Friday, April 24, 2026
Home Blog Page 233

ENTERTAINMENT : ‘जया बच्चन जैसे गुस्सैल हैं सनी देओल’, पैप्स को दी थी गाली, नाराज हुआ फोटोग्राफर, कहा- अंदरूनी मसले…

धर्मेंद्र के निधन से पहले सनी देओल और पैपराजी के बीच हुए विवाद पर फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सनी देओल और जया बच्चन को गुस्सैल स्वभाव को एक जैसा बताया और कहा कि वो चाहते तो कॉल करके कह सकते थे, लेकिन उन्होंने गाली दे डाली, जो कि गलत था.

धर्मेंद्र के निधन से कुछ दिन पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उनके बड़े बेटे सनी देओल अपने जुहू वाले घर के अंदर की गतिविधियां रिकॉर्ड कर रहे पैपराजी पर हाथ जोड़कर गुस्सा करते दिखे थे. सनी ने गाली देते हुए कहा था- आपके घर में मां-बाप, बच्चे हैं? शर्म नहीं आती? वीडियो बना रहे हो. इस वीडियो के बाद फिल्म इंडस्ट्री के लोगों समेत कई जगह से सनी को आलोचना झेलनी पड़ी.

अब इस पूरे मामले पर सीनियर पैपराजी वरिंदर चावला ने रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा- मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं. सनी पाजी भी जया बच्चन की तरह गुस्सैल इंसान हैं. उनका स्वभाव ही ऐसा है. उन्होंने आगे कहा-आपके घर में मां-बाप, बच्चे हैं? शर्म नहीं आती? वीडियो बना रहे हो. इस वीडियो के बाद फिल्म इंडस्ट्री के लोगों समेत कई जगह से सनी को आलोचना झेलनी पड़ी.

अब इस पूरे मामले पर सीनियर पैपराजी वरिंदर चावला ने रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा- मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं. सनी पाजी भी जया बच्चन की तरह गुस्सैल इंसान हैं. उनका स्वभाव ही ऐसा है. उन्होंने आगे कहा- धर्मेंद्र जी को चाहने वाले देश में बहुत लोग हैं. पैपराजी उनके घर से कम से कम 20–30 फीट दूर थे. वो सिर्फ अपना काम कर रहे थे. वो दर्शकों को दिखाना चाहते थे कि धर्मेंद्र जैसे इतने प्यारे इंसान से मिलने कितने बॉलीवुड सेलेब्रिटी आ रहे हैं और उनके लिए कितना प्यार और सम्मान है, ऐसा पहली बार नहीं हो रहा था, हम ये काम सालों से करते आ रहे हैं.

सनी देओल का गुस्सा एक और वजह से भी था. धर्मेंद्र के अस्पताल के बिस्तर के पास परिवार के रोने का एक वीडियो, जो कथित तौर पर किसी स्टाफ मेंबर ने लीक कर दिया था. इस पर वरिंदर चावला ने कहा- धर्मेंद्र जी का अस्पताल वाला वीडियो लीक होना हमारी गलती नहीं थी. आपके अंदरूनी मसले जो भी हों, उसका गुस्सा हम पर क्यों निकालते हैं? हर कोई अपनी भड़ास हम पर ही निकाल देता है.

चावला ने ये भी कहा कि अगर सनी उस वक्त बहुत परेशान थे और उन्हें प्राइवेसी चाहिए थी, तो बिना गाली-गलौज के भी बात कही जा सकती थी. उन्होंने कहा- वही बात आप गाली बोले बिना भी बोल सकते थे. आपकी PR टीम हमसे संपर्क में रहती है, है ना? धर्मेंद्र जी की सेहत को लेकर जो फैमिली का बयान आया था, वो हमने ही पोस्ट किया था, मैंने खुद किया था. आप अपनी PR के जरिए बस ये कह देते कि आप भावनात्मक रूप से ठीक नहीं हैं और थोड़ी निजता चाहते हैं, तो हम पीछे हट जाते. ऐसा कब नहीं हुआ है?”

वरिंदर चावला ने बताया कि सनी का वीडियो देखने से पहले ही उन्होंने फिल्ममेकर करण जौहर की इंस्टाग्राम स्टोरी देख ली थी, जिसमें करण ने मीडिया से थोड़ा संयम बरतने की बात कही थी. चावला ने कहा- मैंने तुरंत अपनी टीम को फोन करके कहा कि अब धर्मेंद्र जी के घर मत जाना, उन्हें प्राइवेसी दो. मैंने खुद भी इंस्टाग्राम स्टोरी में ये बात डाली. उसके बाद मेरी टीम वहां नहीं गई, जब तक धर्मेंद्र जी के निधन की खबर नहीं आई.

NATIONAL : 82 साल के बुजुर्ग से ऑनलाइन ठग लिए 7 करोड़… तीन हफ्ते तक रखा डिजिटल अरेस्ट

0

अहमदाबाद में 82 साल के बुजुर्ग को साइबर ठगों ने निशाना बनाकर 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली. जब तक ये मामला पुलिस तक पहुंचा, तब तक पैसे ठगों तक पहुंच चुके थे, पुलिस सिर्फ 10 लाख रुपये ही रोक सकी. दरअसल, ठगों ने बुजुर्ग को वीडियो कॉल किया था, जिसके बाद फर्जी अफसरों की धमकियां और अश्लील वीडियो के नाम पर उन्हें तीन हफ्तों तक डराया-धमकाया गया.

ऑनलाइन करोड़ों रुपये ठग लिए जाने की ये कहानी अहमदाबाद की है. 82 साल के बुजुर्ग को जालसाजों ने तीन सप्ताह तक डिजिटल अरेस्ट रखा और डरा-धमकाकर 7.12 करोड़ ट्रांसफर करवा लिए. इस मामले में अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने 12 आरोपियों को अरेस्ट किया है, जिनका कनेक्शन इंटरनेशनल साइबर गैंग से है, जिसकी कमान कंबोडिया से चाइनीज मूल के ठगों के पास थी.

साइबर क्राइम की ये कहानी 4 दिसंबर से शुरू हुई, जब बुजुर्ग के पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को ट्राई (TRI) का अधिकारी बताते हुए धमकाया और दावा किया कि बुजुर्ग के आधार कार्ड का इस्तेमाल कर मशहूर हस्तियों को अश्लील वीडियो भेजे गए हैं और उनके खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई गई है. इसके बाद जालसाजों ने बुजुर्ग से संपर्क बनाए रखने के लिए अन्य ठगों को मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनाकर वीडियो कॉल करने के लिए लगाया.

जालसाजों ने बुजुर्ग को डराने के लिए 2 करोड़ रुपये के फर्जी लेनदेन का सबूत दिखाया और कहा कि उनका नाम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नरेश गोयल से जुड़ा है. इसके बाद बुजुर्ग को वॉट्सएप वीडियो कॉल के जरिए एक नकली ऑनलाइन कोर्ट दिखाई गई, जहां एक व्यक्ति जज बनकर बैठा दिख रहा था. बुजुर्ग को 24 घंटे तक कॉल पर रहने को कहा गया और डिजिटल अरेस्ट करने की बात कही गई.

साथ ही ठगों ने बुजुर्ग को फर्जी लेटर और वारंट भेजकर सीबीआई, आरबीआई, ईडी और इंटरपोल के LOGO का इस्तेमाल किया और जेल व मानहानि की धमकी दी. इसके बाद 16 से 26 दिसंबर के बीच उन्होंने बुजुर्ग से उनके बैंक खातों, संपत्तियों और डीमैट खातों की जानकारी हासिल कर ली. जालसाजों ने बुजुर्ग को यह विश्वास दिलाया कि वेरिफिकेशन के बाद पैसे वापस कर दिए जाएंगे. इसी झूठे भरोसे में बुजुर्ग ने आरटीजीएस और चेक के जरिए 7.12 करोड़ रुपये जालसाजों के खाते में ट्रांसफर कर दिए.

साइबर क्राइम की जांच में सामने आया कि यह गैंग कंबोडिया से संचालित हो रहा था. इसके पीछे चाइनीज साइबर गैंग का हाथ था. अहमदाबाद और सूरत में रहने वाले 12 गिरफ्तार आरोपियों ने अपने बैंक खातों का इस्तेमाल कमीशन लेने और फंड ट्रांसफर के लिए किया. पुलिस ने जांच के दौरान 238 म्यूल यानी किराए के बैंक खातों के बारे में जानकारी जुटाई. ठगी से मिलने वाली राशि को टेलीग्राम चैनलों के जरिए USDT (क्रिप्टोकरेंसी) में बदलकर विदेश भेजा गया.

पुलिस ने आरोपियों के पास से 16 मोबाइल और कैश जब्त किया है. पीड़ित बुजुर्ग ने पुलिस से तीन हफ्ते बाद शिकायत की, तब तक जालसाज पैसे ट्रांसफर कर चुके थे. केवल 10 लाख रुपये ही पुलिस रोक सकी. अहमदाबाद साइबर क्राइम ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

BHAKTI : 14 या 15 जनवरी कब है मकर संक्रांति? जानें सही तारीख और दान-स्नान का शुभ मुहूर्त

0

मकर संक्रांति सूर्य के धनु से मकर राशि में प्रवेश और उत्तरायण की शुरुआत का पर्व है. इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व बताया गया है. इस वर्ष मकर संक्रांति की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति है. कोई 14 जनवरी तो कोई 15 जनवरी बता रहा है. आइए जानते हैं कि इसकी सही तिथि क्या है.

सूर्य जब धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन सूर्य देव उत्तरायण के हो जाते हैं. कहते हैं मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी में आस्था की डुबकी लगाने और दान-धर्म के कार्य करने से बहुत लाभ मिलता है. इस दिन किए गए दान-स्नान का महत्व कई गुना अधिक होता है. हालांकि इस साल मकर संक्रांति के पर्व की तिथि को लेकर लोगों में बहुत कन्फ्यूजन है. कोई 14 जनवरी तो कोई 15 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार बता रहा है. आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति की सही तिथि क्या है.

ऐसा कहा जाता है कि मकर संक्रांति से देवताओं के दिन का आरंभ हो जाते हैं. इसी दिन से विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों पर लगी रोक भी समाप्त हो जाती है. मकर संक्रांति की तिथि पुण्यकाल के हिसाब से देखी जाती है. और इस बार मकर संक्रांति का पुण्यकाल 14 जनवरी को सुबह 8 बजकर 42 मिनट से शुरू होने वाला है. जबकि महापुण्यकाल सुबह 8 बजकर 40 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 4 मिनट तक रहेगा. इस दिन गंगा स्नान का शुभ समय सुबह 9 बजकर 3 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक रहने वाला है.

मकर संक्रांति पर सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. इस दिन सूर्योदय से पहले या शुभ मुहूर्त में पानी में गंगाजल और काले तिल मिलाकर स्नान करें. इसके बाद तांबे के पात्र में जल, लाल पुष्प, अक्षत और तिल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें. इस दौरान ‘ॐ सूर्याय नमः’ या ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का जप करें. इसके बाद गरीबों को सामर्थ्य के अनुसार खाने की चीजें जैसे कि काले तिल, गुड़, चावल, वस्त्र या धन का दान करें.

मकर संक्रांति के दिन पितरों के निमित्त तर्पण करना भी उत्तम माना गया है. इस दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ कर सूर्य देव की उपासना करें. सात्विक और शुद्ध आहार ग्रहण करें.

मकर संक्रांति की शुभ तिथि पर मांस, मदिरा और तामसिक भोजन से परहेज करें. वाद-विवाद, झगड़ा या अनैतिक व्यवहार से बचें. क्रोध न करें. अपनी वाणी, व्यवहार से किसी का दिल न दुखाएं. दरवाजे पर आए किसी भी व्यक्ति का अपमान न करें. संभव हो तो उन्हें खाली हाथ न भेजें.

GUJARAT : लिगेसी वेस्ट मुक्त गुजरात’ की दिशा में बढ़ते कदम, अब तक 273.33 लाख मीट्रिक टन पुराने कूड़े का निस्तारण

0

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में राज्य में शहरीकरण को एक नई दिशा दी थी। उन्होंने गुजरात में योजनाबद्ध शहरी विकास, मजबूत नगर पालिका व्यवस्था और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूत आधारशिला रखी थी। आज मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात सरकार ‘शहरीकरण समस्या नहीं, बल्कि अवसर’ के मंत्र के साथ शहरों को ग्रीन, क्लीन और रहने लायक बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। जब बात शहरीकरण की हो, तब स्वच्छता, आधुनिक और टिकाऊ ढांचागत सुविधा के अलावा लिगेसी वेस्ट यानी वर्षों पुराने कूड़े का निस्तारण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। लिगेसी वेस्ट निस्तारण के व्यापक अभियान के परिणामस्वरूप गुजरात वर्षों पुराने कूड़े के निस्तारण के मामले में बड़े राज्यों की श्रेणी में शीर्ष प्रदर्शन करने वाला राज्य बन गया है।

मार्च 2026 तक राज्य के शहरों में 100% लिगेसी वेस्ट निस्तारण का लक्ष्य
गुजरात के शहरी क्षेत्रों में कुल 304.09 लाख मीट्रिक टन लिगेसी वेस्ट की पहचान की गई है, जिसमें से अब तक 273.33 लाख मीट्रिक टन कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निपटान किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि गुजरात सरकार ने मार्च 2026 तक राज्य के शहरों में 100% लिगेसी वेस्ट रिमेडिएशन का लक्ष्य निर्धारित किया है।

लिगेसी वेस्ट मैनेजमेंट : शहरी विकास का महत्वपूर्ण मानदंड
गुजरात सरकार के शहरी विकास विभाग ने शहरों में स्वच्छता, आधुनिक और टिकाऊ ढांगागत सुविधाओं और नागरिकों के ईज ऑफ लिविंग यानी जीवन जीने की सुगमता को बढ़ाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है, जिसके परिणामस्वरूप राज्य ने शहरी विकास के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई है। उल्लेखनीय बात यह है कि गुजरात वर्षों से डम्प साइटों में जमा हुए कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के मामले में भी बड़े राज्यों की श्रेणी में सबसे आगे है। लिगेसी वेस्ट मैनेजमेंट शहरी विकास के लिए अत्यंत आवश्यक मापदंड है। वर्षों से डम्प साइटों में जमा हुए कूड़े के निपटान से प्रदूषण और स्वास्थ्य का खतरा कम होता है। साथ ही, खाली हुई भूमि विकास कार्यों को बढ़ावा देने और ग्रीन स्पेस बढ़ाने के लिए उपयोगी सिद्ध होती है।

लिगेसी वेस्ट के निपटान से 902 एकड़ भूमि खाली हुई, मीथेन उत्सर्जन में आई उल्लेखनीय कमी
राज्य के महानगर पालिका और नगर पालिका क्षेत्रों में डम्प साइटों के साफ होने से बड़े पैमाने पर भूमि खाली हुई है। राज्य सरकार ने लिगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए जो प्रयास शुरू किए हैं, उसके परिणामस्वरूप लगभग 902 एकड़ भूमि खाली हुई है। इस जमीन का उपयोग प्रोसेसिंग प्लांट बनाने के काम के लिए किया गया है। इसके अलावा, अहमदाबाद की बोपल-घूमा डम्प साइट तथा राजकोट की नाकरावाड़ी डम्प साइट को साफ करके मियावाकी वन बनाए गए हैं। डम्प साइटों के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण से मीथेन गैस के उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आई है तथा डम्प साइटों पर कूड़े में आग लगने की घटनाओं से संबंधित समस्याओं का प्रभावी रूप से समाधान हुआ है।

लिगेसी वेस्ट के निस्तारण से स्वच्छता और शहरी विकास को मिली एक नई दिशा
गुजरात सरकार शहरों में वर्षों से जमा कूड़ों के वैज्ञानिक तरीके से निपटान के जरिए पर्यावरण संरक्षण, सार्वजनिक स्वास्थ्य और शहरी विकास को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। राज्य सरकार ने निर्मल गुजरात 2.0 योजना के अंतर्गत शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के लिए लिगेसी वेस्ट के वैज्ञानिक तरीके से निपटान के लिए 75 करोड़ रुपए का विशेष फंड आवंटित किया है। यह योजना स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अनुरूप है और ‘कूड़ा मुक्त शहरों’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में कार्यरत है। लिगेसी वेस्ट मैनेजमेंट के माध्यम से शहरों को और भी स्वच्छ, स्वस्थ और टिकाऊ बनाने की दिशा में गुजरात देश के अन्य राज्यों के लिए एक मिसाल बन रहा है।
………….

NATIONAL : कलेक्टर ने धान खरीदी के मद्देनजर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधकों एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटर की ली बैठक

0


राजनांदगांव कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी के मद्देनजर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधकों एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटर की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में वास्तविक किसानों की उपज की ही खरीदी करना है। इसमें किसी प्रकार की गलती नहीं होनी चाहिए। किसानों को धान उपार्जन केन्द्रों में धान की बिक्री में दिक्कत नहीं होनी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान होना चाहिए। उन्होंने सभी को सजगता के साथ ईमानदारी से कार्य करने को कहा। कलेक्टर ने अवैध धान खपाने का प्रयास करने वाले कोचियों एवं बिचौलियों पर निडर होकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अंतर्राज्यीय सीमाओं पर अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए लगातार मानिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी किसान को कोचियों एवं बिचौलियों की जानकारी मिलने पर फोन के माध्यम से सूचित कर सकते हैं। उनकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में भौतिक सत्यापन का कार्य सावधानी के साथ करने कहा। किसी भी प्रकार से बदलाव या अन्य कार्य करने पर पंचनामा अनिवार्य रूप से बनाने के निर्देश दिए और इसकी सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को देने के लिए कहा। उन्होंने स्टेकिंग के कार्य को अच्छे से कराने कहा। जिससे भौतिक सत्यापन सही तरीके से हो सके। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव प्रारंभ हो गया है।


कलेक्टर ने सभी आरएईओ और पटवारियों से कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि एवं आशंका होने पर तत्काल सूचना दें। उन्होंने लगातार फील्ड का निरीक्षण करने कहा। जिससे उन्हें वस्तुस्थिति की जानकारी रहेगी। उन्होंने सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। धान की एन्ट्री, भौतिक सत्यापन एवं निरीक्षण के कार्य लगातार करते रहे। उन्होंने सभी अधिकारयों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा ने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में सतत निरीक्षण करें, ताकि सही तरीके से स्टेकिंग एवं अन्य कार्य हो सकें। उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल अंतर्गत ऐसे किसान जो छूट गए है, उन्हे शीघ्र जोडऩे के लिए कहा। खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी ने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी कार्य बंद नहीं होनी चाहिए। किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सूचित करने कहा। इस दौरान ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति के प्रबंधकों एवं ऑपरेटर को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर, डीएमओ श्रीमती हीना खान, सहायक खाद्य अधिकारी द्रोण कामड़े एवं अन्य अधिकारी तथा सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव

NATIONAL : मंगेतर को ‘बर्थडे विश’ करने पर खूनी संघर्ष; घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला, लालबाग पुलिस ने 2 आदतन अपराधियों को भेजा जेल

0

राजनांदगांव। 3 जनवरी जिले के लालबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेण्ड्री में मंगेतर को जन्मदिन की बधाई देने की बात पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस मामले में पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने एक युवक के घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार (कटारी) से हमला कर दिया। लालबाग पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पेण्ड्री निवासी प्रार्थी टुकेश उर्फ बाबू की मंगेतर को आरोपी देवीलाल साहू ने जन्मदिन की बधाई दी थी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले विवाद हुआ था, लेकिन आपसी रजामंदी से समझौता हो गया था।
मामला तब बिगड़ गया जब 1 जनवरी की शाम करीब 7 बजे प्रार्थी टुकेश अपने घर के बाहर आग ताप रहा था। उसी समय आरोपी सुनील मरकाम उर्फ टिर्रू, देवीलाल साहू अपने साथी कमरान और बबलू के साथ वहां आ धमके। आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी और घर के अंदर घुसकर टुकेश पर बांस के डंडे से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने धारदार चाकूनुमा कटारी दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना की शिकायत मिलते ही एसपी सुश्री अंकिता शर्मा और सीएसपी वैशाली जैन के मार्गदर्शन में लालबाग थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू ने तत्काल एक टीम गठित की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तत्परता से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी देवीलाल साहू (21) और सुनील मरकाम (28) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार कटारी और बांस का डंडा जब्त कर लिया है। जांच में पता चला है कि पकड़े गए दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ लालबाग थाने में पहले भी चोरी और मारपीट के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5), 333 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले में संलिप्त दो अन्य फरार आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

NATIONAL : जिले में जैविक खेती की ओर किसानों का बढ़ा रूझान

0

राजनांदगांव जिले में जैविक खेती की ओर किसानों का रूझान बढ़ रहा है। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन से किसानों को प्रोत्साहन मिला है। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत वर्ष 2025 में राजनांदगांव विकासखंड के 150 हेक्टेयर क्षेत्र में कलस्टर तैयार कर कृषकों को रसायन मुक्त खेती करने की दिशा में प्रेरित हुए। मिशन के तहत ग्राम मोखला के प्रगति महिला स्वसहायता समूह के कृषकों को जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, दशपर्णी अर्क सहित अन्य प्राकृतिक उत्पाद बनाने एवं फसलों की अवस्था अनुसार उपयोग करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत ग्राम मोखला की 68 वर्षीय कृषक श्रीमती मनभौतिन बाई निषाद एवं उनके 72 वर्षीय पति कृषक श्री माखन निषाद ने प्राकृतिक खेती के लिए प्रशिक्षण प्राप्त किया।


राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोखला में 68 वर्षीय कृषक श्रीमती मनभौतिन बाई निषाद एवं उनके 72 वर्षीय पति कृषक श्री माखन निषाद शिवनाथ नदी तट पर निवास करते हैं। उनके पास स्वयं की 1.17 एकड़ कृषि भूमि एवं 1.17 एकड़ कृषि भूमि लीज पर लेकर कुल 2.34 एकड़ कृषि भूमि पर धान एवं उद्यानिकी खेती करते थे। जिससे उन्हें 50 से 60 हजार रूपए सालाना आय हो जाती थी। कृषक श्रीमती मनभौतिन बाई निषाद ने बताया कि उद्यानिकी खेती में गैरजरूरी रसायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के लगातार छिड़काव कर रहे थे। इन फसलों के सेवन से लोग बीमार पड़ते थे। यह देखकर मन में रसायन मुक्त खेती करने का विचार आया और प्राकृतिक कृषि पद्धति से खेती कार्य की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि रसायनिक पद्धति से खेती को छोड़कर प्राकृतिक खेती करने में शुरूआत में चुनौतियों एवं समस्याओं का सामना करना पड़ा। प्राकृतिक खेती के लिए प्राकृतिक उत्पाद तैयार करने के संबंध में जानकारी का अभाव था। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती से उत्पादन कम होना एवं कीट-बीमारियों की समस्या से फसल चौपट होने का डर था।
कृषक श्रीमती मनभौतिन बाई निषाद ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद रासायनिक खादों और कीटनाशकों पर निर्भरता खत्म हो गई। जिससे उत्पादन लागत काफी कम हो गई। रासायनिक खेती करने से प्रति एकड़ 20 से 22 हजार रूपए खर्च होता था, जबकि प्राकृतिक उत्पाद जीवामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र के निर्माण में लागत के नाम पर बेसन, गुड़ तथा मट्ठा, अन्य केवल घरेलू सामग्री का खर्च होता है। अन्य सामग्री देशी गाय का गोबर व गौमूत्र, मिट्टी, विभिन्न प्रकार के पत्ते आसानी से गांव में उपलब्ध हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती से मृदा पर प्राकृतिक उत्पादों के प्रभाव से खेती में लाभदायक केचुओं एवं अन्य सूक्ष्म जीवों की वृद्धि हुई है। प्रकृति प्रदत्त सामग्री का उपयोग करने से मिट्टी के साथ-साथ फसल की गुणवत्ता बेहतर हुई और उत्पाद जहर मुक्त होने के कारण बाजार में अच्छी कीमत मिल रही है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों ने सीधे खेत से उत्पाद खरीदना शुरू कर दिया है। जिससे अच्छा लाभ मिला और आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं जिसके कारण वर्ष 2025-26 रबी में सब्जी के साथ तिवड़ा, मसूर एवं सरसों फसल की खेती प्राकृतिक पद्धति से कर रहे है। कृषक श्रीमती मनभौतिन बाई निषाद जिले के किसानों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। उन्हें विभिन्न जिला स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से सम्मानित किया गया।

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव

NATIONAL : महापौर आज सुबह वार्ड निरीक्षण के लिए पहुॅचे ग्रामीण वार्ड रेवाडीह

0

राजनांदगांव वार्ड निरीक्षण की कडी में महापौर मधुसूदन यादव आज सुबह ग्रामीण वार्ड रेवाडीह का निरीक्षण कर वार्डवासियों से मुलाकात कर मूलभूत सुविधा के संबंध मेें चर्चा किए। उन्होंने कांजी हाउस का जायजा लेकर मवेशियों के लिए व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए।


वार्डो में जाकर वार्डवासियों से मुलाकात करने एवं उनसे मूलभूत सुविधा बिजली, पानी, सफाई के अलावा निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी लेने की कडी में महापौर यादव आज सुबह रेवाहीह पहुॅच वार्डवासियो से रूबरू हो उनसे मूलभूत सुविधा के संबंध में चर्चा किए। नागरिको ने कहा कि कांजी हाउस रोड में नाली नही होने कारण पानी निकासी की समस्या आ रही है, पानी निकासी के लिए नाली बनाने की आवश्यकता है, इसके अलावा साफ सफाई कराने एवं मेन रोड से फरहद चौक तक पर्याप्त विद्युत खम्भा नही होने के कारण अंधेरा रहता है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है। महापौर यादव ने कहा कि निगम में प्रक्रिया कर नाली निर्माण जल्द कराया जावेगा। इसके अलावा विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने प्राथमिकता दी जावेगी। उन्हानें स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा से सफाई व्यवस्था में और सुधार के निर्देश दिए, जिससे ग्रामीण वार्ड में संक्रामक बीमारी न फैले।
महापौर श्री यादव रेवाडीह कांजी हाउस का निरीक्षण किए और वहा की व्यवस्था देख प्रभारी रमेश बघेल से मवेशियो के लिए पर्याप्त चारा पानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मवेशी पकडकर काजी हाउस में रखने के पश्चात उसके देख रेख का विशेष ध्यान रखा जाए, नियमित रूप से चारा पानी दिया जाए तथा निर्धारित शुल्क लेकर मवेशी छोडा जावे। उन्होंने काजी हाउस में आवश्यक व्यवस्था सुदृढ करने कहा। निरीक्षण के दौरान पूर्व पार्षद मुकेश बघेल सहित वार्डवासी एवं निगम का अमला उपस्थित था।

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव

NATIONAL : कानून व्यवस्था की मजबूती से अपराधों में बड़ी कमी – अंकिता शर्मापुलिस विभाग ने वार्षिक अपराध विवरण प्रस्तुत किया

0

बीते वर्ष में पुलिस ने अपराधों की रोकथाम हेतु सतत कार्य किया जिसके फलस्वरूप अपराधों में लगाम लगी है। वर्ष 2024 में जिले के थानों में पंजीबद्व अपराधों की तुलना में बीते वर्ष अपराधों की संख्या कम है।


पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने आज कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि वर्ष 2024 में पंजीबद्व अपराध 3932 थे जो 2025 में 3886 दर्ज किए गए। आबकारी एक्ट एवं जुआं/ सट्टा एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण इस तरह रहे- आबकारी में कुल 1288 प्रकरण में 1351 आरोपियों पर कार्यवाही हुई। इनमें देशी शराब लगभग 2848.951 लीटर और कीमत लगभग 13 लाख जब्त की गई। अंग्रेजी शराब 8152 लीटर कीमत 42 लाख चौरासी हजार। बीयर 69 लीटर कीमत 14 800 रूपये। कच्ची शराब 187 लीटर कीमत 37050 रूप्ये। नगदी रकम 55 हजार 420 जब्त किए गए। कुल शराब की मात्रा 11200 लीटर कुल शराब कीमत छप्पन लाख 74 हजार, कुल जप्त वाहन 86 नग, कुल वाहन कीमत सत्तर लाख 83 हजार, नगदी रकम 55 हजार 420 रूपए, कुल एक करोड़ अठाईस लाख तेरह हजार 449 जप्त किया गया। नारकोटिक्स यानि मादक पदार्थ बिक्री के 26 प्रकरणों में 45 लोग गिरफ्तार किए गए। नारकोटिक्स एक्ट के तहत कुल कीमती गांजा एवं नशीली टेबलेट कीमती 70 हजार 41 हजार, परिवहन में प्रयुक्त वाहन कीमती 43 लाख 70 हजार, कुल एक करोड़ 14 लाख 11 हजार 220 रूपए जब्त किए गए। आर्म्स एक्ट के तहत 87 प्रकरण में 94 आरोपी गिरफ्तार हुए, जिनसे 94 नग धारदार हथियार जप्त किए गए।।उन्होंने बताया कि बीते वर्ष के प्रारंभमें नवीन गुंडा फाईल की संख्या 38 थी, जो अक्टूबर माह में 17 हो गई। इसी तरह प्रारंभ में नवीन निगरानी बदमाश फाईल की संख्या 06 थी, जो अक्टूबर में 01 हो गई, नवीन गैंग हिस्ट्रीशीटर की संख्या 06 थी तो अक्टूबर में निरंक हो गई। शुरू में गया। आदतन आरोपियों की जिला बदर कार्यवाही संख्या 09 थी जो अक्टूबर में 01 आदेश और 06 कलेक्ट्रेट भेजे गए। इसी तरह यातायात व्यवस्था के चलते दुर्घटनाओं में कमी आई है। सड़क दुर्घटना में जहां 2024 में 429 हुई, 211 की मृत्यु हुई तो दुर्घटना में घायल 351 हुई। वहीं बीते वर्ष 2025 में 431 दुर्घटनाएं हुई जिनमें 207 की मौत हुई और दुर्घटना में घायल 356 हुए। उक्त सड़क दुर्घटनाओं में राष्ट्रीय राजमार्ग में 142 दुर्घटना, मृतक 70, घायल 97 राजकीय मार्ग में 51 दुर्घटना 25 मृतक और 33 घायल हुए। चालानी कार्यवाही में जहां 2024 में कुल 58 लाख 88 हजार 450 रूपये का अर्थदंड लगाया गया, जबकि बीते वर्ष एक करोड़ 41 लाख 76 हजार 500 रूपये का अर्थ दंड लगाया गया।

हेमंत वर्मा संवाददाता
राजनांदगांव।

BOLLYWOOD : ‘टॉक्सिक’ से तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक आया सामने

साउथ के स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. ये फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म से धीरे-धीरे स्टारकास्ट के लुक सामने आ रहे हैं. यश, नयनतारा, हुमा कुरैशी और कियारा आडवाणी के बाद अब तारा सुतारिया का लुक भी सामने आ गया है. तारा का लुक देखकर हर कोई इंप्रेस हो रहा है. तारा के लुक के साथ उनके किरदार के बारे में भी बता दिया गया है.

यश ने सोशल मीडिया पर तारा का लुक शेयर किया है. जिसमें वो गुस्से में हाथ में गन पकड़ी नजर आ रही हैं. उनका लुक एकदम बोल्ड है. जिसे देखकर हर कोई इंप्रेस हो रहा है. तारा के लुक की जमकर तारीफ हो रही है.

फैंस हुए इंप्रेस

यश ने तारा का लुक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-पेश हैं तारा सुतारिया REBECCA के रूप में – बड़ों के लिए एक जहरीली परियों की कहानी में. तारा के इस पोस्टर पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा-बॉस क्वीन. दूसरे ने लिखा- फायर है फायर. एक ने लिखा- फाइनली जिसके लुक का इंतजार था वो रिलीज हो गया.

नयनतारा-हुमा का लुक भी आया सामने

बता दें मेकर्स ने कुछ दिनों पहले नयनतारा, हुमा कुरैशी और कियारा आडवाणी का लुक शेयर किया था. खास बात ये है कि हर किसी का लुक बाकियों से एकदम हटकर है. जिसकी वजह से फैंस काफी एक्साइटेड हो रहे हैं. अब हर कोई फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है.

कब होगी रिलीज

यश की टॉक्सिक को लेकर लंबे समय से अपडेट सामने आ रहे हैं. ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है.  ये एक बड़े बजट की फिल्म है. जिसका मुकाबला रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से सिनेमाघरों पर होगा.

- Advertisement -