Thursday, April 2, 2026
Home Blog Page 132

NATIONAL : भारतीय जैन मिलन क्षेत्र 10 कि छठवीं कोर कमेटी बैठक संपन्न

0

सागर/- भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या 10 की छठवीं कोर कमेटी की बैठक होटल मैजिक प्लाजा सागर में अतिवीर कमलेंद्र जैन वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं अतिवीर इं .आर के जैन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्य अतिथि एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण चंदेरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में शाखाओं से प्राप्त वार्षिक प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन कर सर्व श्रेष्ठ, श्रेष्ठ शाखाओं का चयन किया गया। वर्ष 25-26 के वार्षिक अधिवेशन सागर में जैन मिलन नगर सागर एवं महिला जैन मिलन मुख्य शाखा कटरा सागर के आतिथ्य में पद्माकर सभागार सागर में,14फरवरी 26 शनिवार को करने का निर्णय लिया गया। क्षेत्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश जैन रितुराज सहित सभी केंद्रीय निर्वाचित पदाधिकारी को आमंत्रित किया जावेगा। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष वीर संजय जैन शक्कर, वीर जिनेश जैन बहरोल, वीरांगना क्षेत्रीय मंत्री कविता जैन दमोह, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष वीर प्रमोद जैन भाईजी, उपाध्यक्ष दिलेश चौधरी, मंजू सतभैया,मनीष विद्यार्थी,मुख्य संयोजक सुधीर जैन डब्बू, वीरांगना अर्चना लिवाज दमोह उपस्थित रहें।

REPOTER : मनीष विद्यार्थी सागर

NATIONAL : पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा थाना डोंगरगांव का वार्षिक निरीक्षण — लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण एवं आसूचना तंत्र सुदृढ़ करने के निर्देश

0

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा थाना डोंगरगांव का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए उनके निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा थाना भवन एवं थाना परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई, रख-रखाव, अभिलेख संधारण तथा थाना के समस्त रजिस्टरों को अद्यतन रखने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान विवेचकों के पास लंबित अपराध, मर्ग एवं शिकायतों की गहन समीक्षा कर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त थाना में प्राप्त होने वाली प्रत्येक रिपोर्ट पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने, थाना के निगरानीशुदा एवं गुंडा बदमाशों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित रूप से चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बीट अधिकारी एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक विश्वसनीय मुखबिर विकसित कर आसूचना तंत्र को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा आरक्षक हेमंत सूर्यवंशी को चोरी के प्रकरण में अच्छा कार्य करने के लिए ईनाम भी दिया गया। निरीक्षण दौरान अनुभागीय अधिकारी (पुलिस) डोंगरगांव मंजूलता बाज एवं थाना प्रभारी आशीर्वाद रहटगांवकर उपस्थित रहे।

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव

NATIONAL : गांधी जी की पुण्यतिथि पर शराब दुकानें खोलना उनके सिद्धांतों का अपमान

0

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शराब दुकानों को खुले रखने के निर्णय को कांग्रेस के युवा नेताओं ने राष्ट्रपिता के सिद्धांतों और आदर्शों का खुला अपमान बताया है। नेताओं ने कहा कि गांधी जी जीवनभर नशामुक्त समाज, संयम और नैतिक मूल्यों के समर्थक रहे, ऐसे पावन दिवस पर शराब बिक्री जारी रखना भाजपा सरकार की संवेदनहीन सोच और दोहरे चरित्र को उजागर करता है।


इस निर्णय के विरोध में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के सचिव विशु अजमानी एवं युवा नेता पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता शराब दुकान के सामने एकत्र हुए और शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रतीकात्मक रूप से शराब दुकान का शटर बंद कराने का प्रयास किया, ताकि राष्ट्रपिता को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके। मौके पर मौजूद पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए शटर बंद कराने से रोका, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने वहीं धरना देकर विरोध जारी रखा।
धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के प्रिय भजनों का गायन करते हुए अहिंसक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर ऋषि शास्त्री ने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर गांधी जी की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देने का दिखावा करती है, वहीं दूसरी ओर समाज को नशे की ओर धकेलने वाली नीतियों को बढ़ावा दे रही है, जो घोर पाखंड है।
कुछ समय पश्चात आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि शराब से परिवार उजड़ रहे हैं, युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में फंसती जा रही है, लेकिन सरकार सामाजिक जिम्मेदारियों की बजाय केवल राजस्व के लालच में फैसले ले रही है।
प्रदर्शन के समापन पर कांग्रेस नेताओं ने गांधी जी के अहिंसा के संदेश को आत्मसात करते हुए आबकारी विभाग के अधिकारियों को गुलाब का फूल भेंट कर अपना प्रतीकात्मक और शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया।
सेवादल प्रदेश सचिव हर्ष खोबरागड़े ने मांग की कि कम से कम गांधी जी की पुण्यतिथि जैसे राष्ट्रीय महत्व के दिवस पर शराब दुकानों को अनिवार्य रूप से बंद रखा जाए तथा सरकार नशामुक्त समाज की दिशा में ठोस कदम उठाए, तभी राष्ट्रपिता को सच्ची श्रद्धांजलि मानी जाएगी।

REPOTER : हेमंत वर्मा ,राजनांदगांव

NATIONAL : भव्यता और सुंदरता का सुंदर समावेश मुनिरका स्कूल का “तरंग”वार्षिकोत्सव ।

0

शिक्षा निदेशालय दिल्ली के सर्वोदय सह-शिक्षा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुनिरका ने अपना वार्षिकोत्सव”तरंग “बड़ी धूमधाम से मनाया।इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि आरके पुरम के विधायक अनिल कुमार शर्मा;विशेष अतिथि दक्षिणी पश्चिमी जोन ए- 19 के जिला शिक्षा निदेशक हरि किशन,डीयूआरसीसी मीना कश्यप ;किशनगढ़ थाने के एसएचओ अजय कुमार यादव और एसएमसी सदस्य उपस्थित रहे।


उत्साह,उमंग और जोश के साथ वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन,गणेश वंदना से हुआ।विद्यालय की प्राचार्या सुमन कैन ने कार्यक्रम में आएं सभी अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक गतिविधियां नृत्य,गायन और लघु नाटिका प्रस्तुत की ।इन प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों को तैयार करने में अध्यापकों की अथक मेहनत प्रत्यक्ष दिखाई दे रही थी। विद्यालय की सजावट अद्भुत एवं अनुपम थी ।
समारोह के मुख्य अतिथि विधायक महोदय ने शैक्षणिक उपलब्धियों में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले छात्रों के साथ-साथ सीबीएससी दसवीं और बारहवीं के पूर्व छात्रों को पुरस्कृत किया।उन्होंने विद्यालय के राज्य स्तर, जिला व क्षेत्रीय स्तर की विभिन्न खेल,कला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विजयी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय की वर्ष भर की उपलब्धियों का प्रतिबिंब वार्षिक पत्रिका “अभिव्यक्ति” का लोकार्पण किया ।
समारोह का मुख्य आकर्षण शिक्षा निदेशालय की महत्वाकांक्षी परियोजना निपुण संकल्प,नींव,साइंस ऑफ़ लिविंग,राष्ट्रनीति,कला संस्कृति और विभिन्न विषयों की विद्यालय में आयोजित प्रदर्शनियों की सभी ने प्रशंसा एवं सराहना की।विधायक जी ने अपनी ओर से दसवीं ग्यारहवीं और बारहवीं के सभी छात्रों को निःशुल्क परीक्षा उपयोगी प्रश्नपत्र सामग्री वितरित की।विद्यालय प्रशासन व्यवस्था में अपने सहयोग,छात्रों के उज्ज्वल भविष्य,उत्तम परीक्षा परिणाम और भविष्य में आदर्श नागरिक कैसे बने इत्यादि विषयों पर अपने प्रेरणादायक शब्दों से सभी का मार्गदर्शन किया। एसएचओ अजय जी ने एनएसएस,ईको क्लब,बैंड एवं अन्य पाठ्येतर गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया।
समारोह के अंत में विद्यालय की प्राचार्या सुमन कैन द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने वाले सभी गणमान्य अतिथियों की अनमोल उपस्थिति,उनके प्रेरणादाई शब्दों,शिक्षा निदेशालय के मार्गदर्शन, शिक्षकों की कर्मठता,छात्रों के कठिन परिश्रम,एसएमसी सदस्यों और अभिवावकों के सहयोग का आभार व्यक्त करते हुए सभी का धन्यवाद दिया गया ।भविष्य में भी अपनी उपलब्धियों और सफलताओं को ऊंचाइयों के शिखर तक पहुंचाने की मंगल कामना के साथ ही लक्ष्य प्राप्ति का संकल्प लिया। इस सुन्दर आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित थे। शिक्षिका नैंसी सहरावत और विद्यार्थियों ने सुंदर संचालन किया। अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया ।

RASHIFAL : आज का राशिफल

0

मेष :  आज का दिन आनंददायक सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। प्रभावशाली लोगों से बातचीत बहुत ही सकारात्मक रहेगी। किसी लक्ष्य को हासिल करने में भाइयों का भी बखूबी सहयोग मिलेगा। 

वृषभ :वृषभ राशि वालों के लिए समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लाना जरूरी है। बच्चों के साथ व्यवहार करते समय उन्हीं के नजरिए से देखना उचित रहेगा। पति पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जीवन से जुड़े कुछ बदलाव होंगे।सहकर्मियों के साथ तालमेल मजबूत रहेगा और किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका रहेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो भविष्य की सफलता का आधार बनेंगी।

कर्क : कर्क राशि के जातकों को आज के दिन व्यवसाय में फायदा मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। पैसों से संबंधित मामलों में भी प्रगति होगी।लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों को मुद्रा सुधारने की आवश्यकता है।

सिंह : सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी भी प्रकार का मतभेद हो सकता है।पिछली कुछ गलतियों से सीख कर आप अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाएंगे, जो कि बेहतरीन रहेंगे। युवाओं को करियर संबंधी किसी परीक्षा मे बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा।

कन्या : कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा काम लेकर आएगा। जीवनसाथी की ओर से सहयोग मिलेगा। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा। किसी मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें भी ताजा होगी।

तुला : तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको आपके फंसे हुए पैसे वापस मिल सकते हैं।नौकरी में आपके बेहतरीन कार्य की सराहना होगी और पदोन्नति संबंधी खुशखबरी मिल सकती है।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। सहकर्मियों के साथ विवाद हो सकता है।काम में नेतृत्व, योजना और तेज निर्णय की अपेक्षा रहेगी। सरकारी विभाग या कॉर्पोरेट सेक्टर में इंटरव्यू संबंधी संदेश मिल सकता है।

धनु : धनु राशि के लोगों के लिए दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए अधिक मेहनत करेंगे।जीवनसाथी आपकी किसी सख्त बात को गलत समझ सकते हैं, इसलिए संवाद को शांत रखें। सिंगल लोगों को किसी जिम्मेदार एवं प्रभावी व्यक्तित्व से सहज आकर्षण महसूस हो सकता है।

मकर: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं और आज आपका अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

कुंभ : आज के दिन आप किसी भी प्रकार की यात्रा या प्रवास पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।काम में सफलता मिलेगी।

मीन : मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आनंद लेकर आएगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पार्टनर के साथ सामंजस्य बढ़ सकता है।

BUSINESS : सोने की कीमतों में तूफानी तेजी; चांदी 4 लाख के पार, जानें आपके शहर में आज कितना बढ़ गया रेट

0

घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में 29 जनवरी को तूफानी तेजी देखने को मिल रही है. MCX पर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा गुरुवार को 1,69,882 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ.

Gold Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में गुरुवार, 29 जनवरी को तूफानी तेजी देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा गुरुवार को 1,69,882 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,65,915 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.

29 जनवरी की सुबह 10:00 बजे, एमसीएक्स पर 5 फरवरी का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,80,300 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 14,300 रुपये की तेजी दिखाता है. एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,80,501 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 4,04,879 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 19,500 रुपये की तेजी दिखाता है. एमसीएक्स सिल्वर शुरुआती कारोबार में 4,07,456 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था. आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में सोना और चांदी का ताजा भाव क्या है?

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,79,000 रुपए
22 कैरेट – 1,64,100 रुपए
18 कैरेट – 1,34,290 रुपए

मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,78,850 रुपए
22 कैरेट – 1,63,950 रुपए
18 कैरेट – 1,34,140 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,83,280 रुपए
22 कैरेट – 1,68,000 रुपए
18 कैरेट – 1,39,000 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,78,850 रुपए
22 कैरेट – 1,63,950 रुपए
18 कैरेट – 1,34,140 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,78,900 रुपए
22 कैरेट – 1,64,000 रुपए
18 कैरेट – 1,34,190 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,79,000 रुपए
22 कैरेट – 1,64,100 रुपए
18 कैरेट – 1,34,290 रुपए

पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,78,900 रुपए
22 कैरेट – 1,64,000 रुपए
18 कैरेट – 1,34,190 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,78,850 रुपए
22 कैरेट – 1,63,950 रुपए
18 कैरेट – 1,34,140 रुपए

गुरुवार के कारोबारी दिन सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. अगर आज आप इन बहुमूल्य धातुओं की खरीदारी का प्लान बना रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा भाव जरूर जान लेना चाहिए.

ENTERTAINMENT : ‘तुझे घुमा-घुमाकर मारूंगी’ बोलीं अनुपमा, शो देखकर बोले फैन्स, कान से खून निकालोगी क्या?

अनुपमा टीवी सीरियल में कई ट्विस्ट आने वाले हैं. सोशल मीडिया पर शो की कई क्लिप्स वायरल हो रही हैं. यूजर्स अनुपमा के एक डायलॉग के लिए मेकर्स को ट्रोल कर रहे हैं. आइए देखते हैं कि अनुपमा मेकर्स ने ऐसा क्या कर दिया कि यूजर्स ने अपना माथा पीट रहे हैं.

अनुपमा टेलीविजन का लोकप्रिय सीरियल है. 2020 में शुरू हुआ ये शो आज तक दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. अब अनुपमा में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं, जिससे शो की टीआरपी में उछाल देखने को मिल सकता है. लेकिन उससे पहले रुपाली गांगुली का एक मोनोलॉग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसके लिए मेकर्स को काफी ट्रोल किया जा रहा है.

इंटरनेट पर अनुपमा सीरियल के कई क्लिप वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में अनुपमा का किरदार निभाने वाली रुपाली गांगुली दमदार डायलॉग बोलती दिख रही हैं. वो कहती हैं कि मारूंगी. तुझे बालों से पकड़ के, चोटी से घसीटते हुए बीच बाजार लाकर तुझे मारूंगी. तुझे घुमा-घुमाकर मारूंगी. गिरा-गिराकर मारूंगी. दौड़ा-दौड़ाकर मारूंगी. भगा-भगाकर मारूंगी. जूता भिगोकर मारूंगी. सैंडिल तोड़कर मारूंगी. सारी लिहाज छोड़कर मारूंगी. दोनों हाथों से मारूंगी, हाथ थक गए तो लातों से मारूंगी. और पैर थक गए तो बातों से मारूंगी. इतना मारूंगी, इतना मारूंगी कि दर्द भी कंफ्यूज हो जाएगा कि किस किस हड्डी पर किस किस चोट पर ध्यान दूं.

कई फैन्स रुपाली गांगुली के मोनोलॉग की तारीफ कर रहे हैं. कुछ ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू कर दी है. एक यूजर ने कहा कि ये डायलॉग खत्म क्यों नहीं हो रहा है. दूसरे ने लिखा कि बस करो कान से खून निकालोगी क्या. अन्य यूजर ने कहा कि इतना सुनकर सामने वाला वैसे ही मर जाएगा. एक ने लिखा कि ये धमकी खत्म क्यों नहीं हो रही है. कई लोगों ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि इस डायलॉग में कितनी बार मारूंगी है. अब तो हम ही कंफ्यूज हो गए.

अनुपमा की टीआरपी की बात करें, तो नागिन 7 टेलीकास्ट होने के बाद शो की टीआरपी पर बड़ा असर पड़ा है. रुपाली गांगुली का शो जहां सालों से नंबर वन बना हुआ था, अब वो दूसरे या तीसरे पायदान पर होता है. साल के पहले महीने की टीआरपी में अनुपमा नंबर वन पोजिशन हासिल करने में असफल रहा है.टीआरपी उठाने के लिए मेकर्स शो में नए ट्विस्ट डालने की कोशिश कर रहे हैं. देखना होगा कि हैं कि छोटे बदलावों से अनुपमा मेकर्स छोटे पर्दे के परिवारों को कितना लुभा पाते हैं.

NATIONAL : तीन बच्चों संग पति-पत्नी ने जहर खाया जहर, दंपति की मौत, बच्चे खतरे से बाहर

0

ग्रेटर नोएडा में पति पत्नी ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खाकर खुदकुशी कर ली. इस घटना में पति पत्नी की मौत हो गई, जबकि तीनों बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना इकोटेक 3 थाना क्षेत्र के सदुल्लापुर गांव की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से खुदखुशी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पति पत्नी ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया. इस दर्दनाक घटना में पति और पत्नी की मौत हो गई, जबकि तीनों बच्चों को समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

यह मामला ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक 3 क्षेत्र के सदुल्लापुर गांव का है. घटना की जानकारी सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोग मौके पर जुट गए और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया. जानकारी के अनुसार, पारिवारिक कारणों के चलते पूरे परिवार ने जहर खाया था. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आत्महत्या जैसा कदम उठाने के पीछे कौन से हालात थे. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घर का मुआयना किया और जरूरी जानकारी जुटाई. इसके बाद पति पत्नी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं जहर खाने वाले तीनों बच्चों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार तीनों बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं.

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है. परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि परिवार ने यह कदम क्यों उठाया. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. लोग इस बात से हैरान हैं कि आखिर ऐसा कौन सा पारिवारिक दबाव था, जिसने पति पत्नी को इतना बड़ा फैसला लेने पर मजबूर कर दिया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

ENTERTAINMENT : ‘दीपिका-रणवीर’ का जादू, बेस्ट फ्रेंड की शादी में दिखाया स्टाइलिश अंदाज…

रणवीर सिंह और दीपिका न्यूयॉर्क में अपने बेस्ट फ्रेंड की शादी में शिरकत की. बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश कपल की फोटो इस समय सोशल मीडिया वायरल है. दोनों का अंदाज देखने लायक है.बॉलीवुड के गलियारों से लेकर सोशल मीडिया की फीड तक जब भी बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की जोड़ी सामने आती हैं तो लोग दोनों को देखे बिना आगे नहीं बढ़ते. हाल ही में इस पावर कपल ने न्यूयॉर्क में दीपिका की बेस्ट फ्रेंड की शादी में शिरकत की, जिसकी अनदेखी तस्वीरें अब इंटरनेट पर वायरल है.

दरअसल जनवरी की शुरुआत में क्लिक की गई ये फोटो सिर्फ स्टाइल ही नहीं, बल्कि उस बॉन्डिंग की भी गवाही दे रही हैं जो इन्हें ‘कपल गोल्स’ की लिस्ट में सबसे ऊपर रखती है. दोनों हर फ्रेम में जान डाल देते हैं।सभी जानते हैं कि रणवीर सिंह अपने सतरंगी फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उनका अंदाज जितना क्लासी था उतना ही मजेदार भी. उन्होंने मिडनाइट ब्लू कलर का वेलवेट सूट चुना, जो उन पर खूब फब रहा था. इसके साथ उन्होंने मैचिंग वेस्टकोट और अपनी सिग्नेचर स्टाइल वाली लेयर्ड चेन पहनी थी. उनके लुक में लाल रंग के सनग्लासेस और सलीके से ट्रिम की गई दाढ़ी. रेट्रो और मॉडर्न का परफेक्ट कॉम्बिनेशन लगता है.

एक तरफ जहां रणवीर अपनी एनर्जी बिखेर रहे थे, वहीं दीपिका पादुकोण ने अपनी ग्रेस और एलिगेंस से सबका ध्यान खींचा. दीपिका ने गहरे बैंगनी (पर्पल) रंग की एक बेहद खूबसूरत प्रिंटेड साड़ी पहनी थी. उन्होंने अपने बालों को एक लो बन में बांधा था, जो उनके फीचर्स को और भी शार्प दिखा रहा था. नेकलेस की बात करें तो उन्होंने गले में एक भारी स्टेटमेंट चोकर, हाथों में चूड़ियां और छोटी अंगूठियों के साथ अपने लुक को पूरा किया.

इन फोटो की सबसे प्यारी बात यह है कि दोनों के स्टाइल बिल्कुल अलग होने के बावजूद एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छे लग रहे थे. जहां रणवीर का फैशन थोड़ा बोल्ड और एक्सपेरिमेंटल था, वहीं दीपिका पूरी तरह ट्रेडिशनल में दिख रही थीं. न्यूयॉर्क के उस वेन्यू के बैकग्राउंड में वूडन वाले विंटेज इंटीरियर में यह कपल किसी फिल्म के सीन जैसा लग रहा था. दोस्तों की महफिल में दोनों ने खूब मस्ती की और तस्वीरों में उनका यह असली और बेबाक अंदाज साफ नजर आ रहा है.

NATIONAL : ओबेरॉय पैलेस की मिट्टी से निकला खजाना! बारिश की बूंदें पड़ीं तो चमक उठे 500 साल पुराने सोने के सिक्के, लूटने के लिए उमड़ पड़ा पूरा गांव

0

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बारिश की बूंदों ने मिट्टी में दबे ‘खजाने’ को बाहर निकाल दिया. राजगढ़ गांव में 500 साल पुराने सोने के सिक्के मिलने की खबर जैसे ही फैली, पूरा गांव रातों-रात खुदाई में जुट गया.

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक अविश्वसनीय घटना सामने आई है. द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस के पास चल रहे निर्माण कार्य की मिट्टी में अचानक सोने के सिक्के मिलने लगे. बारिश की बूंदें पड़ते ही मिट्टी में दबे सिक्के चमकने लगे, जिसके बाद ग्रामीणों ने रातो-रात खुदाई शुरू कर दी. जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. ग्रामीणों का मानना है कि खुदाई के दौरान उन्हें 500 साल पुराने सोने के सिक्के मिले, जिनके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं.

जानकारी के अनुसार, बमीठा थाना इलाके के राजगढ़ गांव में पुराने खजाने के मिलने की खबर हवा की तरह फैल गई. देखते ही देखते खुदाई के लिए ग्रामीणों का मेला लग गया. सभी मिट्टी खोदते रहे और अपनी किस्मत आजमाते रहे.बताया जा रहा है कि राजगढ़ किले के पास ओबेरॉय पैलेस के स्टाफ क्वार्टर बनाए जा रहे हैं. वहां मिट्टी की खुदाई हो रही थी और मलबा बाहर फेंका जा रहा था.

इसी में किसी को वहां 500 वर्ष पुराना सोने का सिक्का मिल गया. इससे ग्रामीणों को लगा कि यहां सोने के सिक्के बिखरे पड़े हैं. फिर क्या था, ग्रामीणों ने एकजुट होकर हाथों से मिट्टी खोदना शुरू कर दिया. सरपंच रमेश प्रसाद बिल्ला ने बताया कि बसंत पंचमी के मेले में आने वाले करीब एक से डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के मद्देनजर गांव की जमीन समतल कराई गई थी. इसके लिए एक ट्रॉली काली मिट्टी मंगाई गई थी, जो गांव की निवासी लक्ष्मी घोषी के बलग में डाली गई. बाद में जेसीबी से उसे समतल करवाया गया.

इसी बीच, एक दिन बारिश हुई तो एक लक्ष्मी की लड़की की नजर मिट्टी में उभरकर सामने आए सोने के सिक्कों पर पड़ी. इसके बाद खबर धीरे-धीरे फैली और मजमा लग गया. सरपंच ने पूछा तो ग्रामीणों ने झूठ बोला कि सोने की कील गिर गई है, इसलिए ढूंढ रहे हैं. इस पर सरपंच मिट्टी समतल कर दो, यह कहकर चला गए. बाद में पता चला कि वहां खोजबीन में जुटे किसी ग्रामीण को 30, किसी को 40, किसी को 10-15 पुराने सिक्के मिले. हालांकि, अभी किसी का नाम नहीं पता है. धीरे-धीरे लोगों के नाम पता चल जाएंगे.

बता दें कि MP सरकार ने राजगढ़ पैलेस को 5 स्टार होटल के रूप में संचालित करने के लिए ओबेरॉय समूह को लीज पर दिया गया है. द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस चंद्रनगर के पास मानगढ़ और मनियागढ़ की पहाड़ियों के मध्य हर-भरे बगीचों के बीच स्थित है.

बुदेंला राजवंश का निर्मित 350 साल पुराना यह महल भारतीय स्थापत्य और पारम्परिक बुंदेलखंड की विशेषताओं का मिश्रण है. द ओबेरॉय समूह द्वारा विकसित राजगढ़ पैलेस होटल में महलनुमा रेस्टोरेंट, भव्य बैंक्वेट हॉल सहित 66 भव्य कक्ष हैं. यह कॉर्पोरेट आयोजनों, डेस्टीनेशन वेंडिग्स, सामाजिक समारोह आदि के लिए बुक किया जाता है.

- Advertisement -

News of the Day