शुरुआती जांच में कमरे से मिली नौ पेज की पॉकेट डायरी में कोरियन कल्चर के प्रति गहरा लगाव और पारिवारिक कलह के संकेत मिले हैं.

पाटिल के अनुसार, चेतन कुमार ने करीब तीन महीने पहले निशिका के लिए एक मोबाइल खरीदा था, जबकि प्राची के लिए लगभग 15 दिन पहले फोन लिया गया था. तीनों बहनों का अंतिम संस्कार बुधवार शाम दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया गया.

ENTERTAINMENT : ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने पति से की बेवफाई, करेंगी दूसरी शादी? मिस्ट्री मैन ने लूटी लाइमलाइट

0

चंद्रिका दीक्षित की शादीशुदा जिंदगी में विवाद बढ़ता जा रहा है. उन्होंने पति पर बेवफाई का आरोप लगाया है जबकि पति ने भी चंद्रिका पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है. चंद्रिका ने सोशल मीडिया पर मिस्ट्री मैन के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं.चंद्रिका दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. चंद्रिका की शादीशुदा जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है. चंद्रिका ने अपने हसबैंड युगम गेरा पर बेवफाई का इल्जाम लगाया है. युगम का कहना है कि चंद्रिका का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है. चंद्रिका की लाइफ का मिस्ट्री मैन कौन है, ये 8 फरवरी यानी प्रपोज डे पर पता चलेगा.

चंद्रिका ने सोशल मीडिया पर चीख-चीख कर अपने साथ होने वाली नाइंसाफी का खुलासा किया है. चंद्रिका के पति भी उन्हें धमकी देने से नहीं चूक रहे हैं. लेकिन लगता है कि अब चंद्रिका को किसी की परवाह नहीं है. 7 फरवरी यानी रोज डे पर उन्होंने मिस्ट्री मैन के साथ नई फोटो शेयर की है. तस्वीर में दोनों एक-दूसरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं.हर जगह चंद्रिका और मिस्ट्री मैन के रिश्ते की चर्चा हो रही है. यहां तक कहा जा रहा है कि उन्होंने दूसरी शादी कर ली है. पर लोग जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर चंद्रिका के साथ नजर आने वाला शख्स है कौन. दूसरी शादी की चर्चा के बीच चंद्रिका के साथ नजर आने वाले शख्स ने ‘कौन मिस्ट्री मैन’ नाम से इंस्टाग्राम पेज भी बना दिया है. इस पेज पर चंद्रिका और मिस्ट्री मैन की फोटोज हैं.

चंद्रिका पहले ही बोल चुकी हैं कि वो 8 फरवरी को मिस्ट्री मैन के बारे में खुलासा करेंगी. लेकिन फिलहाल वो जिस तरह उस शख्स के साथ वीडियोज बना रही हैं, वो देखकर यही लग रहा है कि उन्हें अब समाज की परवाह नहीं है. वो सिर्फ खुद के लिए जीना चाहती हैं. चंद्रिका उनके बारे में बन रही खबरों से भी खुश हैं.चंद्रिका जिस तरह पति संग अनबन को दुनिया के सामने रख रही हैं. वो देखकर कई यूजर्स सोच में पड़ गए हैं. कई लोग इसे उनका पीआर स्टंट बता रहे हैं. पर कुछ लोग चंद्रिका को मेंटली सपोर्ट कर रहे हैं. अब सच में चंद्रिका दूसरी शादी करने का मन बना चुकी हैं या ये सिर्फ व्यूज पाने का तरीका है. इसके लिए 8 फरवरी का इंतजार करना होगा.

NATIONAL : मुस्लिम बनकर बुजुर्ग दुकानदार को बचाने वाले दीपक ने किया 2 लाख का इनाम लेने से इनकार, कही ये बात

0

कोटद्वार के जिम मालिक दीपक कुमार उर्फ ‘मोहम्मद दीपक’ ने झारखंड सरकार द्वारा घोषित 2 लाख रुपये का इनाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि यह राशि किसी जरूरतमंद या दिव्यांग को दी जानी चाहिए. दीपक हाल ही में एक मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में सामने आए थे. पुलिस सतर्क है.

उत्तराखंड के कोटद्वार में रहने वाले जिम मालिक दीपक कुमार, जिन्हें सोशल मीडिया पर मोहम्मद दीपक के नाम से जाना जा रहा है, उन्होंने झारखंड सरकार द्वारा घोषित 2 लाख रुपये का इनाम लेने से इनकार कर दिया. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक दीपक ने कहा कि यह राशि किसी जरूरतमंद शख्स को दे
दी जानी चाहिए.

दीपक कुमार हाल ही में उस घटना के बाद चर्चा में आए जब बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता एक 70 वर्षीय दुकानदार वकील अहमद पर उनकी दुकान के नाम को लेकर दबाव बना रहे थे. यह घटना 28 जनवरी की है, जब पटेल मार्ग स्थित कपड़ों की दुकान बाबा के बाहर कार्यकर्ता जुटे थे.

दीपक ने बताया कि उस दौरान वहां धक्का मुक्की हुई. इसी बीच किसी ने उनसे नाम पूछा तो उन्होंने गुस्से में कहा कि मेरा नाम मोहम्मद दीपक है. दीपक ने कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि मामला इतना बढ़ जाएगा.31 जनवरी को कुछ बजरंग दल सदस्य दुकान के बाहर फिर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए दीपक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. उन पर ऑनलाइन विवादित सामग्री पोस्ट करने का आरोप लगाया गया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दो केस दर्ज हुए, वहीं पुलिस ने दीपक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की.

दीपक का मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में खड़ा होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इसके बाद वह ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गए. कई नेताओं ने उनकी तारीफ की, जिनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हैं. दीपक ने कहा कि उन्हें पूर्व कांग्रेस मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और हरक सिंह रावत का समर्थन मिला, लेकिन उन्होंने साफ किया कि उनका किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है.

दीपक ने बताया कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी द्वारा घोषित 2 लाख रुपये के इनाम की जानकारी उन्हें सोशल मीडिया से मिली. उन्होंने कहा कि यह बड़ी राशि है, लेकिन अगर मंत्री इसे किसी दिव्यांग या जरूरतमंद को दें तो यह ज्यादा सराहनीय होगा.पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले को लेकर सतर्क है. दीपक के जिम और अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है. साथ ही यूपी के बिजनौर से सटे कौड़िया बॉर्डर पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है ताकि माहौल खराब न हो.

ENTERTAINMENT : दो साल बाद टीवी पर लौटा ‘खतरों के खिलाड़ी’, रोहित शेट्टी करेंगे होस्ट, सामने आया पहला प्रोमो

रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला ‘खतरों के खिलाड़ी’ रियलिटी शो दो साल के बाद टीवी पर वापस लौट रहा है. मेकर्स ने एक नया AI प्रोमो रिलीज करके फैंस के बीच एक्साइटमेंट पैदा कर दी है.रियलिटी टीवी शोज में अगर किसी शो को लेकर लोगों के बीच एक्साइटमेंट रहती है, तो उसमें ‘खतरों के खिलाड़ी’ का नाम शामिल रहता है. इस शो में टीवी और फिल्मी दुनिया से आए सेलेब्स अलग-अलग तरह के स्टंट्स करते दिखाई देते हैं. ये टीवी इतिहास के सबसे सफल शोज में से एक भी है.

‘खतरों के खिलाड़ी’ के अभी तक 14 सीजन आ चुके हैं. इनमें से अधिक्तर सीजन्स को रोहित शेट्टी ने होस्ट किया है. इसका पिछला सीजन साल 2024 में आया था. ‘खतरों के खिलाड़ी’ इससे पहले तक लगभग हर साल टीवी पर आया, मगर पिछले साल इसने गैप लिया. कयास लगाए जा रहे थे कि ये शो अब कभी वापस नहीं आएगा. लेकिन मेकर्स ने उन सभी अटकलों को खारिज करके शो का नया सीजन अनाउंस कर दिया है.

दो साल के बाद ‘खतरों के खिलाड़ी’ टीवी पर लौट रहा है. शो का नया प्रोमो भी सामने आया है, जिसमें एक बड़ा टेक्नोलॉजी ट्विस्ट दिखा है. मेकर्स ने इस सीजन की शुरुआत AI से बने प्रोमो से की है, जो देखने में काफी थ्रिलिंग लगा. AI से बने प्रोमो में एक लड़की को ट्रक के आगे बंधा हुआ देखा गया, जिसके बाद वो ट्रक खाई से लड़की समेत कूद गया. हालांकि इस प्रोमो में शो की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है, जिससे फैंस के बीच एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है.

फैंस को ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 15वें सीजन का ये आगाज काफी पसंद आया. इस नए प्रोमो से फैंस के बीच शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर भी सस्पेंस बन गया है. वो उम्मीद कर रहे हैं कि ‘बिग बॉस 19’ से कुछ कंटेस्टेंट्स जैसे बसीर अली, अभिषेक बजाज, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे इस सीजन का हिस्सा बनें. अब ‘खतरों के खिलाड़ी’ में कौन-कौन सा सेलेब शामिल होगा, ये वक्त आने पर मालूम होगा.

बात करें ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो की, तो इसे अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और अर्जुन कपूर ने भी होस्ट किया. मगर फैंस के फेवरेट रोहित शेट्टी रहे. उन्होंने 14 सीजन्स में से करीब 9 सीजन होस्ट किए हैं. अब वो इस शो को 10वीं बार होस्ट करने जा रहे हैं. रोहित शेट्टी के लिए भी पिछले कुछ दिन मुश्किलों से भरे रहे. उनके जुहू स्थित घर पर फायरिंग हुई, जिससे पूरी इंडस्ट्री में हड़कंप मचा.

ENTERTAINMENT : नहीं रहे नेपाली सिनेमा के ‘गब्बर’ सुनील थापा, 68 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

नेपाली और बॉलीवुड अभिनेता सुनील थापा का 68 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है. वो भोजपुरी फिल्मों में भी लोकप्रिय थे और प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म ‘मैरी कॉम’ में नजर आए थे.नेपाली दर्शकों के बीच राते काइला नाम से मशहूर एक्टर सुनील थापा का 68 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. वो बॉलीवुड का भी पॉपुलर चेहरा रह चुके हैं और भोजपुरी फिल्मों में खूब काम किया. सुनील, प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘मैरी कॉम’ में नजर आए थे. परिवार के सदस्यों के काठमांडू पहुंचने के बाद उनके निधन को लेकर ऑफिशियल ऐलान किया जाएगा.

सुनील थापा के निधन की खबर से फैन्स के बीच मातम छा गया है. उन्होंने बॉलीवुड से अपना फिल्मी सफर शुरू किया था. देव आनंद ने उन्हें हिंदी सिनेमा में काम करने का मौका दिया था. सुनील थापा ने 1981 में फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ से डेब्यू किया था. फिल्म में उनके साथ कमल हासन और रति‍ अग्न‍िहोत्री लीड रोल में थे.डेब्यू फिल्म में उन्होंने अपनी एक्टिंग की गहरी छाप छोड़ी. इसके बाद उन्हें बैक टू बैक कई ऑफर्स आने लगे. 1982 में उन्होंने ‘मशाल’ फिल्म से नेपाली सिनेमा में कदम रखा, लेकिन इसमें वो ज्यादा कुछ कमाल नहीं दिखा सके. 7 साल बाद उन्होंने ‘चिनो’ से नेपाली इंडस्ट्री में धूम मचा दी. फिल्म में उन्होंने राते काइला नाम के विलेन का रोल अदा किया था. ‘चिनो’ को नेपाली सिनेमा का शोले कहा जाता है और सुनील थापा गब्बर जैसे खतरनाक विलेन का टैग मिल गया था.

सुनील थापा ने 2014 में ‘मैरी कॉम’ फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के ट्रेनर का किरदार निभाया था. फिल्म में उन्होंने सख्त और प्रेरणादायक ट्रेनर के करिदार में खूब वाहवाही लूटी. एक इंटरव्यू में सुनील थापा ने बताया था क‍ि यह रोल पहले अमिताभ बच्चन और डैनी को ऑफर किया गया था. लेक‍िन बाद ये किरदार उनकी झोली में आ गिरा. ‘मैरी कॉम’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर इन सपोर्ट‍िंग रोल के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था.

नेपाली, हिंदी और भोजपुरी सिनेमा में अपना अहम योगदान देने वाले सुनील थापा अपनी फिल्म एकेडमी भी चलाते थे. इसका नाम एवरेस्ट फिल्म एकेडमी है. एकेडमी में आने वालों लोगों को सुनील ना सिर्फ एक्टिंग, बल्कि अनुशासन और वक्त की इज्जत करना भी स‍िखाते थे.

NATIONAL : बेबस मां रोकती रही, तंग बेटा सुनाता रहा ‘सरकारी सिस्टम’ को खरी-खरी… कलेजा चीर देगी इस फरियादी की कराह

0

MP की आर्थिक राजधानी इंदौर के कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक पीड़ित मजदूर ने जनसुनवाई की व्यवस्था को ही कठघरे में खड़ा कर दिया.

इंदौर कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक गरीब व्यक्ति ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. पीड़ित का कहना है कि वह हर मंगलवार अपनी मजदूरी छोड़कर जनसुनवाई में आता है, लेकिन उसकी समस्या आज तक नहीं सुनी गई. गुस्से में आए व्यक्ति ने जनसुनवाई को दिखावा बताते हुए इसे बंद करने की मांग कर दी.

दरअसल, इंदौर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई उस समय हंगामे का केंद्र बन गई, जब एक गरीब मजदूर अपनी पीड़ा लेकर अधिकारियों के सामने फूट पड़ा.पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाया कि वह हर मंगलवार अपनी रोज की मजदूरी छोड़कर यहां आता है, जिससे उसका नुकसान भी होता है, लेकिन इसके बावजूद उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती.

पीड़ित का कहना है कि जनसुनवाई केवल कागजों तक सीमित रह गई है और जमीनी स्तर पर गरीबों की कोई सुनवाई नहीं हो रही. गुस्से में उसने प्रशासन से सवाल किया कि जब समस्याओं का समाधान ही नहीं करना है, तो हर मंगलवार होने वाली जनसुनवाई को बंद कर देना चाहिए और गरीबों के साथ दिखावा नहीं करना चाहिए.

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कलेक्टर कार्यालय में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया. पीड़ित गरीब दिनेश वर्मा की मजबूरी यह थी कि उसकी मां की पेंशन 1 साल से नहीं मिली है. उसका नाम भी वोटर लिस्ट से कट गया. यही फरियाद लेकर वह कलेक्टर ऑफिस पहुंचा था.

पीड़ित ने बताया कि वह किराए के मकान में रहता है, कहां से लाए कागज? लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने तहसीलदार को पीड़ित के पास भेजा, उसकी आर्थिक मदद की और समस्या का हल करने की बात कही. क्या प्रशासन वास्तव में जनसुनवाई को प्रभावी बना पाएगा, या गरीबों की आवाज ऐसे ही अनसुनी रह जाएगी? या फिर सभी पीड़ितों को वही करना पड़ेगा जो दिनेश वर्मा ने किया है?

BUSINESS : सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानिए 7 फरवरी को इन्हें खरीदने के लिए कितना करना होगा खर्च

0

सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. चांदी की कीमतों में तो रिकॉर्ड तेजी के बाद जोरदार गिरावट आई है. हर दिन इन बहुमूल्य धातुओं की कीमत तेजी से बदल रही है.

शनिवार को सोने की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिल रही है, वहीं चांदी स्थिर बनी हुई है. ऐसे में अगर आप आज यानी 7 फरवरी को सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो, आपको अपने शहर का ताजा रेट जरूर पता करना चाहिए.

दिल्ली और मंबई में 10 ग्राम चांदी 2,850 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 28,500 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं चेन्नई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,850 रुपये चल रही है. आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में सोना और चांदी का ताजा भाव क्या है….

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,56,750 रुपए
22 कैरेट – 1,43,700 रुपए
18 कैरेट – 1,17,600 रुपए

मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,56,600 रुपए
22 कैरेट – 1,43,550 रुपए
18 कैरेट – 1,17,450 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,57,310 रुपए
22 कैरेट – 1,44,200 रुपए
18 कैरेट – 1,23,500 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,56,600 रुपए
22 कैरेट – 1,43,550 रुपए
18 कैरेट – 1,17,450 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,56,650 रुपए
22 कैरेट – 1,43,600 रुपए
18 कैरेट – 1,17,500 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,56,750 रुपए
22 कैरेट – 1,43,700 रुपए
18 कैरेट – 1,17,600 रुपए

पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,56,650 रुपए
22 कैरेट – 1,43,600 रुपए
18 कैरेट – 1,17,500 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,56,000 रुपए
22 कैरेट – 1,43,550 रुपए
18 कैरेट – 1,17,450 रुपए

भारत में सोना और चांदी केवल निवेश के साधन नहीं हैं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं से गहराई से जुड़े हुए हैं. इन्हें समृद्धि, शुभता और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. शादी-विवाह, त्योहार या किसी भी खास मौके पर लोग सोना और चांदी खरीदना पसंद करते हैं और इसे शुभ मानते हैं.

पीढ़ियों से चली आ रही इस परंपरा के कारण ये धातुएं सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि भविष्य के लिए सुरक्षित पूंजी के रूप में भी देखी जाती हैं. यही वजह है कि भारतीय परिवारों में सोने और चांदी का भावनात्मक और सामाजिक महत्व आज भी बना हुआ है.

- Advertisement -

News of the Day