Wednesday, April 1, 2026
Home Blog Page 128

ENTERTAINMENT : अरिजीत सिंह से मिलने उनके घर पहुंचे आमिर खान, सिंगर के संग उड़ाई पतंग….

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले चुके हैं. अब हाल ही में उनसे मिलने उनके घर आमिर खान पहुंचे. उसके बाद दोनों ने मिलकर पतंग भी उड़ाई.

अरिजीत सिंह ने अचानक से प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा कर हर किसी को चौंका दिया.ये खबर उनके फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं थी. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने जानकारी दी कि वो फिल्मों के लिए गाने अब नहीं गाएंगे.

अब अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट की घोषणा के बाद रविवार की शाम को उनके घर जियागंज उनसे मिलने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान पहुंचे. आमिर को रविवार को कोलकाता के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. इस दौरान वो पैप्स से बचते हुए नजर आए थे.रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर खान इस दौरे को पूरी तरह से पर्सनल रखना चाहते थे. रिपोर्ट के अनुसार एयरपोर्ट से सीधे आमिर खान अरिजीत सिंह के घर पहुंचे. उनके इस विजिट को पूरी तरह से सीक्रेट रख गया था. लेकिन रविवार की रात आमिर खान जैसे ही वहां पहुंचे.

आसपास के लोगों को उनकी मौजूदगी की भनक लग गई. सोशल मीडिया पर जल्द ही मुलाकात से जुड़े वीडियोज वायरल होने लगे. वीडियोज को देख ये साफ हो गया कि आमिर और अरिजीत की मुलाकात काफी खास रही. इस दौरान आमिर खान को सिंगर के छत पर पतंगबाजी करते हुए भी देखा गया था.

वायरल वीडियो को देख ऐसा लग रहा है जैसे उनके क्रू के लोगों ने इसे रिकॉर्ड किया है. हालांकि, आमिर खान ने अरिजीत सिंह से क्यों मुलाकात की है, इसकी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन कहा जा रहा है कि अरिजीत सिंह के फैसले को लेकर आमिर खान उनसे पर्सनली बात करना चाहते थे.तक की ये भी चर्चा हो रही है कि आमिर खान इस दौरान अरिजीत सिंह को मनाने के लिए पहुंचे थे. अब तो ये दोनों ही बता सकते हैं कि सच्चाई क्या है. आपको बता दें कि आमिर खान और अरिजीत सिंह की ये जोड़ी कई यादगार प्रोजेक्ट्स में साथ काम कर चुकी है. आमिर खान की कई फिल्मों में अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है.

RAJASTHAN : ‘दारू रखते हो तो चखना भी रखा करो’, इंजीनियर का घर खाली करने के बाद लिपस्टिक से लिख गया चोर

0

राजस्थान के जैसलमेर में IGNP कॉलोनी के सरकारी आवास में चोरी का अनोखा मामला सामने आया. चोर ने घर खाली कर लैपटॉप, टीवी, शर्ट, कोट और अन्य कीमती सामान चुराए. जाते समय उसने दीवार पर लिपस्टिक में लिखा, “थाने के चक्कर काटोगे तो वक्त बर्बाद होगा, बिहारी बाबू” और कागज पर “दारू रखते हो तो आलू चिप्स भी रखो.” पुलिस ने फिंगरप्रिंट और CCTV फुटेज जुटा कर जांच शुरू कर दी है. सोशल मीडिया पर चोर की हिम्मत और चतुराई चर्चा में है.

राजस्थान के जैसलमेर से एक अनोखी चोरी की खबर सामने आई है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. यहां IGNP कॉलोनी में सहायक अभियंता सोहन जांगिड़ के सरकारी आवास को रविवार देर रात चोरों ने निशाना बनाया. घर खाली था, ताला टूटा हुआ था और चोर ने बड़े इत्मीनान से कीमती सामान जैसे लैपटॉप, टीवी, परफ्यूम, कपड़े इकट्ठा कर लिए और पूरा घर खाली कर गया.

लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि चोरी के बाद चोर ने घर की दीवार पर लिपस्टिक से लिखा, “थाने के चक्कर काटोगे तो वक्त बर्बाद होगा, बिहारी बाबू.” इसके अलावा एक कागज पर पेन से यह भी लिखा गया कि “दारू रखते हो तो साथ में आलू चिप्स, चखना भी रखा करो.” चोर ने लिखा, “रिपोर्ट मत करना, तुम मुझे भूल जाना, मैं तुम्हें भूल जाऊंगा”

चोर ने दीवार पर यह भी लिखा कि वह मकान मालिक का खाना खा चुका था और आनंद आया, लेकिन मजबूरी में पहली बार चोरी करनी पड़ी. जाते-जाते उसने ‘धन्यवाद’ भी लिखा. चोरी की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, फिंगरप्रिंट जुटाए गए और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

पीड़ित अधिकारी सोहन जांगिड़ ने बताया कि वे शहर से बाहर थे और लौटकर ही इस चोरी की जानकारी मिली. उन्होंने चोरी किए गए सामान की सूची पुलिस को सौंप दी है. कोतवाली थाना के SHO सुरजा राम ने पुष्टि करते हुए बताया कि IGNP कॉलोनी में चोरी हुई है. चोर ने टीवी, लैपटॉप, शर्ट और कोट समेत कई कीमती सामान चुराए और दीवार तथा कागजों पर कई बातें लिख गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उम्मीद है कि जल्द ही चोर को पकड़ा जाएगा.

सोशल मीडिया पर लोग चोर की हिम्मत और चतुराई पर हैरान हैं. अब सवाल यह है कि क्या यह केवल हंसी-मजाक बनकर रह जाएगा या पुलिस इसे सख्त कानून की मिसाल में बदल पाएगी. फिलहाल, जैसलमेर की यह चोरी कहानी अपने अनोखे अंदाज के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, और पुलिस इसे हल्के में लेने के मूड में नहीं है.

UP : पत्नी से हुआ झगड़ा तो बेटे से लिया बदला, मासूम को मारकर पिता ने भर दिया ट्रंक में

0

फिरोजाबाद जिले में एक पिता ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने 12 साल के बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी. आरोपी ने बच्चे के शव को ट्रंक में छिपाया और फरार हो गया. मां के स्कूल से लौटने पर मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने कथित तौर पर अपने ही 12 साल के बेटे की हत्या कर दी और शव को ट्रंक(लोहे का बक्सा) में छिपाकर मौके से फरार हो गया. यह सनसनीखेज वारदात माखनपुर थाना क्षेत्र के जिजौली गांव की है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जो नशे का आदी बताया जा रहा है. उसका अपनी पत्नी उर्मिला के साथ लंबे समय से पारिवारिक और संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था. उर्मिला एक निजी स्कूल में टीचर है. सोमवार सुबह वह रोज की तरह वह स्कूल चली गई थीं और घर पर राजेश अपने बेटे मयंक के साथ अकेला था.

दोपहर में जब उर्मिला घर लौटीं तो उन्होंने देखा कि घर में खून के निशान पड़े हुए हैं और उसका पति घर से गायब है. जब उन्होंने अपने बेटे मयंक को ढूंढना शुरू किया तो एक ट्रंक के अंदर उसका शव मिला. यह दृश्य देखकर उर्मिला चीख पड़ीं, जिसकी आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया. ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनुज चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने धारदार हथियार से अपने बेटे की हत्या की और फिर शव को ट्रंक में छिपाकर फरार हो गया.मृतक बच्चे की मां की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है. पड़ोसी और रिश्तेदार इस जघन्य अपराध से स्तब्ध हैं कि एक पिता अपने ही बेटे की इतनी बेरहमी से हत्या कर सकता है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के तरीके और समय को लेकर और स्पष्टता आएगी.फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है. अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ENTERTAINMENT : प्रेमानंद महाराज से मिले ‘महाभारत के युधिष्ठिर’, लिया आशीर्वाद, बोले- राष्ट्र से ऊपर कुछ नहीं…

हर रोज तमाम बड़ी हस्तियां प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए वृंदावन जाती रहती हैं. अब महाभारत में युधिष्ठिर का रोल अदा करने वाले गजेंद्र चौहान प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे. एक्टर ने वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद महाराज को प्रणाम किया, उनका आशीर्वाद लिया और उनसे कई बातें कीं. गजेंद्र चौहान अपने बारे में बताते हुए प्रेमानंद महाराज से कहते हैं कि मैंने महाभारत में युधिष्ठिर का किरदार निभाया था. प्रेमानंद महाराज उनसे कहते हैं कि आपका स्वागत है. आपने हमारे बहुत बड़े धर्म के जो स्वरूप हैं, उनका अभिनय किया है. युधिष्ठिर धर्म का अवतार थे, इसीलिए उनका अवतार हुआ था.

एक्टर ने कहा कि आपको महाभारत का एक संवाद सुना दूं. ये अटल बिहारी बाजपेयी जी का भी फेवरेट था. प्रेमानंद महाराज ने कहा कि हां. गजेंद्र चौहान कहते हैं कि कोई भी पुत्र, कोई भी पिता, कोई भी परिवार, कोई भी प्रतिज्ञा, कोई भी परंपरा, राष्ट्र से ऊपर नहीं हो सकती. प्रेमानंद महाराज ने कहा कि बहुत सुंदर. राष्ट्र से ऊपर नहीं होती… बहुत सुंदर.

भीष्म ने भीष्म प्रतिज्ञा ली थी ना, तो उसको सुनाते हुए युधिष्ठिर ने कहा था कि कोई भी प्रतिज्ञा राष्ट्र के ऊपर नहीं होती. जहां राष्ट्र की बात आएगी, तो प्रतिज्ञा भी तोड़नी पड़ेगी आपको. महाभारत के युधिष्ठिर ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि महाराज जी ये उस समय का है, जब महाभारत में पांचाली ने वनवास जाने से मना कर दिया था. युधिष्ठिर ने पांचाली को समझाते हुए कहा था कि श्री राम ये जानते थे कि मृग सोने का नहीं होता. फिर भी वो उसके आखेट पर चले गए, तो क्या ये लोभ था. क्या स्वंय सीता जी नहीं जानती थीं कि मृग सोने का नहीं होता है.

इसलिए जो होने वाला है, वो हमारे कर्मों का फल है. युधिष्ठिर ने कहा था ना मैं रोक सकता हूं, ना तुम, ना भीम का गदा रोक सकता है, ना अर्जुन के बाण रोक सकते हैं. इसलिए जो लिखा है वो तो कर्म करना ही पड़ेगा उसी का फल मिलेगा. जेष्ठ पिता श्री को प्रतीक्षा करवाना मर्यादा का उल्लंघन होगा. इसलिए वनवास पर चलना ही पड़ेगा.

गजेंद्र चौहान के करियर की बात करें, तो उन्होंने महाभारत के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया, लेकिन उन्हें लोग आज भी युधिष्ठिर के किरदार के लिए जानते हैं. वो आखिरी बार 2006 में मेरे जीवन साथी फिल्म में नजर आए थे.

NATIONAL : वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए फूट-फूटकर रो पड़े साध्वी प्रेम बाईसा के पिता वीरम नाथ

0

साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के पांच दिन बाद भी रहस्य बरकरार है. परेऊ गांव में समाधि पूजन के दौरान संतों ने निष्पक्ष जांच की मांग की. पिता वीरम नाथ भावुक होकर रो पड़े और इसे बड़ा षड्यंत्र बताया. मोबाइल पासवर्ड और सोशल मीडिया आरोपों को उन्होंने खारिज किया.

जोधपुर की कथावाचक और साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले में पांच दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस खुलासा नहीं हो सका है. सोमवार को बाड़मेर जिले के परेऊ गांव स्थित शिव शक्ति धाम में साध्वी प्रेम बाईसा की समाधि का पूजन किया गया. इस दौरान राजस्थान के अलग अलग इलाकों से पहुंचे साधु संतों और उनके अनुयायियों ने पगड़ी रस्म अदा की और समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

समाधि पूजन के दौरान संत महात्माओं ने ईश्वर से साध्वी प्रेम बाईसा की आत्मा की शांति की प्रार्थना की और पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. संतों ने कहा कि साध्वी सिर्फ एक परिवार की बेटी नहीं बल्कि सनातन धर्म की बेटी थी. उन्होंने अपने प्रवचनों के जरिए प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के कई हिस्सों में सनातन धर्म का प्रचार किया. संतों ने भरोसा जताया कि शासन और प्रशासन इस मामले में निष्पक्ष जांच करेगा.

चौहटन के डूंगरपुरी मठ के मठाधीश ने बताया कि साध्वी की मौत के बाद उनके पिता वीरम नाथ ने अन्न और जल का त्याग कर दिया था. तीन दिन तक उन्होंने पानी तक नहीं पिया. सोमवार को संतों के निवेदन पर पहले उन्हें दूध पिलाया गया और फिर भोजन कराया गया. नाथ संप्रदाय के जगदीश पुरी महाराज ने बताया कि संप्रदाय की परंपरा के अनुसार समाधि पूजन और पगड़ी रस्म अदा की गई. साधु संतों और भक्तों ने एक स्वर में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.

इस दौरान आज तक से बातचीत करते हुए साध्वी प्रेम बाईसा के पिता वीरम नाथ भावुक हो गए और फूट फूटकर रो पड़े. उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा षड्यंत्र है और उन्हें इस बात का दुख है कि वे अभी तक अपनी बेटी को न्याय नहीं दिला पाए. साथ ही उन्होंने कहा कि प्रेम बाईसा काफी परेशान थी और उस पूरे षड्यंत्र का खुलासा होना चाहिए.

मोबाइल पासवर्ड को लेकर चल रही चर्चाओं पर वीरम नाथ ने कहा कि मीडिया में जो बातें चल रही हैं वह गलत हैं. उन्होंने अपने मोबाइल और प्रेम बाईसा के एक मोबाइल का पासवर्ड पुलिस को दे दिया है. प्रेम बाईसा का एक और मोबाइल था जिसका पासवर्ड उन्हें पता नहीं है.

सोशल मीडिया पर पिता पुत्री के रिश्ते को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि कुछ लोग समाज के लिए गलत उदाहरण पेश कर रहे हैं. तथाकथित वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि वह एक भावुक क्षण था जब पिता और बेटी गले मिले थे. उसमें कुछ भी गलत नहीं था लेकिन उसी बात को गलत तरीके से प्रचारित किया गया जिससे प्रेम बाईसा को गहरा मानसिक तनाव हुआ.
वीरम नाथ ने कहा कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और वह जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं. इंजेक्शन समेत कई पहलुओं की जांच चल रही है. उन्होंने कहा कि अस्पताल में रहते समय प्रेम बाईसा के शरीर के कुछ हिस्से नीले पड़ गए थे जो कई सवाल खड़े करते हैं. उन्होंने एक बार फिर मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और सच्चाई सामने आए.

DELHI : पहाड़गंज में कलयुगी पिता की दरिंदगी, 14 वर्षीय बेटी के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

0

दिल्ली के पहाड़गंज में एक 14 साल की किशोरी ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है. मां के बिहार जाने के बाद आरोपी पिता ने कई बार बेटी के साथ दरिंदगी की. पीड़िता ने अपनी छोटी बहन की सुरक्षा के डर से मकान मालिक की मदद से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और पॉक्सो एक्ट के तहत जांच जारी है.

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने ही पिता पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 साल की पीड़िता 1 फरवरी 2026 को अपने दोस्त के माता-पिता (जो उसके मकान मालिक भी हैं) के साथ पहाड़गंज थाने पहुंची. पीड़िता ने बताया कि उसकी मां करीब 15 दिन पहले बिहार अपने गांव गई हुई थी.

पीड़िता के मुताबिक, 31 जनवरी की रात करीब 1:30 बजे, जब वह अपने कमरे में अपनी छोटी बहन और पिता के साथ सो रही थी, तब उसके पिता ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. विरोध करने पर आरोपी ने उसे डराया और धमकाया भी.

पीड़िता ने पुलिस के सामने रूह कंपा देने वाला खुलासा किया कि पिछले 10-15 दिनों के भीतर उसके साथ 4-5 बार इस तरह की वारदात हुई है. वह अब तक डर की वजह से चुप थी क्योंकि उसका पिता उसे और उसकी मां को पहले भी बेरहमी से पीटता था. लेकिन जब उसे अपनी छोटी बहन की सुरक्षा की चिंता सताने लगी, तो उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस को सब सच बता दिया.

पहाड़गंज पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत FIR No. 108/2026 दर्ज की. यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2) और पॉक्सो एक्ट (POCSO ACT) की धारा 6 के तहत दर्ज किया गया है. जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और धारा 183 BNS के तहत उसके बयान दर्ज किए गए, जहां उसने सभी आरोपों की पुष्टि की है.

क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़िता के कपड़े, बिस्तर की चादर व अन्य फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए हैं. पुलिस ने आरोपी पिता (M) को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और माना कि वह बेटी को किसी को न बताने के लिए धमका रहा था.
पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

DELHI : सड़क पर गिरकर तड़पता रहा शख्स, मदद की बजाय फोन चुराकर भागे स्कूटी सवार

0

दिल्ली से एक वीडियो सामने आया है. जिसे देखकर इंसानियत से भरोसा उठ जाएगा. यहां एक शख्स अचानक रास्ते में गिर जाता है. लेकिन उसकी मदद करने के बजाय स्कूटी सवार उसका मोबाइल चुराकर भाग जाते हैं.दिल्ली से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां सुबह एक शख्स अचानक जमीन पर गिर जाता है. शख्स को गिरा देखकर स्कूटी सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और मदद करने के बजाय उसका मोबाइल चुराकर चले गए. इसके कुछ देर बाद फिर दोनों लौटकर आते हैं और उसके जेब की तलाशी लेते हैं. जब दोनों को कुछ नहीं मिलता और सीसीटीवी पर उनकी नजर पड़ती है तो दोनों फरार हो जाते हैं. वहीं समय पर इलाज के लिए मदद नहीं मिलने से शख्स की मौत हो गई.

इस घटना ने राजधानी में मानवता को लेकर फिर बहस छेड़ दी है. दरअसल दिल्ली के रनहोला थाना क्षेत्र के विकास नगर इलाके में शनिवार की सुबह 4 बजे के बाद एक शख्स अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिरता है और तड़पने लगता है. इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है.सीसीटीवी देखने में ऐसा लग रहा है जैसे शख्स को दिल का दौरा पड़ा हो या मिर्गी का. अचानक जब शख्स बेसुध होकर जमीन पर पड़ा था, तभी स्कूटी सवार 2 लोग आते हैं और स्कूटी पर पीछे बैठा एक लड़का उतरता है. इसके बाद शख्स का मोबाइल उठाकर चलता बनता है. लड़के को लगता है कि शख्स नशे में है.

युवक फिर से वापस आता है. इसके बाद जमीन पर पड़े शख्स की जेब की तलाशी लेने लगता है और जब उसे जेब में शायद कुछ मिला नहीं तो वह जाने लगता है. अचानक उसकी नज़र वहीं लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ जाती है. तभी वो मौके से फरार हो जाते हैं. लेकिन कई घंटों तक शख्स वहां पड़ा तड़पता रहा. जिससे उसकी मौत हो गई.

सुबह करीब 8 बजे के बाद जब इलाके के लोग एकत्रित होना शुरू हुए तो इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई. तब जाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.

BHAKTI : 15 या 16 फरवरी, कब है महाशिवरात्रि? जानें चार प्रहर की पूजा, शुभ मुहूर्त और खास उपाय

0

महाशिवरात्रि 2026 का पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा. जानें चार प्रहर की पूजा का शुभ मुहूर्त, पारण का समय, पूजा विधि और महादेव को प्रसन्न करने के खास उपाय क्या रहेंगे.

शिवरात्रि, हिंदू परंपरा का एक बहुत बड़ा पर्व है, जिसे फाल्गुन माह में मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार, हर साल यह पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुदर्शी तिथि को मनाया जाता है. माना जाता है कि शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का प्राकट्य हुआ था. इसके अलावा, यह भी माना जाता है कि इसी दिन शिव जी का माता पार्वती का विवाह हुआ था. इस दिन महादेव की उपासना से व्यक्ति को सारे सुख प्राप्त हो सकते हैं. शिवरात्रि के दिन व्रत करना, उपवास करना, मंत्र जप करना और रात्रि जागरण करने का विशेष महत्व है.

वैसे तो, महाशिवरात्रि के दिन आप किसी भी वक्त महादेव और माता पार्वती की पूजा कर सकते हैं. लेकिन इस दिन मध्यरात्रि में रात 11 बजे से 1 बजे के बीच भगवान शिव की उपासना ज्यादा शुभ मानी जाती है. इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026, सोमवार को मनाया जाएगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी को शाम 5 बजकर 04 मिनट से शुरू होगी और तिथि का समापन 16 फरवरी को शाम 5 बजकर 34 मिनट पर होगा. ऐसे में महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी.

पारण का समय 16 फरवरी को सुबह 6 बजकर 33 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 10 मिनट तक रहेगा.

महाशिवरात्रि पर चार पहर का पूजन मुहूर्त (Maha Shivratri 2026 Pujan Muhurat)

निशिथ काल का पूजा का समय- 16 फरवरी की रात 12 बजकर 9 मिनट से लेकर 1 बजकर 1 मिनट

प्रथम प्रहर पूजन का समय 15 फरवरी को शाम 6 बजकर 11 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 23 मिनट तक रहेगा.

दूसरा प्रहर पूजा का समय 15 फरवरी की रात 9 बजकर 23 मिनट से लेकर 16 फरवरी की रात 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा.

तीसरा प्रहर पूजा का समय 16 फरवरी की रात 12 बजकर 35 मिनट से लेकर सुबह 3 बजकर 47 मिनट तक रहेगा.

चौथा प्रहर पूजा का समय 16 फरवरी को सुबह 3 बजकर 47 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 59 मिनट तक रहेगा.

महाशिवरात्रि पूजन विधि (Maha Shivratri Pujan Vidhi)

महाशिवरात्रि पर चारों पहर भगवान शिव का पूजन किया जाता है. इस दिन रुद्राभिषेक के बाद हवन करने का विधान है. शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें और केसर मिला जल अर्पित करें. पूरी रात दीप जलाकर रखें और चंदन का तिलक लगाएं. भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल, मिठाई आदि अर्पित करें. ”ऊं नमः शिवाय” और ”ऊं नमो भगवते रुद्राय” मंत्रों का जप करें. शिव पुराण का पाठ और रात्रि जागरण करना भी अत्यंत शुभ माना गया है.

महाशिवरात्रि पर जरूर करें ये खास उपाय (Maha Shivratri Upay)

  1. महाशिवरात्रि की रात शिव मंदिर जाकर विधिपूर्वक पूजा करें और शिवलिंग के पास देसी घी का दीपक जलाएं. मान्यता है कि इससे आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं.
  2. यदि घर में शिवलिंग नहीं है, तो इस दिन एक छोटा शिवलिंग लाकर उसका विधि-विधान से अभिषेक कर स्थापित करें. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और दुख-दरिद्रता का नाश होता है.

LIFESTYLE : ढाबे से लेकर होटल तक… ये सब्जियां बनती हैं एकदम ताजी, ऑर्डर करने से पहले आप भी जान लें

भारत में एक बड़ी आबादी बाहर खाना खाती है, ताकि उन्हें आराम मिल सके. हालांकि आपको इस दौरान खाने पीने की चीजों को लेकर खास ध्यान रखना चाहिए, वरना दिक्कत हो सकती है.

भारत में एक बड़ी आबादी है, जो होस्टल या ढाबे पर रात या फिर दोपहर और रात दोनों टाइम का खाना खाती है. यह चलन खासतौर पर बड़े शहरों में देखने को मिलता है, जहां एक बड़ी आबादी दफ्तरों या फैक्टरियों में काम करती है. 9-10 घंटे की ड्यूटी करने के बाद लोग थके-हारे होते हैं और खाना बनाने की जगह बाहर खाना ज्यादा पसंद करते हैं. लेकिन उनके सामने सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि जो सब्जी उनकी थाली में परोसी जा रही है, वह ताजी बनी है या पहले से बनाकर रखी गई है. चलिए आपको बताते हैं कि होटल या ढाबे में कौन-सी सब्जियां आपको ताजी मिल सकती हैं.

भिंडी की सब्जी

इस लिस्ट में पहला नाम भिंडी की सब्जी का आता है. इसे ऑर्डर मिलने के बाद ही तैयार किया जाता है, क्योंकि भिंडी जल्दी काली और चिपचिपी हो जाती है. इसलिए इसे पहले से बनाकर रखना मुश्किल होता है. यही वजह है कि ज्यादातर होटल या ढाबों पर यह ऑर्डर मिलने के बाद ही काटकर बनाई जाती है.

बैंगन का भरता

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बैंगन का भरता शामिल है. इसे आमतौर पर ताजे भुने बैंगन से ही बनाया जाता है. इसे स्टोर करके रखना स्वाद और सेफ्टी, दोनों के लिहाज से सही नहीं माना जाता.

पनीर की सब्जियां

पनीर की सब्जियां भी ज्यादातर ऑर्डर मिलने के बाद ही बनाई जाती हैं, क्योंकि इसके कई प्रकार होते हैं और होटल में सभी को पहले से बनाकर रखना आसान नहीं होता. पनीर भुर्जी, शाही पनीर या कढ़ाही पनीर जैसी डिशेज में ग्रेवी बेस तैयार हो सकता है, लेकिन पनीर डालकर सब्जी आमतौर पर ऑर्डर पर ही बनाई जाती है.

मिक्स वेज ड्राई

सूखी सब्जियों वाली मिक्स वेज को ढाबों और होटलों में अक्सर ताजी कटी सब्जियों से बनाया जाता है, क्योंकि यह जल्दी खराब नहीं होती और इसका स्वाद भी बना रहता है.

तवा सब्जियां

तवा फ्राई सब्जियां जैसे तवा पनीर या तवा मिक्स वेज हमेशा ऑर्डर पर ही बनती हैं, क्योंकि इन्हें दोबारा गर्म करने से स्वाद खराब हो जाता है.

क्यों ताजी सब्जियां खानी चाहिए?

अगर बात करें कि हमेशा ताजी सब्जी बनवाकर क्यों खानी चाहिए, तो इसका जवाब यह है कि यह सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. काफी देर पहले बनी सब्जी खाने से कई लोगों को एलर्जी या दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं. कुछ मामलों में फूड पॉयजनिंग की शिकायत भी सामने आती है, जिसमें बार-बार उल्टी जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं. सदगुरू बताते हैं कि अगर आप ताजे फल और सब्जियां खाते हैं, इससे आपकी सेहत अच्छी रहती है.

BUSINESS : क्या सोने में आने वाली है और बड़ी गिरावट? Buy करें या सेल, जानें क्या कह रहे एक्सपर्ट

0

सोने और चांदी में आई गिरावट के पीछे एक बड़ी वजह यह भी बताई जा रही है कि ट्रंप प्रशासन की ओर से केविन वार्श को यूएस फेडरल रिजर्व के प्रमुख पद के लिए नामित किए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं.

पिछले तीन-चार दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है, जबकि वैश्विक उथल-पुथल के कारण बीते एक साल से इनके भाव लगातार रिकॉर्ड स्तर छू रहे थे. ऐसे में निवेशकों के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या इस गिरावट के दौरान सोना-चांदी खरीदना सही रहेगा या फिर दाम और नीचे आने के इंतजार में रहना बेहतर होगा. दरअसल, इस हफ्ते रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद सर्राफा बाजार में आई बड़ी गिरावट की मुख्य वजह अमेरिकी डॉलर में मजबूती और अमेरिका की मौद्रिक नीति को लेकर बढ़ती उम्मीदें मानी जा रही हैं.

सोने और चांदी में आई गिरावट के पीछे एक बड़ी वजह यह भी बताई जा रही है कि ट्रंप प्रशासन की ओर से केविन वार्श को यूएस फेडरल रिजर्व के प्रमुख पद के लिए नामित किए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं. इससे ब्याज दरों में कटौती को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं, जिसका असर सीधे डॉलर और कीमती धातुओं पर पड़ा है. इसके अलावा, भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और दीर्घकालिक नीतिगत संकेतों का असर भी बाजार में दिखा है.

घरेलू स्तर पर बजट 2026 में सोने-चांदी को लेकर कोई बड़ा ऐलान नहीं हुआ, जिससे इन धातुओं को कोई खास समर्थन नहीं मिल पाया. अब बाजार की नजरें आरबीआई के आगामी फैसलों, अमेरिका के रोजगार आंकड़ों और पीएमआई डेटा पर टिकी हुई हैं, जिनके बाद ही यह साफ हो पाएगा कि कीमतों में स्थिरता आएगी या फिर आगे और उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.

एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल सोने और चांदी की कीमतों में अनिश्चितता बनी रहेगी. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सीनियर एनालिस्ट मानव मोदी के अनुसार, आने वाले समय में इन धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, ऐसे में निवेशकों को सतर्कता के साथ कदम उठाने की जरूरत है. इसी बीच रविवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही, जहां वायदा कारोबार में चांदी की कीमत नौ प्रतिशत टूटकर 2.65 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि सोना तीन प्रतिशत गिरकर 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मार्च डिलीवरी वाली चांदी निचले सर्किट पर बंद हुई. जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के ईबीजी—कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च के उपाध्यक्ष प्रणव मेर के मुताबिक, घरेलू बाजार में सोना अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से करीब 20 प्रतिशत नीचे आ चुका है, जबकि चांदी लगभग 37 प्रतिशत फिसल चुकी है, जो हालिया तेज मुनाफावसूली और कीमतों में आई अत्यधिक तेजी के बाद की स्वाभाविक गिरावट को दर्शाता है.

- Advertisement -

News of the Day