Thursday, September 24, 2026
Home Blog Page 191

BUSINESS : होर्मुज बंद होने से सिर्फ पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं होगा! ठप हो जाएगी भारत की ‘जीवन रेखा’

अमेरिका की तरफ से ईरान से जुड़े समुद्री व्यापार पर लगाए गए प्रतिबंध का असर भारत के लिए सिर्फ कच्चे तेल तक सीमित नहीं रहेगा. यह पूरा मामला कई स्तरों पर भारत के लिए दबाव बनाने वाला है. खासकर ऐसे समय में जब कच्चे तेल की कीमतें पहले से ही 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं. आइए जानते हैं, अमेरिका-ईरान के बीच बिगड़ते हालात का भारत पर क्या असर पड़ने वाला हैं?

भारत के लिए कई मोर्चों पर चिंता

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव से एलएनजी की सप्लाई बाधित होने का खतरा बढ़ गया है. एलपीजी आयात पर होने वाले असर और शिपिंग खर्च में लगातार बढ़ोतरी चिंता बढ़ाने का काम कर रही है.

देश अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए खाड़ी देशों पर काफी हद तक निर्भर है. मुख्य चिंता की बात करें तो, बढ़ती लागत और कम होती सप्लाई का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है. घरेलू ईंधन सप्लाई और रुपये पर दबाव बनने की संभावना है.

भारत के लिए क्यों अहम है यह रास्ता

  1. भारत की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर निर्भरता काफी ज्यादा है. खासकर कच्चे तेल के आयात पर, क्योंकि देश का लगभग आधा क्रूड इसी रास्ते से होकर आता है. तनाव वाले माहौल की वजह से फ्रेट और इंश्योरेंस लागत बढ़ जाती है. डिलीवरी में भी देरी होती है.
  2. देश अपनी एलपीजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए इस रास्ते पर बहुत अधिक निर्भर है. भारत करीब 60 प्रतिशत मांग आयात से पूरी करता है और इन आयातों का लगभग 90 फीसदी हिस्सा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते से गुजरता है.

ऐसे में किसी भी तरह के तनाव से सीधे घरेलू रसोई तक असर पहुंच सकता है. एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी और सरकार पर सब्सिडी का बोझ बढ़ने की आशंका है.

  1. इसका असर सिर्फ एक सेक्टर तक सीमित नहीं रहने वाला है. ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ना, खेती-बाड़ी और खाद से जुड़े सेक्टर, केमिकल व मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री के साथ-साथ FMCG उत्पादों की कीमतों तक में तेजी आ सकती है. इस दबाव का असर बाजार से होते हुए सीधे आम लोगों के घरेलू बजट तक पहुंचने वाला है.

अमेरिका की ओर से ईरान से जुड़े समुद्री मार्गों पर ब्लॉकेड लागू कर दिया गया है. जिसके बाद दोनों देशों के बीच बातचीत टूटने की स्थिति बन गई है. इस कदम का सीधा असर ईरान के बंदरगाहों से जुड़े जहाजों पर पड़ेगा. हालांकि ईरान के अलावा दूसरे जगह जाने वाले जहाजों को आवाजाही की अनुमति दी गई है. दोनों देशों के बीच यह तनाव ऐसे समय में जारी है जब वैश्विक बाजारों में दबाव देखने को मिल रहा हैं.

SPORTS : मां ने गहने बेचकर दिलाए जूते, पिता ने कहा- ‘एक वक्त की रोटी के लिए भी..’, रुला देगी SRH पेसर साकिब हुसैन की कहानी

0

साकिब हुसैन उन गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने IPL के डेब्यू मैच में 4 या इससे अधिक विकेट लिए. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए साकिब ने 4 ओवरों में 24 रन दिए और 4 विकेट चटकाए, उनके साथ प्रफुल्ल हिंगे ने भी 4 विकेट लिए. उनका भी ये डेब्यू मैच था. यहां हम हुसैन के जीवन में आए संघर्षों के बारे में बता रहे हैं, जिनको पार करके वह आज सुर्खियों में आए हैं. उनका जीवन गरीबी में बीता. जब वह KKR में शामिल हुए थे, तब फ्रेंचाइजी ने उनका एक इंटरव्यू शेयर किया था. इंटरव्यू में उनके पिता ने बताया था कि कभी एक समय के खाने के बारे में भी सोचना पड़ता था. उन्होंने साकिब के व्यवहार की भी तारीफ करते हुए कहा कि वह भी आर्थिक स्थिति को समझता था.

साकिब हुसैन की माताजी ने भी उसी इंटरव्यू में बताया कि कैसे उनके बेटे को क्रिकेट के जूते चाहिए थे, लेकिन काफी महंगे होने के कारण वह खरीद नहीं पा रहे थे. उन्होंने बताया कि उनका बेटा मायूस था, उसकी आंखों में आंसू जाते थे, तब उनकी मां ने गहने बेचकर उन्हें स्पाइक शूज दिलाए.

उनके पिता किसान थे, लेकिन घुटनों में परेशानी के कारण वह काम नहीं कर पाते थे. साकिब हुसैन ने उस इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने ही पिता से काम नहीं करने को कहा था. साकिब शुरुआत में सेना में भर्ती होना चाहते थे, इसके लिए वह तैयारी भी करते थे. फिर उन्होंने टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया. उनके टैलेंट को देखकर उनके दोस्तों और लोगों ने उन्हें प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने की सलाह दी.

साकिब हुसैन बिहार के गोपालगंज से आते हैं, जिन्हे IPL में सबसे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था. KKR ने उन्हें 2024 में 20 लाख रुपये में खरीदा, लेकिन उन्हें कभी मैच में खिलाया नहीं. कोलकाता से रिलीज किए जाने के बाद जारी संस्करण (IPL 2026) के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा, जिनके लिए उन्होंने पहले ही मैच में 4 विकेट लिए.

NATIONAL : बहन की हुई मौत, 5 दिनों तक घर में पड़ा रहा शव…भाई ने बाथरूम में ही कर दिया अंतिम संस्कार

0

झारखंड के धनबाद से एक हैरान और दहलाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला की मौत हो गई और उसका शव 5 दिनों तक घर में ही पड़ा रहा है. जिसके बाद उसके भाई ने उसका अंतिम संस्कार घर के ही बाथरूम में कर दिया.

धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक युवती की मौत के बाद उसका शव 5 दिनों तक घर में ही पड़ा रहा. जिसके बाद उसके भाई ने बाथरूम में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया. यह घटना वास्तु विहार स्थित एक आवासीय कॉलोनी की हैं. घटना का पता, तब चला जब घर से तेज बदबू और जलने की दुर्गंध आने लगी. आस-पड़ोस के लोगों का इससे रहना मुश्किल हो गया. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी.

सूचना मिलने पर गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बाथरूम से जली हुई लाश बरामद की. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है. जिस घर में लाश जलाई गई, वह घर सीआईएमएफआर (CIMFR) के रिटायर्ड वैज्ञानिक संगीत कुमार का था. जिनकी 2023 में मौत हो गई थी. उनकी तलाकशुदा बेटी लिपिका लंबे समय से डिप्रेशन में थी और अकेले रहती थी. धीरे-धीरे परिवार के दूसरे सदस्य भी समाज से कटते चले गए और लोगों से दूरी बना ली.

गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु कुमार राउत ने कहा कि बाथरूम में एक जली हुई लाश मिली है. बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही ज्यादा कुछ पता चलेगा. पुलिस अभी जांच कर रही है. लिपिका के बड़े भाई प्रणव के मुताबिक, लिपिका की मौत 8 तारीख को हुई थी. वह बार-बार शौचालय जा रही थी. ऐसे में उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई.

जिसके बाद प्रणव ने अपने छोटे भाई प्रबुद्ध राजवर्धन को इसकी जानकारी दी. लेकिन वह नहीं आया. किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. प्रणव ने कहा कि उसकी बहन के शव में कीड़े पड़ गए थे, इसलिए उसने तकिया, रजाई और कंबल से उसका अंतिम संस्कार कर दिया. वहीं छोटे भाई प्रबुद्ध राजवर्धन का कहना है कि उसके भाई ने उसे बहन की मौत की खबर दी थी और वह रविवार सुबह अंतिम संस्कार का सामान लेकर पहुंचा भी था. जब वह घर पहुंचा तो उसके बड़े भाई ने कहा, “हमने अंतिम संस्कार कर दिया है ” उस समय घर से कोई बदबू नहीं आ रही थी.

SPORTS : IPL के बीच गर्लफ्रेंड के साथ गुरूद्वारे पहुंचे अर्शदीप सिंह, रिश्ता पक्का?

0

क्रिकेटर्स और एक्ट्रेस के बीच रिलेशनशिप आम है, कई पुरुष क्रिकेटर बॉलीवुड अभिनेत्री संग शादी कर चुके हैं. इसमें सबसे नया नाम अर्शदीप सिंह का है, जिनको लेकर चर्चा है कि वह पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर को डेट कर रहे हैं. इसकी शुरुआत सोशल मीडिया पर शेयर की गई कुछ तस्वीरों से हुआ था. अब दोनों के साथ में गुरूद्वारे जाने की चर्चा हो रही है, उनका एक वीडियो भी सामने आया है.

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह IPL 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं. खबर लिखे जाने तक सिर्फ PBKS ही ऐसी टीम है, जो जारी संस्करण में एक भी मैच नहीं हारी है. पंजाब ने 4 में से 3 मैच जीते हैं और उनका एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ. हालांकि अर्शदीप का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, उन्होंने 4 मैचों में सिर्फ 2 ही विकेट लिए हैं और दोनों विकेट एक ही मैच में आए.

अर्शदीप सिंह फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे माथा टेकने गए, इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए दी. उसी समय समरीन कौर ने भी फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे की फोटो शेयर की, ये फोटो एक ही थी. इससे फैंस को इसकी पुष्टि हुई कि दोनों साथ में गुरूद्वारे गए थे. इससे पहले उन्हें एयरपोर्ट पर भी एकसाथ देखा गया था.

अर्शदीप और समरीन ने साथ में एक ही फोटो शेयर किया, इससे साफ है कि दोनों अपने रिश्ते को अब फैंस से छुपाना नहीं चाहते. पहली बार दोनों के रिश्ते की बात भी क्रिकेटर के पोस्ट से ही सामने आई.

27 वर्षीय अर्शदीप सिंह के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 15 वनडे, 84 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इसमें उनके नाम क्रमश 25 और 127 विकेट हैं. उन्होंने 2019 में आईपीएल डेब्यू किया था, पहले सीजन से ही वह पंजाब किंग्स के लिए ही खेल रहे हैं. आईपीएल में उनके नाम 86 मैचों में 99 विकेट हैं, वह अपने 100 आईपीएल विकेट से एक विकेट दूर है.

ENTERTAINMENT : ‘मेरे बजट से बाहर था..’अभिषेक बच्चन ने IPL में कोई टीम ना खरीदने के पीछे की वजह का किया खुलासा

अभिषेक बच्चन को एक्टिंग के साथ-साथ कबड्डी और फुटबॉल में भी इंट्रेस्ट है. एक्टर PKL की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स और ISL की फुटबॉल टीम चेन्नईयिन एफसी के सह-मालिक हैं. लेकिन, IPL में उनकी कोई टीम नहीं है.

अभिषेक बच्चन PKL की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स और ISL की फुटबॉल टीम चेन्नईयिन एफसी के सह-मालिक होने के बावजूद आईपीएल से दूरी बना रखी है. बॉलीवुड के कई सेलेब्स शाहरुख खान से लेकर प्रीति जिंटा तक ने आईपीएल में इंवेस्ट किया हुआ है.लेकिन, अभिषेक बच्चन ने आईपीएल में कोई टीम नहीं खरीदी है. अब हाल ही में एक्टर ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है.फोर्ब्स को दिए इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने आईपीएल में कोई टीम नहीं खरीदी.

एक्टर ने कहा,’ये बहुत मजेदार है. मैं ऐसे किसी को नहीं जानता जिसे आईपीएल पसंद न हो. मुझे लगता है कि ये खेल मनोरंजन का चरम है. मैं इसमें शामिल होना चाहता था, लेकिन उस वक्त, ईमानदारी से कहूं तो जब ये शुरू हुआ था, तब ये बहुत महंगा था.’अभिषेक बच्चन ने आगे कहा,’तब मैं एक उभरता हुआ एक्टर था. मेरी फिल्मों ने अभी-अभी अच्छा परफॉर्म करना शुरू किया था. मैं ठीक-ठाक कमाई करने लगा था, लेकिन ये मेरे बजट से बाहर था.’

अभिषेक बच्चन ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा,’सबसे जरूरी बात यह थी कि मुझे पता था कि मैं क्या योगदान दे सकता हूं.बीसीसीआई बहुत अच्छा काम करता है, तो मैं इसमें क्या योगदान दे सकता हूं.मैं वो इंसान नहीं हूं जो स्टैंड में बैठकर हाथ हिलाकर खुश हो जाए और कहे,’वाह, एक स्टार आ गया है’ मैं वैसा आदमी नहीं हूं.’

अभिषेक बच्चन ने आगे बताया कि उन्हें उस वक्त इस खेल के बारे में उतनी जानकारी नहीं थी जितनी अब है. उन्होंने कहा कि वो बाकी खेलों के बारे में ज्यादा जानते थे.लेकिन हार नहीं मानना चाहिए क्योंकि फ्यूचर में शायद कुछ हो जाए.

टीम खरीदने के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने कहा,’अगर आपने मुझे मैचों में देखा है, तो मैं बहुत शामिल रहता हूं. मैं खिलाड़ियों के साथ बैठता हूं. मैं उनके साथ रहता हूं. अगर पॉसिबल हुआ तो उन्हें ट्रेनिंग भी देता हूं. मैं उनके रोज के खाने का भी ध्यान रखता हूं.हर चीज का बरीकी से मैनेजमेंट करता हूं, मुझे इसी तरह का काम करना ज्यादा पसंद है.’

NATIONAL : पत्नी से युवक के थे अवैध संबंध, पति ने खाने पर बुलाया, हत्याकर शव बोरे में भरकर फेंका

0

सागर में बोरे में मिली लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा किया कि हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई. आरोपी हरिशंकर ने युवक महेंद्र को खाने के बहाने बुलाकर परिवार के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. बाद में शव बोरे में भरकर हाईवे किनारे फेंक दिया गया. पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है, जबकि अन्य फरार हैं. जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है.

मध्यप्रदेश के सागर जिले में बोरे में मिली लाश के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. यह हत्या अवैध संबंधों के चलते रची गई एक सोची-समझी साजिश का परिणाम निकली. पुलिस के मुताबिक, युवक को पहले खाने के बहाने बुलाया गया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंक दिया गया.

घटना कर्रापुर क्षेत्र के पास कानपुर हाईवे स्थित राजा ढाबा के नजदीक की है, जहां 11 अप्रैल की सुबह सड़क किनारे खून से सना एक बोरा मिला था. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जब बोरा खोला गया तो उसमें एक युवक का शव मिला. बाद में मृतक की पहचान 38 वर्षीय महेंद्र अहिरवार, निवासी ग्राम भेड़ा (बंडा) के रूप में हुई.

शुरुआत में यह मामला रहस्य बना हुआ था, लेकिन जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए. पुलिस जांच में सामने आया कि महेंद्र के गांव के ही हरिशंकर अहिरवार की पत्नी से उसके अवैध संबंध थे. इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. कई बार समझाने के बावजूद जब महेंद्र नहीं माना, तो हरिशंकर ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली.

इस साजिश में उसने अपने परिवार के सदस्यों, पत्नी, बेटे और सालों को भी शामिल कर लिया. 10 अप्रैल की शाम हरिशंकर ने महेंद्र को सागर के राजीव नगर स्थित अपने साले के घर खाने पर बुलाया. वहां पहले पार्टी हुई और जैसे ही महेंद्र खाना खाने बैठा, आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया. कुल्हाड़ी से उसकी कनपटी पर पहला वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद सिर और चेहरे पर लगातार वार कर उसकी हत्या कर दी गई.

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बोरे में भरा और एक लोडिंग वाहन से कर्रापुर ले जाकर 10-11 अप्रैल की दरम्यानी रात करीब 3 से 4 बजे के बीच हाईवे किनारे फेंक दिया. खास बात यह रही कि जब शव बरामद हुआ, तब उसके हाथ में रोटी का टुकड़ा मिला, जिससे साफ हुआ कि उसे खाना खाते वक्त ही मारा गया.

मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हरिशंकर अहिरवार सहित अन्य आरोपियों की पहचान कर ली है. फिलहाल हरिशंकर हर्निया की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती है और पुलिस उसकी निगरानी कर रही है. वहीं उसकी पत्नी, बेटा सत्यम और अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा के अनुसार, ‘हत्या अवैध संबंधों के कारण की गई है. सभी आरोपियों की पहचान हो चुकी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.’ इस वारदात ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि रिश्तों में पनपती दुश्मनी किस हद तक खतरनाक रूप ले सकती है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है.

ENTERTAINMENT : ‘डिलीट करो मैसेज’ क्र‍िकेटर चहल की टीम बना रही प्रेशर, एक्ट्रेस तानिया चटर्जी बोलीं- डायरेक्ट करो बात

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को लेकर एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर भेजे गए मैसेज का खुलासा किया है. तानिया ने बताया कि चहल ने उन्हें कई बार मैसेज किए और उनकी पीआर टीम ने वीडियो डिलीट करने के लिए दबाव डाला है.

क्रिकेटर ​युजवेंद्र चहल एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. ‘गंदी बात’ फेम तानिया चटर्जी ने चहल को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा किया है. एक्ट्रेस का कहना है कि चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर क्यूट कहा. उन्होंने क्रिकेटर के मैसेज पैपराजी को भी दिखाए. इंटरनेट पर तानिया का ये वीडियो चंद मिनटों में वायरल हो गया. अब उन्होंने दावा किया है कि चहल की पीआर टीम ने उनसे वीडियो डिलीट करने के लिए कहा है.

इंडिया फोरम्स को दिए इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या चहल ने उनसे बात की. इस पर उन्होंने कहा कि क्या बात करेंगे? ऐसा नहीं कि व्हाट्सएप पर नंबर एक्सचेंज किए. मेरा वीडियो वायरल हुआ, तो उनकी (चहल की) पीआर टीम का मैसेज आया कि वीडियो डिलीट कर दो. मैं सोचने लगी कि क्यों, ये तो सच है और उन्होंने कुछ शर्मनाक नहीं कहा ना? ये तो लड़के का लड़की को कॉम्प्लिमेंट है, इसमें इतना हंगामा क्यों? तानिया ने कहा कि अगर चहल को मुझसे डायरेक्ट बात करनी है, तो कर सकते हैं.

तनिया ने आगे कहा कि चहल ने खुद अप्रोच किया और एक बार नहीं, कई बार मैसेज किए. लेकिन शुरू में उन्होंने ध्यान नहीं दिया, क्योंकि पता ही नहीं था कौन सा क्रिकेटर है. मैं काम में व्यस्त थी. बाद में प्रोफाइल चेक किया, तो पता चला कि ये पॉपुलर क्रिकेटर हैं, जिन्होंने करियर में बहुत कुछ हासिल किया है.

एक्ट्रेस से पूछा गया क्या उन्हें फेक कह जाने का डर नहीं लगता. इस पर उन्होंने कहा कि कुछ चीजें तो बढ़ा-चढ़ा कर बताई जा सकती हैं. पर मैसेज या उनके जवाब इतनी आसानी से फेक नहीं बनते हैं. एआई वीडियो में भी रियल और फेक साफ दिखता है. इसलिए मैं जमाने की परवाह नहीं करती हैं. कुछ छिपाने को है ही नहीं. तनिया ने कहा कि कई लोग फेक कंट्रोवर्सी क्रिएट करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उन्हें जरूरत नहीं. जब टॉपिक आया तो प्रूफ था, दिखा दिया.

ये पहली बार नहीं जब किसी क्रिकेटर को लेकर एक्ट्रेस ने ऐसा दावा किया है. इससे पहले खुशी मुखर्जी दावा कर चुकी हैं कि क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव उन्हें मैसेज किया करते थे.

ENTERTAINMENT : ‘डिलीट करो मैसेज’ क्र‍िकेटर चहल की टीम बना रही प्रेशर, एक्ट्रेस तानिया चटर्जी बोलीं- डायरेक्ट करो बात

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को लेकर एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर भेजे गए मैसेज का खुलासा किया है. तानिया ने बताया कि चहल ने उन्हें कई बार मैसेज किए और उनकी पीआर टीम ने वीडियो डिलीट करने के लिए दबाव डाला है.

क्रिकेटर ​युजवेंद्र चहल एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. ‘गंदी बात’ फेम तानिया चटर्जी ने चहल को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा किया है. एक्ट्रेस का कहना है कि चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर क्यूट कहा. उन्होंने क्रिकेटर के मैसेज पैपराजी को भी दिखाए. इंटरनेट पर तानिया का ये वीडियो चंद मिनटों में वायरल हो गया. अब उन्होंने दावा किया है कि चहल की पीआर टीम ने उनसे वीडियो डिलीट करने के लिए कहा है.

इंडिया फोरम्स को दिए इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या चहल ने उनसे बात की. इस पर उन्होंने कहा कि क्या बात करेंगे? ऐसा नहीं कि व्हाट्सएप पर नंबर एक्सचेंज किए. मेरा वीडियो वायरल हुआ, तो उनकी (चहल की) पीआर टीम का मैसेज आया कि वीडियो डिलीट कर दो. मैं सोचने लगी कि क्यों, ये तो सच है और उन्होंने कुछ शर्मनाक नहीं कहा ना? ये तो लड़के का लड़की को कॉम्प्लिमेंट है, इसमें इतना हंगामा क्यों? तानिया ने कहा कि अगर चहल को मुझसे डायरेक्ट बात करनी है, तो कर सकते हैं.

तनिया ने आगे कहा कि चहल ने खुद अप्रोच किया और एक बार नहीं, कई बार मैसेज किए. लेकिन शुरू में उन्होंने ध्यान नहीं दिया, क्योंकि पता ही नहीं था कौन सा क्रिकेटर है. मैं काम में व्यस्त थी. बाद में प्रोफाइल चेक किया, तो पता चला कि ये पॉपुलर क्रिकेटर हैं, जिन्होंने करियर में बहुत कुछ हासिल किया है.

एक्ट्रेस से पूछा गया क्या उन्हें फेक कह जाने का डर नहीं लगता. इस पर उन्होंने कहा कि कुछ चीजें तो बढ़ा-चढ़ा कर बताई जा सकती हैं. पर मैसेज या उनके जवाब इतनी आसानी से फेक नहीं बनते हैं. एआई वीडियो में भी रियल और फेक साफ दिखता है. इसलिए मैं जमाने की परवाह नहीं करती हैं. कुछ छिपाने को है ही नहीं. तनिया ने कहा कि कई लोग फेक कंट्रोवर्सी क्रिएट करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उन्हें जरूरत नहीं. जब टॉपिक आया तो प्रूफ था, दिखा दिया.

ये पहली बार नहीं जब किसी क्रिकेटर को लेकर एक्ट्रेस ने ऐसा दावा किया है. इससे पहले खुशी मुखर्जी दावा कर चुकी हैं कि क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव उन्हें मैसेज किया करते थे.

ENTERTAINMENT : ‘मिर्च-मसाला के लिए मुझे टारगेट किया’, ‘धक-धक’ डांस पर छिड़ा विवाद तो ट्रोलर्स पर बरसी छात्रा, बोली- मेरी मेंटल हेल्थ के बारे में सोचो

वडोदरा की MS यूनिवर्सिटी के ‘संस्कार संगम’ कार्यक्रम में डांस करने वाली छात्रा ने अब एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष मजबूती से रखा है. छात्रा ने न सिर्फ अपनी ट्रोलिंग के बारे में बताया, बल्कि उन लोगों को भी आईना दिखाया है जिन्होंने राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए उसे ‘सॉफ्ट टारगेट’ बनाया.

वडोदरा की MS यूनिवर्सिटी के ‘संस्कार संगम’ कार्यक्रम में डांस करने वाली छात्रा ने अब एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष मजबूती से रखा है. छात्रा ने न सिर्फ अपनी ट्रोलिंग के बारे में बताया, बल्कि उन लोगों को भी आईना दिखाया है जिन्होंने राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए उसे ‘सॉफ्ट टारगेट’ बनाया.spice

डांस करने वाली वायरल छात्र ने कहा, ”आज मैं यह वीडियो इसलिए बना रही हूं, क्योंकि जो कल्चरल फेस्टिवल में मैंने डांस किया था, वो बहुत ज्यादा वायरल हो गया है. इसके कारण बहुत सारे लोग कह रहे हैं कि मैंने वड़ोदरा की संस्कारी नगरी में पता नहीं क्या कर दिया या अश्लीलता फैला दी, जबकि मैंने उसमें सिर्फ नॉर्मल साड़ी पहनी हुई थी. हां, ठीक है, मेरा सॉन्ग (धक-धक) सिलेक्शन गलत था. इसके लिए मैं लोगों से माफी मांगती हूं. लेकिन ये इतनी भी बड़ी बात नहीं है जिसको आपने इतना बड़ा हौवा बना दिया है, जैसे मैंने कोई देशद्रोह कर दिया हो. मैं एबीवीपी वालों को जानती भी नहीं हूं और NSUI वालों को भी नहीं जानती. मुझे नहीं पता था कि अगर मैं एक कल्चरल फेस्ट में बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस कर लूंगी तो उसका इतना हौवा बन जाएगा. अगर मुझे पता होता तो मैं ऐसा कुछ करती ही नहीं.

जिन लोगों ने इसे इतना फैला दिया है, उन्होंने मेरी मेंटल हेल्थ के बारे में बिल्कुल नहीं सोचा कि मेरे ऊपर क्या बीत रही है. मुझे ये सब सुनना पड़ रहा है, उसका असर मुझ पर क्या हो रहा है, ये मुझे ही पता है.बस मैं आपसे ये कहना चाहती हूं कि जब आप कोई वीडियो डालते हैं तो कभी किसी लड़की के बारे में भी सोच लिया करें.

मैंने कोई अश्लील कपड़े नहीं पहने थे, मैंने एक सिंपल साड़ी पहनी थी. मैंने अपने आर्ट को स्टेज पर प्रेजेंट किया था. ठीक है, वो कल्चरल फेस्ट था, लेकिन मैं एक नॉर्मल स्टूडेंट हूं. मैंने पहले भी डांस किया है. मुझे नहीं लगा था कि अगर मैं एक बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस कर लूंगी तो इसका इतना बड़ा रूप बन जाएगा कि मेरे संस्कार तक बंद कर दिए जाएंगे.

यहां तो ठीक है, आप लोग बॉलीवुड सॉन्ग भी मत सुनो. अगर आप इतने संस्कारी बनते हो तो बॉलीवुड सॉन्ग भी मत सुनो. मुझे पता है कि देश में बहुत सारी छोटी-छोटी बातों को इतने बड़े मुद्दे बना दिया जाता है. उन मुद्दों को छोड़कर आपको सिर्फ मिर्च-मसाला चाहिए होता है, इसलिए आपने सिर्फ एक लड़की को टारगेट कर लिया. जबकि मैंने इतनी कोई बड़ी बात नहीं की थी. वड़ोदरा में भी और मुद्दे हैं, लेकिन इस छोटी सी बात को इतना बड़ा बना दिया गया, तो बस मैं आप लोगों से यही कहना चाहती हूं कि आप इस वीडियो को शेयर करें और उन लोगों तक पहुंचाएं जो किसी भी लड़की के बारे में नहीं सोचते कि उसके ऊपर क्या बीत रही है.

बस लोग आसानी से अश्लीलता फैलाई जा रही है, कह देते हैं. इससे आपको ये पता नहीं चल रहा कि मेरे ऊपर क्या बीत रही है. आपने एक बार भी नहीं सोचा कि वीडियो डालने से पहले मुझसे परमिशन क्यों नहीं ली?

आपने सिर्फ दूसरी पार्टी को टारगेट करने के लिए एक लड़की का सहारा लिया. आपको इस चीज से कोई मतलब नहीं है.तो बस मैं इतना ही कहना चाहती हूं कि ठीक है, मेरा सॉन्ग सिलेक्शन गलत था. आई एम रियली सॉरी. लेकिन मैंने ऐसा कुछ इतना बड़ा नहीं कर दिया कि मुझे इतनी बड़ी सजा मिले या इतने बड़े लेवल पर मुझे बोला जाए.”

बता दें कि महाराजा सयाजीराव (MS) यूनिवर्सिटी ऑफ वडोदरा में आयोजित ‘संस्कार संगम कार्यक्रम विवादों में है. ABVP के कार्यक्रम में एक छात्रा के बॉलीवुड गाने ‘मेरा दिल धक-धक करने लगा’ पर डांस के बाद NSUI समेत सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोलिंग शुरू कर दी. सवाल उठाए गए कि संस्कारी नगरी वडोदरा में इस तरह का कार्यक्रम क्यों? और शैक्षणिक माहौल में ऐसे आयोजनों की क्या जरूरत है? विवाद बढ़ने के बाद छात्रा का एक रोता हुआ वीडियो सामने आया, जिसमें उसने सफाई दी.

NATIONAL : 113 अंडरपास, 10 इंटरचेंज, फूड कोर्ट… दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हैं ये 10 सुविधाएं

0

दिल्ली से देहरादून की यात्रा अब सिर्फ 2.5 से 3 घंटे में पूरी हो सकेगी. 210 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 113 अंडरपास, 12-14 फूड कोर्ट और वेजसाइड सुविधाएं उपलब्ध हैं. इसमें एशिया का सबसे लंबा 12 किलोमीटर का एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर भी शामिल है, जो जानवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है. आइए जानते हैं खास बातें.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं. अब दिल्ली से देहरादून सिर्फ 2.5 से 3 घंटे में पहुंचा जा सकेगा. 210 किलोमीटर के दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 113 अंडरपास, 10 इंटरचेंज, फूड कोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं. यह हाईवे राजाजी नेशनल पार्क और शिवालिक जंगलों से होकर गुजरता है. यहां एशिया का सबसे लंबा 12 किलोमीटर का एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर बनाया गया है. ऊपर गाड़ियां तेज रफ्तार से दौड़ेंगी और नीचे जंगली जानवर आराम से आ-जा सकेंगे.

एक्सप्रेसवे पर कुल 113 अंडरपास बनाए गए हैं. इनमें बड़े और छोटे दोनों शामिल हैं. ये गांवों के लोगों, पशुओं और स्थानीय यातायात को बिना रुकावट पार करने में मदद करते हैं.

10 इंटरचेंज
10 इंटरचेंज बनाए गए हैं, जिनसे आसानी से एक्सप्रेसवे पर चढ़ा-उतरा जा सकता है. ये हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, सहारनपुर जैसे शहरों से जुड़ाव देते हैं. यात्री बिना ज्यादा घूमे सीधे पहुंच सकेंगे.

12-14 फूड कोर्ट और वेजसाइड सुविधाएं
रास्ते में 12 से 14 जगहों पर वेजसाइड सुविधाएं (wayside amenities) बनाई गई हैं. यहां फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट, पार्किंग, स्वच्छ टॉयलेट, पीने का पानी और आराम की जगह मिलेगी. हर 25-30 किलोमीटर पर एक सुविधा केंद्र है.

सर्विस रोड और एंट्री-एग्जिट पॉइंट
76 किलोमीटर लंबी सर्विस रोड बनाई गई है. जहां 16 एंट्री-एग्जिट पॉइंट हैं, जिससे आस-पास के इलाकों के लोग आसानी से जुड़ सकें.

वाइल्डलाइफ कॉरिडोर और जानवरों के लिए अंडरपास
एशिया का सबसे लंबा 12 किलोमीटर ऊंचा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है. दो 200 मीटर लंबे हाथी अंडरपास और 6-8 अन्य पशुओं के लिए अंडरपास बनाए गए हैं. राजाजी नेशनल पार्क में जानवर बिना खतरे के आ-जा सकते हैं.

बड़े पुल और रेलवे ओवरब्रिज
10 बड़े पुल, 2-5 रेलवे ओवरब्रिज और कई छोटे पुल हैं. डाट काली मंदिर के पास 370 मीटर लंबी सुरंग भी बनाई गई है.

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग और पेट्रोल पंप
कई जगह EV चार्जिंग स्टेशन और पेट्रोल-डीजल पंप होंगे. पार्किंग में 10% जगह सिर्फ इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए रिजर्व है.

सुरक्षा और इमरजेंसी सुविधाएं
एक्सप्रेसवे पर इमरजेंसी लेन, फर्स्ट एड रूम, एटीएम, टायर एयर और PUC चेकिंग की व्यवस्था है. सोलर लाइटिंग की भी व्यवस्था है.

हाई स्पीड और आरामदायक ड्राइविंग
6 लेन वाले इस एक्सप्रेसवे पर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड लिमिट है.

पर्यटन, व्यापार और रोजगार को बढ़ावा
यह एक्सप्रेसवे उत्तराखंड के पर्यटन, कृषि और उद्योग को नई रफ्तार देगा. हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून जैसे शहरों में नए मॉल, होटल और लॉजिस्टिक हब बनने की उम्मीद है.

- Advertisement -

News of the Day