Friday, September 25, 2026
Home Blog Page 200

NATIONAL : ‘तुझे नींद लेने के 10 हजार नहीं मिलते…’, केबिन में चादर तानकर सोता मिला ATM गार्ड, पुलिस ASI ने जगाया और जड़ दिया थप्पड़

0

शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे से खाकी के रौब का एक वीडियो सामने आया है. बीती रात जब पुलिस की गश्ती टीम ATM की सुरक्षा जांचने निकली, तो नजारा कुछ ऐसा था कि ASI खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने सोते हुए गार्ड को एक थप्पड़ के साथ जगाया.शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे में बीती रात अजीब मामला सामने आया. मामला स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एटीएम का है, जहां रात के सन्नाटे में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाला गार्ड गहरी नींद में सो रहा था. गश्त पर निकले पुलिस अधिकारी ने यह देख थप्पड़ मारकर गार्ड को जगाया.

दरअसल, करैरा पुलिस की मोबाइल टीम नियमित गश्त पर थी. टीम जब कस्बे के मुख्य मार्ग स्थित SBI एटीएम के पास पहुंची, तो बाहर कोई हलचल नहीं दिखी. ASI शैलेंद्र सिंह चौहान ने जब साथ मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछा कि यहां कोई गार्ड तैनात है या नहीं, तो पुलिसकर्मियों ने बताया कि शायद वह अंदर केबिन में होगा.

जैसे ही शैलेंद्र सिंह एटीएम के भीतर गार्ड के केबिन में दाखिल हुए, उन्होंने देखा कि गार्ड चद्दर ओढ़कर गहरी नींद में सो रहा था. एटीएम पूरी तरह से खाली था और सुरक्षा के नाम पर पहरेदार ही लापता था. यह देख एएसआई का पारा चढ़ गया.एएसआई ने तत्काल गार्ड को उठाया और ड्यूटी में इस बड़ी लापरवाही के लिए उसे एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. उन्होंने गार्ड को फटकार लगाते हुए कहा, “तुझे 10000 रुपये सैलरी एटीएम की सुरक्षा की मिलती है, चद्दर ओढ़कर सोने की नहीं. यदि चोरी हो जाती तो कौन जिम्मेदार होता?”

ASI यहीं नहीं रुके, उन्होंने गार्ड की कुर्सी उठाई और उसे एटीएम के केबिन से बाहर सड़क के किनारे रख दिया. उन्होंने गार्ड को सख्त हिदायत दी कि वह बाहर बैठकर सुरक्षा करेगा. साथ ही चेतावनी भी दी कि “अगर अगली बार ऐसी गलती मिली तो मैं ठीक से सुधार दूंगा.”

NATIONAL : पेट्रोल पंप पर पहुंच खुद पर उड़ेला पेट्रोल, बाइक का इंजन खराब होने से भड़का था युवक

0

नोएडा में पेट्रोल पंप पर विवाद के दौरान एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की धमकी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे शांत कराया और बड़ा हादसा टाल दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस की सूझबूझ साफ नजर आ रही है.

उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पेट्रोल पंप पर नाराजगी में खुद पर पेट्रोल डाल लिया और आग लगाने की धमकी देने लगा. हालांकि, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक से लाइटर छीन लिया जिस से एक बड़ा हादसा टल गया.

बताया जा रहा है कि ये घटना 8 अप्रैल की है, जिसका एक वीडियो अब सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी युवक पर पानी की कैन डालकर उसे शांत करने की कोशिश कर रहा है. युवक की पहचान रवि के रूप में हुई है, जो निठारी का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार, घटना से दो-तीन दिन पहले रवि ने सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाया था. अगले ही दिन उसकी बाइक का इंजन खराब हो गया, जिससे वह काफी नाराज हो गया. petrol pump

गुस्से में रवि पेट्रोल पंप पहुंचा और वहां मौजूद लोगों से पेट्रोल के पैसे वापस मांगने लगा. जब कर्मचारियों ने पैसे लौटाने से इनकार किया, तो उसने गुस्से में पेट्रोल अपने ऊपर डाल लिया और आग लगाने की धमकी देने लगा.

वही इसकी सूचना मिलते ही पीआरवी 4803 की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई करते हुए युवक को शांत किया. पुलिसकर्मियों ने उस पर पानी डालकर खतरे को टाल दिया. इसके बाद पुलिस ने युवक को समझाया और पेट्रोल पंप संचालक से बातचीत भी कराई. पुलिस द्वारा समझाए जाने के बाद युवक रवि शांत हुआ और अपने घर लौट गया. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

PUNE : कोचिंग क्लास के ऑफिस बॉय ने किया छात्र का यौन शोषण, पॉक्सो एक्ट में आरोपी गिरफ्तार

0

8वीं क्लास का यह छात्र मार्केट यार्ड इलाके में स्थित एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में क्लास लेने जाता था. वह पिछले दो-तीन सालों से रोजाना इसी कोचिंग क्लास में जा रहा था.पुणे के एक प्राइवेट कोचिंग क्लास में 8वीं क्लास के छात्र के यौन शोषण का मामला सामने आया है. साथ ही पीड़ित के निजी पार्ट की तस्वीर भी खींची है. कोचिंग क्लास के ‘ऑफिस बॉय’ ने छात्र को स्टोर रूम में बहला-फुसलाकर बुलाया और उसका यौन उत्पीड़न किया. यह कोचिंग क्लास पुणे के मार्केट यार्ड इलाके में स्थित है.

पुलिस ने ऑफिस बॉय को गिरफ्तार कर लिया है, 35 साल के इस ऑफिस बॉय की पहचान विकास गायकवाड़ के तौर पर हुई है. छात्र के प्राइवेट पार्ट्स की तस्वीरें भी ली गईं. पुलिस ने आरोपी ऑफिस बॉय के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

8वीं क्लास का यह छात्र मार्केट यार्ड इलाके में स्थित एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में क्लास लेने जाता था. वह पिछले दो-तीन सालों से रोजाना इसी कोचिंग क्लास में जा रहा था. इस दौरान, ऑफिस बॉय ने 8वीं क्लास के इस छात्र को स्टोर रूम में ले जाकर उसके साथ गलत तरीके से शारीरिक संपर्क बनाना शुरू कर दिया.

ऑफिस बॉय ने छात्र के प्राइवेट पार्ट्स की तस्वीरें भी लीं. यह पूरी घटना होने के बाद, छात्र घर गया और अपने माता-पिता के सामने फूट-फूटकर रोने लगा. जब छात्र ने क्लास जाने से मना करना शुरू कर दिया, तो उसके पिता ने इस मामले की गहराई से जांच करने का फैसला किया.

पीड़ित के पितना ने पूछताछ करने के लिए कोचिंग इंस्टीट्यूट का दौरा किया. इसके बाद, छात्र ने खुद ही अपने माता-पिता को अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. ये घटनाएं जनवरी से ही हो रही थीं. मार्केट यार्ड पुलिस ने ऑफिस बॉय के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में अब आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

SIWAN : टावर पर चढ़कर युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, भाई की मौत पर न्याय के लिए DM को बुलाने की मांग

0

सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करीब एक गांव का युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया. बताया जा रहा है कि अपने भाई की मौत का न्याय मांगने के लिए डीएम को बुलाने की मांग की है.सीवान में शनिवार (11 अप्रैल) को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जब मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और अपने भाई की मौत का न्याय मांगने लगा. इस दौरान उसने डीएम को बुलाने की मांग की.

युवक की पहचान मोहद्दीपुर निवासी असलम मियां के पुत्र सैफ उर्फ लालू के रूप में हुई हैं. इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिला. एक तरफ युवक टावर पर चढ़कर विरोध जता रहा है तो वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण पोस्टर-बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

बताया जाता है कि 2 अगस्त 2025 को सैफ उर्फ लालू के छोटे भाई फैज अनवर अली उर्फ बिहारी की सीवान मंडल कारा में संदिग्ध परिस्थित में मौत हो गई थी. फैज अली को पुलिस ने 31 जुलाई की शाम चोरी के एक मामले में बेल टूटने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन 48 घंटे के अंदर ही उसकी मौत हो गई थी. जिसके बाद उस वक्त भी परिजनों ने काफी हंगामा किया था.

शनिवार (11 अप्रैल) की सुबह मृतक के भाई सैफ मोबाइल टावर पर चढ़ गया. वहीं उसके परिजन हाथों में ‘फैज अनवर को इंसाफ दो’ के बैनर लेकर प्रदर्शन करने लगे. इस बीच लोगों की भीड़ जुट गई. जिसके बाद मुफ्फसिल थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया.

परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि फैज अनवर उर्फ बिहारी की मौत को 8 महीने से ज्यादा हो गए लेकिन अभी तक उसके मौत मामले में इंसाफ नहीं मिला. परिजनों ने फैज की मौत को हत्या करार देते हुए इंसाफ की मांग कर रहे हैं.

परिजनों का कहना है कि जेल के अंदर फैज ने फांसी नहीं लगाई, बल्कि उसकी हत्या कर टांग दिया गया. अभी तक उसकी मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है. परिजनों का कहना है कि उसकी मौत को 8 महीने से ज्यादा हो गए, लेकिन अभी तक उसकी मौत मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई हैं.

GUJARAT : ‘तेरी वजह से मेरी बीवी छोड़ गई…’,दूसरी पत्नी की हत्या कर, झाड़ियों में फेंक दी लाश

0

मोरबी के टंकारा में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया. बेटे की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पहली पत्नी को लेकर चल रहे विवाद को घटना की वजह बताया जा रहा है, जांच जारी है.

गुजरात के मोरबी जिले के टंकारा क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया है. यहां एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी दूसरी पत्नी की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए झाड़ियों में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, घटना टंकारा के लजाई गांव के पास की है. आरोपी की पहचान संजय के रूप में हुई है, जिसने शकुबेन नाम की महिला से दूसरी शादी की थी. बताया जा रहा है कि दूसरी शादी के चलते संजय की पहली पत्नी गंगा उसे बच्चों के साथ छोड़कर जा चुकी थी, जिससे परिवार में लगातार तनाव बना हुआ था. इसी बात को लेकर संजय और शकुबेन के बीच अक्सर विवाद होता रहता था.

घटना वाली रात भी दोनों के बीच पहली पत्नी को लेकर कहासुनी हुई. संजय ने शकुबेन से कहा, ‘तुम्हारे कारण मेरी पहली पत्नी मुझे और मेरे बच्चों को छोड़कर चली गई है.’ विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर संजय ने शकुबेन के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर दिया. गंभीर चोट लगने के कारण शकुबेन की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी ने शव को छिपाने की योजना बनाई.

पुलिस के मुताबिक, अगले दिन संजय ने अपने बेटे साहिल को इस घटना की जानकारी दी और उसे साथ चलने के लिए कहा. इतना ही नहीं, उसने बेटे को धमकी भी दी कि अगर वह साथ नहीं गया तो उसे भी जान से मार देगा. हालांकि, साहिल डर के बावजूद पिता के साथ नहीं गया, लेकिन उसने दूर से पूरी घटना पर नजर रखी.

बाद में साहिल ने देखा कि उसका पिता रिक्शा में शव को लेकर लजाई गांव के पास भीमनाथ मंदिर के आगे बांध के पास पहुंचा और बबूल की झाड़ियों में फेंक दिया. इसके बाद साहिल ने हिम्मत जुटाकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस हरकत में आई.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही बेटे की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

SPORTS : विराट कोहली ने 2 शब्दों में लिखा वैभव सूर्यवंशी के लिए खास मैसेज, जीत लिया सभी का दिल

0

वैभव सूर्यवंशी ने RCB के खिलाफ 300 की स्ट्राइक रेट से 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली. मैच के बाद विराट कोहली ने उनके लिए एक खास मैसेज लिखा.

वैभव सूर्यवंशी की तारीफ चारों तरफ हो रही है, वह दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों के सामने भी पहली गेंद से प्रहार करने लग जाते हैं. इस बल्लेबाज को देखकर लगता है मानों 15 साल उनकी उम्र नहीं बल्कि उनका अनुभव है. विराट कोहली को भी वैभव का स्टाइल पसंद आया, उन्होंने 2 शब्दों में उनके लिए एक खास मैसेज लिखा.

विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों में शुमार है, जबकि वैभव कुछ दिन पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के योग्य (उम्र के हिसाब से) हुए हैं. लेकिन अंडर-19 और IPL में वह अपनी छाप छोड़ चुके हैं. शुक्रवार को IPL 2026 में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली. 300 की स्ट्राइक रेट से खेली इस पारी में उन्होंने 7 छक्के और 8 चौके जड़े. राजस्थान रॉयल्स ने 202 के लक्ष्य को 18 ओवरों में हासिल कर 6 विकेट से आसान जीत दर्ज की.

वैभव सूर्यवंशी की पारी देखकर विराट कोहली भी प्रभावित हुए. बता दें कि वैभव का कैच कोहली ने ही पकड़ा था, जो बहुत आसान कैच नहीं था. राजस्थान ने 6 विकेट से इस मैच को जीत लिया, जिसके बाद कोहली ने वैभव की कैप पर एक खास मैसेज लिखा. कोहली ने लिखा, “डियर वैभव, वेल डन.” राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस कैप का वीडियो शेयर किया.

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में 16 मैच हो चुके हैं. आज डबल हेडर में पहला मैच पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद है. शाम को होने वाला आज का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच है. 16 मैचों के बाद अभी ऑरेंज कैप वैभव सूर्यवंशी के पास है. उन्होंने 4 मैचों में 200 रन बना लिए हैं. दूसरे स्थान पर 183 रनों के साथ यशस्वी जायसवाल है.

BIHAR : शादियों में घरेलू सिलेंडर के इस्तेमाल पर रोक, कार्ड के साथ SDO को सूचना देना है जरूरी

पश्चिम एशिया में जारी तेल एवं प्राकृतिक गैस संकट को देखते हुए बिहार सरकार ने शादी के सीजन में गैस सिलेंडर के इस्तेमाल को लेकर एक अहम फैसला लिया है. सरकार ने अब शादियों और अन्य वैवाहिक कार्यक्रमों में घरेलू एलपीजी के उपयोग पर पूरी तरह से सख्ती बरतने का निर्णय लिया है. राज्य के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि शादियों और दूसरे कार्यक्रमों में घरेलू एलपीजी के इस्तेमाल पर कड़ी नजर रखी जाएगी.

​सरकार द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार अब वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए केवल कमर्शियल (वाणिज्यिक) गैस सिलेंडर का ही उपयोग किया जा सकेगा. विभाग ने पाया है कि शादी-ब्याह के आयोजनों में लोग अक्सर घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बाजार में गैस की किल्लत बढ़ सकती है. नई व्यवस्था के तहत अब शादी वाले घरों को गैस के लिए विशेष प्रक्रिया का पालन करना होगा. ​ जिस घर में शादी है, उन्हें अपने क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) को एक आवेदन देना होगा. आवेदन के साथ शादी का निमंत्रण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है. आवेदन में स्पष्ट रूप से बताना होगा कि कार्यक्रम में कितने मेहमान शामिल होंगे और उन्हें कितने कमर्शियल सिलेंडरों की आवश्यकता पड़ेगी.

सरकार ने केवल मेजबानों पर ही नहीं, बल्कि कैटरर्स पर भी नकेल कसी है. अब सभी रसोइयों और कैटरर्स को कमर्शियल गैस के उपयोग के लिए अपना पंजीकरण कराना होगा. तेल कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वे अगले 5 से 7 दिनों के भीतर इन कैटरर्स का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें. आपके द्वारा किए गए आवेदन का अनुमंडल पदाधिकारी मेहमानों की संख्या का आकलन करेंगे. इसके बाद संबंधित तेल कंपनियों को निर्देश दिया जाएगा कि वे उस परिवार या कैटरर को मांग के अनुसार और स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर आनुपातिक रूप से कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित करें.

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विशेष सचिव उपेंद्र कुमार द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि ​”पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है और आगे भी यह स्थिति बनी रह सकती है. घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने और आम उपभोक्ताओं को किल्लत से बचाने के लिए वैवाहिक कार्यों हेतु कमर्शियल गैस का उपयोग अनिवार्य किया गया है.”

प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि शादियों के लिए आवंटित की गई कमर्शियल गैस का उपयोग केवल उसी विशेष कार्यक्रम के लिए किया जाएगा. यदि घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते हुए कोई पाया जाता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है. ऐसे में अगर आपके घर में भी शहनाई बजने वाली है, तो समय रहते अपने नजदीकी अनुमंडल कार्यालय में आवेदन कर दें, ताकि आखिरी वक्त पर हलवाई को बगैर गैस के न बैठना पड़े.

BUSINESS : 1Ok ट्रांजेक्शन वाले RBI के नियम से घबराएं नहीं, इस ट्रिक से पलक झपकते ही होगा बड़े से बड़ा भुगतान

RBI के नए नियम में 10 हजार ट्रांजैक्शन पर 1 घंटे का Time lag होगा, लेकिन व्हाइटलिस्टिंग से भरोसेमंद लोगों को तुरंत पेमेंट किया जा सकेगा. जानिए इसके बारे में.

भारतीय रिजर्व बैंक RBI के जारी नए भुगतान नियमों को लेकर लोगों के बीच चर्चा चल रही है. खासतौर पर 10 हजार से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर लगने वाले 1 घंटे के Time lag को लेकर कई लोग चिंतित हैं. हालांकि, इस पूरे सिस्टम में एक बेहद उपयोगी फीचर “व्हाइटलिस्टिंग (Whitelisting)” शामिल किया गया है, जो इसे और भी ज्यादा आसान बनाता है.

अब जानते हैं कि आखिरकार व्हाइटलिस्टिंग होता क्या है तो व्हाइटलिस्टिंग एक तरह की पक्की लिस्ट होती है, जिसमें आप अपने उन कॉन्टैक्ट्स या खातों को जोड़ सकते हैं, जिन्हें आप अक्सर पैसे भेजते हैं. इसमें परिवार के लोग, दोस्त और बिजली-पानी जैसे जरूरी बिल पेमेंट के प्राप्तकर्ता शामिल हो सकते हैं. अगर कोई पेमेंट व्हाइटलिस्टेड व्यक्ति को किया जा रहा है तो उस पर 10 हजार से ज्यादा की रकम होने के बाद भी 1 घंटे की देरी लागू नहीं की जाएगी और आपका पैसा उस व्यक्ति के पास तुरंत ट्रांसफर हो जाएगा. RBI के इस फीचर से काफी लोगों के दिक्कत का हल निकल गया है.

बता दें कि व्हाइटलिस्टिंग की प्रक्रिया पूरी तरह से ग्राहक की सहमति पर आधारित होती है.यूजर अपने बैंक ऐप या डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए से यह तय कर सकता है कि किसे इस सूरक्षित लिस्ट में शामिल करना है. साथ ही बैंक भी यह चयन पूरी तरह से ग्राहक की अनुमति से किया गया है. इस फीचर की सबसे बड़ी जरूरत तब महसूस होती है जब किसी आपात स्थिति में तुरंत पैसे भेजने की आवश्यकता होती है, जैसे मडिकल इमरजेंसी या स्कूल फीस का भुगतान. ऐसे समय में व्हाइटलिस्टिंग के जरिए भुगतान बिना किसी देरी के पूरा हो जाता है.

RAJKOT : ‘शादी के लिए कोई बेटी नहीं देगा…’ मच्छरों के आतंक से परेशान हुआ ये गांव

0

राजकोट के एक गांव में इस वक्त मच्छर आतंक का पर्याय बन चुके हैं. शाम होते ही झुंड के झुंड मच्छर गांव में आ जाते हैं, जिसकी वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो गांव में कोई शादी भी नहीं करेगा.

राजकोट का वेजा गांव इस समय एक ऐसी अजीब और गंभीर समस्या का सामना कर रहा है, जिसे सुनकर प्रशासन की आंखें खुल जानी चाहिए. गांव में मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि अब रात के समय लोगों का गांव में रहना मुश्किल हो गया है. वेजा गांव से गुजरने वाली नदी में जलकुंभी का साम्राज्य इतना फैल गया है कि पूरी नदी में सिर्फ जलकुंभी ही दिखाई देती है. इस जलकुंभी के फैलने का मुख्य कारण गंदा और प्रदूषित पानी है

यह जलकुंभी मच्छरों के पनपने के लिए बेहद अनुकूल है, जिससे बड़ी संख्या में मच्छर पैदा हो रहे हैं. दिन के समय ये मच्छर जलकुंभी में रहते हैं और रात होते ही बाहर निकलकर गांव में घुस जाते हैं. मच्छरों की संख्या करोड़ों में होगी, ऐसा कहना भी अतिशयोक्ति नहीं होगी, क्योंकि झुंड के झुंड गांव में आ जाते हैं.

स्थानीय लोगों के अनुसार अगर कोई मेहमान या रिश्तेदार गांव में आता है तो वह शाम होते ही वापस चला जाता है, क्योंकि बाहरी लोगों के लिए इन मच्छरों के बीच रात बिताना असंभव है. मच्छर इतनी बड़ी संख्या में होते हैं कि गांव की सड़कों पर निकलने पर मुंह, नाक और कान में भी घुस जाते हैं. इस स्थिति के कारण ग्रामीण बेहद लाचार महसूस कर रहे हैं.

ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण यहां पशुओं की संख्या भी अधिक है. ग्रामीणों को अपने पशुओं को मच्छरों से बचाने के लिए उन्हें मच्छरदानी में रखना पड़ रहा है. इसके लिए उन्होंने बड़ी-बड़ी मच्छरदानियां तैयार की हैं. ग्रामीणों का दावा है कि मच्छरों के काटने से पशु बीमार पड़ जाते हैं और दूध देना भी बंद कर देते हैं.

इस गांव की भौगोलिक स्थिति भी ऐसी है कि आधा गांव राजकोट महानगर निगम के अंतर्गत आता है, जबकि आधा गांव RUDA (राजकोट अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी) के तहत आता है. उपसरपंच ने बताया कि उन्होंने दोनों जगहों पर शिकायत की, लेकिन दोनों संस्थाएं एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रही हैं. उपसरपंच ने यह भी दावा किया कि यदि ऐसी ही स्थिति बनी रही तो गांव के युवाओं को शादी के लिए कोई लड़की नहीं मिलेगी.

इस मुद्दे पर राजकोट महानगर निगम के कमिश्नर से आजतक संवाददाता ने बातचीत की. चुनाव के चलते उन्होंने ऑन कैमरा कोई घोषणा करने से इनकार किया, लेकिन समस्या के समाधान के लिए एक्शन प्लान बताया. उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर समस्या है.

जलकुंभी इतनी तेजी से फैलती है कि मशीन से हटाने के बाद भी कुछ ही दिनों में फिर फैल जाती है. इसलिए राजकोट महानगर पालिका ने लखनऊ म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन से संपर्क किया है, क्योंकि उन्होंने गोमती नदी से इस समस्या को सफलतापूर्वक हटाया है. वहां ट्रैश अरेस्टर तकनीक से जलकुंभी को हटाने में सफलता मिली है. अब राजकोट में भी चुनाव के बाद इसी तकनीक का उपयोग कर जलकुंभी की समस्या को दूर किया जाएगा.

NATIONAL : ‘वो बोल न सकी पर सच चुप न रहा…’, महिला जज ने फैसले में कविता लिखकर बयां किया मूक-बधिर पीड़िता का दर्द, दरिंदे को सुनाई उम्रकैद

0

राजस्थान के टोंक जिले की एससी-एसटी कोर्ट की विशिष्ट न्यायाधीश आरती माहेश्वरी ने मानवता को शर्मसार करने वाले एक दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त को उम्रकैद की सजा सुनाई है. न्यायाधीश आरती माहेश्वरी ने यह सजा अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट में पेश किए गए 16 गवाहों, 33 दस्तावेजों और 5 आर्टिकल के आधार पर सुनाई है.दुष्कर्मी रामलाल डिग्गी थाना क्षेत्र के भवानीपुरा का रहने वाला है, जिसे अब अपनी पूरी जिंदगी जेल की सलाखों के पीछे ही गुजारनी पड़ेगी. रामलाल पर दो अलग-अलग धाराओं में 1 लाख 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है. साथ ही पीड़िता को पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत राशि दिए जाने के आदेश भी दिए गए हैं.

रामलाल नामक 55 वर्षीय अधेड़ ने झिराना थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया था. वह युवती न सिर्फ मानसिक रूप से विमंदित और चलने-फिरने में असमर्थ थी, बल्कि मूक-बधिर भी थी.

रामलाल ने युवती को अकेला पाकर यह शर्मनाक घटना को अंजाम दिया. तभी पीड़िता की बहन और मां घर आ गईं. उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए और दुष्कर्मी रामलाल को वहीं पकड़ लिया गया. उसकी पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड और पैन कार्ड से हुई. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के मकान से कुछ दूरी पर रामलाल को बरामद किया था.

गौरतलब है कि दुष्कर्मी रामलाल ईंट भट्ठों पर कमीशन एजेंट था और पीड़िता के मकान के निर्माण का काम चल रहा था. वारदात के दिन परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे और उसने इन्हीं हालातों का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया था.पीड़िता को गवाही के लिए व्हीलचेयर पर लाया गया था-पीड़िता की शारीरिक अक्षमता को देखते हुए मामले की सुनवाई के दौरान माता-पिता द्वारा उसे व्हीलचेयर पर ही कोर्ट में लाया गया था. पीड़िता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने वाली उसकी मां ने न्यायाधीश के समक्ष अपनी गवाही दर्ज कराई थी.

न्यायाधीश आरती माहेश्वरी ने केवल कानूनी फैसला ही नहीं सुनाया, बल्कि पीड़िता के दर्द को समझते हुए फैसले के अंत में एक 12 लाइनों की मार्मिक कविता भी पढ़ी:

“वो बोल ना सकी पर सच चुप न रहा,
खामोशी ने भी अपराधी को पहचाना
नजरों की भाषा में सच उजागर हुआ,
हर संकेत ने अपराध को बेनकाब किया
आई फिर एक रोशनी, बहिन बनी आधार;
थामा उसका हाथ जब, टूटा सारा अंधकार
मौन सही पर हार नहीं, रूह रही मजबूत;
हर अन्याय के सामने, सच रहता है अटूट
न्याय की राह जगानी है, हर आवाज सुनवानी है;
अब वक्त है आवाज उठाने का, हर खामोश को न्याय दिलाने का.”

- Advertisement -

News of the Day