Thursday, April 2, 2026
Home Blog Page 131

RASHIFAL : आज का राशिफल

0

मेष
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और जोश से भरपूर रहेगा। आप नए कामों की शुरुआत करने के लिए प्रेरित होंगे और आपके प्रयासों से सफलता के संकेत भी मिलेंगे। कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति लोगों को प्रभावित करेगी। परिवार में माहौल सुखद रहेगा और पुरानी गलतफहमियाँ दूर हो सकती हैं। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा, लेकिन अनावश्यक तनाव से बचें।

वृषभ
आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना आवश्यक है। कोई बड़ा निर्णय लेने की जल्दी न करें, क्योंकि जल्दबाज़ी में उठाया गया कदम नुकसान पहुँचा सकता है। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। कार्यक्षेत्र में गति धीमी रहेगी, लेकिन स्थिरता बनी रहेगी। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी, और शाम का समय शांति प्रदान करेगा। सेहत सामान्य रहेगी, पर आहार संतुलित रखें।

मिथुन
आज आपकी बातचीत और तर्कशक्ति आपको कई नए अवसर दिला सकती है। आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करेंगे और कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति आपसे जुड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं, और नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। मानसिक रूप से आप सक्रिय रहेंगे, लेकिन अत्यधिक सोच के कारण हल्का तनाव संभव है। यात्रा लाभदायक हो सकती है।

कर्क
आज आप भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील महसूस कर सकते हैं, लेकिन परिवार की गर्माहट और सहयोग आपकी ताकत बनेगा। पुराने विवादों में सुधार और रिश्तों में मधुरता की संभावना है। कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी और कोई नया विचार आपको सफलता के मार्ग पर ले जा सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। दिन के अंत में शांति मिलेगी।

सिंह
आज आपका आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल अपने चरम पर रहेगा। आप कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जिनका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। किसी नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी का भार आप पर आ सकता है, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। सेहत अच्छी रहेगी, बस अत्यधिक काम से बचें।

कन्या
आज आपके विश्लेषण और निर्णय लेने की क्षमता शानदार रहेगी। अटके हुए काम पूरे होने के योग हैं, और पुराने प्रोजेक्ट्स में भी गति आएगी। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें, खासकर पेट से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। दिन सकारात्मक रहेगा।

तुला
आज काम और परिवार के बीच अच्छा संतुलन बनाना आपके लिए जरूरी होगा। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन निवेश के अवसर भी मिल सकते हैं। रिश्तों में मधुर संवाद की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नया अवसर आपके सामने आ सकता है, लेकिन उसे समझदारी से पकड़ना होगा। स्वास्थ्य में हल्की थकान संभव है, इसलिए आराम जरूरी है।

वृश्चिक
आज आपकी गहरी सोच और विश्लेषणात्मक क्षमता किसी महत्वपूर्ण समस्या का समाधान दे सकती है। धनलाभ के अवसर मिलेंगे, और कार्यक्षेत्र में आपकी दृढ़ता आपको आगे बढ़ाएगी। रिश्तों में भरोसा और समझ बढ़ेगी। आज मानसिक रूप से शांति बनी रहेगी, और आप सकारात्मक महसूस करेंगे। ध्यान और योग से लाभ मिलेगा।

धनु
आज यात्रा के योग प्रबल हैं, चाहे वह काम से हो या निजी कारणों से। नई जगह से कुछ महत्वपूर्ण सीख या अनुभव मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और आपको सहयोग भी मिलेगा। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा और आपका उत्साह बढ़ा रहेगा।

मकर
आज मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है। आपकी जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें पूरी कुशलता से निभाएंगे। अचानक धन लाभ या नया अवसर मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आप पर भरोसा करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आराम भी जरूरी है।

कुंभ
आज आपके नए विचार और क्रिएटिव सोच लाभदायक साबित हो सकती है। तकनीक, ऑनलाइन काम, और इनोवेशन से जुड़े क्षेत्रों में विशेष सफलता मिलेगी। परिवार में खुशहाली रहेगी और दोस्तों का साथ आपके दिन को बेहतर बनाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर दिमाग पर अधिक भार न डालें।

मीन
आज आपकी कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता उभरकर सामने आएगी। किसी शुभ समाचार की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में नई दिशा या अवसर मिल सकता है। भावनात्मक रूप से आप मजबूत रहेंगे, लेकिन संवेदनशीलता भी बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा संतुलित रहेगी।

NATIONAL : हाई स्कूल घिरघोली और प्राथमिक शाला पुरेना में नशा मुक्ति संकल्प कराया

0

खैरागढ़ छुईखदान गण्डई _शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुईखदान जिला केसीजी छत्तीसगढ़ में 30 जनवरी 2026 को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की तैल चित्र पर पूजन अर्चन किया गया और दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई उसके पश्चात उनके द्वारा गाये जाने वाले दो प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम और वैष्णव जन तो तेने कहिए पीड़ पराई जाने रे प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन के द्वारा गा कर बच्चों को दोहराने के लिए प्रेरित किए दोनों भजन के भाव को बच्चों को विस्तार से बताया उसके बाद भारत की आजादी में गांधी जी के योगदान को विस्तार से बताया गांधी जी अपने जीवन में छोटे छोटे संकल्प लेते थे और उन्हें पूरा करने का प्रयास करते थे दक्षिण अफ्रीका जाते वक्त अपनी माता पुतली बाई को जो दो वचन दिए थे उनका पालन उन्होंने किया जिनमें नशा न करना और पराई स्त्री से दूर रहना शामिल था गांधी जी अनुशासन प्रिय व्यक्ति थे सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा ने महात्मा गांधी जी जीवन परिचय को बताया अंतिम में उपस्थित बच्चों को नशा मुक्ति फ्लेक्स प्रदर्शनी दिखाते हुए अपने उद्वोधन नारों के माध्यम से जीवन में नशा मुक्त रहने के लिए संकल्प कराया आप सभी लोग न स्वयं नशा करोगे और न ही ऐसे लोगों प्रेरणा और सहयोग देंगे जो भी समय बचेगा उन्हें अपनी पढ़ाई लिखाई में उपयोग करते हुए श्रेष्ठ नागरिक बनोगे।


दोपहर में शासकीय हाई स्कूल घिरघोली में प्राचार्य अनिल कुमार जंघेल एवं व्याख्याता सुनील कुमार यादव के मार्ग दर्शन में शाला परिसर में एक घंटे का नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें वक्ता के रूप में राज्य पाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन प्रधान पाठक पुरेना को आमंत्रित किया गया सर्व प्रथम सभी लोग महात्मा गांधी जी की पूजा अर्चना करते हुए उनके जीवन उद्देश्यों पर चर्चा किए उसके बाद नशा मुक्ति फ्लेक्स प्रदर्शनी दिखाते हुए गीत कविता कहानी चुटकुलों और नारों की माध्यम से बच्चों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।हमारा यह मानव जीवन बहुत ही अनमोल है उसको व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण करते हुए राष्ट्र निर्माण में लगाए नशा पान करते हुए स्वयं के जीवन को नरक न बनाए अपने घर परिवार समाज को नशा से दूर रखे और आप सभी लोग फैशन परस्ती और फिजूल खर्ची से बिल्कुल ही दूर रहे आप सभी लोग हमारे आने वाले भारत के भविष्य हो।आज के कार्यक्रम प्राचार्य अनिल कुमार जंघेल, व्याख्याता सुनील
यादव ,ज्योति जडेजा ,पूजा सिंह
सुनीता सिन्हा ,यशिका यादव और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

NATIONAL : संगठन की मजबूती पर जोर, महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी का विस्तार

0

साल्हेवारा–भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती उमा चौबे ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार किया। यह विस्तार जिला महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभाग अवस्थी जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. विशेषर साहू की अनुशंसा पर किया गया।
घोषित कार्यकारिणी के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती कांता यादव, श्रीमती डॉ. राजे श्री त्रिपाठी, श्रीमती पुष्पा वर्मा, श्रीमती ममता राजपूत, श्रीमती ज्योति पटेल एवं श्रीमती अनुभा जैन को नियुक्त किया गया है।


महामंत्री पद की जिम्मेदारी अधिवक्ता श्रीमती प्रीति यादव एवं श्रीमती किरण गुप्ता को सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष के रूप में श्रीमती सोनिया दुबे तथा सहकोषाध्यक्ष के पद पर श्रीमती वंदना टांडेकर की नियुक्ति की गई है।
मंत्री पद पर श्रीमती ललिता साहू, श्रीमती रेखा देवदास, श्रीमती शकुन पटेल, श्रीमती अमेरिका यादव को दायित्व सौंपा गया है। वहीं सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में श्रीमती नीलम सिंह राजपूत को नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती उमा चौबे ने कहा कि संगठन की मजबूती, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी एवं पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।

NATIONAL : संसार में मन लगाना ही ईश्वर प्राप्ति से दूर हो जाना है – नरेंद्र नयन शास्त्री

0

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव
राजनांदगांव / शहर का लेवर कालोनी इन दिनों आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री जी के मुखारविंद से बह रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की से गोकुल वृंदावन धाम बना हुआ है। चाय वाले बाबा के रुप में मशहूर आचार्य श्री शास्त्री जी श्रीमद्भागवत‌ कथा की एक- एक गूढ़ बातें जन मानस के सामने रख उन्हें भक्ति – भावना से सराबोर कर दें रहें। शनिवार की कथा का शुभारंभ श्रीमद भागवत कथा के यजमान संतोष पिल्ले व उनके परिवार द्वारा आरती -पूजा के साथ की गई। कथावाचक महराज जी को पगड़ी पहना कर शुरू की गई कथा में श्री शास्त्री जी ने कपिल मुनि,भक्त ध्रूव की तपस्या सहित जड़ भरत की कथा सुनाई और कहा कि श्रीमद्भागवत की कथा हमें आध्यात्मिकता की ओर ले जाती हैं। राजा परीक्षित की तरह यह सांसारिक माया-मोह से दूर कर मोक्षता की ओर ले जाती है ।


आत्मा को जगाने से परमात्मा की प्राप्ति
महराज जी ने बताया कि संसार से जुड़े रहने से व्यक्ति ईश्वर से नजदीक नहीं अपितु दूर हो जाता हैं। भगवान कहते हैं कि उनके जितना करीब जाओगे उनसे दूर हो जाओगे। अपने अंदर की आत्मा को जगाओ परमात्मा की प्राप्ति हो जाएगी। श्री शास्त्री जी ने
बताया कि संसार के बारे में सोचने, अनुरक्त रहने से आदमी हायपरटेंशन, डिप्रेशन एंग्जायटी आदि से ग्रस्त हो जाते हैं। शोक चिंता ,दुख जीवन में आती है। संसार के बारे में सोचना बंद कर दे तो संसार सागर से पार हो कर श्री कृष्ण के शरण में चले जाएंगे। आचार्य शास्त्री ने बताया कि कबीर जी कहा करते थे कि “मन ही मिलाते राम से, मन ही कराते फजीत,,।असत्य कभी भगवान को स्पर्श नहीं कर सकता। कथा के दौरान भजनों की प्रस्तुति देते कलाकार,जब काम हो रघुवर का तो बुलंद सितारा है,,,फिर कौन बिगाड़ेगा काम जब श्री राम सहारा है,,, जैसे सुमधुर गान ने भक्ति रस की वर्षा कर दी और श्रोता गण झूम उठे। लेवर कालोनी दशहरा मैदान में नगर निगम नेता प्रति पक्ष संतोष पिल्ले द्वारा अपने पूर्वजों की स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में लोग पधार रहे हैं। इसमें शहर के गणमान्य जनों सहित मुस्लिम बंधु कुतुबुद्दीन सोलंकी, एजाजुल रहमान जैसे लोग श्रीमद्भागवत कथा का रस पान करने में पीछे नहीं है। रविवार को महराज जी द्वारा समुद्र मंथन व भक्त प्रह्लाद चरित सहित मानव अवतार की कथा सुनाई जाएगी।

NATIONAL : छत्तीसगढ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा ग्राम बोरी में रजत जयंती समारोह आयोजित राजनांदगांव।

0

छत्तीसगढ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित के तत्वाधान में छत्तीसगढ रजत जयंती महोत्सव (25 वर्ष) के अवसर पर दिनांक 31 जनवरी 2026 को बोरी वितरण केन्द्र अंतर्गत स्कुल प्रागंण बोरी में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा, सरपंच ग्राम पंचायत बोरी जीवन साहू, सरपंच ग्राम पंचायत खैरझिटी नेमु वर्मा, सरपंच ग्राम पंचायत देवडोंगर श्रीमती नंदनी सेवता, सरपंच ग्राम पंचायत भाठागांव श्रीमती संतोषी वैष्णव, सरपंच ग्राम पंचायत डिलापहरी गोविंद वर्मा, उपसरपंच ग्राम गठुला सुखीराम साहू एवं विद्युत कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी बेनीराम साहू, रामबिलास साहू, वरिष्ठ नागरिक हेमलाल साहू , किर्तन लाल सिन्हा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान विद्युत विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्यानकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आमजन को दी गई। विशेष रूप से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (सौर उर्जा) के अंतर्गत जितेन्द्र साहू, श्रीमती योगेश्वरी साहू, नरेश कुमार साहू, टिकेश कुमार साहू, उमेश कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बडी संख्या में लोगो ने भाग लिया तथा विभिन्न योजनाओं हेतु पंजीयन भी कराया। अधिकारियों द्वारा योजनाओं के लाभ, प्रक्रिया एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।
यह कार्यक्रम विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता एस. कंवर जी, एवं कार्यपालन अभियंता कौशलेन्द्र पाण्डेय , सहायक अभियंता पूर्व जोन राजनांदगांव रोहित कुमार मंडावी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संचालन में सहायक अभियंता बोरी कुबेर सिंह मरकाम, कनिष्ठ अभियंता बोरी श्रीमती मोनिका शाह मंडावी, कनिष्ठ अभियंता तुमड़ीबोड़ सिद्धार्थ सिंह, कार्यालय सहा.श्रे.-तीन जितेश बागडे़, लाईन सहा.श्रे.-दो डामन साहू की विशेष भूमिका रही। अतिथियों ने विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को बेहतर, सुलभ एवं पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने के प्रयासों की सराहना की कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव

BUSINESS : क्रैश हुई चांदी, एक दिन में एक लाख से ज्यादा गिरा भाव; सर्राफा बाजार में मचा हड़कंप

0

चांदी की कीमत ने अचानक आई भारी गिरावट से सर्राफा बाजार में हड़कंप मच गया है. पिछले साल निवेशकों को 170 परसेंट का रिटर्न देने वाली चांदी ने MCX पर एक चौंकाने वाला उलटफेर किया. शुक्रवार को एक ही दिन में चांदी की कीमत में 27 परसेंट या 1,07,968 रुपये की गिरावट आई है. यह चांदी की कीमत में अब तक की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है. चांदी की कीमत में अचानक आई इस भारी कमी से यह अब 3 लाख रुपये के लेवल से काफी नीचे चली गई है.

रिकॉर्ड हाई लेवल से क्रैश हुई चांदी
दिलचस्प बात यह है कि चांदी का यह बूलबूला तब फूटा, जब इसकी कीमत गिरावट से एक दिन पहले ही4 लाख रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंची थी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 1,07,968 रुपये या 27 परसेंट गिरकर 2,91,925 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ. इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट सिल्वर 28 परसेंट गिरकर 85 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर आ गया. आखिर ऐसा क्या हुआ कि अचानक से चांदी की कीमत में इतनी बड़ी गिरावट आई?

मजबूत अमेरिकी डॉलर
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने केविन वॉर्श को US फेड रिजर्व का नया चेयरमैन चुना है. US फेड में ट्रंप के पसंदीदा वॉर्श की एंट्री के साथ US डॉलर इंडेक्स 97 के निशान से ऊपर चढ़ गया. आमतौर पर डॉलर का मजबूत होना सोने और चांदी दोनों की कीमतों के लिए नेगेटिव है क्योंकि इनकी कीमत दुनियाभर में अमेरिकी डॉलर में तय होती है. डॉलर मजबूत होने से विदेशी खरीदारों के लिए ये महंगे हो जाते हैं और इनकी डिमांड कम हो जाती है. ज्यादा इंटरेस्ट रेट चांदी जैसी नॉन-इंटरेस्ट देने वाली एसेट्स की अपील को कम कर देते हैं.

सोने की बढ़ती कीमत का दबाव
चांदी की कीमतें अक्सर सोने के ट्रेंड को फॉलो करती हैं. हफ्ते की शुरुआत में सोने की कीमतें रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई थीं. ग्लोबल अनिश्चितता के कारण स्पॉट गोल्ड 5600 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया था. हालांकि, शुक्रवार को कीमतों में आई गिरावट से यह 4.7 परसेंट गिरकर 5,143.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. MCX पर सोने का फरवरी वायदा 12 परसेंट या 20,514 रुपये गिरकर 1,50,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.

सिटी रिसर्च ने कहा कि केविन वॉर्श का नॉमिनेशन इस बात का समर्थन करता है कि फेडरल रिजर्व स्वतंत्र रहेगा. बैंक ने इसे सोने के लिए मीडियम-टर्म बेयरिश फैक्टर बताया. इस नजरिए का असर चांदी की भावनाओं पर भी पड़ा.

दरअसल, वॉर्श को एक ऐसे इंसान के तौर पर देखा जा रहा है जो ट्रंप प्रशासन की नीतियों से सहमति रखने के बावजूद संस्थागत स्वतंत्रता पर भी जोर देते हैं. ऐसे में राजनीतिक दबाव में न रहते हुए वह अपना रूख आंकड़ों के आधार पर बदल सकते हैं.

BOLLYWOOD : विजय देवरकोंडा निभाएंगे रियल-लाइफ से इंस्पायर्ड दो ताकतवर रोल, दो फिल्मों में दिखेगा अलग-अलग अंदाज

0

विजय देवरकोंडा आज भारतीय सिनेमा के सबसे टैलेंटेड पैन-इंडिया स्टार्स में गिने जाते हैं. अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और यादगार परफॉर्मेंस के दम पर उन्होंने ऐसे किरदार निभाए हैं, जो फिल्म खत्म होने के बाद भी दर्शकों के जहन में बने रहते हैं. अब विजय एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी दो मोस्ट अवेटेड फिल्मों ‘राणा बाली’ और ‘राउडी जनार्दन’ के साथ धमाल मचाने की तैयारी में हैं.

एक बार फिर अपनी एक्टिंग का हुनर ​​दिखाते हुए, विजय इन फिल्मों में दो बिल्कुल अलग-अलग किरदार निभाते नजर आएंगे. ‘राणा बाली’ में, वो जाने-माने फिल्ममेकर राहुल सांकृत्यायन के साथ फिर से काम कर रहे हैं, ये एक ऐसा कोलैबोरेशन है जो पहले भी सफल साबित हो चुका है. वहीं, राउडी जनार्दन में वो डायरेक्टर रवि किरण कोला के साथ काम कर रहे हैं, जो उन्हें एक बिल्कुल अलग कहानी वाली जगह पर ले जाता है.

दोनों फिल्में सच्ची कहानियों पर आधारित हैं और ऐसी कम जानी-मानी घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती हैं जिन्हें सामने लाया जाएगा. इन फिल्मों में विजय देवरकोंडा दो असली लेकिन कम चर्चित किरदारों से प्रेरित पावरफुल, लेयर्ड रोल निभाते नजर आएंगे. हर किरदार पर्सनैलिटी, गहराई और इमोशन में बिल्कुल अलग है, और इन्हें दो ऐसी घटनाओं से आकार मिला है जो ज़्यादातर लोगों की नजर से दूर रही हैं. अपने मूल में मजबूत, कहानी-आधारित नैरेटिव के साथ, राणा बाली और राउडी जनार्दन विजय से दमदार परफॉर्मेंस का वादा करते हैं और दर्शकों पर एक लंबे समय तक रहने वाली छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं.विजय देवरकोंडा ने भी अपने सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग डायरेक्टर्स के साथ इन दो अलग-अलग फिल्मों पर काम करने की बात मानी, और साथ ही मीनिंगफुल और असरदार सिनेमा देने की अपनी कमिटमेंट को भी दोहराया. उन्होंने लिखा: सबसे जोशीले लोग बहुत पैशनेट कहानीकार.

राणा बाली के साथ विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे, जिससे गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड के बाद दर्शकों की पसंदीदा जोड़ी की वापसी हो रही है. यह फिल्म विजय देवरकोंडा की प्रतिष्ठित माइश्री मूवी मेकर्स बैनर के साथ तीसरी साझेदारी भी है, जिसे नवीन येरनेनी और वाई. रवि शंकर संभाल रहे हैं. यही प्रोडक्शन हाउस ग्लोबली चर्चित पुष्पा फ्रैंचाइज के पीछे है. एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए, ये फिल्म विजय को एक बार फिर निर्देशक राहुल सांकृत्यायन के साथ जोड़ती है, जिनके साथ उनकी सुपरहिट टैक्सीवाला बनी थी. टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत और अजय, अतुल की दमदार म्यूजिक के साथ, राणा बाली स्केल, इंटेंसिटी और ग्रैंडनेस का पूरा वादा करती है.

वहीं दूसरी ओर, राउडी जनार्दन में विजय देवरकोंडा एक बिल्कुल अलग अंदाज और दुनिया में कदम रखते नजर आएंगे. रवि किरण कोला के निर्देशन में बन रही ये फिल्म अलग तरह की कहानी के जरिए विजय की वर्सेटिलिटी को फिर से साबित करती है.

NATIONAL : नारी शक्ति को मिलेगा आर्थिक बल: लुनिया विनायक ग्रुप जोड़ेगा प्रदेश की 10,000 महिलाओं को गृह उद्योग से

0

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी पहल करते हुए लुनिया विनायक ग्रुप ऑफ कंपनीज़ ने प्रदेश की 10,000 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है। “नारी शक्ति महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम” के अंतर्गत महिलाओं को गृह उद्योगों से जोड़ा जाएगा, जिससे वे घर बैठे नियमित आय अर्जित कर सकेंगी।

इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत महिलाओं को मसाला निर्माण इकाई, हस्तशिल्प, आटा चक्की, घरेलू खाद्य प्रसंस्करण जैसे विभिन्न लघु एवं कुटीर उद्योगों से जोड़ा जाएगा। खास बात यह है कि लुनिया विनायक ग्रुप महिलाओं को केवल काम ही नहीं देगा, बल्कि व्यवसाय पंजीकरण, आवश्यक मशीनरी, कच्चा माल (Raw Material) भी उपलब्ध कराएगा।

बाय-बैक व्यवस्था से महिलाओं को मिलेगा पूर्ण संरक्षण

कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि महिलाओं द्वारा निर्मित फिनिश्ड गुड्स (तैयार उत्पाद) को लुनिया विनायक ग्रुप स्वयं बाय-बैक करेगा। इससे महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए बाजार में भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
ग्रुप स्वयं इन उत्पादों का राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विपणन (Marketing & Sales) करेगा, जिससे महिलाओं को किसी भी प्रकार के आर्थिक नुकसान की आशंका नहीं रहेगी।

इस व्यवस्था से महिलाएं नियमित रूप से कार्य कर सकेंगी और स्थायी आय के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी।

1 फरवरी से प्रदेश दौरे पर चेयरपर्सन विनायक लुनिया

कार्यक्रम को ज़मीनी स्तर पर मजबूती देने के लिए 1 फरवरी से लुनिया विनायक ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के चेयरपर्सन श्री विनायक लुनिया इंदौर-उज्जैन-भोपाल के दौरे पर रहेंगे।
इस दौरान इंदौर में “नारी शक्ति महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम” के प्रदेश मुख्यालय की स्थापना की जाएगी।

सरकार से मार्गदर्शन व सहयोग का आग्रह

श्री लुनिया इस पहल की जानकारी प्रदेश सरकार को भी देंगे और महिला सशक्तिकरण के इस अभियान को और प्रभावी बनाने हेतु सरकारी मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर

“नारी शक्ति कार्यक्रम” न केवल महिलाओं को रोजगार देगा, बल्कि उन्हें उद्यमी (Entrepreneur) बनाकर समाज में सम्मानजनक पहचान दिलाएगा। यह पहल प्रदेश में महिला-आधारित औद्योगिक क्रांति की नींव रखने वाली साबित हो सकती है।

NATIONAL : शासन की कृषक हितैषी नीतियों से किसानों में सरकार के प्रति बढ़ा विश्वास

0

राजनांदगांव शासन की कृषक हितैषी नीतियों से किसानों में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। मेहनतकश किसानों के जीवन स्तर का उन्नयन हुआ है और उनके जीवन में समृद्धि और खुशहाली आयी है। जिले में खेती किसानी कार्यों के प्रति जनमानस का रूझान बढ़ा है। शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की गई। धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड़ में अपने धान की बिक्री करने आए ग्राम बोदेला के कृषक राजेन्द्र लिल्हारे ने बताया कि उनके पास कृषि भूमि है और उन्होंने 24 क्विंटल धान की बिक्री की है।

उन्होंने कहा कि धान की बिक्री के लिए धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड़ में बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। उन्होंने संतुष्टि जाहिर करते हुए बताया कि धान बिक्री के बाद राशि जल्दी मिलने से प्रसन्नता है। उन्होंने बताया कि वे चने की फसल भी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा रबी की फसल की भी खरीदी की जाएगी। यह एक अच्छी पहल है, इसके लिए उन्होंने खुशी जाहिर की।
ग्राम खैरी के कृषक मनमोहन वर्मा आज 60 क्विंटल धान बिक्री के लिए लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि उनके पास 28 एकड़ कृषि भूमि है और इस वर्ष धान बिक्री से प्राप्त राशि से आगामी ग्रीष्म ऋतु में अपने बेटा-बेटी का विवाह करेंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना से उनका जीवन स्तर अच्छा हुआ है और घर में खुशहाली आयी है। 4 एकड़ कृषि भूमि में उन्होंने खरबूजे की फसल लगाई है। शासन की ओर से सिंचाई के लिए ड्रिप मशीन प्राप्त हुई है। ग्राम खैरा के कृषक हेमंत साहू ने कहा कि उनके पास 25 डिसमील जमीन है। वे 5 क्विंटल 20 किलो धान की बिक्री आज कर रहे हैं और धान की बिक्री से प्राप्त राशि को वह भविष्य के लिए बचत करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार रबी की फसल की भी खरीदी रही है, यह प्रशंसनीय है। किसानों ने धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव

NATIONAL : केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए यू.जी.सी. बिल 2026 का उत्तर भारतीय समाज सूरत द्वारा विरोध एवं बिल को रद्द करने की मांग के साथ कलेक्टर को आवेदन पत्र दिया गया

0

शुक्रवार के दिन सूरत कलेक्टर ऑफिस में उत्तर भारतीय समाज के अग्रणियों द्वारा सूरत कलेक्टर श्री के साथ मुलाकात करके यू.जी.सी. बिल 2026 के तहत कलेक्टर श्री को यह जानकारी दी गई की कैसे बिल के अंदर बहुत सी कानूनी विसंगतता है और जनरल कैटेगरी के लिए यह बिल अन्याय पूर्ण नियमों के साथ बना है जिस वजह से कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे छात्रों के बीच इस बिल के आ जाने से द्वेष-राग की भावना जन्म लेगी और जातिगत भेदभाव कम न होकर और बढ़ेगा एवं वर्ग-विग्रह की भी नौबत आ सकती है।

इसीलिए राष्ट्रहित और समाज हित में इस बिल को रद्द करना ही सही होगा । उत्तर भारतीय समाज के अग्रणियों द्वारा यह भी बताया गया कि अगर यह बिल रद्द नहीं किया गया तो हम गांधी जी के दिखाए हुए रास्ते से अहिंसा के मार्ग पर चलकर राज्य और राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे । इस मीटिंग के दौरान उत्तर भारतीय समाज के अग्रणी ऋषि राजपूत के साथ धर्मेश मिश्रा, क्षत्रिय चेतना मंच अध्यक्ष जितेंद्र राठौड, करगिल युद्ध विजेता मनोज सिंह राजपूत, रवि सिंह राजपूत और ऋषिकेश दीक्षित जैसे अग्रणी साथ मौजूद थे

- Advertisement -

News of the Day