Monday, April 6, 2026
Home Blog Page 160

ENTERTAINMENT : रिंकू सिंह की तूफानी बल्लेबाजी पर फ‍िदा हुईं मंगेतर प्र‍िया सरोज, INSTA स्टोरी में लुटाया प्यार

रिंकू सिंह आख‍िरकार रंग में लौट आए और उन्होंने नागपुर टी20 में न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ शानदार फ‍िन‍िशर टच द‍िखाया. रिंकू की इस पार मंगेतर प्रिया सरोज का भी र‍िएक्शन सामने आया. जो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया.भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की नागपुर टी20 में विस्फोटक बल्लेबाजी ने जहां मैदान पर फैन्स का दिल जीता, वहीं उनकी मंगेतर प्रिया सरोज भी खुद को तारीफ करने से रोक नहीं सकीं. रिंकू की शानदार पारी के बाद प्रिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने प्यार का इजहार किया. रिंकू और प्रिया ने जून 2025 में लखनऊ में एक प्राइवेट समारोह में सगाई की थी.

मैच के बाद प्रिया सरोज ने रिंकू सिंह की बल्लेबाजी से जुड़ी तस्वीर और वीडियो साझा करते हुए दिल वाला इमोजी और प्यार भरा मैसेज पोस्ट किया. उनकी यह इंस्टा स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. रिंकू सिंह हाल के समय में भारतीय टीम के लिए भरोसेमंद फिनिशर बनकर उभरे हैं. प्रेशर के हालात में बड़े शॉट खेलने की उनकी काबिलियत एक बार फिर देखने को मिली, जिसने उनकी मंगेतर प्रिया सरोज को भी गर्व से भर दिया.

र‍िंकू ने नागपुर टी20 में 20 गेंदों पर 44 रनों की धुआंधार पारी खेली, ज‍िसमें 4 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे. इस दौरान रिंकू का स्ट्रइाक रेट भी 220 का दर्ज किया गया. 28 साल के र‍िंकू टी20 फॉर्मेट के शानदार बल्लेबाज हैं, वह अब तक 36 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं. इसमें उन्होंने 594 रन 45.69 के एवरेज और 165 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं.

वैसे मैदान के बाहर रिंकू और प्रिया की बॉन्डिंग भी अक्सर चर्चा में रहती है. प्रिया का यह सोशल मीडिया रिएक्शन साफ दिखाता है कि रिंकू की हर कामयाबी में उनका पूरा साथ और सपोर्ट मौजूद है.

27 साल की प्रिया उत्तर प्रदेश की मछलीशहर सीट से सांसद हैं. वह 2024 के लोकसभा चुनाव में जीतर भारत की सबसे युवा MP में से एक बनीं थीं. प्र‍िया ने तब लगभग 25 साल की उम्र में अपना कार्यकाल शुरू किया था.प्रिया के पिता तूफानी सरोज सालों से राजनीति में रहे हैं. वो उत्तर प्रदेश को जौनपुर की केराकात विधानसभा सीट से सपा के विधायक हैं. वहीं वो तीन बार सांसद भी रह चुके हैं.

वैसे जब र‍िंकू और प्र‍िया की सगाई हुई थी, तो दोनों ने सोशल मीडिया पर ल‍िखा था कि उनको इस मोमेंट (सगाई) का इंतजार 3 साल से था. हालांकि दोनों कब शादी करने वाले हैं, इस पर हाल फ‍िलहाल में कोई खबर नहीं आई हैं, लेकिन ये ऐलान भी संभवत: टी20 वर्ल्ड कप के बाद हो सकता है.

MAHARASHTRA : एकतरफा प्यार! गला दबाकर लड़की को मारा, पड़ोसी ने पंखे से टांग दी लाश, ऐसे खुला हत्या का राज

0


महाराष्ट्र के मानकापुर क्षेत्र में एकतरफा प्यार में 23 साल की छात्रा प्राची खापेकर की हत्या कर दी गई. शादीशुदा पड़ोसी शेखर ढोरे ने गला दबाकर हत्या की, फिर आत्महत्या का नाटक किया.महाराष्ट्र के नागपुर शहर के मानकापुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के गोधनी से एक चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एकतरफा प्यार में 23 साल की लड़की की निर्मम हत्या किए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. प्राची खापेकर मृत लड़की का नाम है, जबकि शेखर ढोरे (उम्र 38) गिरफ्तार आरोपी का नाम है. खास बात यह है कि आरोपी शेखर शादीशुदा है और मृत प्राची का पड़ोसी था.

प्राची खापेकर गोधनी की कलेक्टर कॉलोनी में राजलक्ष्मी सोसाइटी में अपने परिवार के साथ रहती थी. वह बी.ए. की पढ़ाई कर रही थी. साथ ही, वह आरोपी शेखर ढोरे की पत्नी के साथ सिलाई का काम भी करती थी. इसी पहचान का फायदा उठाते हुए शेखर ने प्राची के साथ नजदीकी बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन उसका इरादा समझ में आते ही प्राची ने उससे दूरी बनाना शुरू कर दिया था.



यही बात शेखर को बर्दाश्त नहीं हुई, इसलिए मंगलवार सुबह, जब प्राची के घर पर कोई नहीं था तो वह उसके घर गया. इस दौरान दोनों के बीच जोरदार बहस हुई. बहस हिंसा में बदल गई और गुस्से में शेखर ने प्राची का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. प्राची की मौत की पुष्टि होते ही शेखर ने दुपट्टे का फंदा बनाकर उसके शव को सीलिंग फैन से लटका दिया और आत्महत्या का नाटक करते हुए घटनास्थल से फरार हो गया.

कुछ देर बाद प्राची के परिजन घर लौटे तो यह घटना सामने आई. उन्होंने तुरंत मानकापुर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरुआत में आत्महत्या का संदेह जताया गया था. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्राची के सिर पर गंभीर चोटें लगने और गले पर निशान पाए जाने से यह स्पष्ट हो गया कि यह हत्या है.

इसके बाद पुलिस ने जांच की दिशा बदलते हुए संदेह के घेरे में आए शेखर ढोरे को हिरासत में लिया. कड़ी पूछताछ के बाद शेखर ने अपराध कबूल कर लिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है. दिनदहाड़े लड़की की निर्मम हत्या से मानकापुर और गोधनी इलाके में दहशत का माहौल है. एकतरफा प्यार में हुई इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा का सवाल खड़ा कर दिया है.
critical condition.

NATIONAL : 95 बंदरों को जहर वाला खाना देकर हाईवे के ढाबे पर छोड़ा, 15 की मौत, 80 की हालत गंभीर

0

कामारेड्डी जिले के बिक्कनूर मण्डल के अंतम्पल्ली गांव के पास नेशनल हाइवे पर एक ढाबे में कम से कम 15 बंदरों की संदिग्ध जहरखुरानी से मौत हो गई. लगभग 80 बंदर बीमार पाए गए. स्थानीय लोगों और पशु चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर बचाव किया. सरपंच ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करने की बात कही. पशु प्रेमियों ने घटना की कड़ी निंदा की और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की.

तेलंगाना में कामारेड्डी जिले के बिक्कनूर मण्डल के अंतम्पल्ली गांव के पास नेशनल हाइवे पर स्थित एक ढाबे में कम से कम 15 बंदरों की संदिग्ध जहरखुरानी से मौत हो गई, जबकि कई अन्य बंदर गंभीर रूप से बीमार पड़ गए. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तुरंत गांव के सरपंच और पशु चिकित्सक को दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर घायलों का इलाज किया और कई बंदरों की जान बचाई.

स्थानीय लोगों के अनुसार, लगभग 80 बंदर अत्यंत नाजुक स्थिति में पाए गए, जिन्हें चलने-फिरने में भी कठिनाई हो रही थी. मृत बंदरों के शव ढाबे के आसपास बिखरे हुए पाए गए. स्थानीय लोग यह संदेह व्यक्त कर रहे हैं कि बंदरों को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जानबूझकर जहरीला पदार्थ खिलाया गया.इस घटना ने पशु प्रेमियों के बीच गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है. खासकर कामारेड्डी जिले के ही मचारेड्डी और बिक्कनूर मण्डलों में हाल ही में बंदरों और आवारा कुत्तों के जहर दिए जाने के आरोपों के मद्देनजर यह घटना और भी चिंता का विषय बन गई है.

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए गांव के सरपंच महेंद्र रेड्डी ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने कथित रूप से बंदरों के एक समूह को वैन में लाकर नेशनल हाइवे के ढाबे पर छोड़ दिया. उन्होंने यह भी कहा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी.

स्थानीय पशु चिकित्सक ने बताया कि बचाए गए बंदरों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति अब स्थिर है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें.

पशु कल्याण संगठनों ने भी घटना की कड़ी निंदा की है और प्रशासन से इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है. वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. यह घटना न केवल जानवरों के प्रति क्रूरता की ओर ध्यान आकर्षित करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि ऐसे मामलों में स्थानीय समुदाय और प्रशासन की जागरूकता कितनी महत्वपूर्ण है.

NATIONAL : तलाक के बीच खूनी साजिश! जज की पत्नी पर फायरिंग, पति ने 2 लाख में दी हत्या की सुपारी

0

झारखंड के गोड्डा में बिहार के सासाराम कोर्ट में तैनात न्यायिक मजिस्ट्रेट की पत्नी वंदना कुमारी पर फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. एसआईटी जांच में तीन आरोपियों को बिहार के भागलपुर से गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महिला के पति ने दो लाख रुपये देकर हत्या की सुपारी दी थी.झारखंड के गोड्डा जिले में पिछले सप्ताह बिहार के एक न्यायिक मजिस्ट्रेट की पत्नी पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस सनसनीखेज घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घायल महिला वंदना कुमारी ने खुद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई.

दरअसल, 35 वर्षीय वंदना कुमारी बिहार के सासाराम जिला न्यायालय में तैनात एक न्यायिक मजिस्ट्रेट की पत्नी हैं. दोनों के बीच तलाक का मामला गोड्डा फैमिली कोर्ट में लंबित है. फायरिंग की घटना के बाद यह मामला काफी चर्चा में आ गया था.गोड्डा के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई थी. जांच के दौरान भौतिक, तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बिहार के भागलपुर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्याम कुमार साह, सुभाष कुमार साह और मोहम्मद आरिफ के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान तीनों ने फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.एसपी मुकेश कुमार के मुताबिक, आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वंदना कुमारी के पति ने उन्हें पत्नी की हत्या के लिए दो लाख रुपये देने की पेशकश की थी. इसी रकम के बदले उन्होंने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया था.पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें, एक देसी पिस्तौल और चेहरे ढकने के लिए इस्तेमाल किए गए मास्क भी बरामद किए हैं.

घटना उस वक्त हुई जब वंदना कुमारी अपने भाई के साथ बाइक से गोड्डा कोर्ट में तलाक मामले की सुनवाई के बाद अपने पैतृक गांव परसा जा रही थीं. महागामा-गोड्डा मुख्य मार्ग पर गांधीनगर चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर फायरिंग कर दी.फायरिंग में घायल वंदना कुमारी का भागलपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है.

ENTERTAINMENT : मामा गोविंदा के बेइज्जती करवाने वाले दावे पर कृष्णा अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘उनके विचार नेक्स्ट लेवल के हैं’

एक्टर गोविंदा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. उन्होंने हाल ही में दावा किया है कि कृष्णा ने स्टेज पर मेरी बेइज्जती करवाई जाती है.इस पर अब कृष्णा ने रिएक्ट किया है.एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. गोविंदा और उनकी पत्नी अपनी पर्सनल चीजों को पब्लिक में ले आए हैं.सुनीता ने गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है. हाल ही में गोविंदा से जब इस बारे में पूछा गया तो वो भांजे कृष्णा अभिषेक का नाम भी इसमें घसीट लाए. गोविंदा ने कहा- अगर आप कृष्णा के टेलीविज़न शो के फैन हैं, तो आप देखेंगे कि राइटर अक्सर उससे ऐसी बातें बुलवाते हैं जिनसे मुझे अपमानित महसूस होता है.मैंने कृष्णा को सावधान रहने के लिए कहा है. अब गोविंदा की इस बात पर कृष्णा ने रिएक्ट किया है.

कृ्ष्णा अभिषेक हमेशा से अपने मामा की इज्जत करते आए हैं वो उनके बारे में कुछ गलत नहीं बोलते हैं. जब गोविंदा के इस कमेंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी नेगेटिव नहीं बोला. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कृष्णा ने कहा- ‘मैं गोविंदा मामा से प्यार करता हूं और उनकी इज्जत करता हूं. वो एक लेजेंड हैं, और उनकी सोच नेक्स्ट लेवल की है.’कृष्णा ने आगे कहा- ‘हो सकता है कि यही वजह हो कि वो चीजों को अलग नजरिए से देखते हैं. एक ही बात अलग-अलग लोगों को पॉजिटिव या सरकास्टिक लग सकती है, मैं इसे पॉजिटिव तरीके से लेता हूं.’

बता दें पहले एक बातचीत में सुनीता ने यह साफ कर दिया था कि 2016 से परिवार के सभी लोगों के बीच जो रिश्ते खराब हो गए थे. वे अब ठीक हो गए हैं. कृष्णा मेरे साथ बड़ा हुआ है, विनय, डंपी और मेरे जीजा के बेटे के साथ. मेरे लिए वे सब मेरे बच्चे हैं. मैंने पुरानी सारी बातें भुला दी हैं. अब मैं बस चाहती हूं कि सभी बच्चे हंसें, खेलें और खुश रहें. मैं सभी को आशीर्वाद देती हूं.

MP : अपनी ही बहन से एकतरफा प्यार में पड़ा भाई, शादी तुड़वाने के लिए 8 साल तक भेजता रहा अश्लील खत

0

इंदौर के खजराना थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जो 8 वर्षों से अपनी मामा की बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था. आरोपी बुआ का बेटा है जो एकतरफा प्रेम में था.मध्य प्रदेश इंदौर के खजराना थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह आरोपी बीते 8 वर्षों से एक महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का काम कर रहा था और वो महिला और कोई नहीं बल्कि उसकी मामा की बेटी थी. आरोपी लगातार महिला के मायके और ससुराल में अश्लील और आपत्तिजनक पत्र भेजकर उसकी सामाजिक छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहा था.

दरअसल इस पूरे मामले की शिकायत पीड़िता की मां ने खजराना थाने में दर्ज कराई थी. शिकायत के बाद पुलिस ने जब पत्रों की जांच, लिखावट और पारिवारिक रिश्तों की कड़ियों को खंगाला, तो हैरान करने वाला सच सामने आया.

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी कोई बाहरी नहीं, बल्कि पीड़िता की बुआ का बेटा है. यह खुलासा पूरे परिवार के लिए सदमे से कम नहीं था, क्योंकि किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि परिवार का ही कोई सदस्य इतना नीचे गिर सकता है. बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी मामा की बेटी से एकतरफा प्रेम करता था. जब उसकी शादी कहीं और तय हो गई और बाद में हो भी गई, तो आरोपी ने बदले की भावना से उसकी शादी तुड़वाने और वैवाहिक जीवन को बर्बाद करने की साजिश रच डाली. आरोपी यह बर्दाश्त नहीं कर सका कि जिस महिला से वह प्रेम करता है, उसकी शादी किसी और से हो गई.

आरोपी ने महिला की बदनामी करने के उद्देश्य से अश्लील भाषा में खत लिखकर कभी उसके मायके तो कभी ससुराल भेजे, ताकि रिश्तों में शक और तनाव पैदा हो. इन पत्रों में महिला के चरित्र पर सवाल उठाए गए और झूठे आरोप लगाए गए. इससे न केवल महिला की सामाजिक छवि प्रभावित हुई, बल्कि उसके वैवाहिक जीवन में भी गंभीर समस्याएं आईं.

यह सिलसिला लगातार आठ सालों तक चलता रहा, जिससे पीड़िता और उसका परिवार मानसिक तनाव में रहा. महिला को हर समय यह डर बना रहता था कि कब कौन सा पत्र आ जाए और उसके जीवन में नई मुसीबत खड़ी हो जाए. इस लंबी अवधि के दौरान महिला और उसका परिवार गहरे मानसिक आघात से गुजरा.

पुलिस ने सभी पत्रों की लिखावट का विश्लेषण किया और पारिवारिक संबंधों की गहराई से छानबीन की. जब पत्रों की लिखावट का मिलान किया गया, तो यह आरोपी की लिखावट से मेल खा गई. पुलिस की वैज्ञानिक जांच और पारिवारिक पृष्ठभूमि की छानबीन ने इस मामले को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

फिलहाल खजराना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार, आरोपी पर मानसिक उत्पीड़न, अश्लील सामग्री भेजना और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं. चूंकि आरोपी ने अश्लील सामग्री भेजी थी, इसलिए उस पर IT Act की संबंधित धाराएं भी लागू हो सकती हैं. पुलिस जांच कर रही है कि क्या इन पत्रों को भेजने में किसी डिजिटल माध्यम का भी उपयोग किया गया था.इस खुलासे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है. किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि परिवार का ही एक सदस्य इतने वर्षों तक इस तरह की हरकत करता रहा. परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्हें कभी शक नहीं हुआ कि यह काम किसी अपने का हो सकता है.

विशेषज्ञों का कहना है कि 8 साल तक लगातार मानसिक उत्पीड़न का सामना करना किसी भी व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है. पीड़िता को इस दौरान अवसाद, चिंता और आत्मविश्वास की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा होगा. उसे मनोवैज्ञानिक परामर्श की आवश्यकता हो सकती है.यह मामला यह भी दर्शाता है कि महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न केवल अजनबियों से ही नहीं, बल्कि परिवार के सदस्यों से भी हो सकता है. समाज को ऐसे मामलों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए और पीड़ितों को बोलने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए.

NATIONAL : हमारी अधूरी कहानी…इंस्टाग्राम पर ‘रील’ डाली और कपल्स ने शिप्रा के ब्रिज से लगा दी छलांग

0

उज्जैन में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां इंस्टाग्राम पर भावुक गीत के साथ स्टेटस डालने के बाद प्रेमी युगल ने शिप्रा नदी के पुल से छलांग लगा दी. करीब 50 फीट नीचे सूखी नदी में गिरने से अर्जुन बोड़ाना (21) और नाबालिग डॉली चंद्रवंशी (16) की मौत हो गई. दोनों सोमवार से लापता थे. पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मान रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.

मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर भावुक गीत के साथ स्टेटस डालने के बाद एक प्रेमी युगल ने पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. सूखी शिप्रा नदी में करीब 50 फीट नीचे गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.

यह घटना तपोभूमि चौराहे से चंदेसरी के बीच बने शिप्रा नदी ब्रिज की है. मंगलवार सुबह करीब 8 बजे राहगीरों ने ब्रिज पर एक मोटरसाइकिल को लावारिस हालत में खड़ा देखा. शक होने पर लोगों ने पुल के नीचे झांका, जहां नदी तल में पत्थरों पर एक युवक और एक युवती अचेत अवस्था में पड़े दिखाई दिए. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद नागझिरी और नानाखेड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों की मौत हो चुकी थी. मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान अर्जुन बोड़ाना (21 वर्ष) और डॉली चंद्रवंशी (16 वर्ष) के रूप में हुई. दोनों खाचरौद तहसील के पास स्थित चापाखेड़ा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और परिजनों को सूचना दी.

जानकारी के अनुसार अर्जुन और डॉली सोमवार शाम से ही लापता थे. युवती के नाबालिग होने के कारण उसके परिजन खाचरौद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे थे. इसी बीच मंगलवार सुबह यह दुखद खबर सामने आई.मौत से पहले अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टेटस भी पोस्ट किया था. इस वीडियो में अर्जुन और डॉली शिप्रा नदी के उसी पुल पर खड़े नजर आ रहे हैं, जहां से दोनों ने छलांग लगाई. स्टेटस में रोने वाला इमोजी, “मिस यू” लिखा हुआ था और बैकग्राउंड में “हमारी अधूरी कहानी” गीत चल रहा था. जिस स्थान पर यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया, वहीं से दोनों के शव बरामद हुए.

घटना को लेकर श्वेता गुप्ता, सीएसपी उज्जैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी. फिलहाल नानाखेड़ा थाने में मर्ग कायम कर जांच जारी है.

NATIONAL : कुकी पत्नी के पास छुट्टी बिताने आया था मैतेई पति, हथियारबंद गुंडों ने अपहरण के बाद की हत्या

0

मणिपुर में एक मेतेई युवक की कथित अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आने से राज्य में तनाव बढ़ गया है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में युवक को गोली मारते हुए दिखाने का दावा किया जा रहा है.मणिपुर में जारी अशांति के बीच एक और बेहद डरावनी और दुखद घटना सामने आई है. चुराचांदपुर जिले में एक मैतेई युवक का अपहरण करने के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस नृशंस वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने पूरे राज्य में तनाव और आक्रोश पैदा कर दिया है.

वीडियो से मिली हत्या की जानकारी चुराचांदपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) ने आजतक को बताया कि पुलिस को इस जघन्य घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के माध्यम से मिली. यह वीडियो विचलित कर देने वाला है.वीडियो में सशस्त्र हमलावर युवक की बेरहमी से हत्या करते दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने इस मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

पूरी घटना का घटनाक्रम मृतक की पहचान मयंगलांबम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से काकचिंग खुनौ का रहने वाला था. मैतई समूह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मयंगलांबम नेपाल में काम करता था और हाल ही में छुट्टी पर घर आया था. उसकी पत्नी चिनू हाओकिप (कुकी समुदाय से) ने अपने पति को कुछ दिनों के लिए अपने साथ रहने हेतु स्थानीय अधिकारियों और KNO से पूर्व अनुमति ली थी.21 जनवरी की शाम करीब 6:30 बजे, हथियारबंद बदमाशों ने मयंगलांबम का अपहरण कर लिया.

अपहरणकर्ता पति-पत्नी दोनों को चुराचांदपुर जिले के नाटजांग (Natjang) की ओर ले गए, जहां मयंगलांबम को कथित तौर पर मौत के घाट उतार दिया गया. मैतेई संगठनों ने इस ‘कोल्ड ब्लडेड मर्डर’ पर कड़ा विरोध जताते हुए न्याय की मांग की है.

ENTERTAINMENT : ‘ओ रोमियो’ में फरीदा जलाल-शाहिद कपूर ने दीं गालियां, विशाल भारद्वाज ने किया बचाव, बोले- फिल्मों में बीप नहीं…

बीते दिन फिल्म O’Romeo का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया. इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने फिल्मों में गालियों के इस्तेमाल को लेकर अपने विचार शेयर किए.

फिल्मों में हिंसा और गालियों के इस्तेमाल पर अक्सर ही सवाल उठते रहते हैं, लेकिन फेमस डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने इस पर बेबाकी से अपनी राय रखी है. अपनी नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने कहा कि फिल्में समाज का आईना होती हैं और उनमें दिखाई जाने वाली भाषा या हिंसा असल जिंदगी से ही प्रेरित होती है.

भारद्वाज का मानना है कि सिनेमा को लेकर समाज का दोहरा रवैया ठीक नहीं है, क्योंकि जो चीजें हम असल जिंदगी में अनदेखी कर देते हैं, पर्दे पर देखते ही उन पर आपत्ति जताने लगते हैं. उन्होंने गालियों को सेंसर करने के बजाय उन्हें कहानी की जरूरत के हिसाब से पेश करने का सपोर्ट किया.फिल्म O’Romeo के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर विशाल भारद्वाज ने खुलकर बात की. उन्होंने कहा, ‘हमें फिल्मों में गालियों पर ‘बीप-बीप-बीप’ लगाने की जरूरत नहीं होनी चाहिए. एक समाज के तौर पर हम बहुत पाखंडी हैं. जब सड़क पर कोई गाली देता है तो हमें फर्क नहीं पड़ता, लेकिन वही चीज पर्दे पर दिखते ही बवाल शुरू हो जाता है.’

उन्होंने जोर देकर कहा कि सिनेमा केवल वही दिखाता है जो हमारे आस-पास घट रहा है. अगर आज फिल्मों में हिंसा है, तो वह इसलिए है क्योंकि समाज में भी हिंसा बढ़ रही है. इसके अलावा फिल्ममेकर ने गालियों पर दिलचस्प नजरिया पेश करते हुए कहा, ‘अगर स्लैंग और गालियों का इस्तेमाल सही संदर्भ में किया जाए, तो उनमें भी एक तरह की कलात्मकता होती है. कविता की तरह ही.’

O’Romeo के टीजर में दिग्गज एक्ट्रेस फरीदा जलाल को गाली देते हुए सुना जा सकता है. इस पर बात करते हुए डायरेक्टर विशाल ने किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि जब वे फरीदा जलाल के पास फिल्म का ऑफर लेकर गए, तो उन्हें हिचकिचाहट हो रही थी. फिल्म में फरीदा के किरदार को अपने ऑन-स्क्रीन पोते (शाहिद कपूर) को गालियां देनी थीं.

भारद्वाज ने जब उन्हें बताया कि भाषा थोड़ी ‘कड़क’ होगी, तो फरीदा जलाल ने बड़ी सहजता से इसे स्वीकार कर लिया. उन्होंने पूरी शिद्दत से वह सीन किया और आज वह डायलॉग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. खुद फरीदा जलाल ने भी कहा कि एक कलाकार के तौर पर वे खुद को सीमित नहीं रखना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने यह रोल दिल से किया.

वहीं फिल्म की बात करें तो ‘ओ रोमियो’, हुसैन जैदी की मशहूर किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है. फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल और दिशा पटानी नजर आएंगे. यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

NATIONAL : काम दिलाने के बहाने कमरे में ले गया, शराब पिलाई, फिर… जीजा समेत 3 युवकों ने किया गैंगरेप

0

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से गैंगरेप की घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि काम दिलाने के नाम पर उसका जीजा उसे बहलाकर अपने साथ ले गया और साथियों के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया.

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक बेहद शर्मनाक और मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला के साथ उसके ही जीजा ने अपने रिश्तेदार और दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. यह पूरा मामला वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता और तीनों आरोपी एक ही समाज से ताल्लुक रखते हैं और आपस में दूर के रिश्तेदार भी हैं. मुख्य आरोपी रवि चंद परासिया महिला का जीजा है. अन्य दो आरोपी तेजमारी गौतम और दीपक विश्वनाथ हैं, जो वाड्रफनगर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे. बताया जा रहा है कि तेजमारी गौतम, रवि चंद का रिश्ते में भांजा लगता है. पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह काम की तलाश में थी और इसी सिलसिले में उसने अपने जीजा रवि चंद से संपर्क किया था. आरोपी ने महिला को मजदूरी का काम दिलाने का झांसा दिया और उसे वाड्रफनगर बुलाया. 18 जनवरी की सुबह महिला अंबिकापुर से बस के जरिए वाड्रफनगर पहुंची, जहां रवि चंद पहले से था.

आरोप है कि रवि चंद महिला को बाइक पर बैठाकर अपने भांजे के कमरे में ले गया. कमरे में पहले से ही दो युवक मौजूद थे. पीड़िता के अनुसार, वहां तीनों ने उसे जबरन शराब पिलाई, जिससे वह नशे की हालत में चली गई. इसके बाद तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया.

जब महिला को होश आया तो उसकी हालत बेहद गंभीर थी. आरोपियों ने उसे केवल 200 रुपए दिए और जबरन बस में बैठाकर अंबिकापुर भेज दिया. इसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए. अंबिकापुर पहुंचने पर महिला ने साहस दिखाते हुए पुलिस थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी. फिलहाल पीड़िता का इलाज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में जारी है, जहां उसकी स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है.

पीड़िता के द्वारा अंबिकापुर में जीरो एफआईआर दर्ज कराई गई थी घटना बलरामपुर जिले की है . पीड़िता ने बताया कि काम दिलवाने के लिए बलरामपुर बुलाया गया और उसके साथ परिवार के ही युवकों ने पहले शराब पिलाई फिर बलात्कार किया. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

- Advertisement -